‘आगामी लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों पर मुहर लगाने भारी संख्या में मतदान करेगी’ समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी पिछले विधानसभा चुनाव में मिले ऐतिहासिक बहुमत से उत्साहित होकर अब आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। भाजपा को पूर्ण विश्वास है कि जिस प्रकार से विधानसभा में छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा पर विश्वास जताया है, ‘मोदी की गारंटी’ पर विश्वास जताया है, उससे यह पूर्ण रूप से तय है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी छत्तीसगढ़ की जनता प्रधानमंत्री मोदी…
Read MoreCategory: राजनीति
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकारों से चर्चा : भाजपा सरकार अपने वायदो को भूल रही है, डबल इंजन की सरकार अडानी के लिये काम कर रही है, आदिवासियों के हितों के खिलाफ हसदेव में जंगल कटाई हो रही है
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये कहा कि 14 जनवरी से न्याय यात्रा शुरू हो रही है। मणीपुर से लेकर मुम्बई तक और छत्तीसगढ़ में भी लगभग 536 से अधिक किलोमीटर होकर गुजरेगी। रायगढ़ से होकर 7 जिलो सरगुजा तक न्याय यात्रा जायेगी। कांग्रेस पार्टी ने न्याय यात्रा की जोर शोर से तैयारी शुरू कर दी गयी है। 11 जनवरी को नव नियुक्त प्रभारी सचिन पायलट रायपुर आ रहे है और न्याय यात्रा के बारे में चर्चा करेंगे और न्याय यात्रा…
Read Moreराजीव गांधी किसान न्याय योजना के चौथे किश्त की राशि किसानों का अधिकार इसे तुरंत जारी करें – सुशील आनंद शुक्ला
3100 रू. प्रति क्विंटल धान का भुगतान कब होगा, 2 लाख तक के किसानों की कर्जमाफी कब? समदर्शी न्यूज़, रायपुर : उपमुख्यमंत्री अरूण साव के द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त के भुगतान के संबंध में दिये गये बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह किसानों का अधिकार है इसका भुगतान तत्काल किया जाना चाहिये। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीन किस्तों का भुगतान किया जा चुका है और चौथे…
Read Moreअखिल भारतीय बिंझिया समाज के महासम्मेलन में सूरजपुर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह,सीएम विष्णुदेव साय के साथ कार्यक्रम में हुए सम्मिलित !
हमारे नये मुख्यमंत्री बोलते कम हैं, कलम ज्यादा चलाते हैं – विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह सूरजपुर की जनता ने यह साबित किया कि यदि राजा-महाराजा भी काम नहीं करेंगे तो उन्हें भी घर बैठना होगा – विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह समदर्शी न्यूज़ – सूरजपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ सूरजपुर के ग्राम जमदेई में “अखिल भारतीय बिंझिया समाज महासम्मेलन” में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सूरजपुर के ग्राम जमदेई की इस पावन भूमि पर…
Read Moreलगातार बैठकों का दौर, लोकसभा चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से विभिन्न गतिविधियाँ संचालित करने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सात समितियों का गठन कर प्रभारी भी नियुक्त किए
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक तैयारियों में जुट गई है। इस लिहाज से पार्टी सहित सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की बैठकें हो रही हैं और प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य अर्जित करने की दृष्टि से दायित्व सौंपे जा रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने लोकसभा चुनाव की तैयारी व कार्यक्रम क्रियान्वयन हेतु समितियों का गठन किया है जिनके माध्यम से जनता से सीधे जुड़कर उन तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और…
