आरबीसी 6-4 के 21 प्रकरणों में 84 लाख रुपए की दी स्वीकृति भू विस्थापितों को एसईसीएल में नौकरी दिलाने 16 प्रकरण भी निराकरण के लिए भेजे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आदेशानुसार कटघोरा क्षेत्रवासियों को शासकीय कार्यों में सहूलियत प्रदान करने कटघोरा में अपर कलेक्टर की पदस्थापना हो गई है। कटघोरा में अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र पाटले ने पदभार ग्रहण कर लिया है। कटघोरा में अपर कलेक्टर पद स्थापना होने से फौती, बंटवारा, नामांकन, सीमांकन और भू विस्थापितों के नौकरी तथा मुआवजा के प्रकरणों के निराकरण में…
Read MoreMonth: November 2022
कुसमुंडा कोल विस्तार परियोजना अंतर्गत अर्जित गांव खोडरी का विस्थापन होगा वैशाली नगर में : कलेक्टर श्री झा ने भू-विस्थापितों को नौकरी, मुआवजा और सर्वसुविधा युक्त बसाहट उपलब्ध कराने एसईसीएल प्रबंधन को दिए निर्देश
राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए गांव में शिविर लगाने के भी निर्देश कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पुनर्वास एवं पुनः स्थापना समिति की बैठक संपन्न समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा एसईसीएल कुसमुंडा कोल विस्तार परियोजना अंतर्गत अर्जित गांव खोडरी का विस्थापन वैशाली नगर में किया जाएगा। खोडरी में रहने वाले ग्रामीणों को विस्थापित कर बसाहट स्थल में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर श्री संजीव झा ने खोडरी के भू विस्थापितों को नौकरी, मुआवजा तथा वैशाली नगर में भू विस्थापितों के रहने के लिए सर्व सुविधा युक्त बसाहट उपलब्ध…
Read Moreसरकारी विभाग की गाड़ियों में बांटी जा रही है शराब और साड़ियां, दम है तो निष्पक्ष चुनाव लड़ो : बृजमोहन अग्रवाल
बृजमोहन ने दी सरकारी कर्मचारियों को चेतावनी,कहा- निष्पक्ष होने दें चुनाव, नहीं तो सब पकड़े जाएंगे : बृजमोहन अग्रवाल कोई कांग्रेसी वोट मांगे तो उससे पूछिये, सरकार ने कितने वादे पूरे किए : बृजमोहन अग्रवाल कालनेमी राक्षस की प्रवृत्ति वाले हैं ये कांग्रेसी, बोलते कुछ है और करते कुछ : बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांकेर : भानुप्रतापपुर उपचुनाव में जैसे-जैसे दिन कम होते जा रहे है, वैसे-वैसे चुनावी पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ती जा रही है। भानुप्रतापपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व…
Read Moreचारामा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मलेन में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह : कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ की आवाज बुलंद, कार्यकर्ताओं में दिखा भारी जोश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भानुप्रतापपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज चारामा मंडल के ग्राम कोटतरा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मलेन में शामिल हुए जहाँ उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं और आमजनों को संबोधित किया। आगामी भानुप्रतापपुर उपचुनाव को देखते हुए सियासत गरमा गई है। इस बीच वनवासियों के आरक्षण कम होने पर जहाँ एक ओर वनवासी समाज कांग्रेस की सत्ता से नाराज है वही भाजपा वनवासियों के साथ इस आन्दोलन में पग पग पर खड़ी है। इसी कड़ी में चारामा में…
Read Moreकटघोरा वनमंडल अंतर्गत परिक्षेत्र अधिकारी मृत्युजंय शर्मा निलंबित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख संजय शुक्ला द्वारा कटघोरा वन मंडल अंनर्गत परिक्षेत्र अधिकारी चैतमा मृत्युजंय शर्मा को कार्य में लापरवाही बरतने तथा अनियमितता के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में परिक्षेत्र अधिकारी श्री शर्मा का मुख्यालय- मुख्य वन संरक्षण कार्यालय बिलासपुर वृत्त निर्धारित किया गया है। गौरतलब है कि श्री शर्मा के कार्यरत अवधि में ग्रीन इंडिया के तहत वन प्रबंधनसमितियों-कन्हैयापारा ,चनवारीपारा, कोडार, कर्रानवापार, कर्रानवाडीह, कर्रापरसापानी एवं जमनीपानी में तालाब आदि निर्माण कार्य में लापरवाही तथा…
Read More“नई चेतना” अभियान के राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की ‘बिहान’ की महिलाओं ने दी सक्रिय सहभागिता, शुभारंभ कार्यक्रम में बस्तर में चल रहे जेंडर परिवार चौपाल कार्यक्रम पर आधारित डॉक्युमेंट्री का हुआ प्रदर्शन
