परिवार परामर्श केन्द्र जांजगीर में प्राप्त होने वाले आवेदन-पत्रों का किया जा रहा शीघ्र निराकरण : सुनवाई उपरांत 250 प्रकरणों में कराया गया राजीनामा

परिवार परामर्श केन्द्र के सदस्य/काउंसलर की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर दिनांक 01.01.22 से 31.08.22 की स्थिति में प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई की गई आवेदिका द्वारा कार्यवाही चाहने पर कुल 89 मामलों में संबंधित थानों में अपराध पंजीबद्ध कराया गया तथा 226 मामलों में न्यायालय जाने की सलाह देकर प्रकरण का निराकरण किया गया समदर्शी न्यूज ब्यूरो,जांजगीर-चांपा परिवार परामर्श केन्द्र जांजगीर द्वारा इस वर्ष 01 जनवरी 2022 से 31 अगस्त 2022 तक की स्थिति में परिवार परामर्श केन्द्र में कुल 934 प्रकरण प्राप्त हुए हैं। इन प्रकरणों को गंभीरता से…

Read More

रक्षा सूत्र फिल्म को मिला संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग का रचनात्मक सहयोग, टीम के सदस्यों ने की कमिश्नर से मुलाकात

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर आर्यन फिल्म्स (रामानन्द तिवारी) द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर अवेयरनेस फिल्म रक्षासूत्र का निर्माण किया गया। संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने इसके निर्माण में महत्वपूर्ण सहयोग मिला। इस फिल्म में पुलिस प्रशासन के जरिए एक युवती की रक्षा करते हुए दिखाया गया है।इस मदद के जरिये पुलिस प्रशासन ने सामाजिक सुरक्षा की अभिव्यक्ति को प्रस्तुत कर समाज में संदेश दिया कि वह सदैव महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर है। इस फिल्म को 15 अगस्त के मौके पर पुलिस ग्राउंड में सम्मानित भी किया गया। बता…

Read More

महादेव घाट के साथ ही 33 और जगहों पर भी विसर्जन की व्यवस्था : बनाए गए अस्थायी विसर्जन कुंड

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर नगर निगम द्वारा नागरिकों की सुविधा के मद्देनजर शहर के 33 जगहों पर अस्थायी विसर्जन कुंड बनाए गए हैं। बड़ी मूर्तियों के विसर्जन का इंतजाम महादेव घाट पर बने विसर्जन कुंड में किया गया है। निगमायुक्त मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर शहर के सभी 10 जोनों में विसर्जन कुंड की व्यवस्था की जा रही है। जोन क्रमांक 1 क्षेत्र में गोगांव में दुर्गा – हनुमान मंदिर, भनपुरी में छठवा तालाब शिव मंदिर के पास, गुढ़ियारी में मच्छी तालाब, खमतराई में शीतला तालाब के पास कुंड…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव की अध्यक्षता में हुई शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, बिलासपुर की स्वशासी कार्यकारिणी समिति की बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव की अध्यक्षता में आज शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, बिलासपुर की स्वशासी कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में आयोजित बैठक में समिति की पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के पालन प्रतिवेदन के साथ ही 31 मार्च 2022 तक महाविद्यालय द्वारा किए गए व्यय का अनुमोदन किया गया। स्वशासी कार्यकारिणी समिति की बैठक में महाविद्यालय के सेमीनार कक्ष एवं डिजिटल लाइब्रेरी के लिए ए.सी. खरीदने के लिए मंजूरी प्रदान की…

Read More

शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षक हुए सम्मानित : छत्तीसगढ़ तृतीय कर्मचारी संघ का आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर शिक्षक दिवस पर आज छत्तीसगढ़ तृतीय कर्मचारी संघ बिलासपुर शाखा द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह एवं कर्मचारी स्नेह सम्मलेन में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सेवानिवृत्त 110 और समारोह में उपस्थित सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन आज यहां सिंचाई विभाग के प्रार्थना भवन में किया गया। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पाण्डेय, संभागीय शिक्षा कार्यालय के उप संचालक श्री एस.के.प्रसाद, समाज सेविका श्रीमती ऋतु पाण्डेय, सेवानिवृत्त शिक्षक एवं सामााजिक कार्यकर्ता श्री संतोष कौशिक, वरिष्ठ पत्रकार एवं सीजी वॉल…

