साय सरकार की लापरवाही से हाईकोर्ट में अनुसूचित जाति, जनजाति का पदोन्नति में आरक्षण रूका – दीपक बैज

भाजपा के आरक्षण विरोधी चरित्र के कारण विधेयक राजभवन में लंबित है भाजपा नहीं चाहती की आरक्षित वर्गों को उनका हक और अधिकार मिले समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भाजपा सरकार की लापरवाही के कारण अनुसूचित जाति और जनजाति के कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण के लाभ से वंचित होना पड़ा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि उच्च न्यायालय ने पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार द्वारा आरक्षण के संबंधों में 22 और 30 अक्टूबर 2019 को एक अधिसूचना जारी किया था जिसमें प्रमोशन का कोटा निर्धारित किया था जिसमें…

Read More

सिकलसेल पीड़ित प्रसूता को रेफर होने के बाद घंटों नहीं मिली एंबुलेंस : जिला चिकित्सालय में लापरवाही पर भड़के विधायक रायमुनि और कृष्ण कुमार राय

समदर्शी न्यूज़ – जशपुर/कुनकुरी : सिकलसेल की बीमारी से जूझ रही प्रसूता के पेट में बच्चे की मृत्यु हो गई। प्रसूता की जान बचाने के लिए चिकित्कों ने आपरेशन के लिए प्रसूता को अंबिकापुर रेफर कर दिया। लेकिन जिला चिकित्सालय के पास रेफर की गई प्रसूता को अंबिकापुर भेजने के लिए एंबुलेंस ही नहीं था। एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए विधायक रायमुनि भगत और पर्यटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय जिला चिकित्सालय पहुंचे और यहां व्याप्त अव्यवस्था पर जम कर नाराजगी जताई है। मिली जानकारी के अनुसार जिले…

Read More

21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा करेगी प्रदेश भर में योग शिविर का आयोजन

आज सम्पूर्ण विश्व योग कर अपने जीवन को संतुलित कर रहा है – भाजपा समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भाजपा अंतरराष्ट्रीय योग कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी जगदीश रामू रोहरा एवं सह प्रभारी योग गुरू शंभू गुप्ता ने कहा है कि योग भारत की सभ्यता संस्कृति की पहचान है। योग भारत की स्वस्थ रहने की कला है। योग आत्मा से परात्मा का मिलन का आध्यात्मिक ज्ञान है। जो भारत के ऋषि मुनियों ने वर्षों की तपस्या और अनुसंधान के पश्चात सम्पूर्ण मानव जाति को सुखी रहने के लिए दिया है। उन्होंने कहा…

Read More

बलौदा बाजार की घटना एवं लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन : बस्तर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कोरिया में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत धरना प्रदर्शन में शामिल हुये

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा बलौदाबाजार की हिंसक घटनाये कलेक्टर पुलिस अधीक्षक कार्यालय को जलाये जाने के विरोध में तथा पवित्र जैतखंभ के तोड़फोड़ की हाईकोर्ट के जज से न्यायिक जांच की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर प्रदेश के समस्त जिलों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। राजधानी रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बस्तर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज तथा नेताप्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरिया जिले धरने में शामिल हुये। बस्तर में धरने को संबोधित करते हुए…

Read More

बलौदाबाजार षड्यंत्र में अपनी भूमिका के खुलासे के भय से कांग्रेस बेचैन होकर धरना-प्रदर्शन करके प्रदेश की जनता का ध्यान भटका रही :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस पर वातावरण को बिगाड़कर अपनी गंदी राजनीतिक सोच से प्रदेश के समरस सामाजिक सौहार्द्र को क्षति पहुँचाने का आरोप लगाया

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बलौदाबाजार अग्निकांड मामले को लेकर कांग्रेस पर वातावरण को बिगाड़कर अपनी गंदी राजनीतिक सोच से प्रदेश के समरस सामाजिक सौहार्द्र को क्षति पहुँचाने का आरोप लगाया है। श्री देव ने मंगलवार को कांग्रेस के एक दिनी धरना-प्रदर्शन को कोरी सियासी नौटंकी करार देते हुए कहा कि बलौदाबाजार मामले के षड्यंत्र में अपनी भूमिका के जगजाहिर हो जाने के भय से कांग्रेस के लोग बेचैन हो रहे हैं और इसलिए धरना-प्रदर्शन के फ्लॉप शो करके वह अब…

