जशपुर : जनहानि के एक मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के एक मामलें में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत मनोरा विकासखण्ड के ग्राम सुरजुला, निवासी स्व. इलिजाबेद की आकाशीय बिजली गिरने से 07 सितम्बर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री भिन्सेंट खलखो हेतु 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम एण्ड व्हीव्हीपीएटी वेयर हाऊस का किया निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकरी छत्तीसगढ़ रायपुर निर्देशानुसार तहसील कार्यालय परिसर स्थित ईव्हीएम एण्ड व्हीव्हीपीएटी वेयर हाऊस का संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आर.पी. चौहान द्वारा आज मासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। संयुक्त कलेक्टर श्री चौहान द्वारा वेयर हाउस का बाह्य निरीक्षण करते हुए ईव्हीएम एण्ड व्हीव्हीपीएटी मशीनों के रख-रखाव एवं सुरक्षा हेतु लगाए गए सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। उन्होंने वेयर हाऊस की साफ सफाई एवं सुरक्षा पर विशेष…

Read More

कांसाबेल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10  दिसम्बर को दिव्यांगजनो की शारीरिक जांच एवं पंजीयन हेतु शिविर आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कांसाबेल : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग द्वारा  जिले के दिव्यांगजनों को विशिष्ट पहचान-पत्र ( न्क्प्क् कार्ड) जारी करने हेतु सभी जनपद पंचायत मुख्यालयों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उप संचालक समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में लगभग 13 हजार 199 दिव्यांगजनों के विशिष्ट पहचान पत्र जारी किया जाना शेष है। इस हेतु शेष दिव्यांगजनों का ग्राम पंचायतवार शारीरिक जांच एवं यूडीआईडी पोर्टल मे पंजीयन हेतु जिले के समस्त जनपद पंचायत मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य…

Read More

श्रीमती देवकी बाई को मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का मिला लाभ: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने गृह भेंट करके पोष्टिक भोजन, नियमित दवाई सेवन करने की दी जानकारी

देवकी का वजन 43 किलोग्राम से बढ़कर 48 किलोग्राम एवं हिमोग्लाबिन की मात्रा 7.2 ग्राम से बढ़कर 13 ग्राम पर स्थिर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : महिला एवं बाल विकास विभाग के  माध्यम से एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना तपकरा-2 के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान योजना अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों के दर्ज हितग्राही में 0-3 वर्ष के कमजोर श्रेणी के बच्चों, गर्भवती माता एवं शिशवती माता 15 से 49 वर्ष की एनीमिक महिलाओं हेतु मुख्यमंत्री सुपोषण योजना में गर्म पके भोजन आंगनबाड़ी केन्द्र स्तर पर खिलाया जा रहा…

Read More

नारायणपुर पुलिस के द्वारा वृद्ध एवं बीमार महिला को ईलाज हेतु पहुंचाया अस्पताल, संवेदनशील पुलिसिंग की दिशा में नारायणपुर पुलिस की कार्यवाही

जिला पुलिस बल, डी.आर.जी. एवं छ.स.बल के द्वारा समन्वय स्थापित कर जरुरतमंद महिला को पहुंचाया अस्पताल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, नारायणपुर नारायणपुर : पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार (भा.पु.से.) के नेतृत्व में नारायणपुर पुलिस के द्वारा एक ओर नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर सामुदायिक पुलिसिंग एवं बुनियादी पुलिसिंग के अंतर्गत  आम जनता से समन्वय स्थापित कर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में आज थाना ओरछा से डीआरजी, जिला पुलिस बल एवं छ.स.बल की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान हेतु क्षेत्र में निकली थी, जहाँ इस…

Read More

महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा के अंतर्गत रणजीता स्टेडियम जशपुर के पास कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं/बालिकाओं को उनसे संबंधित और निःशुल्क हेल्पलाईन नंबर 1098 के बारे में दी गई जानकारी !

