रायपुर/26 मई 2025। खरीफ की बुवाई और थरहा के लिए पूरे प्रदेश में खाद और बीज के संकट को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ के अन्नदाता किसानों के लिए ट्रबल इंजन साबित हो रही है। मानसून केरल आ चुका है, पूरे प्रदेश में खरीफ फसल के बुवाई की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है, खुर्रा वाले किसान प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं, लेकिन प्रदेश में खाद और बीज की समुचित व्यवस्था यह…
Read MoreCategory: राजनीति
मेकाहारा में पत्रकारों के साथ हुई गुंडागर्दी दुर्व्यवहार निंदनीय, आरोपी पर हो कड़ी कार्यवाही : स्वास्थ्य मंत्री मेकाहारा की अव्यवस्था सुधारने में असफल, दरवाजे पर बाउंसर खड़ा कर नाकामी छिपा रहे – धनंजय सिंह ठाकुर
रायपुर/26 मई 2025। मेकाहारा में पत्रकारों के साथ बाउंसरों के द्वारा की गई गुंडागर्दी दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा एवं आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मेकाहारा में पत्रकारों के साथ बाउंसरों के द्वारा की गई गुंडागर्दी और दुर्व्यवहार बेहद निंदनीय है। कांग्रेस मांग करती है कि आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाये, पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये। पत्रकारों के साथ हुई गुंडागर्दी के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जिम्मेदार हैं। स्वास्थ्य मंत्री…
Read Moreबस्तर को बेचने की साजिश? आदिवासी पलायन और खदान सौंपने पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा, दीपक बैज की पदयात्रा से गरमाई सियासत
रायपुर/26 मई 2025। विष्णुदेव साय सरकार की कॉर्पोरेट परस्त नीतियों के विरोध में बस्तर की समृद्धि, संस्कृति संसाधन और पर्यावरण को बचाने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में आज किरंदुल से दंतेवाड़ा तक की न्याय पदयात्रा की शुरुआत हुई। 4 दिनों की इस 40 किलोमीटर की पदयात्रा का समापन 29 मई 2025 को दंतेवाड़ा जिला कार्यालय के घेराव के साथ होगा। भारतीय जनता पार्टी के सरकार आने के बाद से छत्तीसगढ़ के संसाधनों को निजी हाथों में सौंपने का काम बहुत तेजी से चल रहा है। पूरा बस्तर…
Read Moreनक्सलवादियों के समर्थन में कांग्रेस के बयान शर्मनाक : कांग्रेस के बयानों से स्पष्ट वो नहीं चाहती छत्तीसगढ़ नक्सल समस्या से मुक्त हो – संजय श्रीवास्तव
झीरम कांड के दोषी के मारे जाने से कांग्रेस में निराशा आश्चर्य का विषय: संजय श्रीवास्तव रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ़ में चले नक्सल-विरोघी ऑपरेशन में हार्डकोर नक्सली बसव राजू समेत 27 नक्सलियों के मारे जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री/गृह मंत्री विजय शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर किए गए प्रलाप पर कहा है कि कांग्रेस हमेशा सेना और सुरक्षा बलों पर शक करती है एवं सुरक्षा बलों का मनोबल कमतर करने का काम करती…
Read Moreरायपुर नगर निगम कौन चला रहा है? क्या निर्णय हो रहा है मेयर को ही पता नहीं? – धनंजय सिंह ठाकुर
रायपुर/24 मई 2025। महापौर मीनल चौबे को रायपुर नगर निगम में यूजर चार्ज बढ़ाए जाने की जानकारी नही होने पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महापौर मीनल चौबे कह रही हैं यूजर चार्ज की बढ़ोतरी की जानकारी उन्हें नहीं है, यूजर चार्ज बढ़ाने का विषय एमआईसी में नही लाया गया है? फिर यूजर चार्ज 20 रु. महीना कैसे बढ़ गया? आखिर नगर निगम कौन चला रहा है? निर्णय कौन ले रहा है? क्या मेयर मीनल चौबे के नियंत्रण में निगम नही…
Read Moreएनएमडीसी भर्ती में छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोकने का षड्यंत्र, किरंदुल और बचेली के संयंत्रों के लिए हैदराबाद से की जा रही है प्रक्रिया – सुरेंद्र वर्मा
