समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के तहत अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य ने बम्हनीडीह ब्लॉक के बिर्रा में संचालित कस्तूरबा गाँधी आवसीय विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के शौचालय में साफ-साफाई व्यवस्था, छात्राओं को भोजन के रूप में दिए जाने वाले चावल एवं सब्जी की गुणवत्ता की भी जांच की। अपर कलेक्टर ने मेनू के अनुसार छात्राओं को पोषक आहार से संबंधित सब्जियां एवं समय पर नाश्ता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कस्तुरबा गांधी अवासीय विद्यालय…
Read MoreDay: December 12, 2022
पचेड़ा एवं सिंघुल के ग्रामीणों को कलेक्टर ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर जनदर्शन में शिवरीनारायण के ग्राम सिंघुल से आए ग्रामीणों द्वारा शादी के नाम से गांव में किए गए अतिक्रमण हटाने की शिकायत किए जाने पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देशित कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह जांजगीर तहसील अंतर्गत ग्राम पचेड़ा के ग्रामीणों ने तालाब को मत्स्य पालन हेतु दिए जाने वाले लीज का विरोध करते हुए कलेक्टर से शिकायत किया कि मछली पालन होने से ग्रामीणों को निस्तारी की समस्या उत्पन्न होगी। कलेक्टर ने इस मामले…
Read Moreराज्य स्तरीय दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 : प्रभारी सचिव ने राज्य स्तरीय दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 का किया शुभारंभ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ शासन के गृह, आवास एवं पर्यावरण सचिव और जिले के प्रभारी सचिव श्री धनंजय देवांगन द्वारा आज जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र में दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया। प्रभारी सचिव ने दिव्यांग खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनकों बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उप संचालक समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रतियोगिता के उद्घाटन में जांजगीर-चांपा और कोरबा के बीच पहला मैच खेला गया।…
Read Moreप्रभारी सचिव ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर की योजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध कार्य एवं पारदर्शी प्रशासन की दिशा में कार्य करें – धनंजय देवांगन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी सचिव और छत्तीसगढ़ शासन के गृह, आवास एवं पर्यावरण सचिव श्री धनंजय देवांगन ने आज जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को कलेक्टर का अंग बताते हुए जिले के विकास हेतु समयबद्ध एवं पारदर्शी प्रशासन के दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव ने जांजगीर-चांपा जिले को मैदानी जिला बताते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, सुपोषण, रोजगार, की दिशा में बेहतर कार्य करते हुए अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगो तक योजनाओं को…
Read Moreजिले के 14 हजार 593 गोबर विक्रेताओं ने गोबर बेचकर कमाये छह करोड़ 85 लाख रूपए
गौठानों में अब तक तीन लाख 42 हजार क्विंटल से अधिक की हुई गोबर खरीदी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सफल साबित हो रही है। जिले में गोधन न्याय योजना के प्रारंभ से अब तक योजना अंतर्गत 14 हजार 593 गोबर विक्रेताओं ने तीन लाख 42 हजार क्विंटल गोबर बेचकर छह करोड़ 85 लाख 17 हजार 489 रूपए कमाये हैं। जिले में गोधन न्याय योजना के सुचारू संचालन से ग्रामीणों को गांव में ही आर्थिक लाभ कमाने…
Read Moreकलेक्टर संजीव झा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न : आपसी सद्भाव-भाईचारे की परंपरा कायम रखते हुए मनायें त्यौहार, सभी धर्मों का करें सम्मान : कलेक्टर श्री झा
निर्धारित रूट अनुसार निकलेगी रैली-जुलुस, आयोजन के लिए एसडीएम की अनुमति जरूरी कार्यक्रमों की अनिवार्य रूप से हो वीडियोग्राफी, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने से बचें लोग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा आगामी दिनों में आयोजित त्यौहारों गुरू घासीदास जयंती, क्रिसमस पर्व एवं गुरू गोविंद सिंह जयंती को शांति पूर्वक मनाने के लिए आज जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। कलेक्टर श्री संजीव झा की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित बैठक मेें सभी पर्वों को शांति पूर्ण तरीके से मनाने के लिए शांति समिति के सदस्यों…
Read Moreकलेक्टर ने जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने अधिकारियों को दिए निर्देश
जन चौपाल में 30 से अधिक लोगो ने शिकायत और मांग से संबंधित आवेदन दिए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में जन चौपाल के माध्यम से आम नागरिकों की विभिन्न शिकायत, मांग से संबंधित 30 से अधिक आवेदनों को सुना। कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार समय पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। आज जन चौपाल में ग्राम भेरवा निवासी श्री रामस्वरूप ने संयुक्त स्वामित्व के कृषि भूमि पर अपने हिस्से की धान बेचने के अनुमति हेतु…
Read Moreअखिल भारतीय कश्यप-कहार-निषाद-भोई समन्वय समिति के राष्ट्रीय अधिवेशन में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री, धार्मिक मान्यताओं, भारतीय इतिहास के साथ ही देश के विकास में जल पोषित समाज का महत्वपूर्ण स्थान है – डॉ. रमन सिंह
समुद्री सीमा से जब भी विदेशी आक्रांताओं ने आक्रमण किया, तब उनके प्रहार से जूझते हुए सबसे पहला संघर्ष जलपोषित समाज ने किया है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय आदिवासी, कश्यप, कहार, निषाद समन्वय समिति के वर्ष 2022 के द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मिलित होकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ के पावन धरती पर समाज के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि समाज का स्थान न केवल हमारे देश के प्राचीनतम इतिहास में समाहित है बल्कि पुरे सम्मान…
Read Moreउपार्जन केंद्र में 291 बोरी धान जप्त, किसान कि जगह व्यापारी का धान लेकर पहुंचे थे, प्रशासन ने कि कार्यवाही
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर बिचौलियों द्वारा किसानों के पर्ची पर धान न बेचे जाने संबंधी कलेक्टर बिलासपुर व एसडीएम कोटा के निर्देशानुसार जांच टीम द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सेवा सहकारी समिति चपोरा के उपकेंद्र पोड़ी में जांच के दौरान कृषक श्रीमती बेचन बाई व सुशील मानिकपुरी का धान सेवा सहकारी समिति चपोरा के उपकेंद्र पोड़ी में विक्रय हेतु दिनांक 12/12/22 के लिए काटा गया था निरीक्षण में उक्त टोकन के विरुद्ध 141 बोरा धान कट्टी किस्म मोटा पतला एवं 150 कट्टी किस्म मोटा पतला जिसका क्रमश: ड्राइवर…
Read Moreराज्य योजना आयोग द्वारा सतत् विकास लक्ष्य को लेकर संभाग स्तरीय कार्यशाला, डिस्ट्रिक्ट इंडिकेटर फ्रेमवर्क पर अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण
डिस्ट्रिक्ट इंडिकेटर फ्रेमवर्क से योजनाओं की मॉनिटरिंग में आयेगी कसावट एस.डी.जी. डैशबोर्ड से होगी जिलो की रैंकिंग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर राज्य योजना आयोग द्वारा सतत् विकास लक्ष्य (एस.डी.जी.) के जिला स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग हेतु तैयार किये गये ’’डिस्ट्रिक्ट इंडिकेटर फ्रेमवर्क’’ तथा उस फ्रेमवर्क पर आधारित ’’एस.डी.जी. डैशबोर्ड’’ के संबंध में एस.डी.जी. संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों का संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला कार्यालय की मंथन सभाकक्ष में आयोजित किया गया। राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर…
Read More