‘मोर आवास-मोर अधिकार अभियान’ ने मौसम बदल दिया – अरुण साव समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक में भाजपा ने इसी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत की रणनीति पर मंथन किया। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने अपने सम्बोधन में कहा कि ‘मोर आवास मोर अधिकार’ अभियान की सफलता ने छत्तीसगढ़ में राजनीतिक मौसम बदल दिया है। इस अभियान को प्रदेश भर में हर विधान सभा क्षेत्र में मिले प्रबल जन समर्थन से भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर…
Read MoreCategory: राजनीति
प्रियंका के लिए भीड़ जुटाने सरकारी मुलाजिमों को ठेका, सत्ता का खुला दुरुपयोग बता रहा है कि भूपेश को कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं – केदार कश्यप
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के बस्तर दौरे की तैयारियों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा है कि प्रियंका कौन सी जनप्रतिनिधि हैं, जिनके बस्तर प्रवास की तैयारियों के लिए सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बाकायदा निर्देश जारी कर कार्यालय प्रभारियों को बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा जा रहा है और इसकी प्रतिलिपि कलेक्टर को भेजी गई है। स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री के हुक्म…
Read Moreकांग्रेस राज में फिर से भूख से हुई मौत, भाजपा जांच दल ने प्रेसवार्ता कर जशपुर जिला में कोरवा परिवार सामूहिक आत्महत्या प्रकरण की जांच रिपोर्ट की प्रस्तुत
कांग्रेस राज में छत्तीसगढ़ 20 साल पीछे हुआ लोग भूख से आत्महत्या करने को मजबूर :नारायण चंदेल नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, वरिष्ठ भाजपा नेता राम विचार नेताम, सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ भाजपा तथ्यान्वेषण समिति की रिपोर्ट समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश के जशपुर जिले में महामहिम राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र के रूप में जाने जाते पहाड़ी कोरवा जनजाति परिवार द्वारा सामूहिक आत्महत्या की ह्रदय विदाराक घटना पर प्रदेश भाजपा द्वारा तथ्यान्वेषण समिति बनायी गयी थी। इस समिति के…
Read Moreदूरस्थ ग्राम माटी पहाड़ छर्रा में नवीन बाजार का उदघाटन और सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन : गांव के अंतिम छोर तक विकास रफ्तार से दौड़ रहा है – विधायक यू.डी.मिंज
क्षेत्र का विकास करने वाले विधायक यू डी. मिंज का महिलाओं ने चुनरी ओढ़ा कर किया स्वागत समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर कुनकुरी : जिले के फरसाबाहर विकासखंड के दूरस्थ ग्राम माटीपहाड़ में संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने बाजार उद्घाटन और सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर कुनकुरी विधायक और संसदीय सचिव यूडी मिंज ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हमारी सरकार किसान, गरीब और युवाओं के हित में कार्य कर रही है। हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के लिए कई योजनाओं के माध्यम से किसानों की…
Read Moreजनता के बीच जाएंगे भाजपा के सभी मोर्चा – नितिन नबीन
रावण भी अपनी जनता के लिए कुछ काम करता था, भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में कोई काम नहीं किया मोदी सरकार सबके लिए समान रूप से करती है काम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने सभी मोर्चों के प्रभारियों, अध्यक्षों व महामंत्रियों की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि सभी मोर्चा अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर विभिन्न वर्गों के बीच जाएंगे। किसान मोर्चा किसानों को बतायेगा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने किसानों के कल्याण के…
Read Moreमुखर नहीं मुकरने वाले मुख्यमंत्री है भूपेश बघेल : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने मुख्यमंत्री के शराब के बयान को लेकर कसा तंज
क्या प्रियंका गांधी अपने बस्तर प्रवास पर शराबबंदी को लेकर कुछ संज्ञान लेंगी ? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शराब के बयान को लेकर तंज कसते हुए कहा कि सरकार बनने से पहले कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी हुआ था और उस घोषण पत्र में लिखा था कि प्रदेश में पूर्णरूप से शराबबंदी की जाएगी। आज लगभग साढ़े चार वर्ष का समय बीत चुका है और कुछ दिनों के बाद आचार सहिता भी लग जाएगी लेकिन आज तक …
Read Moreशराबबंदी की बात पर जनता से वचन मांग रहे भूपेश बघेल…बृजमोहन ने कहा ऐसा विश्वासघाती मुख्यमंत्री आज तक नहीं देखा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर शराबबंदी के लिए जनता से शराब न पीने का वचन मांग रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ऐसा पलटू मुख्यमंत्री हमने आज तक नहीं देखा है जो साफ साफ अपने वादे से मुकर जाए। यही भूपेश बघेल कांग्रेस के अध्यक्ष थे जब उन्होंने जन घोषणापत्र में कहा कि हमारी सरकार आ जाएगी तो हम शराबबंदी करेंगे। बृजमोहन ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि केवल अवैध कमाई करने के लिए, अपनी जेब भरने…
Read Moreसफाई कर्मचारियों का हड़ताल पर जाना भूपेश सरकार के अन्याय का एक और प्रमाण : केदार गुप्ता
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा है कि प्रदेश की भूपेश सरकार हर मोर्चे पर विफलताओं का शर्मनाक रिकार्ड बनाती जा रही है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार की कुनीतियों और वादाखिलाफी ने हर वर्ग को त्रस्त और आंदोलित कर दिया है। श्री गुप्ता ने कहा कि अब प्रदेश की स्कूलों के 43 हजार सफाई कर्मचारियों का हड़ताल पर चले जाना प्रदेश सरकार की नाकामी का ताजा प्रमाण है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्कूली सफाई कर्मचारियों की…
Read Moreचिट्ठी लिखने की बजाय चिट्ठियों का जवाब दें मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल ने साढ़े चार साल सिर्फ खत लिखकर गुजार दिए – ओपी चौधरी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को पत्र लिखे जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि दरअसल साढ़े 4 साल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के हमारे भाई बहनों के लिए कुछ भी कर पाने में पूरी तरह विफल रहे हैं इसलिए बार-बार ब्लेम गेम करके केन्द्र को चिट्ठी लिखना उनकी आदत में शुमार हो गया है। मुख्यमंत्री के पास जनता को अपने 4:30 वर्ष की उपलब्धियों बताने के नाम पर कुछ नहीं है इसलिए…
Read Moreपहाड़ी कोरवा परिवार का सामूहिक आत्महत्या प्रकरण : मृतकों के परिजन और ग्रामीणों से चर्चा कर साधा मुख्यमंत्री व कांग्रेस सरकार पर निशाना बेरोजगारी, आर्थिक तंगी और भूखमरी से पहाड़ी कोरवा राजूराम ने परिवार सहित की सामूहिक आत्महत्या – नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल की अध्यक्षता में गठित भाजपा का जांच दल पहुंचा झूमराडूमर समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर/बगीचा : पहाड़ी कोरवा परिवार के सामूहिक आत्महत्या के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी केन्द्र सरकार और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का दरवाजा खटखटाएगी। इस मामले की जांच के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा गठित प्रदेश स्तरीय जांच टीम के अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने यह घोषणा की है। पांच सदस्यीय जांच टीम शुक्रवार को जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम झूमराडूमर पहुंचा। जांच दल…
Read More