Category: राजनीति

  • भूपेश सरकार के कृत्यों ने नादिरशाह और तुगलक की याद दिला दी : एक तरफ हमने जनता के पैर धोए, दूसरी तरफ भूपेश सरकार ने उन पर बम फिकवाये, इससे कांग्रेस की मानसिकता साफ, उसे गरीबों से घृणा है – अरुण साव.

    भूपेश सरकार के कृत्यों ने नादिरशाह और तुगलक की याद दिला दी : एक तरफ हमने जनता के पैर धोए, दूसरी तरफ भूपेश सरकार ने उन पर बम फिकवाये, इससे कांग्रेस की मानसिकता साफ, उसे गरीबों से घृणा है – अरुण साव.

    कल छत्तीसगढ़ के विधानसभा परिसर को ‘जलियावाला बाग’ बनाने की साज़िश रची थी भूपेश बघेल ने, ऐसा लगता है। जिस तरह लोकतांत्रिक आंदोलन करने वालों पर ऊंचाई से गोले बरसाये गये, बघेल जनरल डायर की भूमिका में दिखे – अरुण साव

    ऐसी शर्मनाक हरकत के उदाहरण कम हैं देश में, जिस तरह कांग्रेस की सरकार ने संसद कूच कर रहे संतों पर गोलियां बरसायी थीं, बिल्कुल वैसा ही लग रहा था यह नजारा – अरुण साव

    शायद उनका इरादा था कि भगदड़ हो जाय और लोग कुचले जायें, इसीलिए ऐसे बर्बर तरीक़े से ऊँचाई से बरसाये गये आसूँ गैस के गोले, सरकार के लोगों पर चलना चाहिए हत्या के प्रयास का केस – अरुण साव

    समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

    रायपुर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव ने कहा है कि मोर आवास मोर अधिकार अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के आयोजन में इतिहास रचा है, कांग्रेस की बहरी सरकार के समक्ष जनता ने एक ऐसा बड़ा धमाका कर दिया है, जिसकी गूंज कांग्रेस के नेताओं को हमेशा सुनाई देती रहेगी। श्री अरुण साव ने कहा गरीबों के मकान छीनने वाली कांग्रेस सरकार ने तमाम असंवैधानिक तरीके अपनाए, जगह जगह जनता का रास्ता रोकने के लिए बड़े-बड़े प्रबंध किए, लेकिन जनता का शोषण करने वाली इस कांग्रेस सरकार के सारे प्रबंध जनता ने ध्वस्त कर दिए। यह जनता अब अपना अधिकार मांगने सड़कों पर आ चुकी है और अब कांग्रेस को विदा करके ही चैन की सांस लेगी।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव

    अरुण साव ने कहा प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों द्वारा किया गया यह प्रदर्शन कांग्रेस की विदाई का शंखनाद है, बेहद साहसपूर्ण प्रदर्शन के लिए हम प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं का कोटि-कोटि अभिनंदन करते हैं। प्रधानमंत्री आवास के आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया, उनका अभिनंदन किया और कहा आपके परिश्रम से इस अत्याचारी और अन्यायी सरकार को हम उखाड़ फेकेंगे।

    नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

    भाजपा प्रदेश के प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों को यह विश्वास दिलाती है, कि कल जिस प्रकार आप अपने अधिकार के लिए इस झूठी सरकार के सामने सीना तान कर खड़े रहे। आपको आपका अधिकार दिलाते तक भाजपा आपके साथ खड़ी रहेगी। श्री अरुण साव ने कहा कि भाजपा आपको वचन देती है कि 2023 में भाजपा की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री जी शपथ लेने के बाद अपने आवास बाद में जाएंगे। पहले आपको प्रधानमंत्री आवास देने के दस्तावेज पर हस्ताक्षर करेंगे।

    श्री अरुण साव ने कहा जिस प्रकार कांग्रेस की भूपेश सरकार ने हितग्राहियों के साथ बर्बरता की है, लाठीचार्ज किया है, यहां तक कि आंसू गैस के नाम पर बम भी फेके हैं, यह बेहद कायरता पूर्ण कदम है, कांग्रेस सरकार ने यह करके बता दिया है कि वह अब हताश और निराश हो चुकी है, हजारों की भीड़ के बीच ऐसे बम फोड़े जाना कई लोगों की जान को खतरे में डाल सकता था, कई पत्रकार भी इसका शिकार हुए हैं, कांग्रेस सरकार की इस बर्बरता का सभी जगह पुरजोर विरोध हो रहा है।

    भूपेश सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं से इतना भयभीत हो गई है कि  बस्तर क्षेत्र में टारगेट किलिंग करवा रही है, धर्मांतरण का विरोध करने पर झूठे मामले बनाकर जेल में डाल रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर राजनीतिक मामले होने के बावजूद जिला बदर की कार्रवाई कर रही है। कल के आंदोलन में पुलिस द्वारा आंसू गैस के नाम पर जो विस्फोटक बम फेंके गए, उसमें भारतीय जनता पार्टी के बेमेतरा जिले के केशव साहू नाम का कार्यकर्ता बुरी तरह झुलस गया है और अस्पताल में इलाज करवा रहा है।

    भूपेश बघेल जी यह समझ ले कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आपके इन कायरतापूर्ण हरकतों से डरने वाले नहीं हैं और भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के पीछे ढाल बनकर खड़ी है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को पुनः बहुत-बहुत बधाई कि दीनदयाल जी के अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए निडर होकर अंतिम व्यक्ति को उनका हक प्रधानमंत्री आवास दिलाने के लिए आपने बड़ी संख्या में शामिल होकर इस आंदोलन को सफल बनाया।

    कल भारतीय जनता पार्टी के लोकतांत्रिक आंदोलन को कुचलने के लिए भूपेश सरकार के इशारे पर पुलिस अधिकारी ने जिस प्रकार जगह-जगह बैरीकेटिंग की, पानी की बौछार की, भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। उनके ऊपर घातक विस्फोटक पदार्थ फेंके गए, यह कांग्रेस की संस्कृति के अनुसार लोकतंत्र को कुचलने का कुत्सित प्रयास है।

    अधिकारी समझ ले कि सत्ता आती है जाती है, उन्हें निष्पक्ष होकर कार्य करना चाहिए

    हम शासन के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हैं कि वे सत्ता के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार करना बंद करें। क्योंकि यह साफ दिखाई देता है कि कौन निष्पक्ष है और कौन-कौन अधिकारी पक्षपातपूर्ण ढंग से कार्यवाही कर रहा है। कल जो बड़ा आंदोलन हुआ वह परिणाम नहीं पड़ाव है। भाजपा इसे परिणाम तक पहुंचाएगी और कांग्रेस सरकार द्वारा जनता से किए धोखा-धड़ी के खिलाफ इससे भी बड़े-बड़े आंदोलन करेगी।

    कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब साढ़े चार साल बाद सवाल कर रहे हैं, अभी तक क्या कर रहे थे?

