भूपेश बघेल लव जिहाद के सबसे बड़े पैरोकार, कांग्रेस लव जेहाद के खुले समर्थन की कीमत चुकाने तैयार रहें – ओपी चौधरी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि उनका  बयान स्पष्ट बता रहा है कि वे लव जिहाद के  सबसे बड़े पैरोकार बने बैठे हैं। भूपेश बघेल के बयानों से स्पष्ट झलकता है कि वह हिंदुओं से कितनी नफरत करते हैं। वे छत्तीसगढ़ में  लव जिहाद को स्पष्ट रूप से समर्थन कर रहे हैं।  कांग्रेस की तुष्टिकरण की इसी मानसिकता के दर्द को देश लम्बे समय से झेल रहा है,इसी तुष्टिकरण की राजनीति…

Read More

कोविड़ की तैयारी का जायजा लेने मंडी कोविड़ हॉस्पिटल पहुँचे कलेक्टर, 20 वेंटिलेटर बिस्तर एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम तैयार,68 बिस्तरों तक बढ़ाई जा सकती है चंद घण्टो में सुविधा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार कोविड़ के प्रभाव को देखते हुए कलेक्टर रजत बंसल ने आज शाम कोविड़ से निपटने तैयारियों का जायजा लेने जिला मुख्यालय स्थित मंडी कोविड़ हॉस्पिटल पहुँचे। उन्होंने हॉस्पिटल में पहुँचकर उपकरणों एवं तैयारियों में संबध में स्वास्थ्य विभाग तैयारियों की समीक्षा एवं उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। इस दौरान श्री बंसल ने मरीज का ट्रैकिंग,आईसीयू, जनरल वार्ड, ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर विस्तृत जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज से 20 बिस्तर आईसीयू को पुनः प्रारंभ कर दिया गया है एवं…

Read More

कोविड़ से सतर्क एवं सावधान रहने की जरूरत-सीएमएचओ : पहले से टाइफाइड संक्रमित एवं कोविड़ पॉजिटिव एक मरीज की हुई मौत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम जुड़ा के निवासी 65 वर्षीय फिरत राम को जिला अस्पताल बलौदाबाजार में बेहोशी की हालत में 12 अप्रैल को भर्ती करवाया गया था। जहां उसकी आर टी पी सी आर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में जिला मुख्य चिकित्सा एवं अधिकारी डॉ एम पी महिस्वर ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक को पूर्व में 1 माह से लगातार बुखार बना रहता था जिसकी उसने जांच कराई थी जांच में उसकी टाइफाइड की…

Read More

प्राथमिकता से करें राजस्व प्रकरणों का निराकरण – कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों का निराकरण करने व राजस्व वसूली तेज करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठक में प्रशासन आपके द्वार अभियान के तहत राजस्व शिविर में प्राप्त आवेदन प्रकरणों, डिजीटल हस्ताक्षर, भू-राजस्व वसूली, नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, खाता विभाजन, व्यपवर्तन, फौती, आय, जाति, निवास, नक्शा-खसरा, अभिलेख दुरूस्ती, आरबीसी 6-4, वृक्ष कटाई अनुमति सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली और लंबित प्रकरणों…

Read More

आगामी विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए कर्मचारी डाटा प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में एण्ट्री करने संबंधी प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा आम निर्वाचन-2023 हेतु अधिकारी एवं कर्मचारियों की डाटा एण्ट्री, कर्मचारी डेटा प्रविष्टि सॉफ्टवेयर  (PPES-Polling Party Entry Software) में किये जाने के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मडावी ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन-2023 की कार्यवाही प्रारंभ हो गई है। इसके लिए जिला अंतर्गत आने वाले सभी विभाग, कार्यालयों की शत्-प्रतिशत डाटा एण्ट्री माह मई…

Read More

स्कूलों में अधोसंरचना, जरूरी मरम्मत और निर्माण के कार्याें को समय सीमा में करें पूरा – कलेक्टर

कलेक्टर ने ली शिक्षा विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग एवं निर्माण एजेन्सियों की बैठक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर चांपा कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शिक्षा विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं निर्माण एजेन्सियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने जिले के स्कूलों में स्वीकृत अतिरिक्त कक्ष, शौचालय, लघु मरम्मत कार्य, दीर्घ मरम्मत कार्य, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के कार्याें की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत नवीन सत्र…

Read More

बृजमोहन ने पूछा, क्या लव जिहाद का समर्थन कर रहे है भूपेश? लव जिहाद को लेकर भाजपाइयों पर भूपेश की निजी टिप्पणी अनुचित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर लव जिहाद पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कि भाजपा नेताओं पर की गई टिप्पणी पर बृजमोहन अग्रवाल ने कड़ा एतराज जताया है। बृजमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे गरिमामय पद में बैठकर इस तरह की निजी टिप्पणियां करना गैर जिम्मेदाराना तो है ही, लव जिहाद को समर्थन देने जैसा भी है। उन्होंने कहा कि अपना धर्म छुपाकर हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाने, शादी करने और बाद में प्रताड़ित करते हुए धर्म बदलवाने के बहुत से मामले सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ के ही कई गांव और…

Read More

बृजमोहन ने साधा प्रियंका गांधी पर निशाना, पूछा दंगाई सुलेमान के घर जा सकती है प्रियंका पर छत्तीसगढ़िया भुनेश्वर साहू के घर नही?

हिंदुओं के साथ दोयम दर्जे के रवैया रखती है कांग्रेस –बृजमोहन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर सवाल उठाते हुए प्रियंका गांधी से पूछा है कि वो छत्तीसगढ़ के बिरनपुर में उस हिंदू युवा भुनेश्वर साहू के घर क्यों नहीं गई जिसकी दंगाइयों ने पीट पीट कर हत्या कर दी है। जबकि हमने देखा है पुलिस की गोली से मरे बिजनौर के दंगाई सुलेमान के घर जाकर वो परिवार को सांत्वना देती है। क्या छत्तीसगढ़ के साहू समाज…

Read More

रविन्द्र भाटिया बने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय सदस्य     

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सिख समाज को कांग्रेस की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु कमेटी बनाई गई है जिसमे महाराष्ट्र के महेंद्र सिंह वोहरा को कोऑर्डिनेटर तथा अन्य 20 सदस्य नियुक्त किये गए है,इस राष्ट्रीय समिति में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ रविन्द्र सिंह भाटिया पत्थलगांव को भी सदस्य नामजद किया गया है, श्री भाटिया विगत 45 वर्षो से संगठन के स्थानीय एवम राज्य स्तर पर कार्य कर चुके है वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ के निर्वाचित उपाध्यक्ष है, सहकारिता,…

Read More

चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में ‘‘नेशनल पैथोलॉजी डे’’ का आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पं.जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के पैथोलॉजी विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ‘‘नेशनल पैथोलॉजी डे’’ का आयोजन किया गया। इंडियन एसोसिएशन ऑफ पैथोलॉजिस्ट एंड माइक्रोबायोलॉजिस्ट (आई.ए.पी.एम.) के आह्वान पर 13 अप्रैल को यह राष्ट्रीय पैथोलॉजी दिवस भारत के पैथोलॉजी और मेडिकल रिसर्च के पितामह डाॅ. व्ही.आर. खानोलकर के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर पैथोलॉजी  विभाग द्वारा स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिये पैथोलॉजी क्विज़ का आयोजन किया गया, जिसमें 4-4 एम.डी. विद्यार्थियों की चार टीमों ने भाग लिया। क्विज़…

Read More