रायपुर/28 जून 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज रायगढ़ के तमनार पहुंच कर पुलिस बर्बरता के शिकार घायल आदिवासियों से मुलाकात किया। आदिवासी वर्ग और आम जनता यहां जंगलों की कटाई का विरोध कर रहे। सरकार उनको जबरिया गिरफ्तार कर रही। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार अपने मित्र अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए बंदूक की नोक पर जंगलों की कटाई करवा रही है और कटाई का विरोध कर रहे आदिवासियों को प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जब…
Read MoreCategory: राजनीति
नगर अध्यक्ष विनयशील के सोशल मीडिया पोस्ट से जातीय राजनीति पर गरमाई कुनकुरी की सियासत : भाजपा बनाम कांग्रेस की सीधी टक्कर – डीडीसी मलिता बाई बोली ‘ओछा प्रचार’, नगर उपाध्यक्ष दीपक केरकेट्टा ने किया पलटवार -कहा ‘आदिवासी अस्मिता पर हमला’
कुनकुरी, 27 जून 2025 : कुनकुरी की सियासत एक बार फिर उबाल पर है — इस बार मुद्दा विकास का नहीं, बल्कि जाति की वह चिंगारी है जिसे राजनीति ने हवा दे दी है। नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील के सोशल मीडिया पोस्ट ने न केवल आदिवासी समाज के बीच हलचल मचा दी, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी ज़बरदस्त भूचाल ला दिया है। DDC मलिता बाई ने इसे “जाति की ओछी राजनीति” करार दिया, तो वहीं कांग्रेस खेमे से नगर उपाध्यक्ष दीपक केरकेट्टा ने भाजपा पर आदिवासी अस्मिता को कुचलने का…
Read Moreबिना परीक्षण स्मार्ट मीटर ना लगाए जाएं : कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से की सीधी मांग!
कुनकुरी / जशपुर, 26 जून 2025 : प्रदेश में सरकार की महत्वाकांक्षी स्मार्ट मीटर योजना को लेकर कुनकुरी में विरोध के सुर तेज़ हो गए हैं। नगर पंचायत कुनकुरी के अध्यक्ष श्री विनयशील ने इस योजना की प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता पर पुनर्विचार की मांग की है। विनयशील ने कहा कि, “बिना परीक्षण और जनसहमति के स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया जनभावनाओं के विपरीत है। कई स्थानों पर स्मार्ट मीटर के बाद बिजली बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी…
Read Moreधरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर तीखा हमला: ‘‘जिन्होंने किसानों को रुलाया, जवानों का मनोबल गिराया और संविधान की हत्या की, वो अब कर रहे हैं नौटंकी’’
रायपुर, 24 जून 2025 : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस की प्रस्तावित किसान-जवान-संविधान जनसभा को कांग्रेस के मिथ्या प्रलाप की एक और सियासी कवायद बताते हुए कहा है कि कांग्रेस हमेशा ओछी राजनीति करके अपने झूठे नैरेटिव सैट कर लोगों को बरगलाने का काम करती रही है। श्री कौशिक ने कहा कि किसानों की अनदेखी करने, जवानों का कदम-कदम पर मनोबल तोड़ने और अपने शासनकाल में बात-बात पर संविधान की हत्या तक का पाप करने वाली कांग्रेस आज…
Read Moreसचिन पायलट के ‘वसूलीबाज’ बयान से हिली कांग्रेस, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक रंजना साहू बोली – अब खुद अपने भ्रष्टाचार का पर्दाफाश कर रहे नेता
रायपुर, 24 जून 2025 : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक रंजना साहू ने कहा है कि भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और आपराधिक मनोवृत्ति कांग्रेस के डीएनए में इस कदर रच-बस गई है कि अब कांग्रेस के बड़े नेता भी अपनी बैठकों में इसे खुलेआम स्वीकार करने से नहीं हिचकिचा रहे हैं। श्रीमती साहू ने मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कहा कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के रायपुर प्रवास के सम्बन्ध में चर्चा के दौरान प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष…
Read Moreकांग्रेस की गुटबाजी पर बीजेपी का तीखा हमला : भरतलाल वर्मा बोले – बघेल के घमंड ने पार्टी को तोड़ दिया
रायपुर, 24 जून 2025 : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भरतलाल वर्मा ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के सामने ही कांग्रेस की अंदरूनी कलह के खुलकर सामने आने पर कहा है कि आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की लगातार हो रही दुर्गति से सबक लेने के बजाय कांग्रेस के लोग आपसी सिर-फुटौव्वल में लगे हुए हैं। श्री वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत को लेकर की गई शिकायत पर भी कटाक्ष किया। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री वर्मा ने…
Read More“आपातकाल: संविधान की हत्या और तानाशाही की त्रासदी का काला अध्याय” — भाजपा नेता जगन्नाथ पाणिग्राही का कांग्रेस पर तीखा प्रहार
कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना कांसाबेल में सेमीनार का आयोजन जशपुर, 24 जून 2025 : आपातकाल के दौरान संविधान की हत्या कर जनता पर अत्याचार करने वाली कांग्रेस के नेता राहुल गांधी संविधान बचाने की ढोंग करते हुए घूम रहे हैं। उन्हें पहले आपातकाल के दौरान अपनी दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यो का इतिहास अच्छे से पढ़ लेना चाहिए। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य जगन्नाथ पाणिग्रहणी ने कही। वे सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय राधाकांत भवन में आपातकाल के 50…
Read More“किसान, जवान, संविधान” के मुद्दों पर रायपुर में गरजेंगे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, 7 जुलाई को साइंस कॉलेज मैदान में विशाल जनसभा
रायपुर/24 जून 2025। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि 7 जुलाई को कांग्रेस पार्टी राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में ‘‘किसान, जवान, संविधान’’ सभा का आयोजन करने जा रही है। इस सभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी संबोधित करेंगे। श्री सचिन पायलट ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस की सक्रियता तथा विभिन्न मुद्दों पर किये जा रहे आंदोलनों की सराहना…
Read Moreकांग्रेस का बड़ा सियासी दांव! रायपुर में खड़गे की विशाल सभा से पहले चार अहम बैठकें, आंदोलन की रणनीति तय!
रायपुर/23 जून 2025। प्रदेश कांग्रेस की चार महत्वपूर्ण बैठकें प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी जरिता लैतफलांग, राष्ट्रीय सह-सचिव एवं सह प्रभारी विजय जांगिड़ की उपस्थिति में संपन्न हुई। पहली बैठक पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की हुई जिसमें वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश के वर्तमान राजनैतिक हालात तथा प्रदेश कांग्रेस के कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा किया। इस बैठक में…
Read Moreपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भाजपा पार्षद अमन शर्मा का तीखा जवाब : “आदिवासी समाज के अपमान करने वालों को नैतिक सवाल पूछने का हक नहीं”
कुनकुरी, 22 जून 2025 — नालंदा परिसर के भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टिप्पणी पर भाजपा नेता एवं कुनकुरी नगर पंचायत के पार्षद अमन शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल को आदिवासी समाज के नाम पर सवाल पूछने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, क्योंकि उनकी सरकार के कार्यकाल में आदिवासी समाज के साथ केवल दिखावटी व्यवहार किया गया। शर्मा ने आरोप लगाया कि जब भूपेश बघेल मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने मंच से आदिवासी सम्मान की बातें जरूर कीं, लेकिन धरातल…
Read More