छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 22 फरवरी से ‘‘हेल्पलाईन 2022’’ प्रारंभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/जशपुर   छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा हाईस्कूल-हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के संबंध में 22 फरवरी से ‘‘हेल्पलाईन 2022’’ प्रारंभ की जा रही है। विद्यार्थी, शिक्षक व अभिभावक प्रातः 10ः30 से सायं 5ः00 बजे तक हेल्पलाईन में मण्डल के टोल फ्री नम्बर 18002334363 पर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते है। सचिव छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल से प्राप्त जानकारी के अनुसार हेल्प लाईन के माध्यम से मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, शैक्षिक अभिप्रेरक परीक्षार्थियों के परीक्षा-भय, कोविड-19 संक्रमण की सुरक्षा व सावधानी, परीक्षा तनाव संबंधी समस्याओं का निराकरण कर परामर्श…

Read More

अवैध शराब पर जशपुर पुलिस की कार्यवाही : 72 घण्टे के अंदर अभियान चलाकर बनाये 48 प्रकरण और 48 लोगो को किया गिरफ्तार….पढ़े पूरा ब्यौरा…

जशपुर जिला के विभिन्न थाना/चौकी द्वारा अभियान चलाकर विगत तीन दिनों में आबकारी एक्ट के तहत् कुल 48 प्रकरणों में कुल 48 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है अवैध शराब के विरूद्ध आबकारी अधिनियम् के तहत् लगातार कार्यवाही की जा रही है।  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जिला जशपुर के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में विगत 03 दिनों में अवैध शराब के विरूद्ध अभियान चलाकर थाना जशपुर से 04 प्रकरणों में 21.285 एम.एल.,अंगेजी शराब, महुआ शराब 23 लीटर,…

Read More

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की अभिनव पहल अभियान अनुतोष प्रारंभ : अभियान के अंतर्गत पेंशन एवं जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित मामलों के पीडि़त पक्षकारों को त्वरित विधिक सहायता होगी उपलब्ध

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गौतम भादुड़ी के निर्देशानुसार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के द्वारा अभियान ‘अनुतोष’ प्रारम्भ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत पेंशन एवं जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित मामलों के पीडि़त पक्षकारों को त्वरित विधिक सहायता उपलब्ध कराये जाने की कार्यवाही की जायेगी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री सिद्धार्थ अग्रवाल ने जानकारी दी है कि अभियान ‘अनुतोष’ के अंतर्गत जिन भी जरूरतमंद व्यक्तियों को पेंशन संबंधित परेशानी है अथवा जनोपयोगी सेवाएं अर्थात परिवहन…

Read More

यू.पी.आई का तरीका अपनाकर महिला के खाते से निकाल ली 13 लाख से भी ज्यादा रकम, पुलिस ने ओड़िसा से आरोपी को पकड़ा, जाने विस्तार से….

यू.पी.आई. के माध्यम से अनेकों बार ट्रांजेक्षन कर कांसाबेल क्षेत्र की महिला के खाते से रू. 13,48,279 /- निकाल कर ठगी करने वाले आरोपी मो. सलाहउद्दीन को थाना कांसाबेल की पुलिस ने प्रोडक्षन वारंट में जिला केंवझर (ओड़िसा) से गिरफ्तार किया गया विवेचना दौरान मो. सलाहउद्दीन से पुलिस ने कुल ठगी की गई रकम में से रू. 10,85,000 /- बरामद किया, थाना कांसाबेल में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 90/2021 धारा 420 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध, आरोपी मो. सलाहउद्दीन के विरूद्ध पूर्व से थाना तुरमुंगा जिला केंवझर (ओड़िसा) में धारा…

Read More

अपराध : शादी के कार्मक्रम में शामिल होने गई 16 वर्षीय नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म: पुलिस ने दो युवको के किया गिरफ्तार, 3 की तलाश जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस थाना बगीचा के अन्तर्गत 16 वर्षीय नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना में सम्मिलित दो लोगो को गिरफ्तार कर शेष 3 आरोपियों की तलाश में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार दिनाँक 17 फरवरी गुरूवार को प्रार्थिया नाबालिग 16 उम्र सा. सुलेशा, पंडरापाठ थाना बगीचा की सुलेशा के अम्बाडीपा में शादी कार्यक्रम देखने गई थी। इसी दौरान गांव के ही 5 युवकों द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया बच्ची की उम्र 16 साल है घटना…

Read More