विस्तृत जानकारी के लिए जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास से कर सकते हैं संपर्क समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार अत्योदय स्वरोजगार (अनुसूचित जाति वर्ग) एवं आदिवासी स्वरोजगार (अनुसूचित जनजाति वर्ग) योजनांतर्गत व्यवसाय करने हेतु ऋण लेने के इच्छुक व्यक्ति जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष है एवं वार्षिक आय ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में 1 लाख 50 हजार हो बैंक के माध्यम से ऋण स्वीकृत कराकर अधिकतम 10 हजार रूपए अनुदान देने का प्रावधान है। इच्छुक व्यक्ति जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति…
Read MoreMonth: May 2023
जशपुर : प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों में प्रवेश की सूचना जारी
कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जून तक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सहायक आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा राजीव गांधी प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों के शैक्षणिक सत्र 2023-24 में कक्षा 09वीं में ऑनलाईन प्रवेश की सूचना जारी की गई है। जिसमें ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की प्रांरभ तिथि 31 मई एवं अंतिम तिथि 12 जून निर्धारित है। आवेदन https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail लिंक के माध्यम से ऑनलाईन कर सकते हैं। ऑनलाईन भरे गए आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार 13 से…
Read Moreउन्नत कृषि का सपना साकार करेगा उद्यानिकी महाविद्यालय : संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने किया उद्यानिकी महाविद्यालय निर्माण की भूमि पूजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर संसदीय सचिव और कुनकुरी के विधायक यू. डी. मिंज के विशेष प्रयास से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुनकुरी में कृषि महाविद्यालय के बाद, उद्यानिकी महाविद्यालय की स्वीकृति देते हुए, 9 करोड़ 18 लाख रूपये का बजट जारी कर दिया है. संसदीय सचिव और कुनकुरी के विधायक यु ड्डी मिंज ने जिले के कुनकुरी ब्लाक के रानी कॉम्बो गाँव में इस महाविद्यालय के भवन निर्माण की आधारशील रखी. शिलन्यास समारोह को सम्बोधित करते हुए संसदीय सचिव मिंज ने कहा कि जशपुर को प्राकृतिक और कृषि पर्यटन जिला…
Read Moreबस्तर ने 15 साल तक भाजपा के शोषण के दंश को झेला है, बस्तर दौरे में ओम माथुर बस्तर के आदिवासियों से माफी मांगे – मोहन मरकाम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा के प्रभारी ओम माथुर अपने बस्तर प्रवास के दौरान रमन सरकार के द्वारा किये गये अत्याचार और शोषण के लिये बस्तर के लोगो से माफी मांगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा कल भी आदिवासी विरोधी थी, आज भी आदिवासी विरोधी है। 15 साल के भाजपा के शासन काल में बस्तर के आदिवासियों के संवैधानिक अधिकार को भाजपा ने बंधक बनाकर रखा था। 15 सालों तक बस्तर के आदिवासी सुरक्षा बलों और नक्सलवाद के दो पाटों में पिस रहे थे। छोटी-छोटी धाराओं…
Read Moreराज्य स्तरीय रामायण मानस गायन प्रतियोगिता में देवकुमार मानस मंडली को मिला तीसरा स्थान, जिले का बढ़ाया मान
प्रतियोगिता में 2 लाख रूपए का पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर चांपा राज्य स्तरीय रामायण मानस गायन प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ में जनपद पंचायत बलौदा की ग्राम पंचायत कुदरी की देव मानस मंडली ने प्रतिनिधित्व करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया। इस उपलब्धि पर जिला कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्य स्तरीय रामायण प्रतियोगिता में जिला पिछले तीन सालों से लगातार स्थान प्राप्त कर रहा है। रामायण…
Read Moreसाप्ताहिक समय सीमा की बैठक संपन्न : कलेक्टर ने की विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा ; शाला, भवनों के मरम्मत के कार्य नए शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पूर्व पूर्ण करने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने जिले के विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों तथा पेंशन प्रकरणों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अमामी निर्वाचन के मद्देनजर मतदान केन्द्रों में दिव्यांगजनों के लिए रैम्प की व्यवस्था करना, पेयजल, फर्नीचर, विद्युत, शौचालय सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों हेतु नियुक्त बूथ…
Read Moreप्रभु श्रीराम के ननिहाल में गूंजेगी प्रभु की अरण्य कथा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम के ननिहाल के रूप में पूरी दुनिया में अपनी एक विशेष पहचान रखता है। सदियों से भगवान श्रीराम का नाम छत्तीसगढ़ के आम जन जीवन में रचा-बसा है, प्राचीन समय में दंडकारण्य रहा आज का छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम की तपोभूमि रही है, एक सामान्य मानव से मर्यादा पुरुषोत्तम राम बनने के पड़ाव में भगवान श्रीराम ने दण्डकारण्य आधुनिक छत्तीसगढ़ में लंबा समय बिताया था। छत्तीसगढ़ की इस गौरवशाली आध्यात्मिक विरासत से नई पीढ़ी को अवगत कराने के क्रम में राज्य सरकार प्रदेश के…
Read Moreअब शहरों से ही नहीं, गांव से भी तैयार हो रहे उद्यमी : रूरल इंडस्ट्रियल पार्क पुहपुटरा में महिला उद्यमी चला रहीं बेकरी यूनिट, टसर रेशम धागाकरण का काम भी जारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा रोजगार के नए अवसर सृजन और लघु उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में रीपा यानी महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क की शुरुआत की गई है। गांव में ही महिलाओं और युवाओं को रोजगार मिलने से लोगों के पलायन में कमी आ रही है। सरगुजा जिले में प्रत्येक विकासखंड में 2-2 रीपा की स्थापना की गई है जहां लघु उद्यम के रूप में गतिविधियां शुरू की गई हैं। इसी क्रम में सरगुजा जिले के विकासखंड…
Read Moreकांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में कैमेरा में देखा गया दुर्लभ माउस डियर
हिरण प्रजाती में सबसे छोटा होता है माउस डियर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन द्वारा लगातर वन्यजीवो के संरक्षण के दिशा में कार्य करने से दुर्लभ प्रजातियों का रहवास सुरक्षित हुआ है। हाल ही में राष्ट्रीय उद्यान में दुर्लभ प्रजाती माउस डियर की तस्वीर कैमेरा ट्रेप में कैद हुई है। राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन द्वारा स्थानीय युवाओं को पेट्रोलिंग गार्ड के रूप में रोजगार उपलब्ध कराया गया है जिससे लगातार पेट्रोलिंग और मॉनिटरिंग कर वन्यजीवों के रहवास का संरक्षण किया जा रहा है। साथ ही राष्ट्रीय उद्यान…
Read Moreकलेक्टर ने जनदर्शन में लोगों की सुनी समस्याएं
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने आम नागरिकों की समस्याओं और आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जांच कर निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज राशन कार्ड, पेंशन, आवास, राशन, पानी की समस्या, रोजगार सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मुलाकात कर लगभग 113 आवेदन दिए। जनदर्शन में ग्राम निपनिया निवासी श्री शिवचरण पाटले ने मई 2022 से किसान पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। कलेक्टर…
Read More