समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ में गत वर्षा ऋतु के दौरान ‘नदी तट वृक्षारोपण’ कार्यक्रम के तहत 28 विभिन्न नदियों के तट पर लगभग 11 लाख पौधों का रोपण किया गया है। इसके रोपण से नदी तट के 978.785 हेक्टेयर रकबा हरीतिमा से आच्छादित और फल-फूल के पौधों से सुरभित होंगे, जो विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा नदी तट रोपण का कार्य किया गया। इनका रोपण कैम्पा, मनरेगा तथा…
Read MoreDay: January 21, 2022
कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए जांच में तेजी, बीते सप्ताह 3.45 लाख सैंपलों की जांच
अभी रोजाना औसत 49267 सैंपलों की जांच हो रही, दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में यह 20256 थी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए जांच की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। बीते सप्ताह 14 जनवरी से 20 जनवरी के बीच तीन लाख 44 हजार 870 सैंपलों की जांच की गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए विभाग को प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा संख्या में सैंपलों की जांच के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा…
Read Moreनवा रायपुर के आंदोलित किसानों से चर्चा के नाम पर प्रदेश सरकार सियासी नौटंकी से बाज आए : भाजपा
किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी शर्मा ने आगाह किया- किसानों के साथ शर्मनााक सियासत करना छोड़ प्रभावित किसानों की समस्या के समाधान की ईमानदार पहल करें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा है कि नवा रायपुर अटलनगर में आंदोलित किसानों के संबंध में प्रदेश सरकार चर्चा के नाम पर सियासी नौटंकी से बाज आए और चर्चा के लिए गुरुवार को बुलाई गई इस बैठक का किसानों द्वारा किए गए बहिष्कार को गंभीरता से ले। श्री शर्मा ने कहा कि दोपहर 2…
Read Moreजशपुर पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता की तिथि बढ़ी, नामांकन अब 20 फरवरी2022 तक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, जशपुर पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु आयोजित फोटो ग्राफी प्रतियोगिता हेतु माध्यम एमपावरमेंट ऑफ़ ट्राइबल एंड रूरल ऑर्गनाइजेशन कुनकुरी इकाई द्वारा जशपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने एवं पर्यटकों को पर्यटन के क्षेत्र में आकर्षित करने हेतु CHIMES ” A YOUTH FESTIVAL जशपुर पर्यटन धरोहर के तहत मोबाइल फोटोग्राफी, डीएसलआर, ड्रोन विडिओग्रॉफी कि प्रतियोगिता कराई जा रही हैँ.यह महाविद्यालयीन एवं स्कूल स्तर छात्र – छात्राओं के लिए भी यह फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन है जो कि 20 जनवरी 2022 तक किया…
Read Moreजशपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने आज रोको अउ टोको टीम को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना, लोगों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंश, टीका लगाने एवं बुस्टर डोज लगाने के लिए करेगी प्रेरित
रोको अउ टोको टीम हाट-बाजार, सार्वजनिक स्थान, बस स्टैण्ड एवं भीड़-भाड़ वाले जगहों पर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जागरूक करेगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिला प्रशासन, यूनिसेफ और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में आज जिले में कलेक्टोरेट परिसर में रोको अउ टोको अभियान का शुरूआत की गई है। कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने रोको अउ टोको अभियान को हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिला प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण की सुरक्षा को देखते हुए लोगों को मास्क लगाने, प्रथम,…
Read Moreजशपुर पुलिस की सफलता: “विश्वास अभियान” के अन्तर्गत जशपुर जिले के विभिन्न थाना व चौकी द्वारा दिनांक 1 जनवरी 2022 से 20 जनवरी 2022 तक कुल 41 गुम इंसानों की पतासाजी कर उनके परिजनों व वारिसानों को उन्हे सुपूर्द किया गया
थाना व चौकीवार पुलिस अधिकारी कर्मचारी की 20 टीमें गठित कर गुम इंसान दस्तयाबी की कार्यवाही की जा रही है अभियान के अन्तर्गत आने वाले समय में गुम इंसान की लगातार पतासाजी कर दस्तयाबी कार्यवाही की जायेगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि “विश्वास अभियान” के अन्तर्गत गुम इंसान दस्तयाबी हेतु दिनांक 01.01.2022 से 20.01.2022 तक अभियान चलाकर जिले के विभिन्न थाना/चौकी के कुल 429 गुम इंसान में से 41 गुम इंसान जिसमें 14 पुरूष, 24 महिला, 01 बालक, 02 बालिका की पतासाजी कर दस्तयाब कर…
Read Moreमुख्यमंत्री ने कोरोना से मृत्यु के मामले में वृद्धि पर चिंता जताई, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को हर डेथ का आडिट करने के दिए निर्देश, कलेक्टरों को संक्रमण की रोकथाम एवं संक्रमितों के ईलाज को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में अचानक कोरोना से पीड़ित लोगों की मृत्यु की संख्या में वृद्धि पर चिंता जताई है। कोरोना से आज राज्य में 15 लोगों की मृत्यु होने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को हर डेथ का आडिट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम और संक्रमितों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराये जाने को भी कहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों की स्वास्थ्यगत स्थिति को देखते हुए उन्हें हॉस्पिटलाइज करने…
Read Moreसीजीएमएससी के अध्यक्ष एवं दो संचालकों ने किया पदभार ग्रहण, मुख्यमंत्री से भेंट कर जताया आभार
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन के नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. प्रीतम राम, संचालक डॉ. के.के. ध्रुव एवं डॉ. विनय जायसवाल, विधायक ने आज अपना पदभार ग्रहण किया। नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. प्रीतम राम सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र से विधायक है, जबकि संचालक डॉ विनय जायसवाल मनेन्द्रगढ एवं डॉ. के.के.ध्रुव मरवाही विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। नव नियुक्त अध्यक्ष एवं संचालक द्वय ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से सौजन्य भेंट कर उनका आभार जताया। अध्यक्ष डॉ प्रीतम राम एवं संचालक द्वय ने स्वास्थ्य मंत्री श्री. टी.…
Read Moreभू-अर्जन में गड़बड़ी करने वालों के विरूद्ध दर्ज होगा आपराधिक प्रकरण, कलेक्टर कोरबा ने पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के लिए लिखा पत्र, हरदीबाजार-तरदा बाईपास के लिए जमीन अधिग्रहण में अनियमितता का मामला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कोरबा जिले में हरदीबाजार-तरदा बाईपास के लिए जमीन अधिग्रहण के मामले में गड़बड़ी करने वाले लोगों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज होगा । कलेक्टर कोरबा ने इस मामले में संलिप्त लोगों के विरूद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज करने के लिए पुलिस अधीक्षक कोरबा को पत्र लिखा है। उक्त बाईपास सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण के मामले में अनियमितता एवं मुआवजा प्रकरणों में नियमों की अनदेखी की गंभीर शिकायतें राज्य शासन को मिली थी। राज्य शासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर कोरबा को मामले की…
Read Moreनाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने के एक और मामले में आरोपी को ओड़िसा राज्य से किया गया गिरफ्तार, 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर अपने साथ ले गया था आरोपी,
चौकी कोतबा थाना बागबहार में आरोपी के विरूद्व अप.क्र. 08/22 धारा 363, 366(क), 376(2)(एन), भा.द.वि. पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 07.01.2022 को चौकी कोतबा क्षेत्र निवासी प्रार्थी ने चौकी में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री दिनांक 06.01.2022 को प्रातः 10ः00 बजे घर से किसी कार्य से निकली जो शाम रात तक वापस नहीं आई। कोई अज्ञात व्यक्ति इसकी…
Read More