संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट कार्यालय में किया गया संविधान की प्रस्तावना का पठन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा संविधान दिवस के अवसर पर आज अपर कलेक्टर श्री एस.पी. वैद्य ने जिला कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों को संविधान के प्रस्तावना का पठन कराया। उन्होंने संविधान के प्रति निष्ठा रखने तथा संविधान में प्रदत्त अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उल्लेखनीय है कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के प्रारूप निर्माण समिति के अध्यक्ष थे। भारतीय संविधान को 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा में अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया गया है। इस अवसर पर जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Read More

धान खरीदी महाभियान: जिले में अब तक लगभग 92 हजार क्विंटल धान की हुई खरीदी

खरीदी केंद्रों से 49 हजार 406 क्विंटल धान का हो चुका है उठाव जिले के किसानों ने अब तक 18 करोड़ 76 लाख रुपए से अधिक का धान बेचा 28 नवंबर के लिए 510 टोकन जारी, 20 हजार क्विंटल से अधिक धान की होगी खरीदी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा जिले में 1 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी महाअभियान के तहत जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी जारी है। जिले में अब तक  लगभग 92 हजार क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के…

Read More

खेतों में नमी रबी फसल के लिए उपयुक्त, रबी सीजन में 43 हजार 680 हेक्टेयर में फसल लेने का लक्ष्य तय

कृषि विभाग द्वारा कृषि चौपाल के माध्यम से किसानों को दी जा रही रबी फसल लेने की सलाह रबी फसल के लिए तिवरा, मसूर, सरसों एवं गेहूं बीज समितियों में उपलब्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा इस वर्ष सितंबर के अंत और अक्टूबर में वर्षा होने के कारण जमीन में नमी बनी हुई है। इस कारण रबी सीजन में अधिक से अधिक रबी फसलों के क्षेत्रअच्छादन में वृद्धि की जा सकती है। इस रबी सीजन कुल 43 हजार 680 हेक्टेयर में रबी फसल लेने का लक्ष्य तय किया गया है। कृषि…

Read More

लघु धान्य फसलों की खरीदी होगी समर्थन मूल्य पर : जिले में इस बार 978 हेक्टेयर क्षेत्र में कोदो एवं रागी फसलों का किया जा रहा उत्पादन

कोदो के लिए तीन हजार रुपए और रागी के लिए तीन हजार 377 रुपए समर्थन मूल्य तय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा राज्य शासन के मिलेट मिशन और वर्ष 2022-23 को मिलेट्स पोषण वर्ष घोषित किये जाने के फलस्वरूप  कलेक्टर श्री संजीव झा के मार्गदर्शन में जिले में लघु धान्य फसलों का उत्पादन लिया जा रहा है। जिले में प्रथम बार किसानों द्वारा कोदो एवं रागी फसल का उत्पादन किया जा रहा है । मिलेटस मिशन को बढावा देने हेतु नाबार्ड , बाल्को के एफपीओ तथा अन्य एफ पी ओ की…

Read More

जिले के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में रोजाना लगेंगे टीके : सीएमएचओ डॉ केशरी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा शहरी प्राथ.स्वास्थ्य केन्द्रों (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) में प्रतिदिन टीके लगाए जायेंगे। सीएमएचओ डॉ एस एन केशरी ने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर शहरी अस्पतालों में प्रतिदिन टीकाकरण होने की सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं। इसी तारतम्य में सीएमएचओ ने शहरी प्राथ.स्वास्थ्य केन्द्रों (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) गोपालपुर, ढोढ़ीपारा, कोरबा तथा कटाईनार का निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्रों में दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। अस्पताल में उपस्थिती पंजी, ओ.पी.डी., डिलवरी कक्ष, फार्मेसी,, वार्ड., पैथोलॉजी तथा कोल्ड चैन प्वाईट का अवलोकन…

Read More

एनिमिया मुक्त भारत कार्यक्रम पर आधारित कार्यशाला संपन्न : बच्चों और महिलाओं में एनीमिया मुक्ति के लिए आयरन फोलिक एसिड दवाईयों का उपयोग और आयरन युक्त आहार को बढ़ावा देने किया गया जागरूक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा स्वास्थ्य विभाग कोरबा तथा यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभा कक्ष में एनिमिया मुक्त भारत के संबंध में कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने एनीमिया के कारण, लक्षण एवं बचाव के बारे में तथा शासन द्वारा चलाये जा रहे एनीमिया मुक्त भारत के प्रयासों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि वे अपने विकासखण्ड में एच.बी. परीक्षण सामान, उपभोग सामग्रीयां, आई.एफ.ए.(आयरन फोलिक एसीड) टैबलेट…

Read More

संविधान दिवस : अपर कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

संविधान की मूल भावना के अनुसार जनहित में काम करने का लिया संकल्प समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा भारतीय संविधान को अंगीकृत करने के दिन 26 नवम्बर को हर साल संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। कलेक्टोरेट परिसर में भी आज संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र पाटले, जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर सहित अधिकारी कर्मचारियों ने संविधान निर्माता बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन…

Read More

पॉवर कंपनी में अंतर क्षेत्रीय फुटबाल प्रतियोगिता में रायपुर और कोरबा पश्चिचम का जीत से आगाज, दस टीमों के बीच लीग मुकाबले शुरू, कल होगा फाइनल 

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में अंतर क्षेत्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के पहले दिन रायपुर सेन्ट्रल और कोरबा पश्चिम की टीम ने जीत के साथ शुरूआत की। शनिवार को कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में क्षेत्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के अध्यक्ष तथा कार्यपालक निदेशक श्री जे एस नेताम की उपस्थिति में प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्यअतिथि ने मैच के पूर्व खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया एवं अच्छे खेल और उम्दा खेल भावना के साथ मैच खेलने शुभकामनाएँ दीं।  उद्घाटन मैच में रायपुर सेन्ट्रल ने रायपुर रीजन पर…

Read More

भूपेश सरकार सब कुछ लूट लेना चाहती है : 4 साल में केंद्र से मिले लाखों करोड़ लेकिन जनता को कुछ नहीं मिला, पैसा कहां गया – नारायण चंदेल

कांग्रेस ने खुद साबित किया कि वह झूठे हैं पहले बकाया 55 हजार करोड बताया अब 7 हजार करोड़ बता रहे हैं :नारायण चंदेल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भूपेश सरकार द्वारा वित्त मंत्री से रुपयों की मांग करने पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कांग्रेस ने स्वयं ही साबित कर दिया कि वह झूठे हैं लगातार कांग्रेस यह कहती रही कि केंद्र  उनके 55 हजार करोड़ नहीं दे रहा है लेकिन अब वह बकाया 7 हजार करोड़ पहुंच गया यानी कि 48 हजार करोड रुपए का…

Read More

गरीब एकलबत्ती वालों से भी अतिरिक्त वसूली कर रही है सरकार- सौरभ सिंह

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा के रायपुर संभाग प्रभारी विधायक सौरभ सिंह ने सुरक्षा निधि के नाम पर गरीब बिजली उपभोक्ताओं तक से हजार बारह सौ रुपये की अतिरिक्त वसूली का विरोध करते हुए कहा है कि बिजली बिल हाफ करने का वादा कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने बिजली बिल हाफ तो नहीं किया लेकिन गरीब बीपीएल कार्ड धारी और एकलबत्ती कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं से वसूली कर उन्हें करंट के झटके दे रही है जो गरीबों के साथ अन्याय और सरासर गलत कृत्य है। भाजपा रायपुर संभाग प्रभारी,…

Read More