रायपुर और दुर्ग जिले के कलेक्टर को झंडा दिवस निधि में योगदान के लिए किया गया पुरस्कृत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने राजभवन के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित सैनिक कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ की अमलगमेटेड स्पेशल फंड के राज्य प्रबंधन समिति की 13वीं बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि झंडा दिवस पर अधिक से अधिक निधि एकत्रित करने का प्रयास करें। इसमें अन्य संस्थाओं से भी सहयोग लें। साथ ही आम लोगों को सेना में भर्ती के लिए प्रोत्साहित करें और बेटियों को आगे बढ़ने के…
Read MoreDay: January 18, 2022
फरार आरोपियों की सूचना देने वाले को किया जायेगा पुरस्कृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा घोषणा की गई है कि थाना सकरी बिलासपुर में दर्ज अपराध के प्रकरण में फरार आरोपी मोंटी मांडले, पिता भानू मांडले, उम्र 22 वर्ष निवासी रामघाट लोंखडी, थाना सकरी जिला बिलासपुर की सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा तथा पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का निर्णय अंतिम होगा। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर 07752-223330, मो.नं. 9479193001, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर बिलासपुर…
Read Moreलिंक रोड़ जोन के निरीक्षण में पहुंचे ईडी, निर्बाध बिजली आपूर्ति के दिये निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल नगर वृत्त बिलासपुर के लिंक रोड़ जोन के निरीक्षण में पहुंचे। उन्होंने कार्यालय के बाहर स्थापित 200 केव्हीए के ट्रांसफार्मर में लाईटिंग एरेस्टर एवं फैसिंग लगाने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो। श्री पटेल ने कार्यालय परिसर में अनावश्यक रूप से लगे नेटवर्क टावर को हटाने तथा बंद व डिफेक्टिव मीटर को क्षेत्रीय भंडार गृह में जमा करने के लिए कहा। श्री पटेल ने बकायादारों…
Read Moreरबी सिंचाई हेतु खारंग जलाशय से 31 मार्च तक दिया जाएगा पानी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर, रबी सिंचाई हेतु खारंग जलाशय योजना के बांयी तट नहर से ग्राम मेलनाडीह, कर्रा, गढ़वट, अकलतरी, बाम्हू चोरहादेवरी, खैरा, डगनिया, भाड़ी, पीपरा, मोहरा, सेलर, कौवाताल, उच्चभट्ठी, मचखण्डा, निपनिया, नवागांव, झलमला, कौड़िया, दर्राभाठा, कर्रा, दवन, हिन्डाडीह, नरगोड़ा, ठरकपुर, बनियाडीह, धनिया, खांडा, उसलापुर, गुडी, सीपत, जांजी, मटियारी, पंधी, खजूरी, देवरी, गतौरा, रांक, हरदाडीह, एरमसाही, रलिया, खैरा एवं फरहदा सहित कुल 43 ग्रामों में 8800 हेक्टेयर क्षेत्र में पानी दिया जाना प्रस्तावित है। कार्यपालन अभियंता सिंचाई संभाग खारंग ने बताया कि रबी सिंचाई हेतु 31 मार्च 2022 तक ही…
Read Moreकरवा नाला से करवट लेने लगी सैकड़ों किसानों की तकदीर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की नरवा विकास योजना से ग्रामीण इलाकों में भू-जल स्तर में सुधार के साथ-साथ ग्रामीणों को निस्तार और सिंचाई के लिए जल उपलब्धता बढ़ी है। नाले के किनारे वाले खेतों में किसान अब रबी सीजन में खेती के साथ-साथ सब्जी उत्पादन करने लगे हैं। इससे किसान की आय में वृद्धि हुई है। बेमेतरा जिले के करवा नाला का उपचार एवं नाले में जल संरक्षण संरचनाएं बनाए जाने से इस नाले में अब फरवरी-मार्च तक पानी भरा रहने लगा है, जिसका लाभ उठाकर 105 किसान…
