लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात के साथ ही पूरे देश से आये विधायिका के अध्यक्षों के सामने रखे अपने विचार. सतत् और समावेशी विकास में विधायिका की भूमिका विषय पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष के संबोधन को मिली सराहना. समदर्शी न्यूज़ नई दिल्ली, 23 सितम्बर / छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज नई दिल्ली में आयोजित 10 वीं सीपीए इंडिया रीजन कांफ्रेंस (दसवें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र की बैठक) में भाग लिया। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान, उन्होंने “सतत् और समावेशी विकास में विधायिका की भूमिका”…
Read MoreCategory: राजनीति
मोदी सरकार ने बेचा छत्तीसगढ़ का एक और सार्वजनिक उपक्रम, फेरो स्क्रैप निगम लि. की भिलाई यूनिट को मोदी सरकार ने बेच दिया, छत्तीसगढ़ के संसाधनों और सरकारी उपक्रमों पर भाजपा सरकार की बुरी नजर – सुरेंद्र वर्मा
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 23 सितंबर/ फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड के भिलाई यूनिट को बेचे जाने पर कड़ी आपत्ति दर्ज़ करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों की बुरी नीयत छत्तीसगढ़ के संसाधन और सार्वजनिक उपक्रमों पर है। भाजपा के तमाम नेता और केंद्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ आकर कहते हैं कि छत्तीसगढ़ के सरकारी संसाधन, सार्वजनिक उपक्रम बेचे नहीं जाएंगे लेकिन सच्चाई इससे विपरीत है। पिछले हफ्ते ही निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग “दीपम“ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल…
Read Moreलोरमी में बैगा दंपत्ति की हत्या से आदिवासी समाज में भय, राज्य में रोज हो रही हत्याओं से आम आदमी दहशत में, कितनी मौतों के बाद भाजपा सरकार की नींद टूटेगी – दीपक बैज
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 23 सितंबर/ लोरमी में बैगा जनजाति के पति-पत्नी की लाश पाये जाने पर गहरा दुख और आक्रोश प्रकट करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कितनी मौतों के बाद भाजपा सरकार नींद से जागेगी। प्रदेश में कोई भी आदमी कहीं भी सुरक्षित नहीं है। राजधानी के मरीन ड्राइव में एक व्यक्ति की फिर चाकू से गोदकर हत्या कर दिया गया। यह व्यक्ति अंबिकापुर से रायपुर आया था। इसके पहले यहीं पर एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी गयी थी। सीतापुर में आदिवासी…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखने वाले भूपेश बघेल सौम्या चौरसिया पर चुप्पी कब तोड़ेंगे, भूपेश बघेल ऐसे हड़बड़ा रहे है जैसे कोई बड़ा अपराध किया हो – संजय श्रीवास्तव
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 23 सितंबर/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ को चिठ्ठी लिखकर मिथ्या प्रलाप करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि भूपेश बघेल के ऐसे कृत्यों से अब यह ‘आईने की तरह’ साफ हो रहा है कि घबराहट, हड़बड़ाह़ट और बौखलाहट में बघेल खुद ही अपने गुनाहों की गवाही दे रहे हैं अन्यथा खुद को निर्दोष और बेदाग बताते नहीं अघा रहे बघेल को इतना विचलित और परेशान…
Read Moreगुमनाम पत्र के आधार पर आरोप लगाकर आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की छवि खराब करना चाहतें है भूपेश बघेल – कृष्ण कुमार राय
सीएम कैम्प पर पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा लिखे गए पत्र पर किया पलटवार, महादेव सट्टा मामले में गले तक फंसे बघेल पहले स्वयं आइना देखले समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 23 सितंबर/ मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय की छवि धूमिल करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आधार व तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं। कैम्प कार्यालय राज्य सरकार के आदेश के तहत विधिपूर्वक संचालित किया जा रहा है ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो सके और क्षेत्र के विकास को गति मिल सके। बीते 9 माह में बगिया स्थित कैम्प कार्यालय ने जशपुर…
