समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग, यह कोई जरूरी नहीं कि कोविड पॉजिटिव गर्भवती के शिशु को भी कोविड होगा। खासकर जब तक वह पेट में है। उस दौरान वह कोरोना संक्रमण से ज्यादा सुरक्षित है। हां, प्रसव के बाद प्रोटोकाल का पालन नहीं करने पर कोविड होने की पूरी आशंका रहती है। यह कहना है स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की डॉक्टर और दुर्ग जिले में होम आईसोलेशन डिपार्टमेंट की मेडिकल इंचार्ज डॉ.रश्मि भुरे का। डॉ. रश्मि भुरे ने बताया,“दुर्ग जिले में कोविड संक्रमण बहुत तेजी बढ़ रहा है। इसे रोकने…
Read MoreDay: January 14, 2022
चिकित्सक ने किया होम आइसोलेशन का उल्लंघन, एपिडेमिक एक्ट के तहत कार्रवाई की अनुशंसा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर, कोविड पॉजिटिव होने पर होम आइसोलेशन में रहते हुए भी एक चिकित्सक के द्वारा होम आइसोलेशन का उल्लंघन कर करते हुए क्लिनिक में मरीजो का इलाज किया गया। होम आइसोलेशन बीके उल्लंघन पर उक्त चिकित्सक पर महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की अनुशंसा कलेक्टर एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं इंसिडेंट कमांडर से की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पीएस सिसोदिया ने बताया कि अम्बिकापुर के शिवधारी कॉलोनी निवासी डॉ प्रज्ञा अग्रवाल का 13 जनवरी को कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुआ है।कोरोना पॉजीटिव होने…
Read Moreपूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी कांग्रेस के फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपने ट्विटर हैंडल में जारी किया था अब विष्णुदेव साय भी वही काम कर रहे हैं- कांग्रेस
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय वादानुसार मोदी सरकार को पत्र लिखकर प्रति वर्ष दो करोड़ रोजगार देने, 15 -15 लाख सभी के खाता में जमा कराने की मांग क्यों नही करते? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को मोदी सरकार को पत्र लिखना चाहिए और उन्हें याद दिलाना चाहिए कि और मोदी सरकार को याद दिलाना चाहिए कि बीते 7 साल में 14 करोड़…
Read Moreनान घोटाले का पर्दाफाश डायरी जब्त रमन के कार्यकाल में हुआ था, रमन सिंह नान घोटाले में पहले से फंसे हुये उनको फंसाने दबाव बनाने की क्या जरूरत – कांग्रेस
समदर्शी नेवा ब्यूरो, रायपुर, निलंबित एडीजी जीपी सिंह द्वारा यह कहा जाना कि नागरिक आपूर्ति घोटाला में रमन सिंह को, वीणा सिंह को फंसाने से इंकार कर दिया था इसलिये उसे यह झेलना पड़ रहा है पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह तो पहले से नान घोटाले में फंसे है उनको फंसाने के लिये दबाव बनाने की क्या जरूरत है। जी पी सिंह के ऊपर आय से अधिक संपत्ति बंटोरने का आरोप है। प्रदेश में वोट संघर्ष…
Read Moreकिसानों के धान खरीदी पर राजनीति कर रहे भाजपा नेताओं पर कांग्रेस का तंज : हाथी निकल गई अब पूंछ पकड़कर झूल रहे भाजपा के नेता- कांग्रेस
किसानों के धान खरीदी के नाम से घड़ियाली आंसू बहा कर राजनीति कर रहे हैं भाजपा के नेता सेंट्रल पुल में उसना चावल लेने पर रोक पर मौन क्यों है? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, किसानों से धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि हाथी निकल गई तब भाजपा के नेता हाथी के पूंछ को पकड़कर झूल रहे हैं।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार धान खरीदी के दिन से लेकर आज तक 17 लाख 13…
Read Moreकथित पाकिस्तान जिंदाबाद का मामला गंभीर, प्रदेश सरकार करे न्यायिक जांच- उमेश घोरमोड़े
क्या कांग्रेस पार्षद होने के नाते कोरोनाकाल में मिली जुलूस को अनुमति, स्थानीय प्रशासन की भूमिका की भी हो जांच समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े ने भिलाई के कैम्प क्षेत्र में कांग्रेस पार्षद के जुलूस में कथित पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे को गंभीर व चिंताजनक बताया हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे समय में जब दुर्ग जिले में कोरोना गाइडलाईन के चलते धारा 144 लागू हैं जुलूस आदि पर प्रतिबंध हैं, नाईट कर्फ़्यू हैं ऐसे में रात 10 बजे…
Read Moreआगामी बजट में युवाओं के लिए जरूरी प्रावधानों बाबत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लिखा पत्र, पढ़े पूरा पत्र…….