Read Moreमहार, मेहर, मेहरा लोगों को नियमानुसार जाति प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य में महार, मेहर, मेहरा जाति के लोगों को नियमानुसार जाति प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश आज यहां सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है। राज्य के सभी कलेक्टरों को राष्ट्रपतीय अधिसूचना 1950 में छत्तीसगढ़ राज्य के लिए अनुसूचित जाति के सरल क्रमांक 33 में अधिसूचित महार, मेहर, मेहरा जाति के लोगों का जाति प्रमाण पत्र अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा नियमानुसार जारी कराए जाने के लिए निर्देशित किया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उक्त जाति के…
Read Moreवन मंत्री श्री अकबर ने 10 करोड़ रूपए की राशि के 7 अलग-अलग कार्यों का किया वर्चुअल भूमिपूजन
कवर्धा से भोरमदेव मंदिर तक बनेगी 9 करोड़ 60 लाख रूपए की लागत से सड़क वन मंत्री श्री अकबर ने आज वर्चुअल कार्यक्रम में कवर्धा और बोडला जनपद को दी करोड़ों रूपए की सौगात समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, वन, परिवहन, आवास एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर आज कबीरधाम जिले के विकास के लिए 10 करोड़ रूपए के विभिन्न कार्यो की सौगात दी। मंत्री श्री अकबर ने संबोधित करते हुए कहा कि कवर्धा से प्रदेश के प्रमुख पुरात्तव, धार्मिक, पर्यटन एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थल भोरमदेव मंदिर…
Read Moreछत्तीसगढ़ में अब तक 71.37 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी, प्रदेश में लगभग 17.59 लाख किसानों ने बेचा धान, अब तक लक्ष्य का लगभग 68 प्रतिशत धान की खरीदी, धान खरीदी के एवज में किसानों को 13,506.82 करोड़ रूपए जारी
कस्टम मिलिंग के लिए धान के उठाव में तेजी : अब तक डीओ और टीओ के माध्यम से 38.09 मीटरिक टन धान का हो चुका है उठाव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में राज्य के 2484 धान उपार्जन केन्द्रों में आज शाम तक 17 लाख 59 हजार 182 किसानों से 71 लाख 36 हजार 355 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। अब तक राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का लगभग 68 प्रतिशत धान की खरीदी…
Read Moreसरकारी संपत्ति नीलाम हो रही है क्या यही है कांग्रेस का छतीसगढ़ मॉडल, कांग्रेस सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन से छतीसगढ़ बर्बादी की कगार पर : डॉ.रमन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जिस छत्तीसगढ़ मॉडल की बड़ी-बड़ी डींगें हाँककर सियासी लफ़्फ़ाजी कर रही है, उसका काला सच आख़िरकार सामने आ गया है। डॉ. सिंह ने कर्ज़ नहीं चुकाने पर नया रायपुर में सरकारी सम्पत्तियों को बैंक द्वारा कब्जे में लिए जाने के मामले में कहा कि इससे साफ़ है कि कांग्रेस और उसकी प्रदेश सरकार का छत्तीसगढ़ मॉडल गर्त में जा रहा है। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व…
Read Moreफार्मासिस्ट ग्रेड-2, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक एवं ड्रेसर ग्रेड-1 पद पर भर्ती हेतु मेरिट चयन सूची प्रकाशित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर संभाग के अन्तर्गत संभाग के सभी सातों जिलों के लिए स्वास्थ्य विभाग के फार्मासिस्ट ग्रेड-2, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला एवं पुरुष तथा ड्रेसर ग्रेड-1 के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण उपरांत मेरिट चयन सूची प्रकाशित कर दी गई है। मेरिट चयन सूची का प्रकाशन बस्तर संभाग के विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाईट www.jssbbastar.cgstate.gov..in में कर दिया गया है। संभाग आयुक्त एवं अध्यक्ष विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर संभाग द्वारा जिला बस्तर, कांकेर,…
Read More