गेड़ी चढ़े, रहचुली में झूले, हरेली के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास, मुख्यमंत्री ने सपरिवार हरेली तिहार में की पूजा-अर्चना, अच्छी फसल और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आज परंपरागत रूप से छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार हरेली परिवार व आमजनों संग धूमधाम से मनाया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल एवं परिजनों के साथ विधिवत रूप से ग्राम देवी-देवताओं, तुलसी माता, नांगर, कृषि उपकरणों, गेड़ी और गौमाता की पूजा कर अच्छी फसल, किसानों और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। हरेली के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास- हरेली तिहार के लिए मुख्यमंत्री निवास को पूरी तरह ग्रामीण परिवेश से सजाया गया…

Read More

हरेली त्योहार के मद्देनजर, अवैध शराब के विरुद्ध जिला पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विशेष अभियान के अंतर्गत की गई कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

आरोपीगण – (01) मोतीराम बघेल उम्र 35 साल निवासी बरभांठा थाना नवागढ़, (02) संजय कोशले उम्र 21 साल निवासी केरा थाना नवागढ़, (03) श्रीमती प्रमिला कोसले उम्र 30 साल निवासी केरा थाना नवागढ़. आरोपियों के कब्जे से बरामद कच्ची महुआ शराब – (01) मोती राम बघेल के कब्जे से 100 लीटर, (02) संजय कोसले के कब्जे से 110 लीटर, (03) श्रीमती प्रमिला कोसले से 105 लीटर. सबरिया डेरा ग्राम कमरीद पामगढ़ में लावारिश हालत में 800 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद, जिसका टीम द्वारा नष्टीकरण किया गया. कुल कच्ची महुआ…

Read More

शासकीय उचित मूल्य दुकान से चावल की बोरियां चुराने वाले तीन आरोपी हुए गिरफ्तार, आरोपियों में एक विधि के साथ संघर्षरत बालक सम्मिलित …..!

आरोपियों से गवाहों के समक्ष 5 बोरी चावल की बरामदगी कर विधिवत की गई है जब्ती समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़/खरसिया : पुलिस चौकी खरसिया द्वारा वार्ड क्रमांक 3 खरसिया के उचित मूल्य दुकान से 15-16  जुलाई की दरमियानी रात चावल बोरी चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक विधि के साथ संघर्षरत बालक है। चोरी को लेकर कल पुलिस चौकी खरसिया में रामकिशन आदित्य द्वारा आवेदन देकर शासकीय उचित मूल्य दुकान का ताला तोड़कर कोई अज्ञात चोर करीब 15 बोरी चावल चोरी कर…

Read More

हरेली उल्लास का त्योहार, उल्लास के लिए वातावरण जरूरी, कृषि हितैषी योजनाओं से किसानों में आई आर्थिक समृद्धि से बना उल्लास का वातावरण : कृषि हितैषी योजनाओं ने लौटाया हरेली का उत्साह – मुख्यमंत्री श्री बघेल

प्रदेश की संस्कृति को सहेजने के साथ ही लोगों को आर्थिक संबल प्रदान करने का कार्य किया छत्तीसगढ़ सरकार ने समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हरेली त्योहार केवल गेड़ी चढ़ने का त्योहार नहीं है। यह जीवन के उल्लास का त्योहार है। जीवन में उल्लास ऐसे ही नहीं आता। इसके लिए वातावरण बनाना होता है। हमारे प्रदेश में किसानों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। पिछले पौने पांच सालों में हमारी सरकार ने कृषि हितैषी नीतियां बनाईं जिससे किसान के घर खुशियां लौटीं हैं। आज हरेली…

Read More

मुख्यमंत्री ने हरेली तिहार पर अत्याधुनिक तकनीक से जन्मी बछिया की पूजा-अर्चना की

मुख्यमंत्री निवास के गौशाला में कृत्रिम गर्भाधान से 07 जून को बछिया का हुआ था जन्म समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज हरेली तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में अत्याधुनिक तकनीक से जन्मी बछिया और उसकी मां की पूजा-अर्चना की और उन्हें हरी घास, चारा और आटे की लोई खिलाई। बछिया का जन्म पिछले जून माह की 07 तारीख को लिंग वर्गीकृत वीर्य (सेक्स सॉर्टेड सीमेन) द्वारा कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से हुआ है। गौरतलब है कि हरेली तिहार पर पशुधन सहित खेती-किसानी से जुड़े औजारों…