Read More27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक गिरौदपुरी से रायपुर गाँधी मैदान तक कांग्रेस निकालेगी छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा, 6 दिन 125 किमी तक चलेंगी छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा
पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने वरिष्ठ नेताओं के साथ राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 22 सितंबर/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि 27 सितंबर से परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी से राजधानी रायपुर तक 125 कि.मी. की पदयात्रा निकालने जा रहे है। यह यात्रा गिरौदपुरी से चलकर 6वें दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के दिन 2 अक्टूबर को गांधी मैदान रायपुर में समाप्त होगी, जहां…
Read Moreभाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने कांग्रेस पर करारा कटाक्ष कर सवालों की बौछार की, कहा – कांग्रेस नित-नए स्वांग कर रही, यह न्याय पदयात्रा नहीं, ‘बौखलाहट पदयात्रा’ है
भिलाई में एक प्रोफेसर की हुई बेदम पिटाई के मामले के फरार आरोपी और ‘मास्टर माइंड’ को पकड़वाने में सहयोग करके पीड़ित प्रोफेसर को न्याय दिलाने का साहस क्या कांग्रेस दिखाएगी? समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 22 सितंबर/ भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दाऊ अनुराग अग्रवाल ने कांग्रेस की प्रस्तावित छत्तीसगढ़ न्याय पदयात्रा को ‘बौखलाहट पदयात्रा’ निरूपित करते हुए कहा है कि जिस कांग्रेस के पिछले शासनकाल में पूरे पाँच साल तक प्रदेश के हर वर्ग के साथ केवल, और केवल अन्याय-अत्याचार की सारी हदें पार कर दी गई थी, आज वह…
Read Moreप्रदेश प्रवक्ता अमित साहू के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता
जब-जब कांग्रेस की सरकार रही उनका एकमात्र उद्देश्य भ्रष्टाचार करना रहा:किरण देव हम सब भारत को विकसित भारत बनाने वाली पार्टी के सदस्य:बृजमोहन अग्रवाल आप सभी को भाजपा में जोड़ना मेरा सौभाग्य:अमित साहू समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 22 सितंबर/ भारतीय जनता पार्टी कार्यालय एकात्म परिसर में रविवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में युवा भाजपा के सदस्य बने। भाजपा की सदस्यता लेने आए लोगों का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू ,प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह…
Read Moreबंद पड़े 54 बीएसएनएल मोबाइल टावर सुधारने विधायक रायमुनि भगत ने दिया पांच दिन का अल्टीमेटम
दो साल में काम पूरा ना होने पर बुरी तरह भड़की विधायक ने डीजीएम से की चर्चा, कहा- विभाग की लापरवाही सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं की मेहनत पर फेर रहा है पानी समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 22 सितंबर/ सिर्फ पाँच दिन का समय दे रही हूं,जशपुर विधान सभा क्षेत्र में स्वीकृत सभी 54 मोबाईल टॉवर शुरू हो जाने चाहिए,नहीं तो कार्यकर्ताओ के साथ यहीं धरने में बैठ जाउंगी। जशपुर की विधायक रायमुनि भगत ने सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल के अधिकारियो को यह चेतावनी दी है। दो साल पूर्व जिले…
Read Moreप्रभारी विजय जांगिड़ ने ली जिला एवं विधानसभा प्रभारियों की बैठक, प्रभारी एक सप्ताह जिलों के दौरे पर रहेंगे
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 21 सितंबर/ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सह-सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी विजय जांगिड़ ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अपने प्रभार क्षेत्र के जिला प्रभारियों और विधानसभा प्रभारी पदाधिकारियों की बैठक लिया तथा सांगठनिक मजबूती पर चर्चा किया। उन्होंने सभी प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपने प्रभार जिलों में पहुंचकर पार्टी के कार्यक्रमों की समीक्षा करे तथा पदाधिकारियों के कामों की समीक्षा करे तथा जोन एवं बूथ स्तर तक के कामों की समीक्षा करे। पार्टी में सभी स्तर पर सक्रिय लोगो का समायोजन हो यह…
Read More