समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर गुरुवार को कांग्रेस के आंदोलन को फिजूल की सियासी कवायद बताया है। श्री भगत ने कटाक्ष किया कि प्रदेश के कोरोना काल में शराब के गोरखधंधे की कोचियागिरी में लगी जिस कांग्रेस सरकार ने रोजगार को नाम पर प्रतिभासम्पन्न शिक्षित बेरोजगार युवकों को डिलीवरी ब्वॉय तक बनाने का शर्मनाक कृत्य किया हो और प्रतियोगी परीक्षाओं में पीएससी घोटाला करके युवकों के अधिकारों पर डाका डालने में कोई हिचक जिस भूपेश…
Read MoreCategory: राजनीति
भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में सीबीआई को प्रतिबंधित किया था तो अब किस मुँह से कांग्रेस सीबीआई जाँच की मांग कर रही है?- किरण सिंह देव
कांग्रेस शासनकाल में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का दबाव बनाकर आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण दिया जाता रहा – किरण सिंह देव समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बलौदाबाजार आगजनी मामले की सीबीआई जाँच की मांग करने वाली कांग्रेस पर करारा कटाक्ष कर सवाल किया कि अपने शासनकाल में तमाम संघीय ढाँचे को तहस-नहस करने पर आमादा भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में सीबीआई को प्रतिबंधित किया था तो अब किस मुँह से कांग्रेस सीबीआई जाँच की मांग कर रही है? भाजपा प्रदेश…
Read Moreभाजपा 1 लाख सरकारी नोकरी देने का वादा भूल गयी, 33000 पदों में शिक्षकों की भर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान ही तय हो गई थी अभी भी 50 हजार पद खाली – धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने मोदी की गारंटी के नाम से युवाओं को एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती एवं युवाओं को रोजगार के लिए कर्ज देने और कर्ज पर 50 प्रतिशत सब्सिडी देने का वादा किया था। उस दिशा में बीते 6 महीने में कोई काम नहीं हुआ है। सत्ता मिलने के बाद भाजपा युवाओं से किए वादे को भूल गयी। आज जो 33000 पदों पर भर्ती के लिये सिर्फ बयानबाजी किया जा…
Read Moreछत्तीसगढ़ में “पे साय” सरकार, राज्य और केंद्र की हर योजना में “विष्णुभोग” अनिवार्य – सुरेंद्र वर्मा
जल जीवन मिशन में अधिकारियों की कमीशनखोरी का खुलासा साय सरकार का आईना समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में “पे साय” सरकार चल रही है। राज्य और केन्द्र की हर योजना में “विष्णुभोग” अनिवार्य हो गया है। भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए कहा है कि राजनांदगांव के कांट्रेक्टर एसोसिएशन के द्वारा जल जीवन मिशन योजना में ठेकेदारों को भुगतान के एवज में पीएचई विभाग के ईई और एसडीओ द्वारा 10 प्रतिशत की कमिशन मांगे…
Read Moreअधिकारी कर्मचारियों को मंत्रियों से मिलने अनुमति लेने की अनिर्वायता हिटलर शाही – सुशील आनंद शुक्ला
सत्ता के अहंकार में भाजपाई मंत्री खुद को खुदा समझने लगे है समदर्शी न्यूज़, रायपुर : अधिकारी कर्मचारियों को मंत्रियों से मिलने के पहले अनुमति लेना हिटलर शाही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा भाजपा सरकार में बैठे हुये लोग खुद को खुदा समझने लगे है। सत्ता में आने के साथ ही भाजपा अपना लोकतांत्रिक चरित्र खो देती है। इसीलिये उसके नेता सत्ता में आने के बाद जनता से दूरियां बनाना शुरू कर देते है। कर्मचारी अधिकारी अपनी पीड़ा और परेशानी को लेकर मंत्री…
Read Moreसाय सरकार की लापरवाही से हाईकोर्ट में अनुसूचित जाति, जनजाति का पदोन्नति में आरक्षण रूका – दीपक बैज
