Category: राजनीति

  • केरल फिल्म का विरोध कांग्रेस की जिहादी मानसिकता : कांग्रेस चाहती है कि हिन्दू अपने पीड़ा की अभिव्यक्ति भी न करें, जबरा मारे रोने भी न दे – केदार कश्यप

    केरल फिल्म का विरोध कांग्रेस की जिहादी मानसिकता : कांग्रेस चाहती है कि हिन्दू अपने पीड़ा की अभिव्यक्ति भी न करें, जबरा मारे रोने भी न दे – केदार कश्यप

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के बयान को कांग्रेस की जिहादी मानसिकता का परिचायक बताया है। श्री कश्यप ने पूछा कि देश के हिन्दू को अपने प्रति हो रहे अन्याय का सच बताने के अधिकार से भी कांग्रेस को पेट में दर्द क्यों होने लगता है? विदित रहे, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल समेत प्रमुख भाजपा नेताओं व कार्यकताओं ने मंगलवार को ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म देखने के बाद इस फिल्म को सामाजिक सरोकारों से जुड़ी बताया था, जिस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम ने इसे लेकर भाजपा पर आरोप लगाया और फिल्म को नफ़रत फैलाने वाली बताया।

    भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री कश्यप ने कहा कि पहले कवर्धा और फिर बिरनपुर में हुए बवाल के बाद अब इस फिल्म को लेकर कांग्रेस का जिहादी चेहरा एक बार फिर सामने आया है और कांग्रेस जिहादियों के पक्ष में खुलकर सामने आई है। नारायणपुर और भेजरीपदर में भी धर्मांतरण के घातक एजेंडे को पोषित करने में कांग्रेस की सरकार ने तमाम कायदे-कानूनों को ताक पर रखा ही, जबरिया धर्मांतरण का विरोध कर रहे निर्दोष आदिवासियों को ही जेल में ठूँस दिया। श्री कश्यप ने कहा कि ‘द केरला स्टोरी’ को लेकर कांग्रेस का प्रलाप यह साबित करता है कि धर्मांतरण और तुष्टीकरण ही कांग्रेस का एजेंडा है। अपने खानदानी आकाओं के सामने अपने आपको अव्वल साबित करने की होड़ में कांग्रेस के तमाम नेता हिन्दू समाज के साथ हो रहे अन्याय की अनदेखी कर रहे हैं। श्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस का यह राजनीतिक चरित्र ‘जबरा मारे, रोवन ना दे’ की उक्ति को चरितार्थ कर रहा है। कांग्रेस हिन्दुओं को अपने विरुद्ध हो रहे षड्यंत्र व अन्याय का प्रतिकार करने, भारतीय समाज को उससे सचेत करने का अधिकार भी नहीं देना चाहती। हमारी बहन-बेटियों की करुण गाथा दिखाने-सुनाने नहीं देना चाहती। श्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस का समूचा सियासी वजूद ही हिन्दू-विरोध और तुष्टीकरण के एजेंडे पर टिका है, लेकिन कांग्रेस के लोग यह बात नोट कर लें कि अब कांग्रेस के इन सियासी झाँसों में न देश की जनता आएगी और न ही छत्तीसगढ़ की जनता। अगला विधानसभा चुनाव कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण पर मुहर लगाएगा।

  • प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनता के पैसों की लूट मचाकर जो अपराध किया है, छत्तीसगढ़ की जनता इसका क़रारा ज़वाब ज़रूर देगी

    प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनता के पैसों की लूट मचाकर जो अपराध किया है, छत्तीसगढ़ की जनता इसका क़रारा ज़वाब ज़रूर देगी

    भाजपा ने पूछा : कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कोयला, राशन के बाद अब शराब घोटाले के मद्देनज़र ‘घोटाला शिरोमणि’ बघेल से इस्तीफ़ा लेंगीं या ‘हिसाब-किताब क्लीयर’ करके लौट जाएंगीं?

