आरोपी के विरूद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 64/22 एवं 65/22 धारा 294, 506, 323, 327, भादवि पंजीबद्ध आरोपी भरत दास महंत घटना दिनांक से था फरार, प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा प्रार्थी संजय कुमार अग्रवाल निवासी जवाहर पारा चांपा द्वारा थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि वह चांपा रेल्वे स्टेशन के पास अपने दुकान में था, उसी दौरान भरत दास महंत अपने अन्य साथी के साथ मिलकर शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा, प्रार्थी द्वारा पैसे…
Read MoreDay: November 4, 2022
पुलिस पर प्राण घातक हमला करने में शामिल 6 आरोपियों कि हुई गिरफ्तारी, भागने की फिराक में थे आरोपीगण, चेक पॉइंट लगाकर किया गया गिरफ्तार, प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी
अनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु किया गया था विशेष टीम का गठन विशेष टीम में निकोलस खलखो एवं लीलाशंकर कश्यप भी रहे सम्मिलित, आरोपियों को 24 घंटे के अंदर ही कर लिया गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त लाठी डण्डा किया गया बरामद, घटना के बाद आरोपीगण को भगाने में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन भी जप्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 03.11.22 को अवैध शराब बिक्री एवं वारंट तामिली के विशेष अभियान के तहत निकोलस खलखो उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जांजगीर चांपा के नेतृत्व में थाना…
Read Moreदुष्कर्म करने वाला एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में जेल !
आरोपी योगेंद्र देवांगन निवासी करनौद के विरुद्ध थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 150/2022 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध महिला संबंधी अपराधों में की जा रही लगातार प्रभावी कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा थाना बिर्रा क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने थाना बिर्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम करनौद निवासी योगेन्द्र देवांगन पीड़िता से जबरदस्ती दुष्कर्म किया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी योगेन्द्र देवांगन के विरूद्ध थाना बिर्रा़ में अपराध क्रमांक 150/22 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये…
Read Moreउरगा पुलिस द्वारा अवैध कोयला परिवहन करने वाले के खिलाफ की गई कार्यवाही : आरोपी से एक पिक-अप वाहन क्रमांक सीजी 12 बीए 4316 में भरा 30 बोरी अवैध कोयला वजनी ढेड टन कीमत 10,500/-रूपये, पिक-अप वाहन कीमत 5,00,000/-रूपये, कीमत कुल जुमला 5,10,500/-रूपये जप्त
आरोपी तुषार कुमार बरेठ पिता पवन कुमार बरेठ उम्र 24 वर्ष सा० राजापारा चाम्पा, थाना चाम्पा, जिला जांजगीर-चाम्पा (छग) के विरुद्ध थाना-उरगा, जिला कोरबा के द्वारा धारा सदर 41(1-4) जा.फौ./379 भादवि के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभीषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी कोरबा के मार्गदर्शन पर थाना क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा, जुआ, सट्टा, कोयला पर कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक सनत सोनवानी के नेतृत्व में लगातार पेट्रोलिंग कर कार्यवाही की…
Read Moreधान खरीदी कार्य में किसी भी किसान को न हो परेशानी, इस बात का रखे विशेष ध्यान – कलेक्टर
रामायण मंडली के मानस गायन प्रतियोगिता के लिए ज्यादा से ज्यादा समितियों का चिन्हारी पोर्टल में कराएं पंजीयन – कलेक्टर राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के दिए निर्देश मानस गायन प्रतियोगिता: सभी समितियों को पंजीयन कराने पर मिलेगा 5 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि 15 नवंबर से शुरू होगी मानस गायन प्रतियोगिता कलेक्टर ने ली सप्ताहिक समय-सीमा की बैठक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट परिसर के सभाकक्ष में समय-सीमा की सप्ताहिक बैठक लेते हुए सभी विभाग के कामकाज और शासकीय योजनाओं-कार्यक्रमों के क्रियान्वयन…
Read Moreचांपा एसडीएम ने कड़ारी, झरना, गिधौरी और सरहर के धान उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गनिर्देशन में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए जिले में धान खरीदी 1 नवम्बर से प्रारंभ हो गई है। इसी कड़ी में आज एसडीएम चांपा ने सारागांव तहसील के ग्राम कड़ारी, झरना, गिधौरी और सरहर धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण एसडीएम ने धान केन्द्र प्रभारी से पंजीकृत किसानों की जानकारी ली। उन्होंने केन्द्र में धान बेचने आये किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों के लिए केन्द्र में पेयजल,…
Read Moreकलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में शिवरीनारायण के महानदी घाट में सम्पन्न हुआ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन का मॉक एकसरसाइज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा 4 नवंबर 2022 को जिला कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जांजगीर जिले के नगर पंचायत शिवरीनारायण में बाढ़ से निपटने हेतु जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रशिक्षण (Mock Exercise) शिवरीनारायण के महानदी तट के घाट में किया गया। इसमें राहत एवं बचाव कार्य जैसे बाढ़ में फसे व्यक्ति को निकालना, डूबते हुए व्यक्ति को बचाना, अग्नि दुर्घटना में फंसे व्यक्तियों को निकालना और साइट रिलीफ कैम्प में कुछ लोगों को ठहराने की अभ्यास उनका त्वरित…
Read Moreकलेक्टर की पहल पर कापन गौठान में एक लाख से अधिक अर्जुना के पौधों का किया गया रोपण
ग्रामीणों को मिल रहे आजीविका के नए साधन पौधरोपण से जांजगीर-चांपा जिला हो रहा हरा-भरा और प्राकृतिक रूप से संरक्षित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा जांजगीर-चांपा जिले को और बेहतर विकसित करने के उद्देश्य से शासन के विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों के संधारण आदि आधारभूत आवश्यकताओं को तेजी से पूरा करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए कलेक्टर श्री सिन्हा लगातार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों का औचक निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश…
Read Moreसखी वन स्टॉप सेंटर नें कराया टूटते परिवार का एकीकरण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा महिलाओं को घर के भीतर अथवा बाहर किसी भी प्रकार की हिंसा से निजात दिलाने हेतु जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत सखी वन स्टॉप सेंटर जांजगीर पिछले पांच वर्षों से 24×7 लगातार संचालित हो रहा है। जिले में हिंसा से पीड़ित एवं प्रताड़ित महिलाओं को विधिक सम्मत कार्यवाही करते हुए तत्काल सुविधा व सहायता संवेदनशीलता पूर्वक उपलब्ध करा रही है। इसी तारतम्य में थाना बाराद्वार से प्रकरण सखी ओ.एस.सी. जांजगीर को प्रेषित किया गया। थाना से मिले पत्रानुसार ग्राम भागोडीह निवासी एक…
Read Moreमच्छरों से होने वाली बीमारियों के लिए स्वास्थ्य विभाग की अपील : मच्छरों को ना दें पनपने, घर के आसपास नियमित करें सफाई !
नवंबर तक संचारी रोगों जैसे डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया आदि का बना रहता है खतरा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर मच्छरों से होने वाली बीमारियां होने की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से साफ-सफाई रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। साथ ही घरों के आसपास नियमित साफ-सफाई रहने और पानी जमा नहीं होने देने की अपील की जा रही है। इसके अलावा मितानिन, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को वेक्टर जनित रोगों यानि मलेरिया, डेंगू के लक्षण और उपचार के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। छत्तीसगढ़…
Read More