भाजपा के आरक्षण विरोधी चरित्र के कारण विधेयक राजभवन में लंबित है भाजपा नहीं चाहती की आरक्षित वर्गों को उनका हक और अधिकार मिले समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भाजपा सरकार की लापरवाही के कारण अनुसूचित जाति और जनजाति के कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण के लाभ से वंचित होना पड़ा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि उच्च न्यायालय ने पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार द्वारा आरक्षण के संबंधों में 22 और 30 अक्टूबर 2019 को एक अधिसूचना जारी किया था जिसमें प्रमोशन का कोटा निर्धारित किया था जिसमें…
Read Moreसिकलसेल पीड़ित प्रसूता को रेफर होने के बाद घंटों नहीं मिली एंबुलेंस : जिला चिकित्सालय में लापरवाही पर भड़के विधायक रायमुनि और कृष्ण कुमार राय
समदर्शी न्यूज़ – जशपुर/कुनकुरी : सिकलसेल की बीमारी से जूझ रही प्रसूता के पेट में बच्चे की मृत्यु हो गई। प्रसूता की जान बचाने के लिए चिकित्कों ने आपरेशन के लिए प्रसूता को अंबिकापुर रेफर कर दिया। लेकिन जिला चिकित्सालय के पास रेफर की गई प्रसूता को अंबिकापुर भेजने के लिए एंबुलेंस ही नहीं था। एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए विधायक रायमुनि भगत और पर्यटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय जिला चिकित्सालय पहुंचे और यहां व्याप्त अव्यवस्था पर जम कर नाराजगी जताई है। मिली जानकारी के अनुसार जिले…
Read More21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा करेगी प्रदेश भर में योग शिविर का आयोजन
आज सम्पूर्ण विश्व योग कर अपने जीवन को संतुलित कर रहा है – भाजपा समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भाजपा अंतरराष्ट्रीय योग कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी जगदीश रामू रोहरा एवं सह प्रभारी योग गुरू शंभू गुप्ता ने कहा है कि योग भारत की सभ्यता संस्कृति की पहचान है। योग भारत की स्वस्थ रहने की कला है। योग आत्मा से परात्मा का मिलन का आध्यात्मिक ज्ञान है। जो भारत के ऋषि मुनियों ने वर्षों की तपस्या और अनुसंधान के पश्चात सम्पूर्ण मानव जाति को सुखी रहने के लिए दिया है। उन्होंने कहा…
Read Moreबलौदा बाजार की घटना एवं लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन : बस्तर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कोरिया में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत धरना प्रदर्शन में शामिल हुये
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा बलौदाबाजार की हिंसक घटनाये कलेक्टर पुलिस अधीक्षक कार्यालय को जलाये जाने के विरोध में तथा पवित्र जैतखंभ के तोड़फोड़ की हाईकोर्ट के जज से न्यायिक जांच की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर प्रदेश के समस्त जिलों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। राजधानी रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बस्तर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज तथा नेताप्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरिया जिले धरने में शामिल हुये। बस्तर में धरने को संबोधित करते हुए…
Read Moreबलौदाबाजार षड्यंत्र में अपनी भूमिका के खुलासे के भय से कांग्रेस बेचैन होकर धरना-प्रदर्शन करके प्रदेश की जनता का ध्यान भटका रही :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस पर वातावरण को बिगाड़कर अपनी गंदी राजनीतिक सोच से प्रदेश के समरस सामाजिक सौहार्द्र को क्षति पहुँचाने का आरोप लगाया
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बलौदाबाजार अग्निकांड मामले को लेकर कांग्रेस पर वातावरण को बिगाड़कर अपनी गंदी राजनीतिक सोच से प्रदेश के समरस सामाजिक सौहार्द्र को क्षति पहुँचाने का आरोप लगाया है। श्री देव ने मंगलवार को कांग्रेस के एक दिनी धरना-प्रदर्शन को कोरी सियासी नौटंकी करार देते हुए कहा कि बलौदाबाजार मामले के षड्यंत्र में अपनी भूमिका के जगजाहिर हो जाने के भय से कांग्रेस के लोग बेचैन हो रहे हैं और इसलिए धरना-प्रदर्शन के फ्लॉप शो करके वह अब…
Read More