समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज भाजपा विधायक दल की बैठक आहूत की गई। बैठक में विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयाल दास बघेल, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, ओपी चैधरी,लखन लाल देवांगन, श्यामबिहारी जायसवाल, सहित भाजपा विधायक मौजूद रहे। बैठक के बाद मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा…
Read MoreCategory: राजनीति
कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा लोकसभा चुनाव कार्यशाला बैठक संपन्न : राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने दिया आवश्यक मार्गदर्शन
जनता के आशीर्वाद से लोकसभा की सभी 11 सीट जीतना है – विष्णुदेव साय कार्यकर्ताओ की अथक मेहनत के फलस्वरूप भाजपा ने मात्र 5 वर्षों में ही जबरजस्त वापसी की है – किरण सिंह देव समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की लोकसभा क्लस्टर प्रभारी, सह प्रभारी, लोकसभा चुनाव प्रभारी, लोकसभा विस्तारक, चुनाव प्रबंधक कमेटी सह प्रभारी संयोजक, सह संयोजक एवं जिलाध्यक्ष की लोकसभा चुनाव कार्यशाला बैठक आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संपन्न हुई। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने कार्यशाला को संबोधित करते…
Read Moreआडवानी को दिये धोखे के प्रायश्चित के लिये भारतरत्न दिया जा रहा, आडवानी जी के भाजपा के अलावा देश के लिये योगदान की सूची भी भाजपा जारी करें – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवानी को केंद्र सरकार ने भारतरत्न देने का निर्णय किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आडवानी जी को बधाई, शुभकामनाएं। ऐसा लगता है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रायश्चित स्वरूप लालकृष्ण आडवानी को भारतरत्न देने का निर्णय लिया है। अटल बिहारी बाजपेयी के बाद आडवानी भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री पद के स्वाभाविक दावेदार थे लेकिन नरेन्द्र मोदी ने अपने पूंजीपति मित्रों के धन के बल पर आडवानी की दावेदारी को पीछे धकेल दिया था…
Read Moreनवनियुक्त प्रदेश महामंत्री रामजी भारती ने कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री के भाई और कांग्रेस सांसद डीके सुरेश पर विभाजनकारी मानसिकता के प्रदर्शन के लिए जमकर हमला बोला, कहा – कांग्रेस सांसद ने देश तोड़ने की बात कहने का दुस्साहस कर कांग्रेस के विभाजनकारी चरित्र पर मुहर लगाई
सोनिया और राहुल से कांग्रेस का नजरिया स्पष्ट करने और देश तोड़ने की बात करने वाले कांग्रेस सांसद पर संसद सदस्यता से इस्तीफा लेकर कार्रवाई की मांग समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री रामजी भारती ने कर्नाटक में कांग्रेस सरकार में उप-मुख्यमंत्री के भाई और कांग्रेस से बेंगलुरु (ग्रामीण) से सांसद डीके सुरेश पर देश को तोड़कर अलग देश बनाने की विभाजनकारी मानसिकता के प्रदर्शन के लिए जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद द्वारा इस तरह की बात कहने का दुस्साहस दरअसल…
Read Moreभाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री जगदीश रोहरा ने कहा : पूर्व मुख्यमंत्री बघेल और उनके मंत्रियों ने अनेक योजनाओं को अपनी और कांग्रेस पार्टी की काली कमाई का जरिया बना रखा था
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने कांग्रेस शासनकाल की फिजूल और भ्रष्टाचार की प्रतीक बन चुकीं योजनाओं को उनकी समीक्षा करने के बाद उनकी अनुपयोगिता को देखते हुए बंद करने की मांग की है। श्री रोहरा ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके मंत्रियों ने अनेक योजनाओं को अपनी और कांग्रेस पार्टी की काली कमाई का जरिया बना रखा था। भाजपा शुरू से ही यह कहती आ रही है कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़…
Read Moreआडवाणी जी को भारत रत्न दिए जाने के मोदी सरकार के निर्णय का बृजमोहन ने किया स्वागत
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ शिक्षा एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न दिए जाने के नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार के निर्णय का स्वागत अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि आदरणीय आडवाणी जी ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता को अक्षुण बनाए रखने के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। वे अपने सार्वजनिक जीवन में बहुत सी भूमिकाओं में नजर आए हैं। जिस भी भूमिका को उन्होंने निभाया पूरी तन्मयता के साथ राष्ट्रहित को आगे…
Read Moreपूर्ववर्ती सरकार की योजनाओं को दुर्भावना पूर्वक बंद कर रही है साय सरकार, बेरोजगारी भत्ता छीन लिए, किसान न्याय योजना की चौथी किस्त हड़प लिए और अब राजीव युवा मितान क्लब बंद? – सुरेंद्र वर्मा
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राजीव गांधी युवा मितान क्लब योजना बंद करने के भाजपा नेताओं के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि पूर्वाग्रह से ग्रसित भाजपा के नेताओं का यह युवा विरोधी चरित्र है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार का छत्तीसगढ़ के युवाओं की ऊर्जा को दिशा देने और रचनात्मक प्रयोग का यह क्रांतिकारी कार्यक्रम है। पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, साफ़ सफ़ाई, नशाबंदी अभियान, खेल, संस्कृति, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक जैसे सामाजिक, सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों के प्रोत्साहन में महत्वपूर्ण भूमिका राजीव युवा मितान…
Read Moreनए प्रभारियों की मौजूदगी में अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक आयोजित
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक राजीव भवन,रायपुर में आयोजित की गई जिसमें नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी मोहम्मद गुलाब एवं सह प्रभारी रणजीत सिंह बेदी जी विशेष रूप से उपस्थित हुए.। बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन ने की. बैठक में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा,छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी अध्यक्ष इदरीश गांधी भी उपस्थित थे.। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष के साथ ब्लॉक के अध्यक्ष भी शामिल हुए.। बैठक…
Read Moreसंगठनात्मक नियुक्ति : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने की भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति… देखें सूची….
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : संगठनात्मक नियुक्ति, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष. जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की है, जो निम्नानुसार है
Read Moreछत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला शाखा जशपुर के कैलंडर 2024 का विमोचन विधायक गोमती साय के करकमलों से उनके निवास मुंडाडीह में हुवा
समदर्शी न्यूज़, कूनकुरी : छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला शाखा जशपुर के कलेंडर 2024 का विमोचन श्रीमती गोमती साय विधायक विधान सभा क्षेत्र क्र 14 पत्थलगांव (पूर्व सांसद लोक सभा रायगढ़) के करकमलों से उनके निवास मुंडाडीह मे हुवा। कैलंडर विमोचन कार्यक्रम मे संघ के जिलाध्यक्ष टांडे , महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवन्ति पैंकरा, जिला पदाधिकारी विजय शुक्ला, अनिल यादव, कुंदन गुप्ता, बेलासो तिग्गा, शकील खान, मोतीलाल भारती, लक्ष्मण मिर्रे, हेमंत यादव,भुनेश्वर सूर्यवंशी, ब्लॉक अध्यक्ष बालदेव गवाला, हेमंत पैंकरा, सबेद यादव, वशीम अली, अपर्णा नामदेव, सोनिया गुप्ता, महेश यादव, कार्तिक…
Read More