कलेक्टर श्री ध्रुव ने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान की कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कलेक्टर पी.एस. ध्रुव ने जिले में धान खरीदी का जायजा लेने के लिए आज धान उपार्जन केल्हारी, घुटरा, डोडकी, कोटाडोल एवं रांपा केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। केल्हारी धान खरीदी केन्द्र में अनियमितता के चलते उन्होंने केन्द्र के सहायक नोडल अधिकारी श्री ओमप्रकाश श्रीवास सहित समिति प्रबंधक श्री सुरजन सिंह एवं धान खरीदी प्रभारी श्री प्रकाश सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस दौरान वहां धान बेचने डॉडहंसवाही के…
Read MoreDay: December 27, 2022
स्काई वॉक भ्रष्टाचार की जांच से भाजपा घबराई, नान, पनामा पेपर, जीरम, डी.के.एस, एक्सप्रेस-वे की भी जांच भी होना चाहिये – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा स्काई वाक भ्रष्टाचार की जांच से घबरा गयी है। इसीलिये भाजपा के नेता बौखलाकर अनर्गल बयानबाजी पर उतर आये है। यदि भ्रष्टाचार किया नहीं है तो डर किस बात का भाजपा को स्काई वॉक के जांच का स्वागत करना चाहिये। भाजपा को स्काई वॉक बनवाने की उपयोगिता के बारे में भी जनता को बताना चाहिये। आखिर क्या सोच कर रमन सरकार ने स्काई वॉक बनाया था? जिसमें 25 फीट ऊंचाई पर चढ़कर पैदल…
Read Moreभाजपा राजभवन जाये और सरकार ने जो 10 सवालो का जवाब दिया है उसे पढ़ लें, सदन में आरक्षण विधेयक का समर्थन करने वाले नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल एवं अपने विधायकों पर भाजपा को क्या भरोसा नहीं है? – धनंजय सिंह ठाकुर
आरक्षण मामले में भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर क्या नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का विरोध कर रहे हैं? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के बयान पर कड़ा प्रहार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर को राजभवन जाकर सरकार के द्वारा राजभवन को भेजे गए 10 सवालों का जवाब पढ़ लेना चाहिए। वैसे भी सरकार विधेयक के मामले में राजभवन के सवालों का जवाब दे ऐसी कोई नियमावली नहीं है। फिर भी सरकार ने राज्यपाल जी के सम्मान में 10…
Read Moreभाजपा के नेता झूठ बोलने की मशीन है, शराब बंदी पर सरोज पांडे का दोहरा रवैया – वंदना राजपूत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्यसभा सांसद सरोज पांडे के शराबबंदी के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि जिस प्रकार हाथी के दांत खाने का और दिखाने का और रहता है वैसे ही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का है। सरोज पांडेय एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता गण झूठ बोलने के मशीन है झूठ को बार-बार कहने से वो सच नहीं बनता है। 15 साल के शासन में पूर्ववर्ती रमन सिंह के सरकार ने प्रदेश के भोली-भाली जनता को नशे के गर्त में…
Read Moreभाजपा आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं होने दे रही, 3 जनवरी को राजधानी में होगी जन अधिकार महारैली, 1 लाख से अधिक लोग एकत्रित होकर भाजपा को बेनकाब करेंगे – मोहन मरकाम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस आरक्षण संशोधन विधेयक पर भाजपा को बेनकाब करने 3 जनवरी को जन अधिकार महारैली राजधानी रायपुर में निकालेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जन अधिकार महारैली में प्रदेश भर से एक लाख से अधिक लोग आयेंगे। भारतीय जनता पार्टी राजभवन की आड़ में राजनीति कर रही है। आरक्षण संशोधन विधेयक में विलंब भाजपा का साफ षडयंत्र लग रहा है। विधानसभा में पारित होने के बाद विधेयक राजभवन हस्ताक्षर होने गया है। वहां क्यो रूका है? किसके कहने पर रुका है? यह सभी…