    बल्कि उनके लिए तो सबसे बड़ा यक्ष प्रश्न टी.एस. सिहदेव जी का इस्तीफा है। जिसमें उन्होंने साफ लिखा है कि कई बार आग्रह करने के बावजूद आपने राशि जारी नहीं की और विगत 3 वर्षों में हम एक भी प्रधानमंत्री आवास नहीं बना पाए और इस्तीफे में 8 लाख आवास ना बना पाने की ग्लानि है। पहले कांग्रेस सरकार उस यक्ष प्रश्न का उत्तर दें फिर हम से चर्चा करें।

    हां उनकी एक मांग का हम जरूर जवाब देना चाहेंगे उन्होंने कहा है कि भाजपा हितग्राहियों की सूची हमें कब सौंप रही है ? हम तो पहले ही चुनौती देकर एक लाख जनता के साथ सूची सौंपने आपके विधानसभा आए थे। आपने हमारे साथ और हितग्राहियों के साथ क्या व्यवहार किया ? यह जनता देख ही ली है। हम आज फिर वह सूची और पूरे फॉर्म का बंडल लेकर बैठे हैं, लेकिन भूपेश जी आप लगातार गलत बयानी करते हैं, इसलिए अब हम यह सूची आपको जनता व पत्रकारों के मध्य सार्वजनिक रूप से सौपने को तैयार हैं। प्रेस वार्ता में मोर आवास मोर अधिकार के प्रदेश संयोजक प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा,भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता उपस्थित रहे।

  • विरोध में आई एक लाख लोगों की भीड़ से घबराई कांग्रेस सरकार ने, निहत्थों निर्दोषों पर की बर्बर कार्रवाई – बृजमोहन

    विरोध में आई एक लाख लोगों की भीड़ से घबराई कांग्रेस सरकार ने, निहत्थों निर्दोषों पर की बर्बर कार्रवाई – बृजमोहन

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    विधानसभा घेराव करने निकले पूर्व मंत्री एवं रायपुर विधायक बृजमोहन अग्रवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल ले गई।

    भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुई इस बर्बर कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने बताया की भाजपा के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीबों को आवास नहीं दे रही कांग्रेस सरकार से इन गरीबों को अधिकार दिलाने हमने  विधानसभा घेराव का आयोजन किया था। इस विधानसभा घेराव में 1 लाख से भी ज्यादा लोग शामिल हुए।

    परंतु जनता के गुस्से से घबराई हुई भूपेश बघेल की तुगलकी सरकार, नटवरलाल सरकार, शुतुरमुर्ग सरकार ने जनता को विधानसभा आने से रोकने के लिए बड़े-बड़े बैरिकेट्स, कंटेनर्स लगाए, अश्रु गैस के गोले छोड़े, पानी की बौछारें की लाठीचार्ज किया।

    परंतु उसके बाद भी जनता और कार्यकर्ता विधानसभा के गेट तक पहुंच गए।

    बृजमोहन ने कहा सरकार कितना भी रोड़े अटका ले हम जन विरोधी कांग्रेस की इस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर आगे बढ़ चुके हैं।

    बृजमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सरासर झूठ बोल रहे हैं, बहानेबाजी कर रहे हैं। उन्हें तो 2011 सर्वे के 8 लाख हितग्राही, 2016 के 8 लाख हितग्राही और 4 लाख शहरी गरीबों के केंद्रीय प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराना है। निरंकुश भूपेश सरकार ने गरीबों के सिर से छत छीनने का काम किया है और अपनी मांगों को लेकर रायपुर आने वाली जनता के ऊपर आंसू गैस के गोले छोड़े गए, लाठीचार्ज किया गया।

    बृजमोहन ने कहा कि इस घेराव के दौरान 100 से ज्यादा कार्यकर्ता घायल हुए हैं। एक कार्यकर्ता को गंभीर चोट लगी है।

    उन्होंने कहा कि यह तानाशाह सरकार लोगों को प्रताड़ित करने वाली सरकार है। बृजमोहन ने कांग्रेस सरकार को 2023 में उखाड़कर फेंकने का संकल्प लेते हुए लाखों की संख्या में रायपुर पहुंची जनता को धन्यवाद दिया।

  • भाजपा भीड़ को उकसा कर विधानसभा में कब्जा करना चाहती थी, भाजपा प्रधानमंत्री आवास पर 10 सवालों का जवाब दें – सुशील आनंद शुक्ला

    भाजपा भीड़ को उकसा कर विधानसभा में कब्जा करना चाहती थी, भाजपा प्रधानमंत्री आवास पर 10 सवालों का जवाब दें – सुशील आनंद शुक्ला

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि लोकतंत्र में धरना प्रदर्शन हर राजनैतिक दल का अधिकार है लेकिन आंदोलन की मर्यादा और सीमा होती है। भाजपा भीड़ को उकसा कर विधानसभा में कब्जा करना चाहती थी। विधानसभा के घेराव का तात्पर्य यह नहीं होता है कि आप विधानसभा में कब्जा करने जा रहे है। प्रजातंत्र में विधानसभा में कब्जा की लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। जनता राजनैतिक दल को चुनाव में मतदान करके यह अधिकार देती है। भाजपाई जिस उग्रता और उद्दंडता से विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे पुलिस वालो से मारपीट पर उतारू थे यह व्यवहार लोकतंत्र में अस्वीकार्य है। भीड़ को उकसा कर विधानसभा में कब्जा करने की कोशिश भाजपा का फासीवादी और अतिवादी चरित्र है।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अपने आंदोलन की असफलता को छुपाने के लिये भाजपा नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं को उकसाने का भरपूर प्रयास किया। पुलिस द्वारा लगाये गये बेरिकेट्स को तोड़ा तथा पुलिस वालो, सुरक्षा बलों के जवानो से अभद्रता किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता अपने आंदोलन को हिंसक बनाना चाहते थे। पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों ने अपना धैर्य नहीं खोया और अप्रिय स्थिति बनने से रोका।

    प्रधानमंत्री आवास को लेकर कांग्रेस ने भाजपा से पूछा 10 सवाल

    प्रधानमंत्री आवास को लेकर भाजपा द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम और झूइ का पर्दाफाश करने के लिये कांग्रेस ने भाजपा से 10 सवाल पूछा है। कांग्रेस संचार प्रमुख प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा भाजपा बतायें।

    1. भाजपा बतायें 16 लाख पीएम आवास की हितग्राही के आंकड़े कहां से आये?

    2. 2011 के बाद से देश में आम जनगणना नहीं हुई है। भाजपाई बतायें कि जनगणना और छत्तीसगढ़ में आगामी 1 अप्रैल 2023 से शुरू हो रहे सर्वे के पक्ष में है या खिलाफ?

    3. जब भाजपा 2011 एवं 2016 की सर्वे सूची में 16 लाख हितग्राही का दावा कर रही है तो फिर रमन सरकार के दौरान शहरी एवं ग्रामीण मिलाकर मात्र 2 लाख 56 हजार मकान ही क्यों बनाए थे?

