श्रीराम कथा एवं भव्य संत सम्मेलन में शामिल हुए पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल कहा भगवत कथा से हमारे मन, बुद्धि, आत्मा व शरीर को शांति और खुशी मिलती है

दुधाधारी मठ द्वारा धर्म की रक्षा और समाज सेवा का काम लगातार हो रहा है: बृजमोहन अग्रवाल अध्यात्मिक आयोजनों से होता मानव के व्यक्तित्व का निर्माण: बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर दुधाधारी सत्संग भवन में संगीतमय श्रीराम कथा एवं भव्य संत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में अनंत श्री विभूषित श्री स्वामी मधुसूदनाचार्य जी महाराज ने श्रीधाम अयोध्या से पधारकर राम कथा का रसपान श्रोताओं को करा रहे हैं। आज इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल जी सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम के…

Read More

रंजीत रंजन के बयान पर बृजमोहन अग्रवाल ने जताई कड़ी आपत्ति, कहा- पहले छत्तीसगढ़ को अच्छे से जान ले, फिर दें बयान !

”नक्सलवाद को सही ठहराने वाली राज्यसभा सांसद को छत्तीसगढ़ की परिस्थितियों का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं” कांग्रेस पार्टी ही नक्सलवाद की जन्मदाता व संरक्षक, कांग्रेसी विचारधारा ने ही नक्सलवाद जैसी तमाम गतिविधियों को दिया बढ़ावा – बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के कोटे से चुनी गईं कांग्रेस राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन के तीन दिवसीय बस्तर दौरे के दौरान दिए विवादित बयान में  कहा कि – सभी नक्सली गलत नहीं होते हैं, नक्सलवाद गलत नहीं है। इस बयान पर पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कड़ी आपत्ति जताई…

Read More

विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पहचानने उसे पोषित करने एवं शिक्षा क्षेत्र में कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय कला उत्सव- 2022 का सफल आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पहचानने उसे पोषित करने एवं शिक्षा क्षेत्र में कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 विधाओं में जिला स्तरीय कला उत्सव- 2022 का सफल आयोजन स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ठ हिन्दी माध्यम विद्यालय जशपुर के सभाकक्ष में किया गया । जिसमे मुख्य रूप से शासकीय हायर सेकेंडरी मनोरा, शासकीय हायर सेकेंडरी आरा, शासकीय हायर सेकेंडरी गम्हरिया, शासकीय एमएलबी कन्या हायर सेकेंडरी जशपुर,स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी व हिन्दी उत्कृष्ठ विद्यालय जशपुर , सरस्वती शिशुमन्दिर हायर सेकेंडरी जशपुर, केंद्रीय विद्यालय जशपुर के 57 प्रतिभागियों ने…

Read More

छत्तीसगढ़ की बेटियों का अपमान बर्दाश्त नहीं, रंजीत रंजन छत्तीसगढ़ से राज्यसभा छोड़ें – सरोज पांडेय

नक्सलियों का समर्थन करने वाली राज्यसभा सदस्य ने उजागर कर दी कांग्रेस की असलियत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्यसभा सांसद व भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री सरोज पांडेय ने कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन द्वारा बस्तर दौरे के दौरान नक्सलियों की हिमायत करने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि एक बार फिर यह साबित हो गया है कि कांग्रेस नेताओं के नक्सलियों से मधुर रिश्ते हैं और कांग्रेस नक्सलियों की किस कदर वकालत करती है। उन्होंने कहा कि रंजीत रंजन ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य…

Read More

रंजीत रंजन के बयान पर बोली भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत – पप्पू यादव जो बिहार में करते हैं वह छत्तीसगढ़ में नहीं चलता

₹500 में छत्तीसगढ़ महतारी की बेटियों को बुलाए जाने का बयान छत्तीसगढ़ की अस्मिता पर बड़ा हमला : भाजपा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा द्वारा ₹ 500 में महिलाएं बुलाए जाने के बयान पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा है कि जैसे पप्पू यादव ने अपनी राजनीति की शुरुआत वसूली से की बिहार के डॉक्टर, इंजीनियर ,व्यवसायियों,यहां तक कि हर व्यक्ति से वसूली की और इसी बल पर ही अपनी राजनीति की शुरुआत की, ऐसा यहां नहीं चलता। श्रीमती शालिनी राजपूत ने कहा कि जैसा उत्पीड़न…

Read More

पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले के खिलाफ की गई कड़ी कार्यवाही, दो आरोपियों से अवैध शराब की गई जप्त, न्यायिक रिमाण्ड पर किया गया जेल दाखिल !

