रायपुर/16 सितंबर 2025। एक भू-माफिया द्वारा खुलेआम विधायक और मंत्रियों की हैसियत को शून्य बताये जाने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि कोई भू-माफिया स्वयं को विधायक और मंत्रियों से भी बड़ा होने का दंभ भर रहा है इसका मतलब सरकार का अस्तित्व समाप्त हो गया है। यह भू-माफिया स्वयं को भाजपा का नेता भी बताता है तथा अक्सर होर्डिंग में भाजपा नेताओं के साथ इसके पोस्टर भी शहर में टंगे दिख जाते है। भ्रष्टाचार और जमीन की काली कमाई के मोह में…
Read MoreCategory: राजनीति
इतिहास रचेंगे जीएसटी सुधार! बीमा पर जीरो टैक्स, कोयले पर सेस खत्म, हर घर में बढ़ेगी बचत – छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय का दावा
जीएसटी सुधार एक नए क्रांतिकारी आर्थिक युग का सूत्रपात : मुख्यमंत्री साय जन-जन के जीवन को आसान बनाएगा जीएसटी सुधार : मुख्यमंत्री साय रायपुर, 12 सितंबर 2025 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णणुदेव साय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में जीएसटी में जो सुधार किए गए हैं, वह देश के डेढ़ सौ करोड़ लोगों के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आया है। आयकर में ऐतिहासिक छूट के बाद अब जीएसटी के स्लैब का सरलीकरण, इसके रेट में अभूतपूर्व सुधार आम आदमी के जीवन को…
Read Moreजीएसटी सुधार बनेगा गेमचेंजर : मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रोक ! जीएसटी सुधार से महंगाई पर लगाम, किसानों को भी बड़ा फायदा, अब रोजमर्रा की चीजें होंगी सस्ती, बाजार में लौटेगी रौनक.
सीएसआईडीसी के अध्यक्ष ने ली प्रेस कांफ्रेंस, जीएसटी सुधार से कम होगी महंगाई सभी को मिलेगा लाभ जशपुर. 11 सितंबर 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (सीएसआईडीसी) के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित जीएसटी सुधार से आम जनता और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। टॉयलेटरीज़, स्टेशनरी और सौंदर्य प्रसाधन जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं पर जीएसटी घटाकर 0 से 5% कर दिया गया है। वहीं ट्रैक्टर, टायर और फर्टिलाइज़र पर जीएसटी घटने से किसानों की उत्पादन लागत कम होगी, जिससे आने…
Read Moreभारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को कोई विदेशी शक्ति नहीं हिला सकती – सांसद बृजमोहन अग्रवाल
नई दिल्ली/रायपुर, 10 सितंबर : नेपाल में हाल ही में हुए जन-आंदोलन और उसके बाद फैली हिंसा को लेकर भारत में भी कुछ तत्व युवाओं को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। इस पर रायपुर के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सांसद अग्रवाल ने कहा कि, हमारे देश में कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ और निजी महत्वाकांक्षाओं के चलते भारत की शांति और लोकतांत्रिक वातावरण को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि भारत के मूल में लोकतंत्र की…
Read Moreमुख्यमंत्री साय का मीडिया विभाग ने माना आभार : मीडिया कर्मियों के हित में अनुकरणीय फैसला – सांसद संतोष पांडेय
रायपुर, सितंबर 2025 : भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी सदैव समाज के हर वर्ग के लिए संवेदनशील फैसले ले रहे है। इसी क्रम में साय कैबिनेट ने मीडिया कर्मी सम्मान निधि को प्रतिमाह 10 हजार से 20 हजार रुपए करने का फैसला लिया है। यह ऐतिहासिक है। ऐसे मीडिया कर्मी जो जीवन पर्यंन्त समाज में सूचना के संवाहक के रूप में कार्य करते है उन्हें सेवा निवृत्त होने के उपरांत 20 हजार रुपए प्रतिमाह सम्मान राशि के रूप में दिए जाने…
Read Moreकांग्रेस में बढ़ती कलह पर केदार कश्यप का तंज: प्रभारी सचिन पायलट को मिला शिकायतों का उपहार, बनी ‘बीबीबीसी कमेटी’
