मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केंद्र सरकार को पत्र लिखकर किसानों मजदूरों आम जनता की हित की बात रखते हैं तो भाजपा नेता तिलमिलाते क्यो है ?

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहां की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केंद्र सरकार को पत्र लिखकर किसानों मजदूरों युवाओं और आम जनता की हित की बात रखते हैं तो भाजपा नेता तिलमिलाते क्यों हैं? जो काम प्रत्यक्ष रुप से उपस्थित होकर भाजपा के 9 सांसदों को करना चाहिए उसे करने में भाजपा के सांसद अब तक नाकाम रहे हैं। छत्तीसगढ़ के साथ निरंतर मोदी सरकार भेदभाव कर रही है केंद्रीय योजनाओं की राशि में कटौती कर रही है केंद्रीय योजनाओं के आवंटन में छत्तीसगढ़ के…

Read More

छग में न सनातन धर्म खतरे में है न आदिवासी संस्कृति खतरे में है ,भाजपा की राजनैतिक दुकान खतरे में है –कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के नेताओ द्वारा धर्मांतरण पर दिये बयान को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओ का राजनैतिक प्रलाप बताया है ।छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू है ,कोई भी व्यक्ति किसी को जबरिया या प्रलोभन दे कर धर्मांतरण करवाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही के रास्ते खुले हैं ।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस को  स्पष्ट  निर्देश दिया हुआ है कि कही भी धर्मांतरण की कोई भी शिकायत आये तो उस पर तत्काल कड़ी कार्यवाही की जाय   ।धर्म व्यक्ति…

Read More

भाजपा अजजा मोर्चा पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों के आजाक थानों में भूपेश बघेल के खिलाफ दर्ज करवायेगी एफआईआर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर मुख्यमंत्री का बयान आदिवासी समाज का अपमान, आदिवासी समाज इससे आहत: विकास मरकाम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भाजपा अनुसुचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई गोबर वाली टिप्पणी तथा बयान को आदिवासी समाज का अपमान बताया है। उनका कहना है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय विगत 35 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में हैं और सुदूर जनजाति क्षेत्र से आते हैं। वे विधायक, सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर आसीन…

Read More

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम हुये शामिल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हुई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में नगरीय निकाय चुनाव जीतने को लेकर रणनीति बनायी। विधानसभा चुनाव के पश्चात हुये नगरीय निकाय के चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के रिकॉर्ड को दोहराया जायेगा। चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से बायोडाटा नहीं लिया जायेगा। वार्ड में सर्वे के आधार पर जीतने योग्य दावेदार को प्रत्याशी बनाया जायेगा।…

Read More

विष्णु देव साय, राम विचार नेताम, मोहन मंडावी ने संयुक्त बयान में कहा आदिवासियों से उनकी संस्कृति छीनने का घिनौना कृत्य कर रही है कांग्रेस और अपने संरक्षण में होने दे रही धर्मान्तरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के  प्रदेश अध्य्क्ष विष्णुदेव साय, सांसद द्वय राम विचार नेताम व मोहन मंडावी ने कहा है कि प्रदेश में धर्मांतरण का कुचक्र किस तेजी से चल रहा है, यह आदिवासी समाज के महानायक शहीद गुण्डाधुर के वंशजों द्वारा किए गए मतांतरण के मामले से स्पष्ट हो गया है।  मतांतरण का सामने आया यह मामला स्पष्ट करता है कि प्रदेश सरकार के राजनीतिक संरक्षण में यह षड्यंत्र चल रहा है और प्रदेश के भोले-भाले आदिवासियों की धार्मिक आस्था, संस्कृति, परंपराओं को मतांतरण के जरिए…

Read More

अपना हिस्सा न देकर प्रदेश के गरीबो का 11 हज़ार करोड़ नुकसान करवाने चिठी बाज़ केवल चिट्ठी लिखने का नाटक ही कर सकते है : भाजपा

अपने प्रदेश के हर वर्ग के लोगो का हक मारकर चिट्ठी की राजनीति करना कांग्रेस द्वारा बेशर्मी की पराकाष्ठा : अजय चंद्राकर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के  प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा ने  कि प्रदेश के चिट्ठीबाज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखकर कोरोना संक्रमण से मृतकों को चार लाख रुपए मुआवजा देने की मांग करके यह साबित कर दिया है कि प्रदेश सरकार में अपने दम पर कोई भी काम करने का माद्दा है ही नहीं।…

Read More

मंहगाई से त्रस्त देश और छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता ने मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है-मोहन मरकाम

मोदी सरकार की कमरतोड़ मंहगाई के कारण सब्जी,दूध,पेट्रोल,डीजल लेना आम जनता के लिये लेना कठिन हो गया है जन जागरण पदयात्रा में उमड़ रही हजारों-हजार की भीड़ मोदी सरकार के ताबूत में आखरी कील साबित होगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गाँधी के निर्देशानुसार प्रदेश में मोदी सरकार की कमरतोड़ मंहगाई के खिलाफ पदयात्रा की जा रही है।पदयात्रा के मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने बताया कि आज जैजैपुर विधानसभा के हसौद में जन जागरण पदयात्रा में पंहुचे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन…

Read More

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न, प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह बदहाल : रेणुका सिंह

महिलाएं शक्ति का दूसरा रूप है अगर वह कुछ ठान लेती है तो उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं  :  सीमा पात्रे केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली पीएम आवास योजना का लाभ प्रदेश सरकार की वजह से गरीबों को नहीं मिल रहा : लता उसेंडी प्रदेश सरकार की विफलताओं को घर-घर तक पहुंचाएगी महिला मोर्चा : शालिनी राजपूत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/सूरजपुर, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज सूरजपुर जिले में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम गीत और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।…

Read More

निकाय चुनावों में कांग्रेस को खदेड़ जनता वादाखिलाफी का हिसाब चुकाने की शुरुवात करेगी : भाजपा

कांग्रेस की अराजकता,वादाखिलाफी और भ्रस्टाचार देख चुकी जनता अब उल्टे पाव विदा करने तैयार : विष्णु देव साय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि  प्रदेश में 15 नगरीय निकायों के लिए चुनावों में भाजपा पूरे दम-खम के साथ मुक़ाबले में उतरेगी। 15 निकायों के चुनाव की तारीख़ें घोषित होने के बाद श्री साय ने कहा कि इन चुनावों में कांग्रेस की हार का सिलसिला शुरू हो जाएगा और कांग्रेस नेताओं व प्रदेश सरकार के लोगों का सत्तावादी अहंकार चूर-चूर हो…

Read More

मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों में चिट्ठी लिखने प्रतिस्पर्धा चल रही है,भूपेश सरकार चिठ्ठी की सरकार, केंद्र के खिलाफ बदनीयती से आरोप लगा रही है कांग्रेस , प्रदेश सरकार को होश नही की कब क्या कह रही है , कांग्रेस का फसल कटाई का दावा झूठा या रबी फसल बुआई का – बृजमोहन अग्रवाल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के  वरिष्ठ नेता विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहनअग्रवाल  ने कहा है कि प्रदेश सरकार इतनी दुविधाग्रस्त है कि उसे इस बात का होश ही नहीं रहता कि पहले उसने क्या कहा है और अब वह क्या कह रही है? श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार चिट्ठी की सरकार है मुख्यमंत्री और मंत्रियों में केन्द्र सरकार को चिट्ठी लिखने की प्रतिस्पर्धा चल रही है । जो लोग जनप्रतिनिधियों के , जनता के पत्रों का जवाब नही देते वे पत्र लिखने में जुटे  हैं…

Read More