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कु. शैलजा से सवाल किया है कि वे कोयला घोटाला, राशन घोटाला के बाद अब दो हज़ार करोड़ रुपए के शराब घोटाले के मद्देनज़र ‘घोटाला शिरोमणि’ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस्तीफ़ा लेंगीं या फिर 10, जनपथ का ‘हिसाब-किताब क्लीयर’ करके मीटिंग के ड्रामे का पर्दा गिराकर लौट जाएंगीं? श्री ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री बघेल भ्रष्टाचार के पर्याय बन चुके हैं और भ्रष्टाचार व घोटालों के ज़रिए छत्तीसगढ़ को कांग्रेस का एटीएम बनाकर रख दिया गया है।

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने घोटालों और भ्रष्टाचार के ज़रिए हज़ारों करोड़ रुपए की लूट मचाई है, जो कहीं-न-कहीं जनता के हितों के लिए खर्च होने थे। लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सत्तावादी राजनीतिक संरक्षण में इस लूट के खेल को चलने दिया। इन पैसों से प्रदेश के विकास और जनता की भलाई के काम किए जाने थे। श्री ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल ने जनता के पैसों की लूट मचाकर जो अपराध किया है, छत्तीसगढ़ की जनता इसका क़रारा ज़वाब ज़रूर देगी । श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी छत्तीसगढ़ के मंत्रिमंडल की बैठक लेने का सियासी ड्रामा करने के बजाय यह साफ़-साफ़ बताएंँ कि भ्रष्टाचार के नित-नए खुलासे और 2,000 करोड़ रुपए के शराब घोटाले के ताज़ा भंडाफोड़ के बाद क्या मुख्यमंत्री बघेल से इस्तीफ़ा लेंगीं? कु. शैलजा भ्रष्टाचार के मसले पर अपनी पार्टी के रुख़ को भी साफ़ करें।

  • भाजपा आईटी सेल प्रदेश कार्यकारिणी घोषित……देखें सूची…

    भाजपा आईटी सेल प्रदेश कार्यकारिणी घोषित……देखें सूची…

    सुनील पिल्लई संयोजक, आदित्य कुरील सहसंयोजक, संदीप उपारकर बने कार्यालय प्रभारी

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से भाजपा आईटी सेल छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई द्वारा आई टी सेल प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

  • 2000 करोड़ के शराब घोटाले के विरोध में जशपुर भाजपा का जिलास्तरीय महाधरना रणजीता स्टेडियम के पास कल गुरुवार को

    2000 करोड़ के शराब घोटाले के विरोध में जशपुर भाजपा का जिलास्तरीय महाधरना रणजीता स्टेडियम के पास कल गुरुवार को

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

    ईडी की कार्यवाही से छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ के शराब घोटाला के सामने आने पर कांग्रेस सरकार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी कल 11 मई को जिलास्तरीय महाधरना में बैठेगी।

    धरना को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार की उपस्थिति में एक आवश्यक बैठक रखी गई। बैठक में कल के धरने को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

    जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश सिन्हा ने बताया कि कांग्रेस सरकार के शह पर हुये करोड़ों के शराब घोटाले के विरोध में कल गुरुवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक भाजपा द्वारा रणजीता स्टेडियम के पास जिला स्तरीय महाधरना दिया जायेगा। श्री सिन्हा ने भाजपा के सभी मण्डल,मोर्चा, प्रकोष्ठ के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में महाधरना में सम्मिलित होने कहा है।

    बैठक में पूर्व विधायक राजशरण भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, डीडीसी लालदेव भगत, जिला मंत्री राजकपूर भगत, नगरपालिका उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान, शहर मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष संजीव ओझा, नितिन राय, दीपक गुप्ता, राजा सोनी, सज्जु खान, अरविंद भगत, कृपा शंकर भगत, अभ्युदय मिश्रा, विकास सोनी,  संतन भगत, नमित सिंह, अमित साय, विनोद निकुंज, नीतू गुप्ता, सतीश वर्मा, आशु राय, गणेश साहू, अनुज भगत, एंजेला खेस, लालदेव राम, राधेश्याम निराला, प्रतिमा भगत सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • बोर्ड परीक्षा में ऐतिहासिक रूप से टॉप टेन में आकर 13 बच्चों ने जशपुर जिले का बढ़ाया मान : टॉप टेन में आने वाले छात्राओं को संसदीय सचिव यू डी मिंज ने दी शुभकामनायें

    बोर्ड परीक्षा में ऐतिहासिक रूप से टॉप टेन में आकर 13 बच्चों ने जशपुर जिले का बढ़ाया मान : टॉप टेन में आने वाले छात्राओं को संसदीय सचिव यू डी मिंज ने दी शुभकामनायें

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

    दसवीं बोर्ड परीक्षा में जिले के 13 छात्र छात्राओं द्वारा टॉप टेन में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने शुभकामनायें देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं.