    4. राज्यांश 800 करोड़ जमा कराने के बाद जब केंद्र सरकार ने पीएम आवास का आबंटन रद्द किया तो भाजपा के नेता मौन क्यों थे?

    5. भाजपा यदि दावा कर रही 7 लाख हितग्राहियों के आवेदन उसने एकत्रित किया है तो उक्त आवेदन को राज्य सरकार को कब देंगे? और उक्त आवेदन को केंद्र में स्वीकृत करवाकर केंद्रांश की 60 प्रतिशत राशि के लिये पहल कब करेंगे?

    6. रमन सिंह ने अपने अंतिम बजट अभिभाषण 2018-19 में कुल 2 लाख 37 हजार आवास बनाने का दावा किया था। अब भाजपाई रमन राज में 7 लाख, 8 लाख, 10 लाख मकान (अलग-अलग) बनाने का तथ्यहीन दावा कर रहे है।  भाजपाई बतायें विधानसभा में रमन सिंह ने झूठ बोला था या अब भाजपाई झूठ बोल रहे है?

    7. ग्रामीण और शहरी पीएम आवास को मिलाकर विगत 4 वर्षो में 13 लाख आवास बने जो रमन राज के 2 लाख 37 हजार की तुलना में 6 गुना अधिक है। फिर भी विरोध की नौटंकी क्यों? भाजपा जवाब दें।

    8. रमन राज में पीएम शहरी आवास केवल 19,042 बने जो वर्तमान सरकार की तुलना में 5 गुना कम है इसके जिम्मेदार कौन है?

    9. रमन सिंह के समय पीएम आवास के राज्यांश व्यय वर्तमान सरकार की तुलना में आधे से भी कम है इसके लिये रमन सिंह और उनके पूर्व मंत्री कब माफी मांगेंगे?

    10. मोदी सरकार देश भर में प्रधानमंत्री आवास के कोटे में कटौती कर रही भाजपा बतायें वह प्रधानमंत्री आवास का विरोध करने कब जा रही है?

  • भाजपा के आंदोलन को जनता ने नकारा, 1 लाख का दावा बमुश्किल दस हजार भी नही जुटे, भाजपा के विधानसभा घेराव में पीएम आवास के हितग्राही नहीं सिर्फ भाजपाग्राही ही दिखे – मोहन मरकाम

    भाजपा के आंदोलन को जनता ने नकारा, 1 लाख का दावा बमुश्किल दस हजार भी नही जुटे, भाजपा के विधानसभा घेराव में पीएम आवास के हितग्राही नहीं सिर्फ भाजपाग्राही ही दिखे – मोहन मरकाम

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भाजपा के विधानसभा घेराव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा के आंदोलन को जनता ने नकारा दिया। 1 लाख का दावा किया था बमुश्किल दस हजार भी नहीं जुटे। भाजपा का झूठ जुमलो से भरा घड़ा फूट गया विधानसभा घेराव में पीएम आवास के हितग्राही नहीं बल्कि भाजपा ग्राही ही नजर आए। प्रधानमंत्री आवास योजना के विषय में कांग्रेस सरकार का परफारमेंस भाजपा शासित राज्यों से बेहतर है। गरीबों के मकान बनाने में भूपेश सरकार केंद्र सरकार से ज्यादा अंशदान दे रही है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा को गरीबों की आवास की चिंता होने लगी। असल मायने में भाजपा को गरीबों की नहीं बल्कि अपनी डूबती राजनीतिक नया को बचाने के लिए इस प्रकार से झूठ से भरे पैंतरा का इस्तेमाल करना पड़ा है। यह वही भाजपा है जो 15 साल के सत्ता के दौरान प्रदेश के लाखों गरीबों के आवास और मकान पर बुलडोजर चलाने का काम किए थे लाखों लोगों को घर से बेघर किए थे।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2015 में शुरू हुई और 2018 तक प्रदेश में रमन भाजपा की सरकार थी उस दौरान मात्र ग्रामीण क्षेत्रों में 237000 और शहरी क्षेत्रों में मात्र 19000 मकान ही बना पाए थे। भूपेश बघेल की सरकार ने 4 साल में रिकॉर्ड प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कराये हैं। पूरे प्रदेश में 1304000 प्रधानमंत्री आवास बना है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ में मुद्दा विहीन हो चुकी है। 2023 के चुनाव में भाजपा को 14 सीट बचाने की लाले पड़ रही है और भाजपा आदतन अनुसार झूठ फरेब और गुमराह की राजनीति कर राजनीतिक धरातल बचाना चाहती है। भाजपा के 9 सांसद हैं अगर प्रदेश में 16 लाख हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास मिलने की बात भाजपा कर रही है तो भाजपा के 9 सांसद को इस मामले को सदन में उठाना चाहिए और सदन में नरेंद्र मोदी को बताना चाहिए कि आखिर प्रदेश के 16 लाख हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ कब मिलेगा? क्योंकि प्रदेश में 16 लाख के करीब (13 लाख कांग्रेस सरकार + 2.56 लाख भाजपा सरकार के समय) प्रधानमंत्री आवास बनाए जा चुके हैं। ऐसे में भाजपा के झूठ का पर्दाफाश हो चुका है कांग्रेस की सरकार तो प्रत्येक गरीब के आवास बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • ‘मोर आवास-मोर अधिकार’ से वंचित हितग्राहियों ने आक्रोशित होकर घेरा विधानसभा : 2023 में भाजपा की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री पहले लंबित प्रधानमंत्री आवास सूची में करेगा हस्ताक्षर – अरुण साव

    ‘मोर आवास-मोर अधिकार’ से वंचित हितग्राहियों ने आक्रोशित होकर घेरा विधानसभा : 2023 में भाजपा की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री पहले लंबित प्रधानमंत्री आवास सूची में करेगा हस्ताक्षर – अरुण साव

    भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री नहीं पूरे कांग्रेस का खजांची मुख्यमंत्री है – रघुवरदास

    आज का जन आक्रोश बता रहा है कि दुखी जनता प्रदेश में सरकार बदल देगी – ओम माथुर

    प्रधानमंत्री आवास गरीबों का हक है, जिसके लिए भाजपा संघर्ष कर रही हैं – डॉ. रमन सिंह

    छत्तीसगढ़ में सरकार नहीं पूरा सर्कस चल रहा है – नारायण चंदेल

    समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

    रायपुर : भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवरदास ने मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन की सफलता के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं एवं प्रदेश से आए हितग्राहियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के गरीब हितग्राहियों को आवास इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा घेराव का कार्यक्रम सफल रहा। प्रधानमंत्री आवास से वंचित हितग्राहियों के आक्रोश से स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है और प्रदेश के इस चार्ज सीटेड सरकार को उखाड़ फेकेंगी। नरेंद्र मोदी जी जनता के आशीर्वाद से 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने और उसके बाद ही देश के गरीब जनता को आवास देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की। ताकि देश के गरीब जनता को आवास मिल सके। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के गरीब जनता को घर मिलना था, वह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री चार्ज सीटेट मुख्यमंत्री गरीब जनता को प्रधानमंत्री आवास को रोकने का काम कर रहे है।