धमतरी की चन्द्रिका ने अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलन किया तो बस्तर की गायत्री को मिला आभार प्रदर्शन का मौका, गरियाबंद की हुलसी ने किया अतिथियों का स्वागत ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गिरिराज सिंह ने नई दिल्ली में किया “नई चेतना” अभियान का शुभारंभ लैंगिक भेदभाव के विरूद्ध 25 नवम्बर से 23 दिसम्बर तक देशभर में चलेगा विशेष अभियान “नई चेतना – पहल बदलाव की” समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर लैंगिग भेदभाव के विरूद्ध राष्ट्रीय अभियान “नई चेतना” के आज नई दिल्ली में शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश की राष्ट्रीय ग्रामीण…
Read Moreडोंगरीपाली पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा, 3 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद, एनडीपीएस अधिनियम धारा 50 के तहत हुई विधिवत् कार्रवाई
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस अधीक्षक के दिशानिर्देश पर अति पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस अनुविभागीय अधि सारंगढ़ के मार्गदर्शन में थाना डोंगरीपाली पुलिस द्वारा ओडिसा से गांजा तस्कर के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दिनांक 24.11.2022 को आरोपी ओमप्रकाश राठौर पिता हल्लाल राठौर उम्र 22 वर्ष साकिन गौर पोस्ट गड़ीमलेरा थाना गड़ीमलेरा जिला छतरपुर म०प्र० को 03 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़ा गया। मामले में दिनांक 24.11.2022 को मुखबीर से सुचना मिला कि एक व्यक्ति गांजा तस्करी करने के लिए एक काला रंग के बैग में अवैध…
Read Moreयातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर चलेगा कानूनी चाबुक : अधिक से अधिक जुर्माना सहित वाहन जप्ती एवम लाइसेंस निरस्तीकरण कराया जाएगा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कोरबा पुलिस दिनांक 28 नवंबर 2022 दिन सोमवार से ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कठोर कार्यवाही करेगी। यह कार्यवाही कोरबा शहर के प्रमुख चौक चौराहों के अलावा जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग, राजमार्ग और ग्रामीण सड़कों पर होगी। यातायात उप पुलिस अधीक्षक शिवचरण सिंह परिहार ने बताया कि कोरबा जिले में वर्ष 2022 में अब तक सड़क दुर्घटना में करीब 246 लोंगो की मृत्यु हुई है। वहीं 519 व्यक्ति घायल हुए हैं । दुर्घटना का प्रमुख कारण लापरवाही पूर्वक वाहन चलाना एवं यातायात नियमों…
Read Moreरक्षित केंद्र कोरबा में आयोजित जनरल परेड का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, परेड की सलामी लेकर जवानों को किया पुरस्कृत : परेड अनुशासन की जड़ है…..- पुलिस अधीक्षक कोरबा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा परेड अनुशासन की जड़ है , इसे नियमित रूप से करवाया जाए। उक्त बातों पर अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित शुकवार सुबह की परेड के दौरान जोर दिया। पुलिस विभाग एक अनुशासित विभाग है, जहां का कार्य अनुशासन पर ही चलता है। इसमें कमांड व कंट्रोल का महत्व बहुत होता है। विशेषकर विपरीत लॉ एंड ऑर्डर में और भी आवश्यक हो जाता है । परेड जवानों और अधिकारियों को शारीरिक मजबूती के साथ मानसिक दृढ़ता सिखलाती है। आज आयोजित शुक्रवार के परेड…
Read Moreभाजपा के बयानों से स्पष्ट है कि वो आदिवासी आरक्षण के विरोधी है : आरएसएस भाजपा के नेता हमेशा आरक्षण खत्म करने की बात करते है – धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा के बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के बयानों से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा आदिवासी आरक्षण की विरोधी हैं इसीलिए आरक्षण बहाली के लिये किये जा रहे प्रयास का विरोध कर रही। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार सभी वर्गों को उनका कानूनी अधिकार हक देने प्रतिबद्ध है और इसके लिए विधानसभा के विशेष सत्र का आयोजन किया गया है और विधानसभा के विशेष सत्र के लिए आरक्षण संशोधन विधेयक 2022 के मसौदे को…
Read More