    उन्होंने कहा कि सबसे खुशी की बात है कि जशपुर जिले के 13 टॉप टेन में संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर क़े 8 संकल्प कुनकुरी के 3, स्वामी आत्मानंद स्कुल के 1 सरस्वती शिशु मंदिरजशपुर का 1, 10thरैंक लाकर दसवीं बोर्ड परीक्षा क़े टॉप टेन में स्थान बना कर जशपुर को गौरवन्वित किया है. इस वर्ष कक्षा 10 वीं में 98.83 प्रतिशत् के साथ राहुल यादव संकल्प जशपुर ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही इस वर्ष कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में इन विद्यार्थियों ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है -संकल्प जशपुर से राहुल यादव प्रथम स्थान, पिंकी यादव एवं सुरज पैंकरा तृतीय स्थान, आरती चौहान, योगेस सिंह छठवां स्थान, अंकिता साहू सातवां स्थान, रिंकी यादव आठवां स्थान एवं कक्षा 12 वीं में देवकुमार डनसेना दसवां स्थान, संकल्प कुनकुरी से आदित्य राज गुप्ता पांचवां स्थान, अनुज कुमार राम आठवां स्थान, अर्जुन सिन्हा आठवां स्थान सरस्वती शिशु मंदिर जशपुर से बुलबुल यादव सातवां स्थान प्राप्त किये है।

    जिस उद्देश्य को सोंच कर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कुल संकल्प शिक्षण संस्थान को खोला गया था,वह आज सार्थक हो गया उन्होंने कहा कि सभी टॉपर्स ने अपनी मेहनत क़े बल पर टीचर्स क़े सहयोग से पढ़ाई की और जशपुर जिले का मान बढ़ाया है उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ साथ उन्होंने कलेक्टर रवि मित्तल, जिला पंचायत सीईओ जितेंद्र यादव, जिला शिक्षा अधिकारी ,प्राचार्य विनोद गुप्ता, कुनकुरी क़े प्राचार्य  समेत विद्यालय क़े सभी शिक्षक शिक्षिकाओं, संकल्प परिवार को भी धन्यवाद दिया है

  • दो हजार करोड़ के शराब घोटाले को लेकर जशपुर जिले की मंडल इकाइयों में भाजपाईयों ने किया भूपेश बघेल का पुतला दहन.

    दो हजार करोड़ के शराब घोटाले को लेकर जशपुर जिले की मंडल इकाइयों में भाजपाईयों ने किया भूपेश बघेल का पुतला दहन.

    कोयला, रेत, जमीन, राशन के बाद शराब घोटाले ने कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र को जगजाहिर कर दिया है

    समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर

    जशपुर : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज जशपुर जिले के सभी मंडल इकाइयों द्वारा 2000 करोड़ के शराब घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस्तीफे की मांग करते हुए पुतला दहन किया गया। जशपुर शहर मण्डल के बस स्टैंड सहित सभी मण्डलों में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और कांग्रेसी कुशासन की सच्चाई से लोगों को अवगत कराया।

    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाओं से पूर्ण शराबबंदी का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस की भूपेश सरकार ने शराब को अवैध कमाई का जरिया बनाकर अनवर ढेबर को इस घोटाले का सरगना बना दिया और उसके द्वारा वसूली की रकम ‘ऊपर’ तक पहुंचाई गई। आगे उन्होंने ने कहा कि शराब घोटाला करके 40% प्रतिशत तक के राजस्व की क्षति पहुंचाई गई, जो सत्ता के संरक्षण के बिना संभव नहीं है।