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रति मा.भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छतीसगढ़ विषय: आगामी बजट में युवाओं के लिए जरूरी प्रावधानों बाबत! मा.मुख्यमंत्री जी, इन दिनों प्रदेश के आगामी बजट को लेकर तैयारियां चल रही होगी। इस हेतु एक सजग विपक्ष के नाते कुछ बातों पर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहेंगे। प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र के बिंदु नंबर 4 में प्रदेश के 10 लाख युवाओं को 2,500 रु प्रति महीने मासिक भत्ता देने का उल्लेख है। इसके अलावा अखबारों में विज्ञापन व…
Read Moreकलेक्टर पहुंचे मानपुर के घोर नक्सली क्षेत्र मदनवाड़ा के ग्राम कलवर, नक्सली द्वारा पिछले दिनों की गई हत्या के परिजनों से की मुलाकात, हरसंभव मदद और सुरक्षा का दिया आश्वासन, कलेक्टर ने 5 लाख रूपए की तत्काल सहायता राशि देने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा आज घोर नक्सली क्षेत्र मदनवाड़ा के ग्राम कलवर गांव पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव मदद एवं सुरक्षा का दिया आश्वासन। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों ग्राम कलवर निवासी स्वर्गीय श्री रामजी गावड़े का विगत दिनों नक्सलियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। कलेक्टर श्री सिन्हा उनके घर पहुंचे और उनकी पत्नी, बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को 5 लाख रूपए की सहायता राशि तत्काल देने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के शिक्षा के लिए प्रशासन द्वारा…
Read Moreकलेक्टर ने मानपुर विकासखंड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया निरीक्षण, बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए स्कूल में सभी सुविधाएं उपलब्ध -कलेक्टर
मानपुर में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल नया रूप में तैयार, स्कूल के उचित प्रबन्धन हेतु शिक्षकों को अलग-अलग कार्य के लिए प्रभारी बनाने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, शासन के मंशानुरूप अंग्रेजी माध्यम में बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए जि़ले के सभी विकसखण्डों में अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित की जा रही है। मॉडल स्कूल के तर्ज पर सभी विकसखण्डों के अंग्रेजी माध्यम स्कूल का जीर्णोद्धार कर नया रूप दिया गया है तथा वहां बच्चों के लिए सभी व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। कलेक्टर…
Read Moreकलेक्टर ने मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के व्यवस्थाओं का लिया जायजा, कोविड संक्रमित मरीजों के ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानपुर पूरी तरह तैयार – कलेक्टर
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्थापित आधुनिक तकनीक से युक्त हमर लैब से मिल रही तत्काल जांच रिपोर्ट, अस्पताल में वनांचल क्षेत्रों के नागरिकों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने लगातार स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण कर रहे हंै। उन्होंने आज मानपुर विकाखण्ड मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमित मरीजों के ईलाज के लिए सभी व्यवस्था दुरूस्त रहें। आगामी दिनों में केस बढऩे की सम्भावना…
Read More