    यह गरीब विरोधी सरकार है और ऐसी सरकार को आने वाले समय में उसे सबक सिखाना होगा। नरेंद्र मोदी जी ने गरीबों को सम्मान के साथ जीवन जीने का मौका मिले इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की है और वह आज बिना भेदभाव के देश भर के लोगों को मिल रहा है। भाजपा की सरकार में छत्तीसगढ़ में साढे 7 लाख आवास बनाने का काम डॉ. रमन सिंह की तत्कालिक सरकार ने किया है। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदेश में गरीब आदिवासियों और किसानों के लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को नहीं मिल रहा है। प्रदेश की कांग्रेस ने नया नारा दिया गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ का हर तिनका-तिनका बिचौलियों और माफियाओं को सौंप दिया। छत्तीसगढ़ की गरीब जनता की गाढ़ी कमाई को लूटा गया। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री नहीं पूरे कांग्रेस का खजांची मुख्यमंत्री है। एक कांग्रेस नेत्री को खुश करने के लिए 1 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का फूल बिछाने का काम कांग्रेस की सरकार ने किया है। प्रदेश में रेत माफिया, कोल माफिया, शराब माफिया का राज चल रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने के बाद अब छत्तीसगढ़ की कांग्रेस झारखंड की मुक्ति मोर्चा को समर्थन देकर उनको बर्बाद करने का कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ में सीएमओ भ्रष्टाचार का आधार बना हुआ है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से अव्यवस्थित हो गई है। भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने का कार्य किया है, तो वहीं प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार छत्तीसगढ़ की छवि को धूमिल करने का कार्य कर रही हैं। डीएमएफ फंड में भी भ्रष्टाचार करने का काम कांग्रेस की सरकार द्वारा किया जा रहा है, यह बात कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी मान रहे हैं कि उनकी सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है। प्रदेश की भ्रष्ट सरकार को चैन की नींद सोने नहीं देंगे और प्रदेश में फिर से डबल इंजन की सरकार बनानी है, ताकि छत्तीसगढ़ तेजी से विकास करे।

    भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि मोर आवास मोर अधिकार को लेकर हो रहे आंदोलन में जितने लोग यहां उपस्थित हैं, उनसे भी अधिक लोग सड़कों में उपस्थित हैं। प्रधानमंत्री आवास देने के लिए भाजपा द्वारा आयोजित रैली को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गरीब जनता को आवास देने के लिए पहले वह सर्वे कराने की बात करते है। छत्तीसगढ़ के गरीब हितग्राहियों को प्रधान मंत्री आवास से वंचित करने का काम यह प्रदेश की झूठी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को चैन से बैठने देने नहीं देंगे। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बदलनी है उन्हें दोबारा यहां सरकार नहीं बनाने देनी है।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित 35 जिलों से आए हुए हितग्राहियों का चरण पखार (पाव धोकर) कर उनका स्वागत किया। आवासहीन हितग्राहियों ने अरुण साव के साथ काले गुब्बारे उड़ाकर सरकार का विरोध किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा में बैठे-बैठे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जानकारी ले रहे हैं कि भाजपा के विधानसभा घेराव में कितने लोग आए हैं और जैसे-जैसे उनको पता चल रहा है कि भाजपा के इस आंदोलन में बड़ी संख्या में हितग्राही, भाजपा कार्यकर्ता आ रहे हैं, वह पसीना-पसीना हो गए हैं। देश को आजाद हुए 75 साल हो गए, जिसमें देश में 55 से 60 साल तक कांग्रेस की सरकार रही है और कांग्रेस की प्राथमिकता में कभी गांव, गरीब, किसान नहीं रहे। कांग्रेस ने कभी गांव, गरीब, किसान की चिंता नहीं की। जब अटल बिहारी वाजपेयी जी देश के प्रधानमंत्री बने तब गांव गरीब और किसान की चिंता हुई। देश में विकास की शुरुआत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी ने किया है। देश में प्रधानमंत्री सड़क बनाकर देश को जोड़ने का काम प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी ने किया  था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के किसानों को 6 हजार रुपए प्रतिवर्ष देकर उनका सम्मान किया। आज देश भर के किसानों को उनकी लागत से डेढ़ गुना समर्थन मूल्य से देने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया है। उन्होंने कहा कि 2500 रुपए में धान खरीदने की बात करने वाले भूपेश बघेल यह क्यों नहीं बताते कि 2500 रुपए में से 2100 रुपए देने का कार्य केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कर रही है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किसानों को महंगे खाद खरीदने के लिए विवश किया। किसानों के रकबे में कटौती करने का काम किया है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी गांव गरीब एवं किसान की चिंता नहीं की है, गांव गरीब और किसान की चिंता सिर्फ भाजपा की सरकार ने की है। भूपेश बघेल प्रदेश की जनता को धोखा देने का काम कर रहे है, यह सरकार जाने वाली है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेश की किसानों के लिए नए-नए योजनाएं बनाने का काम भाजपा करेगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी जब से प्रधानमंत्री बने हैं तब से उनका सपना रहा है कि देश के हर गरीबों को आवास मिले, उनको छत मिले, लेकिन उन गरीब हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास से वंचित करने का काम प्रदेश की कांग्रेस सरकार कर रही है। प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से एक भी प्रधानमंत्री आवास नहीं बना है। आज प्रदेश के मुखिया सर्वे सूची की बात करते हैं। यह वही सूची है जिस सूची के आधार पर पूरे देश में प्रधानमंत्री आवास बन रहा है। यह सर्वे 2011 की सर्वे है जब देश में कांग्रेस की सरकार रही। अपनी ही सरकार की सर्वे सूची पर भूपेश बघेल को भरोसा नहीं है, अपने ही मंत्री के बातों को भी नहीं मान रहे हैं, जिसे उनके ही मंत्री ने आवेदन लिखकर कहा है कि प्रदेश के 8 लाख लोगों को आवास नहीं मिल पाया है, जिसके कारण मैं अपने विभाग से इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि ना तो भूपेश बघेल जनगणना को मानते हैं और ना ही अपनी मंत्री के बातों को यह केवल गांधी परिवार के बातों को ही मानते हैं।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि प्रदेश के मुखिया को प्रदेश की जनता से कोई लेना-देना नहीं है, उन्हें सिर्फ अपने एक परिवार से लेना देना है, जिनके लिए वह हमेशा समर्पित रहते हैं। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और भाजपा का जो मुख्यमंत्री बनेगा वह मुख्यमंत्री निवास में जाने से पहले लंबित प्रधानमंत्री आवास सूची में हस्ताक्षर करेंगे। बेरोजगार युवाओं के साथ ठगी, प्रधानमंत्री आवास से वंचित हितग्राहियों से ठगी, किसानों से ठगी, महिला स्व सहायता समूह की बहनों से ठगी करने का कार्य भूपेश बघेल की सरकार ने किया है। बेरोजगारी भत्ता देना ना पड़े, इसके लिए नए नए नियम बनाकर उन्हें बेरोजगारी भत्ता देने से बचने का काम यह कांग्रेस की सरकार कर रही है। तेंदूपत्ता हितग्राहियों के 4 साल का बोनस को खा कर बैठी हुई। बिजली बिल हाफ करने का वादा करने वाली सरकार में किसी का बिजली बिल हाफ नहीं किया, बल्कि बिजली का बिल दुगना हो गया है। कांग्रेस की सरकार में बिजली की बिल हाथ में आने पर जोर से झटका देती है, क्योंकि पहले जो बिजली का बिल 3 सौ रुपए आता था वह अब 1000 रुपए आने लगा है। 2023 में जब जब मतदान होगा तब आप सभी कमल के निशान पर बटन दबाएंगे तो प्रदेश की भूपेश बघेल को जोर का झटका लगेगा। विधानसभा को भेजना है, प्रदेश सरकार को सबक सिखाना है। प्रदेश की अन्याय अत्याचारी एवं गरीब विरोधी सरकार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी और जब 2023 में भाजपा की सरकार बनेगी। तो जो मुख्यमंत्री बनेगा वह मुख्यमंत्री निवास में जाने से पहले प्रधानमंत्री आवास में हस्ताक्षर करेगा।

    भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि आज का यह आंदोलन ऐतिहासिक आंदोलन है, हर तरफ जाम लगा हुआ है, जितने लोग मंच के सामने बैठे हैं उतने से अधिक लोग मंच के पीछे हैं, प्रदेश की भ्रष्ट सरकार को चेतावनी देने के यहां आए हैं। यह आवास गरीब जनता का अधिकार है और भूपेश सरकार ने 16 लाख लोगों को आवास से वंचित किया है। प्रदेश की जनता को 16 लाख आवास देना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झूठ बोल रहे हैं कि वह आवास देना चाहते हैं, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा रोक लिया गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का आवास देने के लिए केंद्रीय मंत्रियों ने चिट्ठी लिख कर भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार को इस विषय से अवगत कराया था, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया और ना ही प्रधानमंत्री आवास के लिए गरीब हितग्राहियों को राज्यांश दिया, जिसके कारण उनके कैबिनेट के मंत्री ने अपने विभाग से इस्तीफा दे दिया। देश में शराबबंदी करने की बात करने वाले भूपेश बघेल सरकार हर तरफ घोटाला कर रहे हैं। कोयले में दलाली खा रहा है, ईडी और आईटी के छापे में इनके अधिकारी जेल में है। शराबबंदी की बात करने वाले भूपेश बघेल प्रदेश में शराबबंदी नहीं करा पाए बल्कि घरों में शराब पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हितग्राहियों के लिए यह आंदोलन पंचायत स्तर से चालू होकर आज प्रदेश स्तर पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता कहते हैं कि उनके पास घर नहीं है और प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश की 16 लाख गरीबों का आवास छीनने का काम कर रहें है। प्रदेश में विकास का काम ठप पड़ा हुआ है, सड़क नहीं, पुल नहीं, पुलिया नहीं, सिर्फ नरवा गरवा घुरवा बाड़ी यही है प्रदेश सरकार की चिन्हारी। प्रधानमंत्री आवास गरीबों का हक है जिसके लिए प्रदेश के गरीब हितग्राही संघर्ष कर रहे हैं।

    नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि विधानसभा घेराव के इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश के कोने-कोने से प्रधानमंत्री आवास के हितग्राही एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं आए है। उन्होंने कहा कि जब सदन चल रहा था, अभी भी सदन चालू है, हम लोगों ने आज फिर से प्रधानमंत्री आवास योजना पर चर्चा की मांग किया, लेकिन फिर भी इस पर कोई चर्चा प्रदेश सरकार ने नहीं की। शर्म आनी चाहिए ऐसी सरकार को जो 16 लाख से ज्यादा हितग्राही को प्रधानमंत्री आवास से वंचित करने का काम कर रही है। आज गरीब हितग्राहियों का सपना चकनाचूर हो गया और इसका कारण है तो वह प्रदेश की कांग्रेस की सरकार है, यहां के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सर्वे कराने की बात करते हैं, तो हमने कहा कि हमारे पास आंकड़े मौजूद हैं, उन्होंने कहा कि एक दिन के लिए बासी खाकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार सोचने लग गई की बासी खाने की शुरुआत उन्होंने की है, लेकिन वह यह भूल गए कि बासी हमारे पूर्वज खाते रहे हैं और हम भी खाते हैं। कांग्रेस के नेता बासी खाने का ढोंग करते हैं। कई कांग्रेसी तो चम्मच से बासी खाते हैं तो कोई कांटे वाले चम्मच से यह है कांग्रेस की मानसिकता। नाटक करना नौटंकी करना मुख्यमंत्री और सरकार का काम है। प्रदेश में सरकार नहीं चल रहा है यह पूरा सर्कस चल रहा है। एक से एक आइटम है कांग्रेस में लेकिन काम कोई नहीं कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता की समस्या क्या है ? उनके समस्याओं का समाधान कैसे होगा ? इस पर कोई विचार नहीं किया जाता है। यह सरकार केवल नरवा गरवा घुरवा बारी तक ही सीमित हो गई है। गोठानों में गौमाता मर रही है, यह सरकार को गौ हत्या का पाप भी लगा है और इसका बदला प्रदेश की जनता जरूर लेगी। आने वाला नवंबर 2023 में छत्तीसगढ़ में प्रजातंत्र का महायज्ञ होने वाला है, इस महायज्ञ में भाजपा की सरकार बनेगी।

    पूर्व सांसद रामविचार नेताम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीब जनता की हितों को देखते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना संचालित किया है जिसका लाभ प्रदेश की जनता को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की वजह से नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की गरीब जनता का शौचालय नहीं बन पाया है आवास नहीं बन पाया है यह प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की वजह से नहीं बन पाया है। आज प्रदेशभर के प्रधानमंत्री आवास के वंचित हितग्राही, गरीब जनता, हमारी माता एवं बहनों एवं बड़ी संख्या में हमारे कार्यकर्ता इस आंदोलन में शामिल होकर विधानसभा का घेराव करने के लिए निकले। इससे पहले पूरे प्रदेशभर के कांग्रेस विधायकों का निवास का घेराव का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ, जिसमें रामानुजगंज में आयोजित मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन में बहुत बड़ी संख्या में शामिल होकर लोगों ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले लिया है।