Read Moreविकास कार्यो में गुणवत्ता का ध्यान रखें एवं समय सीमा में उन्हें पूर्ण करवायें – रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने विकास कार्यो की प्रगति की जानकारी लेकर समीक्षा कर दिये निर्देश
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक राजेश मूणत ने नगर पालिक निगम रायपुर एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से पष्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगर पालिक निगम रायपुर के 20 भिन्न वार्डो में केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं, विभिन्न विकास कार्यो की प्रगति की जानकारी लेकर उनकी योजनावार समीक्षा करते हुए आवष्यक निर्देष संबंधित अधिकारियों को दिये। रायपुर पश्चिम विधायक राजेष मूणत ने नगर निगम अपर आयुक्त श्री अभिषेक अग्रवाल, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता श्री बीआर अग्रवाल, श्री पंकज…
Read Moreहसदेव अरण्य में जंगल कटाई पर तत्काल रोक लगाई जाए खदान निरस्त हो, हसदेव अरण्य में तेज़ी से कट रहे जंगल पर भाजपा अपनी स्थिति स्पष्ट करें – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : हसदेव अरण्य क्षेत्र में जंगलों की कटाई तत्काल रोकने और खदान की नीलामी को निरस्त करने की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आदिवासी हितैषी होने का ढोंग करने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता, भाजपा सरकार बनते ही तेजी से कट रहे हसदेव अरण्य के जंगलों पर अपना स्टैंड क्लियर करें। छत्तीसगढ़ के समृद्ध पर्यावरण और देश का फेफड़ा कहलाने वाला हसदेव अरण्य का सौदा आखिर भाजपाईयों के किस स्वार्थ के चलते किया? नो-गो एरिया में…
Read Moreअंबिकापुर में पत्रकार के साथ भाजपाइयों के द्वारा की गई हाथापाई निंदनीय, सरकार बने महीना भी पूरा हुआ नहीं और भाजपाइयों के सिर में सत्ता की गर्मी चढ़ गई – धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा पत्रकार के साथ की गई मारपीट की घटना का निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार बने अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है और भाजपा नेताओं के सिर में सत्ता की गर्मी चढ़ गई है। बस्तर से लेकर सरगुजा तक भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी शुरू हो गई। अंबिकापुर में जी न्यूज़ के संवाददाता के साथ भाजपा कार्यकर्ता ने धक्का मुक्की किया। इस…
Read Moreछत्तीसगढ़ को केंद्र शासित, संविदा सरकार के तौर पर रिमोट से चलाने से विष्णुदेव सरकार के मंत्री भी व्यथित, मोदी के सुझाव के विपरीत साय के मंत्री सार्वजनिक तौर पर अधिकारियों को धमका रहे – सुरेंद्र वर्मा
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सार्वजनिक तौर पर धमकाना साबित करता है कि प्रदेश की सरकार और केबिनेट को बाईपास करके किसी और के द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिसमें इन मंत्रियों की भी कोई सुनवाई नहीं है। मोदी और शाह के अधिनायकवाद से छत्तीसगढ़ के भाजपा के नेता भी व्यथित हैं। जिस तरह से छत्तीसगढ़ के स्थानीय नेताओं के अधिकारों का गला घोटकर परंपरा के विपरीत छत्तीसगढ़…
Read Moreसरकार बदलते ही ऐसा लगने लगा जैसे कानून का राज समाप्त हो गया, राजधानी से लेकर बस्तर तक हत्या, लूट की घटनायें चिंताजनक, भाजपा राज में छत्तीसगढ़ अपराध गढ़ बन गया है – दीपक बैज
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश में बढ़ गयी अपराधिक घटनायें पर कांग्रेस ने गहरी चिंता व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा राज के एक महिने में ही छत्तीसगढ़ अपराध गढ़ बन गया है। राजधानी रायपुर से लेकर बस्तर तक लगातार हत्या, लूट, चाकूबाजी की घटनायें बढ़ गयी है। राजधानी में सरे आम चाकू मारकर युवक की हत्या कर दी गयी। एक दूसरी घटना में राजधानी में ही अपराधियों ने दौड़ा-दौड़ा कर युवक की हत्या कर दिया। जोरा में एक व्यक्ति को गोली मार दी…
Read More