कांग्रेस बताये केटीस तुलसी ने राज्य सभा में छतीसगढ़ के हक की क्या बात की है: विष्णुदेव साय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष विष्णु देव साय ने केटीएस तुलसी की जगह किसी छतीसगढ़ के व्यक्ति को राज्यसभा भेजे जाने के भाजपा के बयान पर कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री व स्मृति ईरानी को वापिस बुलाये जाने के बयान को हास्यप्रद और कांग्रेस की अज्ञानता बताया है। भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष विष्णु देव साय ने कहा कांग्रेस की समझ अब इतनी भी नही रह गयी को प्रधानमंत्री जी और स्मृति ईरानी को…
Read MoreCategory: राजनीति
कांग्रेस सरकार की आर्थिक विफलताओं को घर घर पहुँचाएगा भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ
कांग्रेस राज में राज्य अपनी आय का एक तिहाई केवल ब्याज चुका रहा है : भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ कांग्रेस राज में केवल 3 वर्षो में राज्य के बजट के बराबर जा पहुँचा है कर्ज। कर्ज लेने की रफ्तार प्रदेश के लिए घातक : सीए अमित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ की रायपुर व रायपुर ग्रामीण जिला की महत्पूर्ण बैठक में राज्य की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताई गई व प्रदेश सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन से राज्य पर मंडरा रहे खतरे को घर घर पहुचाने पर रणनीति बनाई गई।…
Read Moreखाद का कोटा कटवाने वाली भाजपा को कभी माफ नहीं करेंगे किसान – मोहन मरकाम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा के छत्तीसगढ़ के नेताओं के इशारे पर केंद्र ने छत्तीसगढ़ के खाद के कोटे को कम किया है। छत्तीसगढ़ का खाद का कोटा कटवाने वाली भाजपा को राज्य के किसान कभी माफ नहीं करेंगे। भाजपाई षड़यंत्र के कारण छत्तीसगढ़ के किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा। राज्य सरकार ने केंद्र द्वारा दिये गये खाद को किसानों को उनकी आवश्यकता तथा उपलब्धता अनुसार समुचित रूप से उपलब्ध करवाया। सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि खाद की कालाबाजारी…
Read Moreसांड लाल कपड़ा देखकर तो बृजमोहन कैमरा देखकर बिदक जाते है – धनंजय सिंह ठाकुर
राजेश मूणत ने पहले कहा था बृजमोहन अग्रवाल के साथ मिलकर धनिया बो देंगे मतलब साफ है दोनों भाजपा को खत्म करेंगे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के सांड वाले बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार छुट्टा सांड के आगे कोई लाल कपड़ा लहराए तो सांड बिदक जाता है ठीक उसी तरह पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल अपने सामने कैमरा और माइक को देखकर बिदक जाते हैं और होशो हवास खोकर अमर्यादित भाषा का…
Read Moreमोदी बनारस और स्मृति अमेठी से इस्तीफा दें तब भाजपा तुलसी का इस्तीफा मांगे – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा द्वारा राज्यसभा सांसद के.टी.एस तुलसी के इस्तीफे की मांग पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा की इस मांग के पीछे गैर छत्तीसगढ़िया कुलपति की नियुक्ति नहीं करवा पाने की खीझ झलक रही है। कुलपति चयन और राज्यसभा चुनाव को आपस में जोड़ने का कोई औचित्य नहीं है। राजनीतिक परिस्थितियों के मद्देनजर राजनेता देश के विभिन्न स्थानों से चुनाव लड़ते हैं। भाजपा खुद अपने नेताओं को दूसरे राज्यों से राज्यसभा भेजती रही है। गुजरात…
Read Moreभाजपाई बताएं कि रमन राज के 15 साल के कुशासन में कितने स्थानीय एससी, एसटी, ओबीसी को कुलपति बनाएं? – सुरेन्द्र वर्मा