Read More

नैतिकता होती तो विधायकी के साथ मंत्री पद भी छोड़ देते, मुख्यमंत्री साय बृजमोहन को मंत्री पद से करें बर्खास्त – प्रदेश कांग्रेस दीपक बैज

समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के द्वारा मंत्री पद से इस्तीफा नहीं देने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बृजमोहन अग्रवाल को बर्खास्त कब करेंगे ? बृजमोहन अग्रवाल सांसद का चुनाव जीतने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दिये है। नैतिकता का तकाजा है कि वे विधायक के साथ मंत्री पद से भी इस्तीफा दे देते लेकिन उन्होंने मंत्री पद के लालच में सारी नैतिकताओं को धता बता दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने…

Read More

अमरगुफा जैतखाम विवाद मामले में जांच करने भाजपा का जांच दल पहुँचा : संत शिरोमणि गुरु घासीदास की तपोस्थली में सबने टेका मत्था, पूजा-अर्चना भी की

कलेक्ट्रेट और एसपी दफ्तर में हुई आगजनी का निरीक्षण और पीड़ितों से मुलाकात कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया समदर्शी न्यूज़, रायपुर/बलौदाबाजार : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह द्वारा बलौदाबाजार अग्निकांड मामले की जाँच के लिए गठित 5 सदस्यीय जाँच दल सोमवार को बलौदाबाजार पहुँचा। जाँच दल के संयोजक दयालदास बघेल, सदस्य टंकराम वर्मा, शिवरतन शर्मा, नवीन मार्कण्डेय, श्रीमती रंजना साहू ने गिरौदपुरी से 5 किलोमीटर दूर अमरगुफा (महकोनी) में स्थित जैतखाम के क्षतिग्रस्त किए जाने और जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट व एसपी दफ्तर में हुई…

Read More

रेल दुर्घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए रेल मंत्री दें इस्तीफा, मोदी राज में रेल यात्रा असुरक्षित और घातक हो गयी है – कांग्रेस

दुर्घटना, लेटलतीफी, रद्द होना भारतीय रेल की बन गयी है पहचान. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : पश्चिम बंगाल के जलपाई गुड़ी में हुई रेल दुर्घटना पर कांग्रेस ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुये मृतकों के प्रति संवेदना तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि दुनिया में सबसे सुरक्षित यात्रा मानी जाने वाली भारतीय रेल मोदी राज में असुरक्षित और घातक बन गयी है। पिछले 10 सालों में मोदी सरकार ने रेलवे को बर्बाद कर दिया…

Read More

बृजमोहन अग्रवाल ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह को सौंपा त्याग-पत्र !

नई ऊर्जा के साथ रायपुर लोकसभा और छत्तीसगढ़ के लिए काम करूंगा – बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : जब जिम्मेदारियां बढ़ती हैं तो बहुत कुछ छोड़ना भी पड़ता है। 35 सालों से ज्यादा समय से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही में शामिल रहने और राज्य के विकास और खुशहाली के लिए कार्य करने के बाद भाजपा के वरिष्ठ विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को विधायक पद से इस्तीफा देने के समय अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा। बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को…

Read More

अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति एवं महिला बाल कल्याण योजना का हक मारकर महतारी वंदन योजना में पैसा बांट रही राज्य सरकार – धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार मोदी की गारंटी के नाम से शुरू की गई महतारी वंदन योजना को चलाने  अनुसूचित जनजाति ,अनुसूचित जाति एवं  महिला बालिकाओं के साथ अन्याय कर रही है। भाजपा सरकार ने महतारी वंदन योजना की किस्त देने के लिए इन योजनाओं के फंड  उपयोग कर रही है जिसके चलते अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति,एवं महिला बाल  कल्याण योजना में चलाई जा रही योजनाएं बंद पड़ी है। आरटीआई के माध्यम से मांगी गई जानकारी में बताया गया…

Read More