राज्य सरकार के द्वारा शराबबंदी के लिए किए जा रहे उपाय, नतीजा शराब पीने वाले पुरुषों की संख्या में 18% की कमी आई, रमन सरकार के दौरान 52% पुरुष शराब पीते थे अब घटकर संख्या 34% हुई – धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के नोडल एजेंसी इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पापुलेशन साइंस मुंबई के  नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 5 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के द्वारा शराबबंदी के लिए किये जा रहे प्रयासों का  सार्थक परिणाम सामने आया है राज्य शराबबंदी की दिशा में आगे बढ़ रही है।नेशनल हेल्थ सर्वे के मुताबिक 2020-21 में शराब पीने वालों की संख्या में 18%की कमी आयी है। पूर्व के रमन सरकार के…

Read More

जनता को कोरोना का तोहफा देने वाले अब जन औषधि के नाम पर राजनीति की चौपाल लगा रहे- सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने जन औषधि सप्ताह के समापन पर प्रधानमंत्री की रायपुर के लोगों से बातचीत के आयोजन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को कोरोना महामारी की भट्टी में झोंककर ताली थाली बजवाने वाले अब जन औषधि के नाम पर राजनीति की दुकान चला रहे हैं। जनता के मन की बात कभी न सुनने वाले अपने मन की बात सुनाते सुनाते लोगों को इतना पका चुके हैं कि अब उनकी बात आम…

Read More

कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के बयान पर भाजपा की प्रतिक्रिया, कांग्रेस सी मार्ट से लेकर डी मार्ट तक गुटबाजी की दुकान- भाजपा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा में कहीं भी, किसी भी स्तर पर गुटबाजी नहीं है। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर बूथ का दायित्व देखने वाले तक और प्रधानमंत्री से लेकर पंच तक सभी पहले कार्यकर्ता हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कांग्रेस एक खानदान के चाटुकारों की पार्टी है। जो जितना बड़ा चापलूस, वह उतना बड़ा नेता। मोहन मरकाम जी अपना घर देखें। वे भी भूपेश बघेल से…

Read More

7 मार्च को जन औषधि सप्ताह का समापन, सीधे प्रसारण में प्रधानमंत्री करेंगें रायपुर में बात

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर देशभर में चल रहे जन औषधि सप्ताह का कल दिनांक 7 मार्च को समापन होगा। सप्ताहभर चलने वाले कार्यक्रमों में नि:शुल्क जांच शिविर, परिचर्चाएँ, स्कूल एवं कॉलेजों में जेनेरिक दवाइयों के लिए जागरुकता कार्यक्रम एवं कन्या शालाओं में नि:शुल्क सुविधा सेनेटरी पैड का वितरण मुख्य कार्यक्रम रहे। चौथे जन औषधि दिवस के समापन समारोह में सोमवार, 7 मार्च को इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर के जन औषधि केंद्र में सीधे प्रसारण के माध्यम से लाभार्थियों से संवाद करेंगे। छत्तीसगढ़ को पहली बार यह अवसर प्राप्त…

Read More

प्रीतेश, अमित समेत भाजयुमो नेताओं ने यूक्रेन से लौटे 14 छात्रों का रायपुर विमानतल पर किया स्वागत

सकुशल लौटे छात्र-छात्राओं ने कहा- यूक्रेन से सुरक्षित वापसी के अभियान का पूरा श्रेय भारत सरकार व प्रधानमंत्री मोदी के दबंग व कुशल नेतृत्व को; प्रधानमंत्री मोदी व भारत सरकार के प्रयासों की सराहना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी द्वारा यूक्रेन में फँसे भारतीय छात्र-छात्राओं की सहायता हेतु गठित समितियों की श्रृंखला में छत्तीसगढ़ प्रदेश समिति के सह-प्रभारी प्रीतेश गांधी के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, प्रदेश मंत्री अमित मैशेरी, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष यादव, मंडल अध्यक्ष नरेश पिल्लै, सुनील शुक्ला, अश्वनी…