    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है तब से पूरे प्रदेश में विकास के कार्य ठप पड़े हुए हैं यह सरकार केवल घोषणा करती है जो जमीनी हकीकत से कोसों दूर है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश को 16 लाख आवास दिए गए जिसे प्रदेश की कांग्रेस सरकार नहीं बना सकी है। अपने साढ़े 4 साल के कार्यकाल में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने एक भी आवास नहीं बनवा पाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भ्रष्ट सरकार दुनिया की सबसे झूठी सरकार है। यह सरकार दावा करती है कि उन्होंने प्रदेश के 5 लाख लोगों को नौकरी दिया हैं लेकिन जब सच सामने आया तो पता चला कि केवल 18 हजार लोगों को ही नौकरी मिली है। प्रदेश के मुख्यमंत्री को गोबर खरीदी में भी घोटाला कर रहे हैं।

    पूर्व मंत्री सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी आज रो रही है। गरीब लोगों का आवास छीनने का काम प्रदेश की कांग्रेस और उसकी सरकार ने किया है आज हर कोई कह रहा है कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसको भूपेश बघेल ने ठगा नहीं। समाज के हर वर्ग को इन साढ़े 4 वर्षों में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने छला है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में कांग्रेस के मुखिया खुद कहते हैं कि उनकी सरकार में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। यह दुनिया की पहली सरकार है जिसके नेता खुद ही अपने सरकार के ऊपर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में गौठान कहीं नहीं दिख रहा है। आज छत्तीसगढ़ की जनता अत्यंत दुखी है और इसके विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर कर विधानसभा का घेराव करने के लिए निकले हैं। उन्होंने कहा कि हरा सोना तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए यह प्रदेश की सरकार मुनादी कार्य कराती है और अगले ही दिन शाम को खरीदी केंद्र बंद हो जाती है। प्रदेश में जब भाजपा की सरकार थी तब तेंदूपत्ता संग्राहकों को कभी किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होती थी। उनके तेंदूपत्ता को समय पर भाजपा की सरकार खरीदती थी। लेकिन प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल तेंदूपत्ता खरीदने में भी आनाकानी करते दिखते हैं।

    कार्यक्रम के आरंभ में भाजपा प्रदेश अरूण साव ने प्रदेश के सभी जिलों से आए हितग्राहियों का पैर धोकर उनका स्वागत किया तथा हितग्राहियों के साथ मिलकर काले गुब्बारे भी छोड़ें। विधानसभा के घेराव के दौरान पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं एवं हितग्राहियों के ऊपर आंसु गैस छोड़ा जिसमें गई कार्यकर्ता घायल हो गए। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री व मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन के संयोजक विजय शर्मा ने किया।

    इस दौरान विधानसभा घेराव में प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रथम नेता प्रतिपक्ष नंदकुमार साय, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे, सांसद संतोष पांडे, सुनील सोनी, विजय बघेल, चुन्नीलाल साहू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रेम प्रकाश पांडे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, विक्रम उसेंडी,  पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, चंद्रशेखर साहू, राजेश मूणत, महेश गागड़ा, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, ओपी चौधरी, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, अभिषेक सिंह, विधायक सौरभ सिंह, शिवरतन शर्मा, रंजना साहू पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल दयालदास बघेल,  प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, केदार गुप्ता,  जिलाध्यक्ष रायपुर ग्रामीण अभिनेष कश्यप,जिलाध्यक्ष रायपुर शहर जयंती पटेल, सासंद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहें।

  • विधानसभा घेराव में सम्मिलित हुये जशपुर के सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता : ‘मोर आवास मोर अधिकार’ आंदोलन में राजधानी में बुलंद की जशपुर की आवाज़.

    विधानसभा घेराव में सम्मिलित हुये जशपुर के सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता : ‘मोर आवास मोर अधिकार’ आंदोलन में राजधानी में बुलंद की जशपुर की आवाज़.

    जिले के 20 मण्डलों के समस्त मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सैंकड़ों की संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी

    समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर

    जशपुर : भारतीय जनता पार्टी के मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन को लेकर रायपुर राजधानी में विधानसभा घेराव में जशपुर जिले के सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुये और प्रदेश के 16 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास देने की मांग करते हुये कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ आवाज़ बुलंद की।

    जिले के सभी 20 मण्डलों से भाजपा के कार्यकर्ता मंगलवार की दोपहर से विधानसभा घेराव के लिये रायपुर रवाना होते रहे। देर रात तक कार्यकर्ताओं का रेला वाहनों से रायपुर कूच करता रहा। जशपुर जिले के सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा घेराव में अपनी बड़ी भागीदारी सुनिश्चित की।

    भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया कि जिले के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन के विधानसभा घेराव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने प्रधानमंत्री आवास से वंचित गरीब हितग्राहियों के पैर पखारें और ऐलान किया है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने पर प्रथम कार्य गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने का होगा। झूठे वायदे करने वाली कांग्रेस सरकार की विदाई का समय आ गया है। छत्तीसगढ़ की समूची जनता का समर्थन व आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी के साथ है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि विधानसभा घेराव में जशपुर से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, पूर्व सांसद नंदकुमार साय, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रियंवदा सिंह जूदेव, जिला भाजपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, भाजयुमो अध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, भाजयुमो प्रदेश प्रचार प्रसार सह प्रभारी यशप्रताप सिंह जूदेव, नितिन राय, गोविंद भगत, राजकपूर भगत, सुदाम पंडा, शांति भगत, श्याम भगत सहित सभी 20 मण्डलों के समस्त मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सैंकड़ों की संख्या में अपनी मौजूदगी दर्ज करायी।

  • पीएम आवास योजना का क्रियान्वयन न होने पर भाजपा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का विरोध करने विधान सभा घेराव में उमड़ा जनसैलाब !

    पीएम आवास योजना का क्रियान्वयन न होने पर भाजपा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का विरोध करने विधान सभा घेराव में उमड़ा जनसैलाब !

    पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी हुए शामिल, कहा – आवास नहीं दोगे तो सरकार बदलकर 16 लाख आवास बना देंगे

    समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

    रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को पैसे देने के बावजूद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार द्वारा राज्यांश जारी नहीं करने तथा प्रदेश में आवास का निर्माण नहीं करवाने के कारण प्रदेश की जनता सरकार के विरुद्ध आवाज बुलंद कर रही है। इसी कड़ी मे मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एक बड़े जनसैलाब ने आज विधानसभा का घेराव कर राज्य शासन का विरोध किया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए।

    आमजनों को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने लगातार सामने आते प्रदेश सरकार के घोटालों को लेकर सीएम भूपेश बघेल की सरकार पर तंज कसते हुए कहा – ED-IT के छापे में इनके अधिकारी जेल जा रहे हैं, राज्य में आज चारों ओर केवल भ्रष्टाचार फैला है, कोयले की दलाली में सबके चेहरे काले पड़ गए हैं।

    इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भूपेश सरकार को घेरते हुए केन्द्रीय मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लिखी गई चिट्ठी से लेकर पूर्व पंचायत मंत्री टीएस सिंह देव द्वारा लिखे गए पत्र तक की चर्चा में बताया कि किस तरह केंद्र सरकार ने बार-बार केन्द्रांश जारी किया और भूपेश सरकार से राज्यांश जारी कर गरीबों का आवास बनाने का अनुरोध किया, लेकिन भूपेश सरकार ने न तो राज्यांश जारी किया और न ही आवास बनवाए। साथ ही उन्होंने बताया कि इसी से नाराज होकर मंत्री टीएस सिंह देव ने पंचायत मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया।       

    पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा, प्रधानमंत्री आवास योजना प्रदेश की गरीब जनता का हक़ है, यदि आवास नहीं दोगे तो हम सरकार बदलकर 16 लाख आवास बना देंगे। साथ ही उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं की जनसेवा में तत्परता की सराहना करते हुए कहा, 4 किलोमीटर तक कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दी है। हम यह बताने आए हैं कि प्रदेश की जनता को आवास देना पड़ेगा।

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में अब्राहम तिर्की, गोपेश साहू, संगीता शाह सैकड़ों साथियों सहित भाजपा में शामिल

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में अब्राहम तिर्की, गोपेश साहू, संगीता शाह सैकड़ों साथियों सहित भाजपा में शामिल

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन की उपस्थिति में अब्राहम तिर्की, गोपेश कुमार साहू, श्रीमती संगीता केतन शाह को सैकड़ों साथियों सहित पार्टी का गमछा पहनाकर भाजपा प्रवेश कराया। अब्राहम तिर्की जनजाति समाज से आने वाले जशपुर के वरिष्ठ समाज सेवी, विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे है। वे उप मंडल अधिकारी के पद से सेवा निवृत्त होने के बाद वर्ष 2013 से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे है साथ ही वो पूर्व में  विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके है युवाओं में खेल भावना के विकास के लिए ग्रामीण स्तर पर खेलों का आयोजन कराते रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा देश में किए जा रहे कार्यों तथा भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाजपा प्रवेश किया।

    गोपेश कुमार साहू, साहू समाज के सम्मानित समाज सेवी है साथ ही वो पार्षद है वे रायपुर जिले में सामाजिक कार्यों के साथ-साथ युवाओं के उत्थान में अहम भूमिका निभा रहे है। उन्होंने अपने सैकड़ों साथियों सहित भाजपा में प्रवेश किया। भिलाई से सुप्रसिद्ध महिला उद्योगपति व समाज सेवी श्रीमती संगीता केतन शाह को उनके सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा प्रवेश कराया गया। श्रीमती संगीता केतन शाह सामाजि कार्यों एवं महिलाओं के उत्थान के कार्यों में विगत कई वर्षों से सक्रिय भूमिका निभा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा के माध्यम से समाज सेवा का संकल्प लिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष अभिनेष कश्यप, भिलाई जिलाध्यक्ष बृजेश ब्रिजपुरिया ने भाजपा प्रवेश करने वाले समस्त कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि इनके भाजपा से जुड़ने पर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ताओं की संख्या में जो वृध्दि हुई है उसका लाभ छत्तीसगढ़ को मिलेगा। सभी मिलकर छत्तीसगढ़ की जनता के हित में संघर्ष करेंगे।

  • बजट भाषण में बृजमोहन अग्रवाल का भूपेश सरकार पर करारा प्रहार… कांग्रेस सरकार का बजट ऐसा जैसे लूट-मार कर लौट रही है तुगलकी सेना

    बजट भाषण में बृजमोहन अग्रवाल का भूपेश सरकार पर करारा प्रहार… कांग्रेस सरकार का बजट ऐसा जैसे लूट-मार कर लौट रही है तुगलकी सेना

    भूपेश बघेल की ठग सरकार ने साढ़े 4 साल में छत्तीसगढ़ को सिर्फ ठगा है

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    छत्तीसगढ़ विधानसभा में सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर चर्चा करते हुए भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि पूरे बजट को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे भागती हुई तुगलकी सेना लूटमार करते हुए जा रही है। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को ठगेश की सरकार,तुगलकी सरकार, लुटेरों की सरकार, नटवरलाल की सरकार, शुतुरमुर्ग सरकार की संज्ञा देते हुए कहा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूरे प्रदेश को ठगने में लगे है।

    बृजमोहन ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने साढ़े 4 साल तक कुछ भी नहीं किया। केवल जनता को झूठ परोसा है। छत्तीसगढ़ में बसे ठीक नहीं चल पा रही,सड़कों के गड्ढे नहीं भरे जा रहे और वे बात मेट्रो ट्रेन की कर रहे हैं। इसके सर्वे कराने की बात कह रहे हैं। अरे भाई सर्वे का अधिकार केंद्र के पास है।यह तुगलकी सरकार तो चमड़े के सिक्के तक चलाने का काम कर जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि सरकार के 6 महीने बचे हैं। इन 6 महीनों में बजट का 50 फ़ीसदी भी खर्च नहीं हो पाएगा। घोषणा वीर कुछ भी जो संभव नहीं है वह भी कहते जा रहे हैं।

    बृजमोहन ने नटवरलाल मिथिलेश कुमार का उदाहरण देते हुए कहा कि उस व्यक्ति को 130 साल की जेल हुई थी। वह फर्जीवाड़ा कर राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद बन लोगों की नियुक्ति भी कर रहा था। वह धीरूभाई अंबानी के हस्ताक्षर कर भी गड़बड़ियां कर रहा था। और आज देखो उसके गांव में उसकी मूर्ति लग रही है। कुछ ऐसा ही हाल छत्तीसगढ़ में भी है।

    उन्होंने सरकार की कमी कमजोरियां गिनाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने 3 मेडिकल कॉलेज के लिए 270 करोड रुपए प्रदान कर दिए हैं। परंतु यह सरकार अपने हिस्से की 50 करोड़ भी देने में पीछे हट रही है। बेरोजगारी पर कहा कि यहा 18 लाख बेरोजगार हैं। परंतु ढाई सौ करोड़ का बजट रखकर आपने बेरोजगारों को भी छल दिया है। यहा पर भी महीने के 500 करोड़ लगेंगे।

    सरकार विधानसभा में जवाब देती है कि 56 हजार करोड कर्ज लिया है। जबकि मंडल, आयोग, निगम के माध्यम से 1 लाख 40 हजार करोड़ कर्ज़ छत्तीसगढ़ की जनता के ऊपर थोपा गया है। इस कांग्रेस सरकार का बजट 132000 करोड़ का है जिसमें 22 हजार करोड़ केवल ब्याज चुका रही है। शुतुरमुर्ग बनी यह सरकार यह सोच रही है कि जनता को कुछ समझ नहीं आ रहा। परंतु छत्तीसगढ़ की समझदार जनता सब देख और समझ रही है बस वक्त का इंतजार कर रही है।

    चिट फंड से पैसे वापस दिलाने 12 लाख आवेदन कलेक्टर ऑफिस में धूल खा रहे हैं।

    चिटफंड वालों की जमीन बेचकर 32 करोड़ की वसूली हुई है, असल में वह जमीन 100 करोड़ से ज्यादा की थी। यहा पर भी सरकार घोटाला करने में पीछे नहीं रही।