एनएमडीसी 80 प्रतिशत लाभ छत्तीसगढ़ से कमाती है लेकिन मुख्यालय हैदराबाद में होने से टैक्स से मिलने वाला हजारों करोड़ का राजस्व तेलंगान को डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ की उपेक्षा और भेदभाव चरम पर रायपुर/24 मई 2025। भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार पर छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़िया हितों की विरोधी होने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि हाल ही में एनएमडीसी भर्ती के विज्ञापन से स्पष्ट है कि भाजपा सरकारों की मंशा छत्तीसगढ़िया हित में नहीं है।…
Read Moreझीरम नरसंहार की जिम्मेदार तत्कालीन भाजपा की रमन सरकार, भाजपा बताये कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा की सुरक्षा क्यों हटाया था? – सुशील आनंद शुक्ला
उस समय के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, सुरक्षा के जिम्मेदार अधिकारियों के नार्को टेस्ट होना चाहिये रायपुर/24 मई 2025। झीरम नरसंहार की जिम्मेदार तत्कालीन भाजपा की रमन सरकार थी। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह के मुख्यमंत्री रहते हुये जीरम का क्रूर नरसंहार हुआ था जिसमें कांग्रेस के बड़े नेताओं की पूरी पीढ़ी की हत्या कर दी गयी थी। प्रदेश की जनता जानना चाहती है। बस्तर के घोर नक्सल क्षेत्रों में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा की सुरक्षा को रमन सिंह ने क्यों हटवाया…
Read Moreभाजपा नहीं चाहती झीरम का सच सामने आये, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी राज्य की एसआईटी ने झीरम के जांच क्यों शुरू नहीं किया? – दीपक बैज
भाजपा डरती है झीरम का सच सामने आने पर वह बेनकाब हो जायेगी रायपुर/24 मई 2025। झीरम कांड की बरसी पर कांग्रेस ने अपने शहीद नेताओं का स्मरण करते हुए अनेकों सवाल खड़ा किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि झीरम घाटी कांड एक ऐसा कांड था जिसने कांग्रेस के नेतृत्व की एक पूरी पीढ़ी को ही समाप्त कर दिया था। स्वतंत्र भारत में हुई दुर्दान्त और हृदय विदारक घटना भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में डॉ. रमन सिंह के राज में घटित हुई थी इसके…
Read Moreरायपुर पश्चिम में विकास की सुनामी : एक महीने में ₹16.47 करोड़ के धमाकेदार विकास कार्य, मूणत बोले – हर वार्ड में पहुंचेगा तरक्की का उजाला, जनता बोली – अब असल में दिख रहा है बदलाव.
रायपुर पश्चिम में विकास की रफ्तार हुई तेज, एक महीने में मूणत ने की 16.47 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों की शुरुआत, कहा – हर वार्ड में पहुंचेगा विकास रायपुर. 24 मई 2025 : रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकास का नया अध्याय शुरू हो चुका है। विधायक राजेश मूणत की सक्रियता और समर्पण के चलते क्षेत्र में ₹16.47 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की शुरुआत हो चुकी है। सड़क, स्कूल, सामुदायिक भवन, जल निकासी, पार्क और अतिरिक्त कक्ष जैसी सुविधाओं को हर वार्ड तक पहुंचाने का कार्य…
Read Moreवक़्फ़ संशोधन बिल पर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न : वक़्फ़ संपत्तियों की पारदर्शिता हेतु जरूरी है संशोधन – भाजपा
यह बिल समाज के सभी वर्गों के लिए समान अवसर प्रदान करेगा और वक़्फ़ संपत्तियों का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास के लिए सुनिश्चित करेगा. जशपुर. 20 मई 2025 : भारतीय जनता पार्टी द्वारा वक़्फ़ संशोधन बिल 2025 को लेकर जनजागरूकता फैलाने हेतु सोमवार को श्याम पैलेस जशपुर में एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्री रायमुनी भगत, भाजपा जिला अध्यक्ष भरत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री नरेश नंदे तथा वक़्फ़ जनजागरण अभियान जिला समिति के सदस्य एवं पार्षद…
Read More