बृजमोहन ने कहा बंदोबस्त त्रुटि के निराकरण में विलंब गंभीर मसला, दोषी कलेक्टर के सीआर में लिखा जाए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान आज वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश में बंदोबस्त त्रुटि के लंबित आवेदनों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बंदोबस्त त्रुटि के चलते हजारों किसान परेशान हैं। अपनी जमीन का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। आदिवासी जिलों में तो स्थिति और भी बदतर है। परंतु इस मुद्दे पर प्रशासन लापरवाह है। बृजमोहन ने सदन में कहा कि बंदोबस्त त्रुटि के…
Read MoreCategory: राजनीति
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के पुत्र है इसलिये दुष्कर्म के आरोप पर पुलिस कार्यवाही न करे?, कानून से डर अपराधियों को होता है और भाजपा अपराधियों को संरक्षण देती है इसलिए घबरा रही – धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए पूछा क्या नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के पुत्र के ऊपर जो दुष्कर्म के आरोप लगे हैं उस पर पुलिस कार्यवाही ना करें? भाजपा जिला अध्यक्ष एसपी का सिर फोड़ दे पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करे महिला पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करे तो क्या कानून मौन रहे ? पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर का पुत्र शराब के नशे में सड़क में हंगामा करे आम जनता को डराये, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह खुले आम…
Read Moreभाजपा ने लोगों को झूठा सब्जबाग दिखा कर फार्म भरवाया, मकान देने का झूठा सपना दिखा कर लोगों को आंदोलन में बुलाया – सुशील आनंद शुक्ला
अपने दम पर भाजपा में भीड़ इकट्ठा करने का साहस नहीं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा झूठे आंकड़ों के आधार पर भ्रम फैलाकर प्रधानमंत्री आवास के नाम पर विधानसभा घेराव की नौटंकी करने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा फर्जीवाड़ा करके तथा गरीबों को झूठा सब्जबाग दिखा कर 7 लाख लोगों से फार्म भरवाया गया तथा उन्हीं गरीबों को भाजपा अपने आंदोलन में यह कह कर बुलाई है कि आंदोलन में शामिल होने पर उनको मकान मिलेगा। भाजपा में यदि…
Read Moreसदन में गरजे बृजमोहन, भाजपा कार्यकर्ताओं पर जिला बदर की कार्यवाही को बताया तानाशाही फरमान, बृजमोहन ने कहा- कांग्रेस सरकार की किसी भी कार्रवाई से भाजपा कार्यकर्ता ना डरा है ना डरेगा, वह डटकर मुकाबला करेगा !
भाजपाई नेतृत्व में हो रहे जन आंदोलनों को कुचलने की मानसिकता वाले लोगों की मानसिकता ही हम कुचल देंगे समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के शुन्यकाल में आज भाजपा कार्यकर्ताओं पर जिला बदर की कार्रवाई का मुद्दा उठाया। सदन में चेतावनी भरे लहजे में उन्होंने कहा कि जो लोग यह सोचते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज कर, उन पर जिला बदर की कार्रवाई कर उनकी आवाज दबा देंगे, उनके नेतृत्व में हो रहे जन आंदोलन को…
Read Moreविधानसभा घेराव की तैयारी की समीक्षा बैठक : भाजपा की तैयारी देख कांग्रेस सरकार में खलबली मच गई – नितिन नबीन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने मोर आवास मोर अधिकार अभियान के तहत आज बिलासपुर और दुर्ग संभाग के पदाधिकारियों की बैठक लेकर 15 मार्च को होने वाले विधानसभा घेराव की तैयारियों की समीक्षा की। श्री नबीन कल रायपुर संभाग की तैयारियों का जायजा ले चुके हैं। उन्होंने बैठक में आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के निर्देश दिए। श्री नबीन ने 3 संभागों की लगभग 60 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्र की तैयारियों का जायजा…
Read Moreमरकाम ने दे दिया कांग्रेस सरकार भ्रष्ट होने का सर्टिफिकेट, फौरन कुर्सी छोड़ें भूपेश – सांसद अरुण साव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने विधानसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विधायक मोहन मरकाम द्वारा उनके निर्वाचन क्षेत्र में डीएमएफ की करोड़ों की रकम की बंदरबांट का आरोप लगाते हुए सदन की समिति से जांच कराने की मांग का हवाला देते हुए कहा है कि अब क्या बाकी रह गया। कांग्रेस की सरकार को उसके संगठन अध्यक्ष ने सर्टिफिकेट दे दिया है कि यह सरकार भ्रष्टतम सरकार है, जिसमें उसके प्रदेश अध्यक्ष के इलाके में भी जनता के लिए मिली जिला खनिज मद की…
Read More15 मार्च को विधानसभा घेराव के लिए भाजपा तैयार : जनता के हित के लिए आंदोलन शहर से बाहर क्योंकि आंदोलन से जनता को तकलीफ ना हो – अरुण साव
प्रधानमंत्री आवास कांग्रेस सरकार के ताबूत की आखिरी कील साबित होगी- विजय शर्मा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, महामंत्री केदार कश्यप, मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन के प्रदेश संयोजक विजय शर्मा भाजपा नेताओं के साथ 15 तारीख को मोर आवास मोर अधिकार विधानसभा घेराव के लिए पिरदा चौक ,विधान सभा के पास सभा स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया । इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जी ने प्रदेशभर से पहुंचने वाले 1लाख कार्यकर्ता व हितग्राहियों की समुचित व्यवस्था के मद्देनजर विभिन्न सुझाव व निर्देश…
Read Moreकांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा सहप्रभारी का तीखा हमला : जिनके नेता बेल और अफसर जेल में, वे भ्रष्टाचार की बात कर रहे- नितिन नबीन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर जबरदस्त हमला बोलते हुए कहा कि जिस पार्टी के राष्ट्रीय नेता बेल पर हैं और कांग्रेस की जिस छत्तीसगढ़ सरकार के अधिकारी जेल में हैं, वह भ्रष्टाचार और नैतिकता जैसी बातें करें तो उनका चेहरा बेदाग नहीं हो सकता। काले चेहरे का दाग नहीं धुलने वाला। भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि मेरा मानना है कि जिस प्रकार से भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी कांग्रेस ने जमीन से लेकर…
Read Moreराज्यपाल का अभिभाषण अंग्रेजी में अलग हिंदी में अलग : राज्यपाल के साथ फ्रॉड करने वाली सरकार को 1 मिनट भी पद में बने रहने का अधिकार नहीं – बृजमोहन अग्रवाल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर जालसाजी का आरोप लगाया है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि देश के संसदीय इतिहास में यह पहली बार हुआ होगा कि किसी राज्य के राज्यपाल जो विधानसभा में भाषण करते हैं वह अलग हो और जो सदन में सदस्यों को बांटा जाए वह अलग हो। राज्यपाल प्रदेश संवैधानिक प्रमुख हैं, विधानसभा के प्रमुख हैं उनके बिना दस्तखत के कोई नियम…
Read Moreकेन्द्र की अडानी परस्त नीति के विरोध में कांग्रेस ने किया राजभवन मार्च : प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, चंदन यादव, विजय जांगिड़ राजभवन मार्च में हुये शामिल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर केन्द्र की अडानी परस्ती वाली नीति के विरोध में कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन और राजभवन मार्च किया। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक में धरने के बाद कांग्रेसजन राजभवन जाकर राज्यपाल को ज्ञापन सौपा। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, एआईसीसी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, एआईसीसी के संयुक्त सचिव विजय जांगिड़ सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण विशेष रूप से उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में…
Read More