    बृजमोहन ने कहा छत्तीसगढ़ स्कूली शिक्षा में जो 34वे नंबर पर है, ऐसा तो हाल है छत्तीसगढ़ की शिक्षा का। जितना काम किया नहीं उससे ज्यादा होर्डिंग लगाकर दिखावा करते हैं। एक सवाल के जवाब में आया कि श्रमिकों को दो करोड़ के उपकरण बांटे गए और विज्ञापन में 8 करोड़ खर्च किया गया।

    उन्होंने कहा कि योजनाएं चलाने की बात यह कहते थे।आज एक योजना नहीं चल रही।200 फूड पार्क जनता खोज रही है। कृषि मंत्री क्षेत्र में ही 100 करोड का टमाटर सड़कों पर फेंका जा रहा है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विधायक मोहन मरकाम ने डीएमएफ के 7 करोड़ बंदरबांट की बात सदन में कही। पूरे प्रदेश में ऐसा घोटाला 7000 करोड़ का होगा।

    संस्कृति का मुद्दा उठाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ तीज त्यौहार सिर्फ सरकारी हो गए हैं। गांव में जंगलों में संस्कृति खतरे में है। बस्तर धर्मांतरण की आग में जल रहा है। आदिवासी समाज धर्मांतरण के विरोध में सड़क पर है। सरकार छत्तीसगढ़ को काला यूरोप बनाने में लगी हुई है। पर्यटन संस्कृति विभाग पर कहां की वहां एक मोमबत्ती भी जलेगी तो दो करोड़ का घोटाला सामने आएगा। छत्तीसगढ़ से बनी पूर्व सांसद की बेटी को ₹50 करोड़ इवेंट मैनेजमेंट के लिए प्रदान किया गया है। क्या यह बंदरबांट नहीं है।

    बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बजट के पहले पैराग्राफ में लिखा है गढ़बों नवा छत्तीसगढ़। पर इन्होंने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़,अपराध का गढ़, नशे का गढ़, माफियाओं, अराजकता का गढ़ बना दिया है। हत्या,लूट,चाकूबाजी यहां आम बात हो गई है। नक्सलियों के हौसले फिर से बुलंद हो गए हैं।

    उन्होंने कहा कि यह कैरियर किलिंग सरकार है। रोजगार की बड़ी-बड़ी बात होर्डिंग और भाषण में करते हैं। राहुल गांधी भी बड़ी बातें मंच से कहते हैं। आज 21000 लोगों की भर्ती अदालत में पेंडिंग है। खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही, उनका अलंकरण समारोह नहीं हो रहा। उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नौकरी नहीं दी जा रही।

    उन्होंने कहा कि इस तुगलकी सरकार ने वादे के मुताबिक किसानों का कर्ज माफ नहीं किया, शराबबंदी नहीं की, यूनिवर्सल हेल्थ केयर नहीं दिया, भूमिहीन परिवारों को घर नहीं दिया, कब्जे धारियों को पट्टा नहीं दिया,महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पाए, कर्मचारियों को क्रमोन्नति पदोन्नति चार स्तरीय वेतनमान नहीं दे पाई, कर्मचारियों को नियमित नहीं कर पाए, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन को 1000और 1500 नही कर पाए। स्व सहायता समूह का संपूर्ण कर्ज माफ नहीं कर पाए, सिंचाई योजना दुगुनी नहीं कर पाए, 200 फुडपार्क नहीं बनवा पाए, नक्सल समस्या दूर नहीं कर पाए, पत्रकार, वकील, डॉक्टर के सुरक्षा का कानून नहीं बना सके, गजराज योजना लागू नहीं कर पाए,आउटसोर्सिंग बंद नहीं कर पाए, 10 लाख पदों पर भर्ती नहीं कर सकी, संपत्तिकर आधा नहीं कर सकी, कॉलेज छात्रों को मुफ्त परिवहन सुविधा नहीं दे सकी,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कलेक्टर दर पर वेतन नहीं प्रदान कर सकें,सातवें वेतनमान की बकाया राशि नहीं दे सके, पुलिसकर्मियों को सामूहिक अवकाश नहीं दे पाए, चिटफंड का पूरा पैसा नहीं दिला पाए ऐसी नटवरलाल और शुतुरमुर्ग जी सरकार जनता को सिर्फ ठगने का काम कर रही है।

    बृजमोहन ने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ को सिर्फ ठगने का काम कर रही है जिसके चलते विकास की दौड़ में छत्तीसगढ़ पिछड़ गया है।यहां जनता के साथ फरेब हो रहा है।

  • बृजमोहन ने उठाया बंदोबस्त त्रुटि का मुद्दा : बंदोबस्त त्रुटियों के चलते भारत माला प्रोजेक्ट की मुआवजा राशि असली किसानों का हक मार, हड़प रहे भूमाफिया

    बृजमोहन ने कहा बंदोबस्त त्रुटि के निराकरण में विलंब गंभीर मसला, दोषी कलेक्टर के सीआर में लिखा जाए

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान आज वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश में बंदोबस्त त्रुटि के लंबित आवेदनों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बंदोबस्त त्रुटि के चलते हजारों किसान परेशान हैं। अपनी जमीन का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। आदिवासी जिलों में तो स्थिति और भी बदतर है। परंतु इस मुद्दे पर प्रशासन लापरवाह है। बृजमोहन ने सदन में कहा कि बंदोबस्त त्रुटि के प्रकरणों में लापरवाही बरतने वाले, जानबूझकर विलंब करने वाले कलेक्टर व अधिकारियों पर ठोस कार्रवाई होनी चाहिए उनके सीआर में यह लिखा जाना चाहिए।

    उन्होंने सदन के माध्यम से राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से दिनांक 31 जनवरी 2023 की स्थिति में प्रदेश भर में बंदोबस्त त्रुटि के लंबित मामलों की जानकारी मांगी। साथ ही उनसे पूछा कि प्रकरणों के निराकरण में विलंब कर रहे अफसरों पर कार्रवाई की गई है?

    जवाब में राजस्व मंत्री ने बताया कि 2019-20 से 2022-23 तक 160 प्रकरण सामने आए हैं।

    इस संबंध में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में बंदोबस्त त्रुटि का निराकरण कलेक्टर नहीं कर रहे है। रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बंदोबस्त त्रुटि मामले ज्यादा है इसका लाभ कई भूमाफिया उठा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि उस क्षेत्र से केंद्र की महत्वाकांक्षी भारत माला योजना गुजर रही है।

    ऐसी शिकायत मिली है कि बंदोबस्त त्रुटि का फायदा उठाते हुए भू माफियाओं द्वारा गरीब किसानों को ठगा जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत मिलने वाली अनुदान राशि जमीन माफिया हड़प रहे है।

    बृजमोहन अग्रवाल ने बंदोबस्त त्रुटियों के शीघ्र निराकरण और दोषी अफसरों पर कार्रवाई की मांग सरकार से की है।