मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लाभ लेकर हेमसागर ने शुरू किया खुद का किराना व्यवसाय, शासन की योजना लोगों के आजीविका संवर्धन में बन रही मददगार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़, शिक्षित और स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने वाले युवाओं के लिए शासन की योजना काफी मददगार साबित हो रही है। एक ओर जहां शिक्षित युवा पढ़ाई कर रोजगार की तलाश करते है। वहीं शिक्षित बेरोजगार युवाओं की बड़ी संख्या स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करना चाहते है। ऐसे में इन युवाओं के सामने आर्थिक समस्या सबसे बड़ी चुनौती होती है। जिससे कई युवाओं का स्वयं का व्यवसाय का सपना पूरा करना कई दफा मुश्किल हो जाता है। ऐसे युवाओं के लिए शासन की मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना…

Read More

नववर्ष पर की गई अभिनव पहल, नवापारा टेण्डा हाई स्कूल के बच्चों की हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़, जिला कलेक्टर श्री भीम सिंह के निर्देशानुसार बच्चों में सह शैक्षणिक गतिविधियों का ज्यादा से ज्यादा आयोजन कर बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.पी.आदित्य के मार्गदर्शन में नववर्ष के उपलक्ष्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नवापारा टेण्डा के प्राचार्य श्री मधु प्रसाद सिदार के पहल एवं समस्त स्टाफ  के द्वारा सामान्य ज्ञान प्रातियोगिता का आयोजन 01 जनवरी को विद्यालय स्तर में किया गया। विद्यालय में  कुल दर्ज संख्या 410 है। विद्यालय के सभी 410 छात्र-छात्राओं के…

Read More

15 से 18 वर्ष के किशोरों को आज से लगेंगे टीके, रायगढ़ जिले में बनाये गए हैं 71 टीकाकरण केन्द्र, सुबह 09 से शाम 05 बजे तक लग सकेगा टीका

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़, वैश्विक महामारी कोविड-19 के बचाव एवं रोकथाम हेतु कोविड-19 टीकाकरण अभियान अंतर्गत 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को को-वैक्सीन का टीकाकरण जिले के समस्त विकासखण्डों एवं शहरी क्षेत्र में आज से प्रारंभ होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। जिले में 15-18 आयु वर्ग के किशोरों को टीका लगाने 71 टीकाकरण केन्द्र बनाए हैं। जहां सुबह 09 से शाम 05 बजे तक टीके लगाए जा सकेंगे। कलेक्टर श्री भीम सिंह ने सभी पालकों से जिनके बच्चे 15 से 18…

Read More

कुनकुरी विकासखण्ड में सोमवार से प्रारंभ हो रहा 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिये कोविड 19 टीकाकरण अभियान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन रायपुर छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिये कोविड 19 संक्रमण से बचाव के लिये टीकारण अभियान का शुभारंभ 3 जनवरी 2022 सोमवार से किया जा रहा है। पूरे विकासखण्ड में 16 टीकाकरण केन्द्र बनाकर इस आयु वर्ग के बच्चों का टीकारण किया जायेगा। जिन विद्यालयों का इस टीकाकरण अभियान के लिये चयन किया गया है वहां के प्राचार्य इस कार्य हेतु तीन कक्षों की व्यवस्थ्या भी सुनिश्चित करेंगें। देखे टीकाकरण अभियान की पूरी योजना एवं जानकारी…….

Read More

कोरोना वायरस से बचाव एवं सुरक्षा हेतु नगरी विकासखण्ड के 15 से 18 वर्ष आयु के 10055 बच्चों के लिये ‘कोवेक्सीन टीकाकरण’ 3 जनवरी को 49 केन्द्रों में सघन रूप से होगा आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी-धमतरी,  शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर पी.एस. एल्मा के मार्गदर्शन में विकासखंड नगरी के वर्ष 15 से 18 वर्ष के सभी बच्चों को कोरोना महामारी से बचाव एवं सुरक्षा हेतु कोविड -19 का टीकाकरण 3 जनवरी को सघन रूप आयोजित किया गया हैं । नगरी विकास खण्ड में 15 से 18 वर्ष आयु के कुल 10055  बच्चों का कोविड – 19 का टीकाकरण कराये जाने के संबंध में 1 जनवरी को जनपद पंचायत नगरी के सभाकक्ष में अनुविभागीय दण्डाधिकारी नगरी चन्द्रकांत कौशिक की अध्यक्षता में बैंठक संपन्न हुई।…