Read Moreजिले के विभिन्न सहकारी बैंको में उठाईगिरी रोकने एवं किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो उसे ध्यान में रखते हुये लगाई गई है पुलिस व्यवस्था
व्यवस्था के लिए एक प्रधान आरक्षक एवं एक आरक्षक की लगाई गई है ड्यूटी. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : जिले के विभिन्न सहकारी बैंको में किसानों द्वारा बेचे गये धान की प्रथम किस्त का वितरण किया जाना है। जिसके कारण बैंको में काफी संख्या में किसान एकत्रित होते है, जिससे की असामाजिक तत्वों द्वारा भीड़ का फायदा उठाते हुये उठाईगिरी की घटना को अंजाम दिया जा सकता है, साथ ही किसानों की भारी मात्रा में भीड़ एकत्रित होने से अव्यवस्था भी बनी रहती है। उठाईगिरी की घटना को रोकने…
Read Moreकांग्रेस के शासन में हर क्षेत्र में पिछड़ गया छत्तीसगढ़, आगे बढ़ने की जगह रिवर्स गियर पर चल रहा प्रदेश : धरम लाल कौशिक
सर्वे में 20 राज्यों में छत्तीसगढ़ 16वें स्थान पर कांग्रेस की भूपेश सरकार का यही सर्टिफिकेट है : भाजपा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि पिछले लगभग 20 सालों से अलग-अलग क्षेत्रों में राज्यों की परफॉर्मेंस के फेक्चुअल आंकड़े लेकर एक पत्रिका सर्वे करती आई है जिसमें 50 लाख से ज्यादा आबादी के राज्यों को बड़े राज्य एवं 50 लाख से कम की आबादी के राज्यों को छोटे राज्यों की कैटेगरी में रखा गया है सर्वे में कुल…
Read Moreमुख्यमंत्री का कल का झूठ नहीं चला, हमने तथ्यों के साथ उनका उत्तर दिया इसलिए वे आज फिर मैदान में आ गए – संदीप शर्मा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा कि स्काईवॉक पर मुख्यमंत्री का कल का झूठ नहीं चला, हमने तथ्यों के साथ उनका उत्तर दिया इसलिए वे आज फिर मैदान में आ गए। भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा की गजब सरकार है यह, स्काईवॉक पर तीन कमेटी बनाई परंतु ईओडब्ल्यू से जांच करवा रहे है अपने प्रवक्ता के पत्र पर। साफ पता चल रहा है कि तीनों कमेटी ने कोई विपरीत रिपोर्ट नहीं दी उसके बाद राजनीतिक कारणों से यह आरोप लगा रहे हैं। संदीप शर्मा ने…
Read Moreधर्मांतरण की ठेकेदार सरकार विरोधियों पर कर रही अत्याचार – ओपी चौधरी
ललित यादव की संदिग्ध मौत पर भूपेश के खजाने में सिर्फ 50 हजार सीबीआई या न्यायिक जांच की जाए,50 लाख मुआवजा दे सरकार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने धर्मांतरण के विरुद्ध संघर्ष कर रहे युवक ललित यादव की लैलूंगा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर छत्तीसगढ़ सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए युवक के परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग की है। प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार लगातार मतांतरण करवा रही है। मतांतरण कराने…
Read Moreराज्यपाल के पूछे गए सवालों का जवाब कांग्रेस ने क्यों नहीं दिया आरक्षण के मामले में ढोंग कर रही है कांग्रेस: देवलाल ठाकुर
आरक्षण पर जवाब देने से बच रही है कांग्रेस दाल में कुछ काला है : भाजपा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देव लाल ठाकुर ने आरक्षण के मामले में कॉन्ग्रेस पर ढोंग करने का आरोप लगाया है। देव लाल ठाकुर ने कहा कांग्रेस का रवैया निराशाजनक है, वह केवल प्रपंच कर रही हैं मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजभवन द्वारा पूछे गए 10 प्रश्नों के जवाब कांग्रेस ने नहीं दिए हैं जबकि मीडिया में मुख्यमंत्री तक झूठ बोल रहे हैं कि सवालों के जवाब दे दिए गए…
Read More