जशपुर जिले में संचालित आदिवासी विकास विभाग में फर्जी नियुक्ति आदेश एवं मजदूरी दर के मामले में जांच हेतु टीम गठित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विभागान्तर्गत जशपुर जिले में संचालित छात्रावास-आश्रमों में चतुर्थ वर्ग के पदों पर, कलेक्टर दर पर फर्जी नियुक्ति आदेश एवं मजदूरी दर पर रखे युवाओं से लेन-देन की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जाँच हेतु जाँच समिति का गठन किया है। जांच समिति अपर कलेक्टर आई.एस. ठाकुर की अध्यक्षता में बनाई गई हैं और डिप्टी कलेक्टर, प्रभारी अधिकारी वित्त-स्था. योगेन्द्र श्रीवास, जिला कोषालय अधिकारी गणेशु प्रसाद धिदौडे़, जिला शिक्षा अधिकारी जे.के. प्रसाद को गठित…

Read More

जशपुर जिले में महाअभियान चलाकर प्राथमिकता से 15 से 18 आयु वर्ग के विद्यार्थियों को किया जा रहा है टीकाकरण, अब तक कुल 36,431 विद्यार्थियों का किया जा चुका है टीकाकरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों का शत प्रतिशत टीकाकरण हेतु 03 जनवरी 2022 से महाअभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में जिले के सभी विकासखंड के चयनित शासकीय, निजी उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण महाअभियान चलाकर पात्र विद्यार्थियों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 9वीं से 12वीं तक कुल दर्ज 47560 विद्यार्थियों में से 15 से 18 आयु…

Read More

जशपुर जिला मुख्यालय में संसदीय सचिव चिन्तामणी महाराज करेंगे ध्वजारोहण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिला मुख्यालय जशपुर में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन रणजीता स्टेडियम, जशपुर में छ.ग.शासन संसदीय सचिव, एवं लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन विभाग मंत्री श्री चिन्तामणी महाराज, के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, सलामी, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, शहीदों के परिजनों, कोरोना वारियर्स तथा उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान किया जाएगा। समारोह के दौरान कोविड़-19 के संक्रमण से बचाव हेतु…

Read More

जशपुर जिला मुख्यालय में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के कार्यक्रमों का किया गया अंतिम रिहर्सल, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने गणतंत्र दिवस की अंतिम तैयारी का लिया जायजा, अधिकारियों को सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन के लिए आज स्थानीय रणजीता स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह के कार्यक्रमों का अंतिम रिहर्सल किया गया। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने अंतिम तैयारी का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अंतिम रिहर्सल में अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। रणजीता स्टेडियम में संसदीय सचिव चिन्तामणी महाराज मुख्य अतिथि होंगे और गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रातः 9 बजे मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे…

Read More

जनसूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय अधिकारी राज्य सूचना आयोग के वेब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें, सूचना का अधिकार की प्रक्रिया को सरलीकरण करने पंजीयन आवश्यक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के सूचना का अधिकार अधिनियम की प्रक्रिया को सरलीकरण करने के लिए सतत कार्य किया जा रहा है । जनसूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय अधिकारी सूचना का अधिकार की वेब पोर्टल (https://rtionline.cg.gov.in) पर पंजीयन के पश्चात ही कार्यालयों में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत आवेदन आॅन लाईन किया जा सकेगा । छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में इस प्रकिया के तहत पहले  सूचना का अधिकार की वेब पोर्टल (https://rtionline.cg.gov.in) पर सभी विभाग और कार्यालय में पदस्थ जनसूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय …

Read More

मुख्यमंत्री बस्तरवासियों को देंगे 109 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात, 25 जनवरी को 41.31 करोड़ रुपए की लागत के 21 कार्यों का लोकार्पण और 68.10 करोड़ की लागत के 08 कार्यों का होगा भूमिपूजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तरवासियों को लगभग 109 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री अपने जगदलपुर प्रवास के दौरान 25 जनवरी को बालीकोंटा में स्थित अमृत मिशन योजनातंर्गत निर्मित सिवरेज मास्टर प्लांट लोकार्पण सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इनमें 41.31 करोड़ रुपए से अधिक के 21 कार्यों का लोकार्पण और 68.10 करोड़ रुपए से अधिक के 08 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।  मुख्यमंत्री श्री बघेल जिन कार्यों का लोकर्पण करेंगे उनमें लगभग 3.14 करोड़ रूपए की लागत से सोनपुर, सिमोड़ा,…

Read More

’छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी’ पर हुई चर्चा, छत्तीसगढ़ में ’इलेक्ट्रिक व्हीकल’ को प्रचलन में बढ़ावा देने के लिए पहल – परिवहन मंत्री श्री अकबर

श्री अकबर ने कहा-इलेक्ट्रिक वाहन पार्क की स्थापना और इसके निर्माण इकाईयों को दी जाएगी हर संभव मदद जरूरत के मुताबिक अधिक से अधिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा है कि वर्तमान में वायु प्रदूषण की वैश्विक समस्या के मद्देनजर अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की सख्त जरूरत है। इसके तहत छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहनों और सौर ऊर्जा के क्षेत्र संबंधी मिशन को राज्य सरकार द्वारा आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित हर संभव मदद दी जाएगी। परिवहन…

Read More

प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएमजीएसवाय की प्रगति की हुई समीक्षा, पीएमजीएसवाय में सड़कों की गुणवत्ता में छत्तीसगढ़ प्रथम स्थान पर

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की वीडियो कॉन्फ्रेंस में हुए शामिल पीएमजीएसवाय की तेज प्रगति को देखते हुए 2000 किमी अतिरिक्त सड़क की मंजूरी और नवीनीकरण व संधारण कार्यों में भी केन्द्रांश एवं राज्यांश 60:40 के अनुपात में आबंटित करने का आग्रह किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस से आयोजित बैठक में शामिल हुए। केन्द्रीय पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गिरिराज सिंह…

Read More

आज़ादी के हीरक जयंती वर्ष पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित पत्रिका “द बैरिस्टर“ के प्रकाशन हेतु, प्रकाशन मंडल का गठन

सुशील आनंद शुक्ला संयोजक, संदीप दुबे प्रधान संपादक, संपादक मंडल में देवा देवांगन, सुरेंद्र वर्मा, जयवर्द्धन बिस्सा, कमल नयन पटेल शामिल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, आज़ादी के 75वें वर्षगांठ पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी हीरक जयंती वर्ष मना रही जिसके तहत आज़ादी की लड़ाई और देश के नवनिर्माण में महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस विधि-विभाग के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के वकालत के तजुर्बे और सार्वजनिक जीवन में उनके अनुभवों पर संदर्भित पत्रिका “द बैरिस्टर“ का प्रकाशन…

Read More

पटपर नरवा के पुनर्जीवन से रबी फसल के लिए किसानों को मिल रहा पानी, मनरेगा से 48.31 लाख रूपए की लागत से हो रहा नरवा उपचार, तीन गांवों के किसानों को फायदा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. नरवा, गरवा, घुरवा, बारी कार्यक्रम के अंतर्गत नरवा उपचार की कोशिशें अब रंग ला रही हैं। राजनांदगांव जिले का ठाकुरटोला-गर्रा नरवा जिसे ‘पटपर’ नरवा के नाम से भी जाना जाता है, अब जनवरी के महीने में भी नजर आ रहा है। ग्राम पंचायत और किसानों की मेहनत तथा मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) से 48 लाख 31 हजार रूपए की लागत से हो रहे नरवा उपचार के कार्यों ने इस नाले को पुनर्जीवित कर दिया है। नरवा उपचार के बाद वहां ठहरे पानी…

Read More