Read More

नए साल के स्वागत के साथ ही बस्तर जिले में शुरू हुआ कोरोना टीकाकरण का महाअभियान, रविवार का अवकाश होने के बावजूद टीका लगाने के लिए दिखा उत्साह

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर. विश्व में तेजी से पैर पसार रहे कोरोना के नए ओमिक्रोन वेरिएंट के साथ ही देश के अन्य स्थानों में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए बस्तर जिले में सभी पात्र लोगों का टीकाकरण जल्द से जल्द पूरा करने के लिए नए साल के स्वागत के साथ ही टीकाकरण का महाअभियान रविवार दो जनवरी को प्रारंभ किया गया। रविवार के अवकाश के बावजूद लोगों में टीकाकरण के लिए उत्साह दिखाई दिया और टीकाकरण के पहले दिन लगभग 16 हजार लोगों ने टीका लगाया, जिनमें 2956…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोनिया गाँधी से हुई बातचीत पर कटाक्ष करते हुए भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने कहा, भूपेश ने सोनिया गांधी को बताया होगा हमारी टूल किट के अनुसार यहां बढ़ने दे रहे है कोरोना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर  ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोनिया गाँधी से हुई बातचीत पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि आज जब सोनिया गांधी ने उनसे कोरोना संक्रमण की तैयारियों के बारे में पूछा तो उन्होंने यही कहा होगा कि मैडम आप चिंता न करें, हमारी टूल किट के अनुसार हम यहाँ कोरोना बढ़ने दे रहे है। भाजपा से श्री चंद्रकार ने कहा कि कोरोना वायरस के पहले और दूसरे चरण में भूपेश बघेल सरकार ने जो…

Read More

समझाईश के उपरांत भी कुछ उपद्रवी तत्वों ने मड़वा में बिगाड़ा माहौल, कोरोना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन कर रहा था आंदोलनकारियों से हटने की अपील

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे मड़वा ताप विद्युत गृह के संविदा कर्मचारियों से आज प्रशासन ने जब कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हट जाने का आग्रह किया तो आंदोलन कारियों ने पथराव शुरू कर दिया। मड़वा प्लांट में कुछ एसे कर्मचारी फंसे थे जो ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीज थे जिन्हें वहां से निकालना जरूरी था, एसे में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को हल्की पानी की बौछार का प्रयोग करना पड़ा। ये कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर…

Read More

नारायणपुर पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम “अबूझमाड़ आइडल एवं डांसिंग सुपरस्टार” का हुआ शुभारंभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर, आज दिनाँक 02/01/2022 को आईपीएस गिरिजा शंकर जायसवाल पुलिस अधीक्षक नारायणपुर ने नारायणपुर पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम “अबूझमाड़ आइडल एवं डांसिंग सुपरस्टार” का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि नारायणपुर पुलिस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के तहत प्रथम चरण में दिनाँक 02 एवं 03 फरवरी 2022 तक सिंगल और युगल गायन तथा सिंगल और युगल डांसिंग प्रतियोगिता का सलेक्शन राउंड चलेगा, जिसमें नारायणपुर जिला से कोई भी प्रतिभागी हिस्सा ले सकता है। इस कार्यक्रम की फाइनल प्रतियोगिता दिनाँक 04/01/2022 को DRG हॉल, नारायणपुर में होगा। नारायणपुर पुलिस…

Read More

भाजपा के इशारे पर कालीचरण ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी की, बृजमोहन अग्रवाल के बयान से स्पष्ट हो गया कालीचरण के अमर्यादित बोल के पीछे है भाजपा – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल के प्रेस वार्ता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि धर्म संसद के मंच में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अमर्यादित  और अशब्दों का प्रयोग करने वाले कालीचरण के पीछे भाजपा ही हैं पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल के प्रेस वार्ता से स्पष्ट हो गया? भाजपा के ईशारे में कालीचरण ने धर्म संसद में अधर्म किया ये दूध का दूध और पानी का पानी हो गया ।भाजपा छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता को…

Read More