Read More

चोरी के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल भी की गई बरामद

प्रकरण में सम्मिलित तीन आरोपियों को पूर्व में दिनांक 01 मई 22 तथा एक आरोपी को दिनांक 30 मई 22 को भेजा जा चुका है न्यायिक रिमाण्ड में आरोपियों के विरूद्ध थाना मुलमुला द्वारा इस्तगाशा क्रमांक 02/22 धारा 41(1-4) जा.फौ. 379,34 भादवि के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 30 अप्रैल 22 को रात्रिगश्त के दौरान ग्राम सोनसरी आरसमेटा न्यूवोको प्लांट के पास 05-06 व्यक्ति चोरी करने की नियत से घूमने की सूचना प्राप्त होने पर स्टाफ लेकर घेराबंदी किया गया। जहॉ मौके पर गोपी यादव, मिलन…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5.09 करोड़ रूपए की राशि जारी : बिलासपुर जिले के 1 हजार 20 पशुपालकों के खाते में 4.33 लाख रूपये की राशि जमा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना की 51वीं किश्त की राशि 5 करोड़ 9 लाख रूपये हितग्राहियों को उनके बैंक खातों में अंतरित की। इसमें बिलासपुर जिले के 1 हजार 20 पशुपालकों के खातों में अंतरित की गई 4.33 लाख रूपये की राशि भी शामिल है।       गोधन न्याय योजना के तहत जिले में 16 से 31 अगस्त तक 281 गोठानों में पशुपालकों से 2017 क्विंटल गोबर खरीदी की गई थी। गौरतलब है कि योजना प्रारंभ…

Read More

बिलासपुर जिले में शुरू हुई 186 बालवाड़ियां : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये किया योजना का शुभारंभ

नई शिक्षा नीति के अनुरूप 5 से 6 वर्ष तक के 1674 बच्चों को मिल रहा फायदा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई शिक्षा नीति के अनुसार खेल-खेल में बच्चों के सीखने और समझने की क्षमता को विकसित करने के लिए आज अपने निवास कार्यालय से शिक्षक दिवस के अवसर पर वीडियो कॉन्फें्रसिंग के जरिये प्रदेश में बालवाड़ी योजना का शुभारंभ किया। योजना की थीम ‘‘जाबो बालवाड़ी बढ़ाबो शिक्षा की गाड़ी’’ पर आधारित है। बिलासपुर जिले में भी 186 बालवाड़ियां आज से शुरू हुई है। बालवाड़ी योजना…

Read More

विधायक विनय भगत का कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने किया आभार व्यक्त : कर्मचारियों के पक्ष में निर्णय लिए जाने की घोषणा से कर्मचारी अधिकारियों में हर्ष

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर गृह भाड़ा भत्ता और महंगाई भत्ते को लेकर 22 अगस्त से 2 सितंबर तक चले अनिश्चित कालीन हड़ताल के बाद छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कर्मचारियों के पक्ष में निर्णय लिए जाने की घोषणा से हर्षित होकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने जिला महासचिव राजेश कुमार अम्बस्थ के नेतृत्व में जशपुर विधायक विनय भगत के निवास में पहुंचकर उन्हें उनके समर्थन हेतु पुष्पगुच्छ भेंटकर आभार प्रदर्शित किया साथ में उमेश प्रधान,न्यायलीन संघ से रेवा राम मानिकपुरी,रफ़ीक खान,जीटीपी कुशवहा, संजय सिन्हा, लक्ष्मी यादव श्रीमती विभावती रजक ललित साहू,…

Read More

बिजली कंपनी जनता की धरोहर है, यह कोई कांग्रेस का कारखाना नहीं – भाजपा

मीटर रीडिंग का काम पार्टी वर्कर के हवाले करना सत्ता का दुरुपयोग – संजय श्रीवास्तव समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने राज्य में मीटर रीडिंग और बिल बांटने का काम राजीव मितान क्लब के सदस्यों को प्राथमिकता से देने के आदेश का हवाला देते हुए कहा है कि बिजली कंपनी द्वारा सरकार के कहने पर यह काम कांग्रेसियों के हवाले किया जाना सत्ता का खुला दुरुपयोग है। यह सोची समझी राजनीतिक साजिश है। जिसके अंतर्गत कांग्रेस अपने युवा कार्यकर्ताओं के जरिये हर माह पूरे प्रदेश…

Read More