    भाजपा नेता नितिन राय ने कहा कि शराब घोटाले के खुलासे से प्रदेश की कांग्रेस सरकार की असलियत सामने आ गई है। बजट अनुमान के आंकड़े से भी यह प्रतीत हो चुका था कि राजस्व के कारोबार में कोई सुनियोजित खेल चल रहा है। शराब के गोरखधंधे की रकम सत्ता संरक्षण में चल रहे रैकेट की तिजोरी में गई। श्री राय ने कहा कि जब से ईडी ने छापेमारी शुरू की तब से आबकारी राजस्व में इजाफा होना इस बात की तस्दीक करता है कि 4 साल में भूपेश-सरकार ने 2000 करोड़ रुपए का घोटाला किया है।

    अपने संबोधन में शहर मण्डल के अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि शराब घोटाले के भंडाफोड़ के बाद मुख्यमंत्री बघेल को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। ईडी को इस घोटालेबाजी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भूमिका की भी गहराई से जांच करनी चाहिए। कोयला, रेत, जमीन, राशन के बाद शराब घोटाले ने कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र को जगजाहिर कर दिया है। इसी तरह डीएमएफ घोटाले में भी बंदरबांट हुई है और खुद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम विधानसभा में इसका खुलासा कर चुके हैं।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजशरण भगत, नगरपालिका उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, डीडीसी लालदेव भगत, जिला भाजपा मंत्री राजकपूर भगत, श्रीमती रजनी प्रधान, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष संजीव ओझा, कृपा शंकर भगत, सज्जु खान, अरविंद भगत, दीपक गुप्ता, राजा सोनी, अभ्युदय मिश्रा, गंगा भगत, नीतू गुप्ता, संतन भगत, विकास सोनी,  विनोद निकुंज, गणेश साहू, आशु राय, सतीश वर्मा, लालदेव राम, एंजेला खेस, प्रतिमा भगत, मालती भगत, अनुज भगत, राधेश्याम निराला सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत का वक्तव्य : भाजपा ने जिम्मेदार विपक्ष के तौर पर सच को किया उजागर, भूपेश बघेल साढ़े 4 सालों में हुए व्यापक भ्रष्टाचार की जड़ हैं – राजेश मूणत

    भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत का वक्तव्य : भाजपा ने जिम्मेदार विपक्ष के तौर पर सच को किया उजागर, भूपेश बघेल साढ़े 4 सालों में हुए व्यापक भ्रष्टाचार की जड़ हैं – राजेश मूणत

    राजनीतिक बयानबाज़ी करके भूपेश बघेल तथ्यों को नकार नहीं सकते – मूणत

    समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

    रायपुर : भारतीय जनता पार्टी ने बीते साढ़े 4 सालों में एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाई है। भाजपा ने ही राज्य के नौकरशाहों, व्यापारियों, कांग्रेस नेताओं और बिचौलियों की मिलीभगत के मार्फत होने वाली प्रति टन कोयले के परिवहन पर 25 रुपये की वसूली का मुद्दा उठाया था। भाजपा ने ही राशन दुकानों में हो रही गड़बड़ियों, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में हुई लूट,  महादेव एप में कांग्रेस नेताओं की संलिप्तता, स्मार्ट सिटी के फंड का दुरूपयोग समेत कांग्रेस सरकार के कई  घोटाले उजागर किये, लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विपक्ष की बातों को कभी संजीदगी से नहीं लिया।

    राजेश मूणत ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को विपक्ष से सवाल पूछने के स्थान पर, ईडी द्वारा उजागर भ्रष्टाचार के तथ्यों को देखना चाहिए। भूपेश बघेल कहते है कि भाजपा नेता ईडी के प्रवक्ता हैं, जबकि वह खुद भ्रष्टचारियों के न केवल प्रवक्ता बल्कि संरक्षक बनकर काम कर रहे हैं। राजेश मूणत ने कहा कि जब भी ईडी कार्रवाई करती है, भूपेश बघेल बौखला जाते हैं और तत्काल भ्रष्टाचारियों के प्रवक्ता बनकर मीडिया के समक्ष हाज़िर हो जाते हैं।