Read More

जशपुर जिले के नवसंकल्प शिक्षण संस्थान में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किये जा रहे हैं विभिन्न नवाचार : अलग -अलग टीम बनाकर ग्रुप डिस्कशन के साथ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

रिसोर्स पर्सन को आमंत्रित कर सेमीनार का आयोजन सप्ताहिक टेस्ट लेकर लगातार छात्रों को प्रतिस्पर्धी वातावरण देने का प्रयास संस्थान में हरेली त्यौहार पर पारंपरिक खेलों का आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन द्वारा डीएमएफ मद अंतर्गत संचालित नवसंकल्प शिक्षण संस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता सुनिश्चित करने हेतु लगातार प्रयास(नवाचार) किये जा रहे हैं। संस्थान के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया की  प्रति शनिवार सभी छात्रों को अलग-अलग टीमों में बाँट कर क्विज प्रतियोगिता आयोजित करायी जा रही है जिसमे कर्रेंट अफेयर्स के साथ साथ विभिन्न…

Read More

रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसों की मांग कर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !

आरोपी – (01) रंजीत मिश्रा उम्र 29 साल साकिन कलेक्ट्रेट कॉलोनी जांजगीर, (02) निखिल सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष साकिन चंदनीया पारा जांजगीर आरोपीगण के विरूद्ध धारा 341, 294, 506, 327, 34 भादवि के अंतर्गत चौकी नैला पुलिस ने की कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  दिनांक 16 जुलाई 2023 को प्रार्थी अंकित चौरसिया साकिन दरी पारा नैला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अपने साथी आयुष चौहान को साथ लेकर मोटर साइकिल से दिनांक 15 जुलाई 2023 के रात्रि करीब 7:30…

Read More

दशगात्र  में जंगली मशरूम खाने वाले की स्थिति नियंत्रण में – सीएमएचओ जशपुर

बेहतर चिकित्सा उपचार के लिए तत्काल टीम गठित कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना भेजी गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रंजीत टोप्पो ने बताया कि विगत दिनों 16 जुलाई को विकासखंड के ग्राम चलनी से दशगात्र में आए एक ही परिवार के 15 लोगों की जंगली मशरूम खाने के बाद उल्टी और बेहोशी की शिकायत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना में भर्ती कराया गया है। अभी मरीजों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा से तत्काल टीम गठित कर…

Read More

जशपुर विधायक ने किया छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल का शुभारंभ : छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में होंगे रस्सा कस्सी, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़ ,भंवरा, कबड्डी सहित 16 पारम्परिक खेल

हरेली तिहार और छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक की बधाई एव शुभकामनाएँ दी गेड़ी और रस्सा कस्सी का खूब लिया आनंद छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलों से नयी पीढ़ी को अवगत कराने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन -विधायक विनय भगत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2023 -24 जिला स्तरीय खेल का शुभारंभ रिमझिम फुहारों के बीच आज इचकेला ग्राम पंचायत के ग्राउंड में  जशपुर विधायक श्री विनय भगत ने  छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित  कर किया।  इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती कल्पना लकड़ा, बीडीसी श्री अमित महतो, श्री अजय…

Read More

हरेली तिहार पर जशपुर विधायक ने परंपरा के अनुसार कृषि यंत्रों का पूजनकर, गौ माता को खिलाया चारा, बालाछापर गौठान परिसर में किया पौधारोपण

जिले वासियों को हरेली तिहार की दी बधाई एवं शुभकामनाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आज छत्तीसगढ़ के पहली तिहार हरेली पर्व के शुभ अवसर पर जशपुर के बालाछापर गौठान में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री विनय भगत ने छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र एवं किसानों के खेती में उपयोग होने कृषि यंत्रों जैसे नागर, जुड़ा, रापा हंसिया, कुदारी, व धरती माता का पूजा अर्चना कर जिले वासियों को हरेली तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने गौ माता की पूजा कर उन्हें अपने हाथों से चारा खिलाया साथ ही गौठान…

Read More