इस कार्यक्रम में समर्पित संस्था चाईल्ड लाईन एवं एन.जी.ओ. जशपुर जन विकास संस्था का रहा विशेष योगदान, समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : जिला पुलिस जशपुर द्वारा ”महिला हिंसा विरोध पखवाड़ा“ के अंतर्गत आज दिनांक 09 दिसंबर 2022 को जिला मुख्यालय जशपुर स्थित रणजीता स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं के विरूद्ध होने वाले हिंसा को समाप्त करने, दहेज प्रथा, लैंगिक उत्पीड़न, दुष्कर्म, छेड़छाड़ एवं महिलाओं के विरूद्ध सायबर क्राईम संबंधी अपराध की विस्तृत जानकारी देकर इससे बचाव एवं विरोध करने के संबंध में जानकारी दिया गया। इस…

Read More

जिला पुलिस जशपुर द्वारा ‘हमर बेटी- हमर मान’ जागरूकता अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित बालिकाओं को किया गया जागरूक, कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिये निर्मित अभिव्यक्ति एप्प का किया गया  व्यापक प्रचार-प्रसार.

यह कार्यक्रम थाना कांसाबेल क्षेत्र के ग्राम टांगरगांव एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांसाबेल में आयोजित किया गया. उपस्थित छात्र/छात्राओं एवं आमलोगों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुये दी गई यातायात नियमों की जानकारी. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर कांसाबेल : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बालिकाओं/युवतियों के सर्वांगीण विकास एवं सुरक्षा की दृष्टिकोण से ”हमर-बेटी, हमर मान“ कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी.रविशंकर (भा.पु.से.) द्वारा आज दिनांक 09 दिसंबर 2022 को थाना कांसाबेल क्षेत्र के ग्राम टांगरगांव एवं शासकीय कन्या…

Read More

लैंगिक असमानता के विरूद्ध महिलाएं चला रहीं हैं नयी चेतना का अभियान : समूह की महिलाएं रैली, नारे, गीत, नुक्कड़-नाटक के माध्यम से लोगों को कर रहीं जागरूक, 23 दिसंबर तक गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान !

जिला स्तरीय चित्रकला, रंगोली तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा, विजेताओं को किया जाएगा पुरस्कृत समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : राष्ट्रीय प्रबंधन मिशन के कैडर द्वारा जेंडर आधारित भेदभाव के विरूद्ध राष्ट्रीय स्तर पर जेंडर अभियान आयोजित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिले के सभी ग्राम पंचायतों में 23 दिसंबर तक राष्ट्रीय आजीविका मिशन के कैडर, समूह की महिलाओं के द्वारा लैंगिक उत्पीड़न, लैंगिक असमानता तथा भेदभाव के विरूद्ध ग्रामों में बड़े पैमाने पर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत समूह की महिलाएं जागरूकता…

Read More

कलेक्टर ने एसडीएम के प्रतिवेदन पर लिया संज्ञान : अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित सहायक ग्रेड-02 को किया निलंबित !

कर्मचारी के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण तहसील अजगरबहार के जनहित से जुड़े कार्य हो रहे थे प्रभावित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : कलेक्टर संजीव झा ने अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। कर्मचारी के अनुपस्थित रहने से जनहित से जुड़े कार्य प्रभावित होने के कारण कर्मचारी पर निलंबन की कार्यवाही की गई है। एसडीएम कोरबा के प्रतिवेदन अनुसार सहायक ग्रेड-02 कर्मचारी मनोज कुमार गोभिल 19 अक्टूबर 2022 से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित हैं। कर्मचारी के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण…

Read More

महिला एवं बाल अधिकारों की जागरुकता के लिए किया गया कार्यशाला का आयोजन, दी गई विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी !

महिलाओं के लिये जारी विभिन्न हेल्पलाईन नम्बर के साथ ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ के कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी दी गई समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जगदलपुर जगदलपुर : महिला एवं बाल अधिकारों के प्रति जागरुकता के लिए शौर्य भवन में कार्यशाला का आयोजन गुरुवार 8 दिसंबर को किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत महिला एवं बालिकाओं को घरेलू हिंसा अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम, बाल विवाह रोकथाम अधिनियम एवं अनैतिक व्यापार के अधिनियम के साथ अन्य विभिन्न महिला संबंधित कानून योजना के बारे में जागरूक करना…

Read More