प्रभारी पायलट को मिला शिकायतों का उपहार – केदार कश्यप पहले पीसीसी, फिर बीसीसी और अब बीबीबीसी की ओर कांग्रेस बढ़ रहा है 28 तक 28 टुकड़ों में न बंट जाए कांग्रेस रायपुर, 9 सितंबर 2025 : वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के रायपुर प्रवास के बाद ही उन्हें कांग्रेसी शिकायतों का उपहार दे रहें हैं। यह तब दे रहे हैं तब दो दिन पहले सचिन पायलट को जन्मदिन था। हमारी भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं है कि अपने संगठन के…
Read Moreडिप्टी सीएम विजय शर्मा का कांग्रेस पर हमला: वोट चोरी रोकने वाले एसआईआर का विरोध कर खुद कठघरे में खड़ी कांग्रेस
रायपुर, 9 सितंबर 2025 : छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री/गृह मंत्री विजय शर्मा ने बिलासपुर में मंगलवार को हुई कांग्रेस की रैली को दोहरे राजनीतिक मापदंड का परिचायक बताते हुए कहा है कि जिस वोट चोरी के नाम पर कांग्रेस के लोग हंगामा कर रहे हैं, उसे दुरुस्त करने के लिए चल रहे एसआईआर का विरोध कांग्रेस को नहीं करना चाहिए। मंगलवार को नया रायपुर स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारों के सम्बोधित करते हुए श्री शर्मा ने ऐसे अनेक नामों का दस्तावेजों के साथ जिक्र किया जिन्होंने गलत जानकारी देकर कवर्धा…
Read Moreरायपुर में हंगामा: भाजपा प्रवक्ता किरण बघेल का बड़ा आरोप– कांग्रेस अब हिंसक राजनीति और फर्जी आरोपों पर उतर आई
मंत्री कश्यप के कार्यालय और सुरक्षा कर्मियों पर हमले से कांग्रेस उसके चमचों की गुंडागर्दी उजागर हुई -भाजपा प्रदेश प्रवक्ता किरण बघेल ने कहा -कांग्रेस अब स्क्रिप्टेड आरोपों के जरिए अपनी सियासी हैसियत को जिंदा रखने की नाकाम कोशिश कर रही रायपुर, 9 सितंबर 2025 : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता किरण बघेल ने प्रदेश के वन व सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के विरुद्ध कांग्रेस द्वारा की जा रही राजनीति को ओछेपन की पराकाष्ठा बताते हुए कहा है कि मुद्दों के संकट से जूझ रही कांग्रेस अब कपोल-कल्पित व स्क्रिप्टेड आरोपों के…
Read Moreकांग्रेस का वोट चोरी के खिलाफ शंखनाद: बिलासपुर की सभा में पायलट, भूपेश, महंत और टीएस सिंहदेव ने भरी हुंकार
नैतिकता हो तो नरेन्द्र मोदी, राहुल गांधी के लगाए गए आरोपों का जवाब दे – सचिन पायलट रायपुर/09 सितंबर 2025। कांग्रेस की ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ सभा बिलासपुर के मुंगेली नाका में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव तथा प्रभारी सचिवगण एस.ए. सम्पत, जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़ की उपस्थिति में संपन्न हुई। सभा में प्रदेश भर से हजारों की संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी, नेता, कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुये। सभा को संबोधित…
Read Moreजशपुर में गरजी भाजपा : मुआवजा विवाद में सियासी संग्राम ! कांग्रेस कर रही है शव की राजनीति और जनभावनाओं से खिलवाड़, भाजपा बोली – कांग्रेस ने पीड़ित परिवारों की संवेदनाओं काकिया अपमान.
भाजपा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव लेतफलांग पर साधा निशाना, मुआवजा राशि की तुलना नौलखा हार से करने को बताया शर्मनाक. प्रेस कांफ्रेंस कर झूठ और शव की राजनीति करने का लगाया आरोप. जशपुर. 09 सितंबर 2025 : जशपुर में भाजपा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। जुरूडांड़ सड़क दुर्घटना मुआवजे की तुलना नौलखा हार से करने पर भाजपा विधायकों रायमुनि भगत और गोमती साय ने इसे “शर्मनाक” करार दिया। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस आपदा की घड़ी में पीड़ित परिवारों की संवेदनाओं की अनदेखी कर रही…
Read More