रायपुर, 20 अक्टूबर/ राजधानी की प्रतिष्ठित रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार पूर्व सांसद श्री सुनील सोनी के नाम की घोषणा होने के बाद क्षेत्र से 8 बार के विधायक और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को एक हाई लेवल बैठक ली। बैठक में पार्टी पूर्व विधायक एवं चुनाव प्रभारी शिव रतन शर्मा, विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, उम्मीदवार सुनील सोनी, जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल समेत वरिष्ठजन उपस्थित रहे। सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि, इस बैठक में विधानसभा क्षेत्र…
Read MoreCategory: राजनीति
रायपुर दक्षिण का उपचुनाव हम भारी मतों से जीतेंगे – विष्णु देव साय
सुनील सोनी को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार रायपुर, 20 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व सांसद सुनील सोनी को रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी घोषित किये जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस सीट से भाजपा प्रत्याशी के भारी मतों से चुनाव जीतने का विश्वास जताया है। पत्रकारों से चर्चा के दौरान सीएम साय ने कहा कि – रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव हेतु पूर्व सांसद श्री सुनील सोनी जी को भाजपा प्रत्याशी बनाए…
Read Moreआदिवासी मुख्यमंत्री और आदिवासी वनमंत्री की बदनियति से छत्तीसगढ़ के आदिवासी पाई-पाई के लिए मोहताज – कांग्रेस
ई-कुबेर सिस्टम अव्यवहारिक, आदिवासियों को अपनी ही मजदूरी का पैसा निकालना हो रहा मुश्किल कई डिविजनों में भुगतान संदिग्ध, हितग्राहियों के खातों में आए नहीं फिर राशि गई कहां? रायपुर, 20 अक्टूबर / छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल क्षेत्र बस्तर और सरगुजा में भी ई-कुबेर से भुगतान की अनिवार्यता को अव्यावहारिक करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार के द्वारा बिना सोचे समझे लागू किए गए इस तुगलती फरमान से लाखों गरीब आदिवासी परिवार पाई-पाई के लिए मोहताज हो गए हैं।…
Read Moreभारतीय जनसंघ के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं, संस्थापक सदस्यों और कार्यकर्ताओं को किया नमन
रायपुर, 20 अक्टूबर/ भारतीय जनसंघ के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी शुभकामनाएं दी है और दिवंगत संस्थापक सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं को नमन किया है। उन्होंने कहा कि माँ भारती की सेवा में समर्पित जनसंघ ने देश में प्रखर राष्ट्रवाद का प्रचार-प्रसार किया। देश में समान नागरिक संहिता लागू करने, जम्मू-कश्मीर में धारा 370 खत्म करने जैसे विभिन्न प्रमुख मुद्दों पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने में भारतीय जनसंघ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय जनसंघ से जन्मी भारतीय जनता पार्टी जनसंघ की राष्ट्र सेवा के सपनों को…
Read Moreआवश्यक दवाओं के कीमत में 50 प्रतिशत से अधिक की अनुचित बढ़ोतरी जनता के साथ अन्याय है – सुरेंद्र वर्मा
इलेक्टोरल बॉन्ड की कीमत जनता की जेब में डकैती करके चुकाया जा रहा है या लूट की खुली छूट में भाजपा की हिस्सेदारी है? रायपुर,16 अक्टूबर/ केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा आवश्यक दवाओं की कीमत में 50 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी को मंजूरी दिए जाने पर कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार का फोकस केवल मुनाफाखोरी में है। दवा कंपनियों को अनाप शनाप वसूली की छूट और आम जनता को लुटने…
Read Moreभाजपा की रिकॉर्ड जीत के लिए संगठन महामंत्री साय व स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने किया मार्गदर्शन
रायपुर, 16 अक्टूबर/ रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव की तारीख घोषित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी की एक आवश्यक बैठक बुधवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में हुई। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए आगामी 18 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी और 13 नवंबर को मतदान के बाद 23 नवंबर को नतीजों की घोषणा होगी। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर बैठक ली, जिसमें रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रमुख पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व…
Read Moreऐसी कोई वारदात नहीं हुई है प्रदेश में जिसके तार कांग्रेस से जुड़े हुए नहीं हो,राज्य की आंतरिक सुरक्षा और क़ानून व्यवस्था पर सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस ही है – संजय श्रीवास्तव
रायपुर, 15 अक्टूबर/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने सूरजपुर में एक पुलिस हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बच्ची की हत्या के मामले में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के पदाधिकारी कुलदीप साहू की संलिप्तता को लेकर कांगद्रेस पर तीखा हमला बोला है। श्री श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अपने गुण्डा तत्वों के जरिए कानून-व्यवस्था बिगाड़कर अराजकता और आतंक का जहर घोलने में लगी है। यह कांग्रेस के आपराधिक चरित्र का शर्मनाक नमूना है और प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व…
Read Moreभाजपा सरकार में दम तोड़ रही है स्वास्थ्य व्यवस्था…इलाज़ के अभाव में जनता बे-मौत मरने पर मजबूर – प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
आयुष्मान योजना में नियुक्त किए गए स्वास्थ्य मितानों को पिछले 4 महीनों से वेतन नहीं मिला है, 700 से ज्यादा परिवार इस त्यौहार के समय आर्थिक संकट से जूझने मजबूर हैं. रायपुर, 14 अक्टूबर / छत्तीसगढ़ में दिनों-दिन बदहाल होती स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि 10 महिनों में ही भाजपा की सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। नई व्यवस्था तो दूर, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा बने बनाए सिस्टम को भी यथावत संचालित करने में यह…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर व्यक्त की प्रतिक्रिया, कहा- कांग्रेसी हो गये हैं फ्यूज बल्ब, उनकी बातों में कोई वजन नहीं
रायपुर 13 अक्टूबर/ भंडारपुरी में हुए संतसमागम के कार्यक्रम से वापस लौटने पर आज पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेसी फ्यूज बल्ब की तरह हो गये हैं। उनकी मतिभ्रष्ट हो गई है। मुख्यमंत्री से पूछा गया था कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा को आतंकियों की पार्टी कहा है। इस पर उनकी प्रतिक्रिया चाही गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेसियों की बातों में कोई वजन नहीं रहा। उन्होंने कहा कि एक समय कांग्रेस पूरे देश में एकछत्र राज्य…
Read More16 से 30 अक्टूबर तक चलेगा भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान – संजय श्रीवास्तव
सक्रिय सदस्यता समीक्षा समिति के संयोजक संजय श्रीवास्तव , रूप कुमारी चौधरी, विकास मरकाम बनाए गए सदस्य 5 नवंबर को सक्रिय सदस्यो की घोषणा, जिला स्तर पर समितियों की घोषणा समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 अक्टूबर/ भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत सक्रिय सदस्यता अभियान 16 से 30 अक्टूबर के बीच होगा अभियान की जानकारी देते हुए सक्रिय सदस्यता समीक्षा समिति के संयोजक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक मंडल में 200 कुल 1 लाख सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है इस बाबत वर्चुअल राष्ट्रीय कार्यशाला 8 अक्टूबर एवं…
Read More