पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह दिल्ली प्रवास पर, नियमित मेडिकल चेक-अप के उपरांत लौटेंगे रायपुर

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं। डॉक्टर रमन सिंह के कार्यालय द्वारा बताया गया है कि पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह रूटीन मेडिकल चेक-अप के लिए दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। जहां उनके पैर के अंगूठे में अंदर की ओर बढ़ रहे नाखून (Ingrowing Nail) की समस्या बताई गई है।  इस दौरान उनके अंगूठे के नाखून (Ingrowing Nail) का सामान्य ऑपरेशन कर अंगूठे का उपचार कर दिया गया है और अब…

Read More

सरोज पांडेय के वीडियो से पूर्व रमन भाजपा सरकार की कमीशनखोरी भ्रष्टाचार की खुली थी पोल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ऐसी कोई बात नहीं कही जिसमें महिलाओ के सम्मान को ठेस पहुंचे – धनंजय सिंह ठाकुर

भाजपा के भीतर ही सड़क की वीडियो को लेकर सरोज पांडेय की हुई किरकिरी अब पत्र लिखकर कर रही है प्रोपोगंडा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा नेत्री और राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के द्वारा कांग्रेस के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखे गए पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के द्वारा सड़क के गड्ढे पर बनाई गई वीडियो से पूर्व की रमन भाजपा सरकार की कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार की पोल खुल गई और भाजपा के भीतर ही सरोज…

Read More

गायों की मौत का नेता प्रतिपक्ष झूठा दावा कर रहे – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल द्वारा पामगढ़ के ग्राम भैसा के गोठान में गायों की मौत के दावे भ्रामक फर्जी और मनगढ़त है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुद्दों के दिवालियेपन से जूझ रही भाजपा अब झूठ के सहारे राजनीति करना चाहती है। इसके पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आम सभा में छत्तीसगढ़ के दो दिन में 71 आदिवासियों की मौत का फर्जी दावा किया था जबकि प्रदेश में कहीं भी एक साथ इतनी…

Read More

भाजपा का सेवा पखवाड़ा हवा हवाई निकला – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी ने सेवा पखवाड़ा का नाम दिया था और बताया गया था कि 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जायेगा लेकिन प्रधानमंत्री के जन्मदिन के बाद से 17 सितंबर के बाद से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की छोटा, बड़ा कोई भी कार्यकर्ता, कोई भी नेता सेवा करते नही दिखा। इनकी सेवा पखवाड़ा की हवा एक दिन में ही निकल गयी। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी…

Read More

भाजपा के ट्रेन में चर्चा कार्यक्रम पर कांग्रेस ने कसा तंज, ट्रेन में चर्चा से पहले ट्रेन बंद होने पर चर्चा कर लें – मोहन मरकाम

मोदी के साथ चाय पर चर्चा के बाद जनता का खर्चा बढ़ गया, भाजपा के सांसद महंगाई बेरोजगारी पर चर्चा करने से भाग रहे भाजपा ने वोट पाने चाय पर चर्चा में जो सब्जबाग दिखाये थे, अब जनता से चर्चा करने से बच रहे हैं समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भाजपा के 2024 लोकसभा चुनाव के लिए ट्रेन में चर्चा कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में अभी 18 महीना बाकी है। भाजपा नेताओं एवं सांसदो को ट्रेन में चर्चा…

Read More

भाजपा की राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डे ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बयान को महिला विरोधी बताते हुए की कार्यवाही की मांग….पढ़ें पुरा पत्र…..

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा की राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डे द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा की गई टिप्पणी पर विरोध दर्ज करते हुए उनके बयान को महिला विरोधी एवं आधी आबादी के साथ अन्याय बताया है। पत्र में सांसद सरोज पाण्डे ने गृहमंत्री के विरूद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की मांग करते हुए गृहमंत्री के पद से उन्हे हटाने की मांग की है। पढ़ें पूरा पत्र….

Read More

आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों पर कटौती भाजपा को स्वीकार नहीं, जनजाति बहुल क्षेत्रों में ग्राम संपर्क अभियान चलाकर गांव-गांव में चलाया जायेगा हस्ताक्षर अभियान !

विधानसभा में अध्यादेश लाकर आदिवासियों को उनके जनसंख्या के अनुपात में 32% आरक्षण प्रदान करके उनका संवैधानिक अधिकार वापस करे सरकार – भाजपा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर आज जिला भाजपा कार्यालय जशपुर में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा कृष्ण कुमार राय, पूर्व मंत्री गणेश राम भगत, प्रदेश भाजपा मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी भगत, जिला भाजपाध्यक्ष रोहित साय की उपस्थिति में आदिवासियों का आरक्षण 32 प्रतिशत से घटकर 20 प्रतिशत हो जाने पर कांग्रेस की भूपेश सरकार का आदिवासी विरोधी चेहरे को…

Read More

सेवा पखवाड़े के समापन अवसर पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने 500 महिलाओं को सिलेंडर चूल्हा वितरित किया

सेवा पखवाड़ा में 28 स्वास्थ्य शिविर, 3200 यूनिट रक्तदान, 723 कृत्रिम अंग वितरण, 358 तालाब 732 स्थानों पर सफाई अभियान सहित 2963 रचनात्मक कार्यक्रम किए गए – संजय श्रीवास्तव समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से प्रारंभ सेवा पखवाड़े के अंतिम दिन आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी  व विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा मोदी जी के स्वदेश निर्मित वस्तुओं…

Read More

कुम्हारी सामूहिक हत्याकांड के पीड़ितों से मिले नेता प्रतिपक्ष : मुख्यमंत्री सहित चार मंत्रियों वाले जिले में अवैध शराब के कारण बढ़े अपराध – चंदेल

सरकार से की 4 करोड़ के मुआवजे व उच्च स्तरीय जांच की मांग समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड में एक ही परिवार के चार लोगों (पति, पत्नी, पुत्र, पुत्री) की सामूहिक हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात व घटनास्थल का दौरा करने के बाद पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार से पीड़ित परिवार को एक एक करोड़ मुआवजे की मांग हमने की है। उन्होंने कहा इस सरकार की संवेदनहीनता यह है कि 28 सितंबर को हुए सामूहिक हत्याकांड के पीड़ित…

Read More

जशपुर : महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर भाजपाईयों ने किया सेवा पखवाड़ा का समापन

स्वच्छता अभियान एवं पौधा रोपण कर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाते हुए जशपुर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इसकी शुरुआत 17 सितम्बर को रक्तदान शिविर लगाकर की थी। लगातार 1 अक्टूबर तक विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य करते रहे और 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर जिले के सभी बूथों में भाजपा नेताओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यापर्ण कर उनको श्रद्धान्जलि अर्पित की…

Read More