मणिपुर की घटना बेहद शर्मनाक और मानवता को तार-तार कर देने वाला है नरेंद्र मोदी जी उत्तरदायित्व निभाने में नाकाम रहा है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मणिपुर की घटना पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि इस हृदय विदारक घटना को देखकर हृदय में बहुत पीड़ा हो रही है। मणिपुर में आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर घूमाया जाता हैं और सामूहिक बलात्कार किया जाता है वह बेहद शर्मनाक और मानवता को तार-तार कर देने वाला है। और ना जाने कितनी ऐसी घटनाएं घटी होगी जिनको सामने भी…
Read MoreCategory: राजनीति
भाजपा की रमन सरकार ने छत्तीसगढ़ में शराब की खपत को बढ़ाया था कांग्रेस राज में कम हुआ – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस की सरकार आने के बाद छत्तीसगढ़ में शराब की खपत में कमी आई है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सरकार ने छत्तीसगढ़ में शराब का सरकारीकरण कर प्रदेश में शराब की खपत को बढ़ावा दिया। भाजपा सरकार का उद्देश्य शराब से राजस्व को बढ़ाकर ज्यादा मुनाफा कमाना था। रमन राज छत्तीसगढ़ प्रति व्यक्ति शराब की खपत में गोवा के बाद पहले नंबर पर था, कांग्रेस सरकार के पांच सालों में प्रति व्यक्ति शराब की खपत में छत्तीसगढ़…
Read Moreपीएससी समेत सभी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़िया युवाओं से किए खिलवाड़ पर कांग्रेस को जवाब देना चाहिये : ओ पी चौधरी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रदेश सरकार द्वारा शुक्रवार को यूपीएससी के टॉपर्स को राजधानी बुलाकर वर्कशॉप कराए जाने पर तंज कसा है। श्री चौधरी ने कहा कि पिछले पौने पाँच सालों में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने भर्ती में माफिया, पीएससी में माफिया, व्यापमं में माफिया राज चलाया है। पीएससी में पैसा और परिवार चला है। ऐसी स्थिति में छत्तीसगढ़िया युवा भाई-बहनों के मन में जो दर्द है, उस दर्द का ज़वाब कौन देगा? उन सवालों का ज़वाब कौन देगा? भाजपा…
Read Moreइधर उधर की बात छोड़ भूपेश जी बताएं छत्तीसगढ़ के हालात इतने बदहाल क्यों है – अरुण साव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा है कि कांग्रेस के शासनकाल में छत्तीसगढ़ के हालात दिनों-दिन दयनीय होते जा रहे हैं। प्रदेश सरकार अपने राज्य के हालात तो सुधार नहीं पा रही है, दूसरे राज्यों के मामलों में दखल देकर सियासी ड्रामा खेलने में मशगूल है। श्री साव ने कहा कि ऐसा एक भी सकारात्मक काम प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने पूरे शासनकाल में नहीं किया जिसे प्रदेश में विकास, बेहतर शिक्षा, शांति-व्यवस्था, सुरक्षा, बेहतर स्वास्थ्य के मोर्चे पर वह गिना…
Read Moreछत्तीसगढ़ में कमल खिलना तय विदाई की बेला में लोक लुभावन घोषणाएं कर रहे हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल – भाजपा
विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हैं एकजुट कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश सह संगठन प्रभारी नीतिन नबीन हुए सम्मिलित समदर्शी न्यूज ब्यूरो,जशपुर/कुनकुरी जशपुर/कुनकुरी : दिल और दिमाग में कमल को रख कर विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाइये। पूरे प्रदेश में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश है। बीते विधानसभा चुनाव में 36 झूठे वायदे करके छत्तीसगढ़ की सत्ता हथियाने वाली कांग्रेस सरकार की विदाई की बेला आ पहुंची है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश…
Read Moreविजय बघेल की हैसियत नहीं कि वो मुख्यमंत्री को चैलेंज करें?, गेड़ी चढ़ने का चैलेंज रमन सिंह को वो क्यों चुप हैं? – धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गेड़ी दौड़ की चुनौती देने के पहले विजय बघेल अपनी राजनैतिक हैसियत को देखें, अभी वे इतने बड़े नहीं हुये है कि वे मुख्यमंत्री को चुनौती दें। गेड़ी चढ़ने की चुनौती रमन सिंह को दी गयी रमन सिंह इस चुनौती पर क्यों मौन हैं? प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रमन सिंह घबराकर विजय बघेल को आगे कर रहे है। गेड़ी चढ़ना हो तो विजय बघेल, चुनाव जीतने मूंछ दाव…
Read Moreभाजपा का कर्मचारी विरोधी चेहरा सामने आ गया – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने, संविदा कर्मचारियों के वेतन में 27 प्रतिशत वृद्धि सहित सभी वर्गों को उदारतापूर्ण तरीके से लाभ दिए जाने पर राज्य के कर्मचारी संगठन उनका अभिनंदन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके जीवन को खुशियों से भर दिया है तो विपक्ष का कलेजा फट रहा है। कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों, मजदूरों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं के जीवन में खुशहाली लाने के साथ लोक सेवकों का …
Read Moreराजधानी रायपुर के साथ, सरकार का सौतेला व्यवहार, रायपुर नगर निगम में मुगलिया शासन, यहां मुख्यमंत्री व मंत्री की नही चलती – बृजमोहन अग्रवाल
रायपुर नगर निगम को 5 साल में मिला 1,327 करोड़ कौन खा गया? मुख्यमंत्री के शारदा चौक से तात्या पारा तक सड़क चौड़ीकरण की घोषणा का क्या हुआ? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर नगर निगम को पांच वर्ष में आवंटित राशि, शारदा चौक से तात्या पारा चौक तक सड़क चौड़ीकरण सहित विकास कार्यों एवं भ्रष्टाचार का मामला विधानसभा में उठाया। उन्होंने सीधे-सीधे कहा कि नगर निगम में मुख्यमंत्री का नहीं, मंत्री का नहीं चल रही है। रायपुर नगर निगम में मुगलिया शासन…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ की तुलना मणिपुर से कर राज्य के लोगों का अपमान किया – दीपक बैज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मणिपुर के हालात से छत्तीसगढ़ को तुलना किये जाने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मणिपुर से छत्तीसगढ़ की तुलना कर छत्तीसगढ़ की जनता का अपमान किया है। मणिपुर जातीय और वर्ग संघर्ष में जल रहा केंद्र सरकार भाजपा की मणिपुर सरकार वहां के हालात को सुधारने में पूरी तरह नाकामयाब साबित हुई है। छत्तीसगढ़ में शांति और खुशहाली की स्थिति है। छत्तीसगढ़ में सभी धर्म जाति और…
Read Moreनग्न प्रदर्शन पर भाजपा नेताओं ने सयुक्त बयान में कहा : अनुसूचित जाति और जनजाति के लोग कभी कांग्रेस को माफ नही करेंगे, कांग्रेस सरकार ने अन्याय की पराकाष्ठा की
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष द्वय विष्णुदेव साय व विक्रम उसेंडी, पूर्व सांसद रामविचार नेताम, पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य लता उसेंडी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय ने कहा है कि प्रदेश सरकार के खिलाफ युवाओं का पूर्णत: नग्न प्रदर्शन छत्तीसगढ़ को शर्मसार करने वाली घटना है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ युवाओं का आक्रोश अब इस स्तर तक पहुँचकर फूटा है! अपने संयुक्त…
Read More