पदयात्रियों की सहायता एवं उपचार के लिए मेडिकल टीम भी लगी हुई है सेवा में समदर्शी न्यूज ब्यूरो, राजनांदगांव कलेक्टर डोमन सिंह की मंशानुरूप एवं उनके अपील पर जिला प्रशासन राजनांदगांव के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से योगदान देते हुए डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालु पदयात्रियों के लिए बजरंगपुर, नवागांव, बापूटोला में सेवा पंडाल शाम 5 बजे से लगाया गया है। सेवा पंडाल में फलाहार, चाय, बिस्कुट के वितरण की व्यवस्था की गई है। पदयात्रियों की सहायता उपचार के लिए मेडिकल टीम भी सेवा में लगी हुई है। एसडीएम…
Read MoreDay: September 30, 2022
जशपुर विधायक एवं कलेक्टर की उपस्थिति में स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय में हमर बेटी हमर मान अभियान कार्यक्रम का किया गया आयोजन, महिला व बालिकाओं को कानूनी अधिकार और सुरक्षा उपायों की दी गई जानकारी
अभिव्यक्ति एप के माध्यम से महिलाएं अपनी शिकायत, परेशानी, दुर्व्यवहार या अपराध की शिकायत ऑनलाईन करा पाएंगी दर्ज जिस समाज में महिलाएं सुरक्षित और सशक्त हो, वह समाज निरंतर करता है प्रगति-विधायक श्री भगत महिलाओ की सुरक्षा व सम्मान बढ़ाने की दिशा में यह अभियान साबित होगा एक क्रांतिकारी कदम -कलेक्टर श्री अग्रवाल अभियान के माध्यम से महिलाओं के आत्म सम्मान एवं उन्हें अधिकारों के प्रति किया जाएगा सजग-एसपी श्री रविशंकर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधायक जशपुर विनय भगत एवं कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में आज जशपुर के…
Read Moreदहेज की मांग करते हुए गाली-गलौज कर प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति एवं ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड में
महिला संबंधी अपराधों में थाना जांजगीर द्वारा की जा रही लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 23 सितंबर 22 को प्रार्थिया ने थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी शादी बरईपारा बलौदा निवासी नीरज तम्बोली से दिनांक 18 जून 21 को सामाजिक रीति रिवाज से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही इसके ससुराल वाले दहेज एवं दूसरी चीजों के लिये परेशान करना शुरू कर दिये थे और प्रार्थिया के चरित्र पर शंका करते थे एवं इसके माता-पिता एवं प्रार्थिया को गाली गलौज करते…
Read Moreनगर पंचायत पत्थलगांव के क्षतिग्रस्त पाईपलाईन का सीएमओ द्वारा कराया गया मरम्मत
वर्तमान में नगर के सभी वार्डो में निर्बाध रूप् से पानी की सप्लाई हो रही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत पत्थलगांव से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरीय क्षेत्र के अग्रसेन चौक के समीप नाली निर्माण कार्य क्रियान्वयन एजेंसी द्वारा किया जा रहा था। इस दौरान विगत 10 सितम्बर 2022 की रात्रि समय जेसीबी से नाली निर्माण हेतु खुदाई कार्य के समय नगर को की जाने वाली पानी सप्लाई हेतु बिछी पाईपलाईन का 4 इंच एसी प्रेशर पाईप का लगभग 60 फीट क्षतिग्रस्त हो गया था।…
Read More‘‘हमर बेटी हमर मान अभियान‘‘ के अन्तर्गत जशपुर जिले में जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर हमर बेटी हमर मान अभियान के अन्तर्गत जशपुर जिले के सभी विकासखण्डों एवं नगरीय निकायों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास सहित अन्य विभागों एवं कार्यलयों में महिलाओं एवं स्कूल कॉलेज की छात्राओ को महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों के नियंत्रण व रोकथाम के सबंन्ध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही अभिव्यक्ति एप की उपयोगिता के बारे में बताया गया। इस अवसर पर संबंधित विकासखण्ड के एसडीएम, जनप्रतिनिधि, विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, महिलाए एवं…
Read Moreवर्ष अपडेट: जशपुर जिले में 01 जून से अब 1006.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 1006.3 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 30 सितम्बर तक औसत वर्षा 1041.1 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 15.7 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 1137.9 मिमी, मनोरा में 977.0 मिमी, कुनकुरी में 1067.7 मिमी, दुलदुला में 944.0 मिमी, फरसाबहार में 804.9 मिमी, बगीचा में 1111.1 मिमी, कांसाबेल में 870.8 मिमी, पत्थलगांव में 985.3 मिमी…
Read Moreसीएचसी कांसाबेल में तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान एवं विद्यालय स्तरीय जागरुकता कार्यक्रम विषय में उन्मुखीकरण कार्यशाला का किया गया आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व नोडल अधिकारी राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के मार्गदर्शन में विगत दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाबेल में तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान एवं विद्यालय स्तरीय जागरुकता कार्यक्रम विषय में उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कांसाबेल विकासखण्ड के चयनित 13 विद्यालयो के प्राचार्य व नोडल शिक्षकों ने हिसा लिया। जिला चिकित्सालय जशपुर के डॉ. खान अबरार उज्जमां खां मनोवैज्ञानिक के द्वारा तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान हेतु भारत सरकार द्वारा निर्देशित विभिन्न दिशा-निर्देशों पर…
Read Moreजशपुर: दशहरा महोत्सव समिति की बैठक सम्पन्न, दशहरा उत्सव सौहार्द्र एवं शांति पूर्ण ढंग से मनाए जाने हेतु आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर एवं श्रीमती लविना पाण्डये की उपस्थित में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जशपुर दशहरा महोत्सव के आयोजन की तैयारी एवं प्रशासनिक व्यवस्था के संबंध में बैठक आयोजित हुई। इस अवसर जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी, नगर सेना श्रीमती योग्यता साहू, एसडीओपी श्री राजेन्द्र परिहार, दशहरा उत्सव समिति एवं श्री बालाजी जनकल्याण समिति के सदस्य, शासकीय आत्मानंद हिन्ही माध्यम स्कूल के प्राचार्य, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में जिले में दशहरा उत्सव सौहार्द्र एवं शांति पूर्ण ढंग…
Read Moreजशपुर : 02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर बंद रहेगी मदिरा दुकानें
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर 2 अक्टूबर 2022 को गांधी जयंती के अवसर पर शासन ने शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें, भण्डारण, मद्यभण्डागार एवं कमान्डेण्ट-81, बी.एन., सी.आर.पी.एफ. जशपुर को स्वीकृत एफ.एल. 8 लाईसेंस को 01 अक्टूबर की रात्रि 10 से 3 अक्टूबर 2022 के प्रातः 09 बजे तक पूर्णतः बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
Read Moreजशपुर: कस्टम मिलिंग कार्य हेतु राईस मिलरों की हुई बैठक, वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए मिलरो से बारदाना की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में विगत दिवस अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर ने खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के कस्टम मिलिंग के शेष चावल जमा कराये जाने एवं आगामी कस्टम मिलिंग कार्य हेतु राईस मिलरों की बैठक ली। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं जिले के मिलर्स उपस्थित थे। बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के कस्टम मिलिंग अंतर्गत नागरिक आपूर्ति निगम, एफ.सी.आई में चावल जमा की प्रगति की समीक्षा की गई और जिन राईस मिलरों द्वारा चावल जमा किया जाना शेष है उन्हें अगामी 15…
Read More