हरपाल सिंह खडिया पिता स्व० बुधवार सिंह उम्र 38 वर्ष सा० बरीडीह थाना उरगा जिला कोरबा छग से 17 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त, मन्नु कुमार जायसवाल पिता रामु जायसवाल उम्र 32 वर्ष सा० तिलकेजा थाना उरगा जिला कोरबा छ०ग० से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन  एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभीषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी कोरबा के मार्गदर्शन पर थाना क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ, सट्टा पर कार्यवाही करने दिए गए निर्देश पर थाना प्रभारी उरगा…

Read More

हुड़दंग करने वाले 6 बदमाशों को भेजा गया जेल, संभ्रांत इलाके में कर रहे थे हुड़दंग !

प्रतिबंधात्मक धारा में की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा गुंडे बदमाशों पर त्वरित एवं कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं, इसी कड़ी में रामपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 10 नवंबर 2022 को काशीनगर कॉलोनी में संभ्रांत इलाके में हुड़दंग करने वाले 6 बदमाशों को धारा 151 जा.फ़ौ. के अंतर्गत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। गिरफ्तार बदमाशों के नाम इस प्रकार है – 1.इकबाल खान उर्फ काजू खान पिता स्वर्गीय नासिर खान निवासी काशीनगर मोहल्ला कोरबा 2.संजय चौहान उर्फ़ गबरु पिता…

Read More

गृह, लोक निर्माण, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग की काम-काज की समीक्षा : प्रदेश की खराब व जर्जर सड़कों का मरम्मत और नवीनीकरण कार्य दिसम्बर तक पूरा करें : ताम्रध्वज साहू

विश्वास, विकास और सुरक्षा की नीति से नक्सल गतिविधियों में आई कमी अब तक चिटफंड के 2.38 लाख प्रकरणों का निराकरण संभागों में सड़कों की गुणवत्ता जांच के लिए मिलें पांच चलित प्रयोगशाला वाहन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि प्रदेश की खराब और जर्जर सड़को की मरम्मत तथा नवीनीकरण का कार्य दिसम्बर माह तक पूर्ण करें। उन्हांेने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक सड़क का वर्क प्लान तैयार करें और सड़कों के संधारण का कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए। गृह…

Read More

मोहन भागवत छत्तीसगढ़ आये उनका स्वागत है लेकिन वैमनस्यता का जहर ना फैलाये – धनंजय सिंह ठाकुर

आरएसएस गैर राजनीतिक संगठन का तमांग लगाकर भाजपा के लिये चुनावी मैनेजमेंट कंपनी की तरह काम करती है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के छत्तीसगढ़ प्रवास पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोहन भागवत  छत्तीसगढ़ आये छत्तीसगढ़ में उनका स्वागत है ठेठरी खुरमी खाये माता कौशल्या का दर्शन करे रामवन गमन पथ भी जाये  गोठनों में जाकर गौ माता की सेवा करे। लेकिन वैमनस्यता का जहर न फैलाये। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आर एस…

Read More

पहले चंदेल अब चंद्राकर विशेष सत्र पर सवाल खड़ा कर भाजपा की आदिवासी विरोधी मानसिकता प्रदर्शित कर रहे – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा नेता अजय चंद्राकर द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के संबंध दिये गये सदन की अवमानना और विशेषाधिकार भंग की सूचना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विशेष सत्र बुलाने के निर्णय पर तिलमिला गयी है। इसीलिये भाजपा के नेता बयानबाजी कर विशेष सत्र पर लगातार सवाल खड़ा कर रहे है। विधानसभा सचिव को लिखे पत्र को अपने ट्वीट हैंडल से सार्वजनिक कर अजय चंद्राकर सस्ता प्रचार पाने की कोशिश कर…

Read More