छत्तीसगढ़ की बहुसंख्यक आबादी ओबीसी और एससी एसटी वर्ग की महिलाओ को भाजपा ने कभी राज्यसभा के लायक नहीं समझा। केटीएस तुलसी विधि और संविधान विशेषज्ञ हैं, राष्ट्र की धरोहर हैं। बोली लगाकर पद बेचने वाले भाजपाईयों को विरोध का नैतिक अधिकार नहीं है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा है कि दरअसल आउटसोर्सिंग भारतीय जनता पार्टी का चरित्र है, इसलिए अब इन्हें ठश्रच् अर्थात बाहरी जनता पार्टी कहा जाने लगा है। विगत 3 वर्षों में भूपेश बघेल सरकार ने सभी क्षेत्रों में आम जनता…
Read Moreउत्तरप्रदेश के घोरावल में छत्तीसगढ़ के खाद्यमंत्री अमरजीत भगत ने कांग्रेस प्रत्याशी बिंदेश्वरी सिंह राठौर के पक्ष में किया चुनाव प्रचार
इसी दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से दूरभाष पर किया विचार-विमर्श समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आज छत्तीसगढ़ के खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने सोनभद्र जिले के घोरावल में श्रीमती बिंदेश्वरी सिंह राठौर के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। श्रीमती बिंदेश्वरी सिंह राठौर घोरावल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी है। इसी दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता व मध्यप्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से भी दूरभाष पर बात की और चुनाव प्रचार व जनसंपर्क अभियान के बारे में विचार विमर्श किया। घोरावल से कांग्रेस प्रत्याशी बिंदेश्वरी…
Read Moreरायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय उत्तरप्रदेश के मऊ जिला के घोसी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया धुंआधार जनसपंर्क
सांसद ने कहा कि दलबदलुओं से रहे सावधान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/फरसाबहार रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में मऊ जिला के चारों विधानसभा घोसी, सदर मऊ, मोहम्मदाबाद गोहाना, एवं मधुबन के लिए किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर जी, मऊ जिला अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता जी, कोषाध्यक्ष सत मीत सिंह जी एवं मऊ जिला के भाजपा जिला पदाधिकारियों से चर्चा कर चुनाव प्रचार की रणनीति की रूपरेखा तैयार की गई। गुरुवार की सुबह से ही घोसी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी श्री विजय कुमार राजभर के पक्ष मे…
Read Moreकोयले की दलाली में सरकार के हाथ काले होने का प्रमाण उजागर, किसके हुक्म पर कोयला तस्करों से सेट है पुलिस: अनुराग सिंहदेव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा है कि सरगुजा के सूरजपुर इलाके में यह प्रमाण उजागर हो गया है कि कोयले की दलाली में कांग्रेस सरकार के हाथ काले हैं। उन्होंने कहा कि कोयला तस्कर पुलिस सेट होने का दावा करते हैं और पुलिस उन्हें बच निकलने का भरपूर मौका दे रही है तो स्पष्ट है कि पुलिस किसके हुक्म पर कोयला तस्करों से सेट है। दरअसल सारे काले कारनामे पुलिस की मदद से कराये जा रहे हैं। पुलिस के हाथ बांध दिए गए हैं।…
Read Moreयूरिया और डीएपी की मुनाफाखोरी करा रही है भूपेश सरकार – भाजपा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल ने राज्य में यूरिया और डीएपी की मुनाफाखोरी में सरकार का हाथ होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि 266 रुपये का यूरिया 800 रुपये तथा 1200 रुपये का डीएपी 1800 रुपये में किसकी कृपा से बेचा जा रहा है। खाद की कमी का रोना रोने वाले खाद की कालाबाजारी और मुनाफाखोरी करवा रहे हैं। दिखावे के लिए कहीं तीन दिन के लिए लाइसेंस निलंबित किये जा रहे हैं तो कहीं हफ्ते भर के लिए। जबकि इन्हें एक…
Read More