हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कुनकुरी ग्रामीण भाजपा मण्डल में तिरंगा यात्रा का आयोजन. कुनकुरी. 12 अगस्त 2025 : कुनकुरी ग्रामीण भाजपा मंडल के ग्राम पंचायत नारायणपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति नारों और गीतों के साथ यात्रा में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, जिसके बाद यात्रा ने पूरे गांव में एकता और सम्मान का संदेश फैलाया। अंत में प्रतिभागियों को तिरंगा वितरित किया…
Read MoreCategory: राजनीति
“यह धोखा है!”—धनंजय सिंह ठाकुर का BJP पर वार, कहा महतारी वंदन योजना से बाकी संभाग की महिलाओं को किया बाहर
15 अगस्त से महतारी वंदन योजना का आवेदन सिर्फ बस्तर में ऑफलाइन क्यों लिया जा रहा है वेब पोर्टल से क्यो नही? रायपुर/12 अगस्त 2025। महतारी वंदन योजना का आवेदन सिर्फ बस्तर संभाग में ऑफलाइन लेने पर सवाल उठाते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने 15 अगस्त से महतारी वंदन योजना का आवेदन लेने की प्रक्रिया सिर्फ बस्तर संभाग में शुरू करने पर सवाल उठाते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से पूछा बस्तर के अलावा बाकी संभाग की महिलाये भी महतारी वंदन…
Read Moreकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का BJP सरकार पर हमला, कहा—रोज़ हो रही हत्याओं से दहशत में छत्तीसगढ़
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकारों से चर्चा, कहा- प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था रोज हो रही हत्याओ, चाकूबाजी, लूट से प्रदेश में डर का वातावरण रायपुर/12 अगस्त 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये कहा कि प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था रोज हो रही हत्याओं, चाकूबाजी, लूट से प्रदेश में डर का वातावरण है। धमतरी में रायपुर के 3 युवको की चाकू मारकर हत्या हो गयी। राजधानी में डिलवरी ब्वाय को चाकू मार कर हत्या कर दिया गया। रोज हो रही…
Read Moreकेंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की महत्वपूर्ण मुलाकात, छत्तीसगढ़ की शिक्षा व विकास पर चर्चा
नई दिल्ली-रायपुर, 12 अगस्त 2025 : केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद तोखन साहू ने आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाक़ात की। इस दौरान बिलासपुर संसदीय क्षेत्र में स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय सहित केंद्र सरकार द्वारा संचालित स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने, खेल सुविधाओं का विस्तार करने और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस पहल करने…
Read Moreछत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा ऐलान: मस्जिद, मदरसा और दरगाह में तिरंगा फहराना देशभक्ति का प्रतीक, डॉ. सलीम राज का जोरदार संदेश
यौमे आज़ादी (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर सभी मस्जिद, दरगाह, मदरसा के मुख्य द्वार के सामने तिरंगा फहराया जाये – डॉ.सलीम राज रायपुर, 12 अगस्त 2025 : छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने यौमे आज़ादी (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर राज्यभर की सभी मस्जिद, मदरसा और दरगाह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के निर्देश जारी किए हैं। वक्फ बोर्ड द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इस वर्ष 15 अगस्त को देश 78वां में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राज्य की सभी मस्जिद, मदरसा और दरगाह के…
Read Moreभूपेश बघेल का कांग्रेस में हाल, पार्टी पर प्रतिबद्धता जताने देना पड़ रहा बयान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश में हर्ष का माहौल, लोरमी में आज निकलेगी तिरंगा यात्रा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव छत्तीसगढ़ में अवैध धर्मांतरण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : डिप्टी सीएम अरुण साव आरोप लगाओ और भाग जाओ, ये है राहुल गांधी की परिभाषा : डिप्टी सीएम साव कांग्रेस और अमर्यादित भाषा एक दूसरे के पूरक : डिप्टी सीएम साव रायपुर, 11 अगस्त 2025 : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज अटल नगर, नवा रायपुर में भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा…
Read Moreकांग्रेस और विपक्ष सदन की कार्यवाही बाधित कर जनता से जुड़े मुद्दों से ध्यान भटका रहे हैं – सांसद बृजमोहन अग्रवाल
रायपुर, 11 अगस्त 2025। रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस और विपक्षी दलों द्वारा संसद की कार्यवाही में लगातार व्यवधान डालने को जनता के साथ धोखा करार दिया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 50 वर्षों में वोट चोरी, फर्जी वोट और बोगस मतदान के माध्यम से सरकारें बनाई हैं। अब जब जनता ने उन्हें नकार दिया है, तो वे अपनी हार से घबराए हुए हैं। कर्नाटक में स्वयं राहुल गांधी ने वोट चोरी की बात स्वीकार की है, जो उनके राजनीतिक चरित्र…
Read Moreराहुल गांधी देश का समय और संसाधन बर्बाद कर रहे — किरण देव का कांग्रेस पर करारा हमला
राहुल गांधी और कांग्रेस से भाजपा ने पूछे सवाल,हलफनामाना देने में आपत्ति क्यों?लोकसभा में 99 सीट का जश्न किस बात का मनाया था – किरण देव रायपुर, 11 अगस्त 2025 : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर फर्जी वोटर होने का जो एटम बम चुनाव आयोग पर फोड़ने का दावा किया था, उस एटम बम ने कांग्रेस के वामपंथी-नैरेटिव के ही चीथड़े उड़ाकर रख दिए हैं। दरअसल, राहुल गांधी और कांग्रेस को केवल देश को गुमराह करने…
Read Moreवोट चोरी के आरोप पर भाजपा की बेचैनी — धनंजय सिंह ठाकुर ने पूछा, “क्या चुनाव आयोग ने BJP को प्रवक्ता बनाया?”
इलाहाबाद में नरेंद्र मोदी सभा से इलेक्शन कमीशन को चेतावनी दे रहे थे तब भाजपा नेता ताली बजा रहे थे रायपुर/11 अगस्त 2025। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि वोट चोरी का भांडा फूट जाने के बाद चुनाव आयोग का बचाव करने भाजपा क्यों सामने आ रही है? वोट चोरी में भाजपा को लाभ हुआ है इसलिये चुनाव आयोग का बचाव कर रहे है। चुनाव आयोग ने क्या भाजपा को अपना वकील या प्रवक्ता नियुक्त किया है? चुनाव आयोग क्या जवाब देने के लायक नहीं…
Read Moreकानून व्यवस्था ध्वस्त, रायपुर में औसतन रोज 3 हत्याएं — सुशील आनंद शुक्ला का BJP सरकार पर हमला
भाजपा सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था बदहाल हो गयी है रायपुर/11 अगस्त 2025। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था से आम आदमी डरा हुआ है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राजधानी में सरेआम 15 लाख की लूट हो गयी, डिलवरी ब्वाय को चाकू मार कर हत्या कर दिया गया। रोज हो रही हत्याओं और आपराधिक घटनाओं से पूरी राजधानी में भय का माहौल है, रायपुर में हत्या और चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार कुंभकर्णी निद्रा में सोई हुई है।…
Read More