    राजेश मूणत ने आगे कहा कि भाजपा ने सदन से लेकर सड़क तक छत्तीसगढ़ में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर किया, किन्तु कांग्रेस सरकार ने कभी भी भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की कोशिश नही की। जब ईडी के माध्यम से साक्ष्यों के साथ परत दर परत खुलती जा रही है, खनिज मामले में लेंनदेन के आदान प्रदान के साक्ष्य जुटाकर कार्रवाई हुई, भूपेश बघेल के निकटतम अधिकारी, कारोबारी जेल में हैं, बाकी कुछ लोगों पर कार्यवाही चल रही है।

    मूणत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  सलाह देते हुए कहा कि उन्हें राज्य के मुखिया के तौर पर भ्रष्ट अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई करनी चाहिए, उनका प्रवक्ता नहीं बनना चाहिए। मूणत ने आगे कहा कि यह छत्तीसगढ़ का दुर्भाग्य है कि जिन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है, आप उनको दंडित, निलंबित करने के स्थान पर उनके संरक्षक बनकर लूट और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दें रहे हैं। श्री मूणत ने कहा कि यह स्पष्ट हो चुका है कि भूपेश बघेल जी ही इन साढ़े 4 सालों में हुए व्यापक भ्रष्टाचार की जड़ हैं।

    पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकारी दुकानों में अवैध शराब का कारोबार संचालित हो रहा है। बिना होलिग्राम की अवैध शराब अवैध काउंटर बनाकर बेचीं जा रही है, जिससे राज्य के राजस्व को नुकसान हो रहा है। यह सारे तथ्य विपक्ष और समाचार पत्रों के माध्यम से जनता के बीच थे, लेकिन भूपेश सरकार ने इन बातों पर कभी संज्ञान में नही लिया।

    श्री राजेश मूणत ने ईडी के द्वारा कोयला लेवी जांच मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव और चंद्रदेव प्रसाद राय, पीसीसी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह, विनोद तिवारी, आईएएस अधिकारी रानू साहू और कोयला व्यापारी सूर्यकांत तिवारी, आईएएस समीर विश्नोई और पीसीएस सौम्या चौरसिया की संपत्ति कुर्क करने संबंधी कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियां सबूतों के आधार पर न्यायिक प्रक्रिया का पालन करते हुए अपना कार्य कर रही हैं। कोई भी जांच एजेंसी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आदेश का पालन करने के लिए बाध्य नहीं है, इसलिए जांच एजेंसियों पर सवाल उठाने का कोई औचित्य नहीं है। कांग्रेस से जुड़े भ्रष्ट लोगों के नाम और उनके काले काम साबित हो चुके हैं, इसलिए भूपेश बघेल राजनितिक बयानबाज़ी करके ईडी की जांच में सामने आये तथ्यों को नकार नहीं सकते हैं।

  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : रायपुर भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, लालची रावण की लंका फूंकेगी भाजपा महिला मोर्चा – सीमा संतोष साहू

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : रायपुर भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, लालची रावण की लंका फूंकेगी भाजपा महिला मोर्चा – सीमा संतोष साहू

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गंगाजल की सौगंध खाकर, धोखा देकर छत्तीसगढ़ महतारी को शर्मसार किया है.

    समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

    रायपुर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रायपुर शहर द्वारा जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा संतोष साहू के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की लुटेरी सरकार के अब तक के सबसे बड़े दो हजार करोड़ के शराब घोटाले के विरोध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन किया।

    पूरे प्रदेश के सभी जिलों में आज भाजपा महिला मोर्चा ने 2000 करोड रुपए के शराब घोटाले के विरोध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया। इसी कड़ी में रायपुर में पुतला दहन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सीमा संतोष साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने गंगाजल हाथ में लेकर शराबबंदी की कसम खाई थी और उसी गंगा मैया की सभी बेटियों से शराब का पैसा खाकर धोखा किया। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार के लालच ने छत्तीसगढ़ के कई बेटियों की सुहाग उजाड़ दिए। कई बेटियों का घर बर्बाद कर दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गंगाजल की सौगंध खाकर, धोखा देकर छत्तीसगढ़ महतारी को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा इस लालची रावण की लंका में आग लगा देंगी।