Read More

शिवप्रकाश व पुरंदेश्वरी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर, हुआ ज़ोरदार स्वागत

प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों-सांसदों तथा कोर कमेटी की होंगीं बैठकें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश एवं राष्ट्रीय महामंत्री व छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी का शुक्रवार को दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर आगमन हुआ। इस मौक़े पर विमानतल पर काफ़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, व नेताओं ने ज़ोरदार स्वागत किया। श्री शिवप्रकाश व श्रीमती पुरंदेश्वरी विमानतल से सीधे की डूमरतराई में कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुँचे जहाँ अपराह्न 4.30 बजे प्रदेश महामंत्रियों के साथ बैठक हुई। प्रदेश भाजपा कार्यालय…

Read More

ओबरा आमसभा में श्रीमती प्रियंका गांधी का ओजस्वी वक्तव्य, विरोधी दलों पर बोला जमकर हमला, कांग्रेस के स्टार प्रचारक छत्तीसगढ़ के खाद्य व संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत भी थे मौजूद

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आज ओबरा में आयोजित आमसभा में श्रीमती प्रियंका गांधी ने जातिवादी एवं साम्प्रदायिक राजनीति पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विरोधी दल चुनाव जीतने के लिए जाति-धर्मवादी राजनीति करते हैं, जनता के मुद्दों पर बात नहीं करते। महँगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं को काबू करने में नाकाम भाजपा सरकार को श्रीमती प्रियंका गांधी आड़े हाथों लिया। उन्होंने पेट्रोल-डीजल, सरसों तेल, राशन की आसमान छूती कीमतों, रोजगार जैसे आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। “आदिवासियों, जनजातियों की बड़ी-बड़ी समस्याएँ हैं, उन्हें जंगल पर…

Read More

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने राजीव व प्रीतेश के साथ यूक्रेन से लौटे छाात्र आर्यन के घर जाकर मुलाक़ात की

रोमानिया में फँसे राजधानी के छात्र यश के घर पहुँचकर भाजपाा नेताओं ने माँ ललिता को उनके पुत्र की सकुशल वापसी के प्रति आश्वस्त किया सकुशल लौटे आर्यन ने कहा- यूक्रेन से सुरक्षित भारत वापसी के अभियान का पूरा श्रेय भारत सरकार व प्रधानमंत्री मोदी के दबंग व कुशल नेतृत्व को समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने गुरुवार को राजधानी में युद्ध की विभीषिका से जूझ रहे यूक्रेन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा ‘ऑपरेशन गंगा’ के माध्यम से…

Read More

प्रदेश में कांग्रेस का शासनकाल अफ़सरशाही और भ्रष्टाचार-कमीशनखोरी का कलंकित दस्तावेज़ बन गया है : भाजपा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय का कटाक्ष- भाजपा पर शासन-प्रशासन नहीं चला पाने का ताना मारने वालों के क़ाबू में अब न तो ‘घोड़ा’ और न ही ‘घुड़सवार’ हैं! साय का सवाल : ‘अधिकारी राज’ के लिए ज़िम्मेदार सत्ताधीश अब अफ़सरों पर तिलमिला क्यों रहे हैं? क्या मंत्री और अफ़सरों में तक़रार ‘अपने-अपने हिस्से’ को लेकर है? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि शासन-प्रशासन में तालमेल और पारदर्शिता नहीं होने के कारण छत्तीसगढ़ को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। प्रदेश…

Read More

आपातकाल में कुंवारों की नसबंदी और अब शादीशुदा की शादी करा रही कांग्रेस सरकार : भाजपा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का टारगेट पूरा करने के लिए शादीशुदा की भी शादी कराने के बयान पर कटाक्ष किया है कि क्या यह निर्देश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया है? उन्होंने कहा कि जैसे आपातकाल में टारगेट पूरा करने के लिए कुंवारों की भी नसबंदी होती थी, वैसे ही अब छत्तीसगढ़ में टारगेट पूरा करने कांग्रेस सरकार विवाहितों की शादी करा रही है। कांग्रेस में मंत्री से लेकर…

Read More