सत्ता की हवस में भाजपा का नफरत, हिंसा, उन्माद और आपराधिक षड्यंत्र एक बार फिर उजागर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि कर्नाटक में भाजपा के उम्मीदवार मणिकांत राठौर के ऑडियो रिकॉर्डिंग से भाजपा का अपराधिक चरित्र एक बार फिर उजागर हुआ है। कर्नाटक में संभावित चुनावी हार से भयभीत भारतीय जनता पार्टी अपने आजमाएं हुए राजनीतिक टूल्स पर काम कर रही है। इतिहास गवाह है कि भाजपाई चुनावी लाभ के लिए नफरत, हिंसा, उन्माद भड़काने और षडयंत्र रचने से नहीं…
Read MoreCategory: राजनीति
कर्नाटक हार के डर से बौखलाई भाजपा अब हत्या पर उतारू – धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि चुनावी हार के पूर्वानुमान से हतोत्साहित भाजपा इस हद तक गिर चुकी है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके पूरे परिवार की हत्या कर देना चाहती है। चितपुर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री बोम्मई के चहेते मणिकांत राठौड़ का ऑडियो लीक हुआ है जिसमें वो साफ-साफ मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके पूरे परिवार की हत्या की साजिश रचते हुऐ नजर आ रहे हैं। गोंडसेवादियों को एक 80 साल के…
Read Moreभाजपा मुद्दों के आधार पर नहीं बल्कि हिंसा कराकर चुनाव जीतना चाहती है – सुशील आनंद शुक्ला
कर्नाटक में भाजपा के उम्मीदवार में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उसके परिवार की हत्या करने की साजिश रची है नरेंद्र मोदी जी जवाब दें? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मणिकांत राठौर के वायरल ऑडियो से स्पष्ट समझ में आता है कि भाजपा कांग्रेस के नेताओं को जख्मी कर उनकी हत्या कर चुनाव जीतना चाहती है कर्नाटक की जनता को बताने के लिए भाजपा के पास ना तो मुद्दा है ना कोई योजना है…
Read Moreहनुमान चालीसा पाठ करने से भाजपा नेताओं के मन में बैठी नफरत के भाव का नाश होगा, देश में अभी बजरंग दल कहीं भी प्रतिबंधित नहीं लेकिन भाजपा ने श्रीराम सेना क्यो बैन किया था? – – मोहन मरकाम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा नेताओं के द्वारा हनुमान चालीसा पाठ करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि हनुमान चालीसा का पाठ करने से भाजपा नेताओं के मन मस्तिष्क में बैठी वैमनस्यता नफरत और कटुता के भाव का नाश होगा सद्बुद्धि आएगी और आम जनता की मूल समस्या बढ़ती महंगाई बेरोजगारी देश में गिरती अर्थव्यवस्था बिकती सरकारी कंपनियां रसोई गैस के बढ़ते दाम पेट्रोल डीजल की महंगाई जैसे विषयों पर चर्चा करने की हिम्मत जुटा पाएंगे। भाजपा और बजरंग दल की बजरंगबली भक्ति…
Read Moreछत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था ध्वस्त हर ओर गुंडों की दहशत, काग्रेस नेता भी सुरक्षित नही आम जनता कैसे होगी : राजेश मूणत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने प्रदेशभर में कानून-व्यवस्था को लगातार मिल रही चुनौती को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। श्री मूणत ने कहा कि जब राजधानी में ही गुंडे-बदमाश सरेराह अपराधों को अंजाम दे रहे हों और प्रदेश सरकार व उसकी पुलिस हाथ-पर-हाथ धरे बैठी हो तो प्रदेश के अन्य हिस्सों का तो भगवान ही मालिक है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री श्री मूणत ने बुधवार की रात राजधानी के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में दो…
Read Moreरावघाट रेल परियोजना की स्वीकृति छत्तीसगढ़ के विकास की नई गाथा लिखेगा : कनेक्टिविटी ही अर्थव्यवस्था की रीढ़ होती है – संतोष पांडेय
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा बस्तर संभाग प्रभारी एवं सांसद संतोष पांडेय ने आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि रावघाट परियोजना पर कार्य जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए केन्द्रीय रेल मंत्रालय ने आश्वस्त किया है। श्री पांडेय ने कहा कि कनेक्टिविटी से ही सब प्रकार का विकास संभव है। इसलिए बस्तर में जो रुके हुए काम हैं, वह पूर्ण हों, इस दिशा में भाजपा ने रेलमंत्री को अवगत कराया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस विषय को गंभीरता से लिया। सांसद संतोष…
Read Moreप्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा : छात्रवृत्ति का यह पैसा तेंदूपत्ता संग्राहकों के लाभांश का है, जिसे प्रदेश सरकार दबाए बैठी है
भाजपा ने पूछा : तीन साल बीतने पर भी ‘अच्छे वित्त मंत्री’ ने छात्रवृत्ति अब तक क्यों नहीं दी? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं को एक अच्छा वित्त मंत्री बताते हैं तो उन्हें प्रदेश को यह भी बताना चाहिए कि तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की राशि क्यों दबा ली गई है? श्री ठाकुर ने इस बात पर अफ़सोस जताया है कि तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के मेधावी छात्रों को मेधावी छात्र योजना के तहत वर्ष 2019-20 में…
Read Moreबेमौसम बरसात में फसल बर्बाद, संवेदनहीनता दिखा रही बेरहम सरकार : किसानों को उचित मुआवजा देने के लिए नारायण चंदेल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दीगर राज्य में 50-50 लाख का मुआवजा देने खड़े रहते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के किसानों के प्रति उनकी संवेदना नहीं जागती – नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने बेमौसम बरसात में छत्तीसगढ़ के किसानों की फसल बर्बाद होने के बावजूद उन्हें कोई सहायता न मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए किसानों के हुए नुकसान की तुरंत सर्वे कराकर उचित व पर्याप्त मुआवजा देने हेतु मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। उन्होंने कहा है कि असमय आंधी और…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी को सद्बुद्धि देने, बृजमोहन की अगुवाई में हुआ हनुमान चालीसा पाठ : सनातन धर्म का विरोध कांग्रेस का असली एजेंडा – बृजमोहन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में आज सनातनी समाज के लोगों, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए बूढ़ेश्वर हनुमान मंदिर, बूढ़ापारा रायपुर के समक्ष हनुमान पाठ किया। बृजमोहन अग्रवाल ने हनुमान जी के जयकारे लगाकर हनुमान चालीसा पाठ की शुरुआत की। देखते ही देखते सैकड़ों नागरिक भी हनुमान चालीसा पाठ आयोजन का हिस्सा बनते गए। सभी ने एक साथ हनुमान जी की स्तुति की। हनुमान चालीसा पाठ पश्चात पत्रकारों से चर्चा करते हुए…
Read Moreछत्तीसगढ़ वासियों के लिए बड़ी खबर : 140 किलोमीटर लंबी रावघाट-जगदलपुर रेलवे लाइन के शीघ्र निर्माण हेतु मिली सहमति.
डीपीआर जुलाई 2023 तक करने का मिला आश्वासन समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : श्री ओम माथुर प्रदेश प्रभारी छत्तीसगढ़ भाजपा के मार्गदर्शन में बस्तर संभाग प्रभारी, सांसद श्री संतोष पांडे, पूर्व मंत्री व छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की,जिसमें उन्होंने 140 किलोमीटर लंबी रावघाट-जगदलपुर रेलवे लाइन के शीघ्र निर्माण हेतु सहमति दी, जिसका डीपीआर जुलाई 2023 तक करने का आश्वासन भी दिया।
Read More