    पुतला दहन कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेसी जन्मजात घोटालेबाज हैं, छत्तीसगढ़ में पहले भी 3 साल घोटालों की सरकार रही। उसके बाद जनता ने उस सरकार को उखाड़ फेंका। 15 साल बाद कांग्रेस को जनता ने सेवा का अवसर दिया था। लेकिन कांग्रेसियों ने पहले दिन से ही जनता की सेवा करने की बजाय छत्तीसगढ़ की जनता के धन को लूटने का काम किया। भूपेश बघेल की सरकार घोटालों की सरकार है। साढ़े चार साल से हर रोज हर तरह के घोटाले हो रहे हैं। कोल से लेकर रेत तक घोटाले दर घोटाले सामने आते रहे। अब तो हद हो गई है कि शराबबंदी का वादा करके सत्ता में आने वाली कांग्रेस ने दो हजार करोड़ का शराब घोटाला कर दिया। भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि घोटालेबाज कांग्रेसी बख्शे नहीं जाएंगे। इनके एक एक करके सभी कारनामे सामने आ रहे हैं और जल्द ही सारे घोटालेबाज सही जगह पर पहुंच जाएंगे।

    विरोध प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ममता साहू, संध्या तिवारी, भारती बागल, सुषमा निर्मलकर, मिली बैनर्जी, पुष्पा साहू, स्वप्निल मिश्रा, माया शर्मा, गीता रेड्डी, रंभा चौधरी, विद्या पांडे, ज्योति ठाकुर, प्रीति राऊत, किरण शिवहरे, फूलमनी सोनवानी, अनिता वर्मा, सरोज साहू, मीना सेन, गायत्री नवरंगे, वेनुका शुक्ला के साथ ही मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव, रमेश ठाकुर, अकबर अली, रविंद्र ठाकुर, विलास सुतार पोषण साहू, संतोष साहू, प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मंडल पदाधिकारी रायपुर जिला  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की समस्त कार्यकर्ता बहनें उपस्थित थीं।

  • शराब घोटाले में कराया जाए नार्को टेस्ट, भूपेश बघेल मुख्यमंत्री पद से फौरन दें इस्तीफा – नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

    शराब घोटाले में कराया जाए नार्को टेस्ट, भूपेश बघेल मुख्यमंत्री पद से फौरन दें इस्तीफा – नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

    छत्तीसगढ़ का लोकधन लूट कर बन गए कांग्रेस के फंड मैनेजर, कहां गया घोटाले का 2 हजार करोड़ ?

    समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

    रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने 2000 करोड़ के शराब घोटाले पर ईडी के प्रेस नोट के हवाले से सामने आए तथ्यों के प्रकाश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से तत्काल नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग करते हुए कहा है कि अनवर ढेबर सहित जितने भी लोग शराब घोटाले में शामिल हैं, उन सभी का नार्को टेस्ट कराया जाए, ताकि वह सच उगल सकें।

    नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने पत्रवार्ता में कहा कि छत्तीसगढ़ में हुआ शराब घोटाला देश का एक बड़ा घोटाला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी नैतिक जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। उन्होंने कहा कि ईडी की जांच में सामने आए तथ्यों पर मुख्यमंत्री को स्वयं संज्ञान लेकर अपने स्तर पर कार्रवाई करनी चाहिए थी। लेकिन उन्होंने इसके विपरीत घोटालेबाजों को संरक्षण देते हुए ईडी के तथ्यों को ही गलत ठहरा दिया। इससे स्पष्ट है कि बड़े घोटाले में बड़े लोग लिप्त हैं।

    नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में घोटाले की सरकार चल रही है। भ्रष्टाचार को संरक्षण दिया जा रहा है। भ्रष्टाचारियों के बचाव में मुख्यमंत्री स्वयं सामने आते हैं और केंद्रीय एजेंसी पर निराधार आरोप लगाते हुए राजनीतिक बयानबाजी करते हैं। जबकि उन्हें अपने संवैधानिक पद की मर्यादा के अनुरूप आचरण करते हुए भ्रष्टाचार के विरुद्ध होने वाली कार्रवाई में सहयोग करना चाहिए

    नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि ईडी के प्रेस नोट में सारी बातें स्पष्ट तौर पर सामने आ चुकी हैं। एक तो हमारी पहली बात है कि यह घोटाला देश के बड़े घोटालों में से एक है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को तत्काल अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए। उनको एक मिनट भी अपने पद पर रहने का अधिकार अब नहीं है। दूसरी बात अनवर ढेबर सहित जितने भी लोग शराब घोटाले में शामिल थे, उनका नार्को टेस्ट होना चाहिए। नार्को टेस्ट होगा तो यह जो दो हजार करोड़ का घोटाला हुआ है, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसको कितना पैसा दिया गया है, यह सारी बातें सामने आएंगी। हिमाचल के चुनाव में, उत्तर प्रदेश, असम के चुनाव में घोटालों का कितना पैसा गया, यह सारी बातें सामने आएंगी और असली चेहरे का खुलासा होगा।

    नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार पहली सरकार है, जिसने टैक्स की चोरी की है। शराब घोटाले में सीधे डिस्टलरी से माल दुकान ले गए और नकली होलोग्राम बनाए। यह नकली नोट छापने से ज्यादा बड़ा गुनाह है। यह सारी चीजें नार्को टेस्ट में सामने आएंगी। कांग्रेस सरकार बनने के बाद से ही घोटालों का जो सिलसिला शुरू हुआ है, वह सबके सामने है। हमनें कहा था कि प्रदेश में शराब घोटाला हो रहा है, रेत घोटाला हो रहा है, कोल घोटाला हो रहा है। सदन के अंदर और सड़क पर भी हमनें यह बात उठाई। यह  करोड़ो रुपए कहां गया, प्रदेश की जनता जानना चाहती है। मुख्यमंत्री को इसका पूरा हिसाब प्रस्तुत करना चाहिए। इसलिए करना चाहिए क्योंकि यह लोक धन की लूट है। सरकारी पैसे की लूट वे लोग कर रहे हैं जो सरकार में बैठे हुए हैं। अगर यह पैसा प्रदेश के विकास में लगता तो आज सुदूर क्षेत्रों में नागरिक सुविधाएं, बुनियादी चीजें नहीं हैं, स्कूल नहीं है, अस्पताल नहीं हैं, सड़क नहीं हैं, वहां कितना काम हो जाता। लेकिन अपने आकाओं को खुश करने के लिए, अपनी कुर्सी को बचाने के लिए यह सारा षड्यंत्र रचा गया। मुख्यमंत्री के कार्यालय तक भ्रष्टाचार की बू आ रही है। उन्होंने कहा मुझे लगता है कि आने वाले समय में और भी बड़े घोटाले सामने आएंगे। उनके कारनामे हैं, वे सब सामने आने वाले हैं। मुख्यमंत्री का असली चेहरा उजागर हुआ है।

  • महिला मोर्चा ने पूरे छत्तीसगढ़ में किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन : शराबबंदी का वादा करने वालों ने किया 2 हजार करोड़ का शराब घोटाला

    महिला मोर्चा ने पूरे छत्तीसगढ़ में किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन : शराबबंदी का वादा करने वालों ने किया 2 हजार करोड़ का शराब घोटाला

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा ने आज कांग्रेस सरकार में 2 हजार करोड़ के शराब घोटाले के विरोध में पूरे प्रदेश में संभाग मुख्यालयों में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय दुर्ग संभाग में, रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह ने रायपुर ग्रामीण में व बस्तर संभाग में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने मुख्यमंत्री के विरुद्ध प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

