स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने किया प्रेरित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आज करतला विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम कनकी, जोगीपाली और ग्राम कटबितला के गौठान का अवलोकन किया। तेज धूप होने के बावजूद उन्होंने पैदल ही एक कोने से दूसरे कोने तक गौठान में न सिर्फ वर्मी कम्पोस्ट निर्माण को देखा, गौठान से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाओं से उनके आजीविका गतिविधियों के संबंध में चर्चा करते हुए उन्हें गौठान में खाली जगहों का सदुपयोग करने की प्रेरणा दी। कलेक्टर ने ग्रामीण महिलाओं को…
Read MoreDay: April 21, 2023
अडानी के घोटाले बाज समधी को भी मोदी सरकार ने देश से भगा दिया – मोहन मरकाम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर अडानी के घोटाले को संरक्षण देने वाली मोदी सरकार ने अडानी के समधी को भी घोटाला कर देश से भागने दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि अडानी का समधी जतिन मेहता 7000 करोड़ डकार कर देश से भाग गया तथा दूसरे देश की नागरिकता ले लिया। जतिन मेहता के तार मान्टेरोसा नाम की कंपनियों से जुड़े है। मान्टेरोसा समूह मारीशस स्थित शेल कंपनियों का मालिक है यह वही शेल कंपनियां है जिन्होंने अडानी समूह में पैसा लगाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम…
Read Moreरमन सिंह ने मोदी सरकार को लिखे पत्रों में रद्द ट्रेन शुरू करने और आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा को हटाने की मांग क्यों नहीं की? – धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के केंद्र को लिखे पत्रों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रमन सरकार अपनी गिरती राजनैतिक साख बचाने केंद्र को पत्र लिखने का नया ड्रामा शुरू किये है। प्रदेश में एक दर्जन से भी अधिक मौके आये जब रमन सिंह को केंद्र को पत्र लिखना था तब नहीं लिखे, अब पत्र लिखकर खानापूर्ति कर रहे है। जब रमन सिंह मुख्यमंत्री थे तब महार जाति की आरक्षण की चिंता…
Read Moreकोरोना को लेकर नेता प्रतिपक्ष गलत बयानी कर भय न फैलायें – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कोरोना को लेकर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल द्वारा दिये गये बयान को प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रदेश में अनावश्यक भय फैलाने वाला बताया है। कोरोना से निपटने को लेकर राज्य सरकार की पूरी तैयारी है, किसी को डरने की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार और स्वास्थ्य अमला पूरी तरह सजग है और कोरोना के केस मिलना शुरू होते ही राज्य सरकार ने इसके लिये गाइड लाइन जारी कर दिया है। सभी जिलों अस्पतालों, सभी मेडिकल कॉलेजों एवं स्वास्थ्य केंद्रों, उप…
Read Moreगैर जिम्मेदार संसदीय कार्य मंत्री इस्तीफा दें – केदार कश्यप
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा है कि उन्होंने आरक्षण विधेयक जैसे गंभीर विषय की गंभीरता को नजरअंदाज करते हुए जिस प्रकार से महामहिम राज्यपाल द्वारा छत्तीसगढ़ आरक्षण संशोधन विधेयक लौटाए जाने का उल्लेख करते हुए टिप्पणियां की हैं और बिना इसकी पुष्टि किए प्रतिक्रिया व्यक्त की है तथा बाद में यह स्पष्ट हो जाने पर कि राज्यपाल ने आरक्षण विधेयक वापस नहीं लौटाया है, उनका यह कहना कि मीडिया की खबरों के…
Read Moreफरार वारंटीयों को पकड़नें 3 दिनों तक पुलिस का चला विशेष अभियान : समंस, जमानती वारंट, गिरफ्तारी वारंट और स्थाई वारंट भी किया गया तमिल
कोरबा जिले के समस्त थाना/चौकी में फरार वारंटीओं के लिए चलाया गया विशेष अभियान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा यू उदय किरण से प्राप्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीप त्रिपाठी, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया और एसडीओपी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी के मार्गदर्शन में दिनांक 17/04/2023 से 19/04/2023 तक जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने बीट अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित कराते हुए समंस , जमानती वारंट, गिरफ्तारी वारंट, स्थाई वारंट, की तामिली के लिए…
Read Moreईद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सूरजपुर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को ईद-उल-फितर पर्व शांतीपूर्वक मनाने को लेकर शांती समिति की बैठक लेने के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में शुक्रवार को जिले के थाना-चौकी प्रभारियों ने ईद पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने ईद-उल-फितर पर्व को शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाये जाने और कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस…
Read Moreकांग्रेस संगठन के बीच बदलाव को लेकर भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता का तंज, कांग्रेस में जाने और आने वालो के लंबी गुटीय लड़ाई चल रही है
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा है कि कांग्रेस के नेताओं और प्रदेश सरकार में कोहराम की गूंज सुनाई पड़ रही है। श्री गुप्ता ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की चल रही सियासी कवायद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह उठापटक इस बात की तस्दीक करती है कि कांग्रेस के अंदरखाने सत्ता और संगठन में तालमेल का अभाव है। चुनावी वर्ष में कांग्रेस में इस ऊहापोह की परिणिति किस रूप में होगी? भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गुप्ता ने कहा कि…
Read Moreसाढ़े चार साल कांग्रेस के कुशासन के चलते, प्रदेश में बढ़े महिला अपराध के मामले – शालिनी राजपूत
कोरबा में फिर हुई सात वर्षीय बच्ची हैवानियत की शिकार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था अपने साढ़े चार साल में नहीं संभाल पाई है। कांग्रेस शासन के साढ़े 4 वर्ष के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में 7000 से अधिक महिलाएं व बच्चियां दुराचार की शिकार हो गई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में महिला अपराध की घटनाएं बड़ी है उससे या लगता है कि कांग्रेस सरकार…
Read Moreअतिरिक्त प्रगणक लगाकर समय-सीमा में पूर्ण करें सर्वे का काम: कलेक्टर
सर्वे की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के अंतर्गत 20 अप्रैल तक 2 लाख 45 हजार 493 परिवारों का सर्वेक्षण किया जा चुका है। सर्वेक्षण के लिए अब 9 दिन बचे है। इस अवधि में बचे लगभग 90 हजार परिवारों का सर्वेक्षण किया जाना है। विदित हो कि जिले में चारों विकासखण्ड-बिल्हा, मस्तूरी, कोटा, तखतपुर मिलाकर 3 लाख 35 हजार 692 परिवारों के सर्वेक्षण का लक्ष्य रखा गया है। कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज सर्वेक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा…
Read More