    विधानसभा के पास रायपुर ग्रामीण जिला के प्रदर्शन में शामिल रायपुर संभाग प्रभारी विधायक सौरभ सिंह ने कहा कि जब तक ईडी की छापेमारी नहीं हुई थी तब तक शराब बिक्री की बड़ी रकम इस रैकेट के पास जा रही थी। जब से ईडी भ्रष्टाचार की जांच कर रही है तब से आबकारी राजस्व में आश्चर्यजनक रूप से आय बढ़ गई। साफ है कि जो पैसा गलत हाथों में जा रहा था, वह ईडी के डर से सरकारी खजाने में जाने लगा। लेकिन 4 साल में भूपेश बघेल सरकार में 2 हजार करोड़ का शराब घोटाला किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने शराब घोटाले का मामला विधानसभा में पूरे तथ्यों के साथ उठाया था लेकिन सरकार जब इस घोटालेबाजी की संरक्षक हो तो इस पर रोक कैसे लग सकती थी। सरकार ने आबकारी घोटाले की पारदर्शी जांच कराना तो दूर की बात है, घोटाले को दबाने की पूरी कोशिश की लेकिन ईडी ने मिस्टर 40 परसेंट की पोल खोल दी है।

    दुर्ग में राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाओं से शराब बंदी का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने सत्ता में आने के बाद शराबबंदी से मुकर गई है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी प्रश्न करते हैं कि ईडी के छापे में क्या मिला अब जब  ईडी के छापे में 2000 करोड रुपए निकलता है तो मुख्यमंत्री जी को बताना चाहिए कि यह पैसा क्या उनके यहां पहुंचा? अब यह एकदम साफ हो गया है कि दो हजार करोड़ की राशि के लिए मुख्यमंत्री जी शराबबंदी की घोषणा नहीं करते हैं।

    बस्तर में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि शराब घोटाले का खुलासा हो चुका है और इससे कांग्रेस सरकार की असलियत सामने आ गई है। बजट अनुमान के आंकड़े पहले से ही जाहिर कर रहे थे कि शराब में सुनियोजित खेल चल रहा है। शराब पीने वालों की संख्या में इजाफा हो गया और खपत कम क्यों हो गई, यह रहस्य खुल गया है   सरकारी दुकानों पर नंबर दो की शराब बेची गई। डिस्टलरियों से सीधे दुकान शराब पहुंची और उसकी बिक्री की रकम सरकारी खजाने की बजाय सत्ता संरक्षण में चल रहे रैकेट की  तिजोरी में गई।

    भाजपा नेताओं ने कहा कि इतना बड़ा घोटाला सत्ता के सिरमौर के समर्थन और संरक्षण के बिना कतई नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फौरन इस्तीफा देना चाहिए। ईडी को इस घोटालेबाजी में मुख्यमंत्री की भूमिका की गहराई से जांच करनी चाहिए। मुख्यमंत्री को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया जाना चाहिए।

    भाजपा ने कहा कि यह सरकार घोटालों की सरकार है। भूपेश बघेल के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी इसी संदर्भ में एक कलेक्टर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते रहे हैं लेकिन उसे मुख्यमंत्री ने और बड़ा जिला दे दिया।

    प्रदर्शन में ग्रामीण जिला अध्यक्ष अभिनेश कश्यप, अंजय शुक्ला, अनिल अग्रवाल, अनिल पांडे, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सोना वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा किरण बघेल, सविता चंद्राकर, ममता साहू, चंद्रकांति वर्मा, दुर्ग संभाग में, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, माया बेलचंदन, बस्तर में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, श्रीमती लक्ष्मी कश्यप, श्रीमती ममता राणा, श्रीमती कुसुम परिहार, श्रीमती माहेश्वरी ठाकुर, श्रीमती उमा गुप्ता, श्रीमती गीता नाग, श्रीमती मीना विश्वकर्मा, श्रीमती शांति नाग, श्रीमती विभा सिंह, श्रीमती मीना साहू, श्रीमती सुधा गुप्ता, बिलासपुर संभाग प्रभारी किरणदेव, योगेंद्र पांडे,रामाश्रय सिंह,वेदप्रकाश पाण्डेय,राजेन्द्र बाजपेयी, अविनाश श्रीवास्तव, संग्राम सिंह राणा, राजपाल कसेर, मनोज पटेल, रोहित खत्री, रोशन झा, सुरेश कश्यप, श्रीश मिश्रा, अनिमेष चौहान सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।