भारतीय जनता पार्टी के देश के राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुँचे 57 विधायकों का प्रवास प्रशिक्षण वर्ग सोमवार को राजधानी के प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुआ आयोजित.

एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश लेकर जिलों में जाएंगे विधायकगण – अरुण साव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के देश के राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुँचे 57 विधायकों का प्रवास प्रशिक्षण वर्ग सोमवार को राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ। वर्ग के विभिन्न सत्र में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और कार्यक्रम संयोजक अभय पाटिल (कर्नाटक) उपस्थित थे। उद्घाटन सत्र में आए हुए विधायकों को संबोधित करते…

Read More

सुश्री शालिनी गुप्ता को दिल्ली में मिला नेशनल यूथ ब्रिलियंट अवार्ड 2023, सांसद मनोज तिवारी के हाथों से मिला सम्मान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/बगीचा कन्यादान फाउंडेशन की ओर से दिल्ली मे आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड की सुश्री शालिनी गुप्ता को नेशनल यूथ ब्रिलियंट अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। यह आवर्ड दिल्ली में कन्यादान फाउंडेशन द्वारा पूरे हिंदुस्तान के विभिन्न राज्यों से समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 युवाओं को दिया गया। इस अवार्ड समारोह में शालिनी गुप्ता की अनुपस्थिति मे शालिनी के अभिभावक तुल्य रौनियार दर्पण टीम के दिल्ली संरक्षक एवं समाजसेवी केदार प्रसाद गुप्ता ने सम्मान ग्रहण किया। इस…

Read More

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को राज्य के नेताओं पर भरोसा नहीं बाहर के विधायकों को प्रचार प्रसार का ट्रेनिंग दे रहे – धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को प्रदेश के नेताओं पर भरोसा नहीं है इसलिए प्रदेश के बाहर से विधायक को छत्तीसगढ़ लाकर चुनाव प्रचार-प्रसार की ट्रेनिंग दे रहे हैं। भाजपा ने जो पहली सूची जारी की है उसमें से कई चेहरे दूसरे दलों से आए हुए हैं, कुछ लोगों का भाजपा से रिश्ता नया है। बीजेपी छत्तीसगढ़ में आयातित लोगों के सहारे चुनाव लड़ना चाहती है। प्रदेश की जनता का विश्वास भाजपा खो चुकी है। अब भाजपा अपने…

Read More

भूपेश बघेल सबसे लोकप्रिय चेहरा सभी सर्वे एजेंसियों के आंकड़े कांग्रेस के पक्ष में, कांग्रेस 75 से अधिक सीट जीतकर कांग्रेस सरकार बनाएगी – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर विभिन्न एजेंसियों के ओपिनियन पोल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सभी एजेंसियों के ओपिनियन पोल के आंकड़े मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बढ़ती लोकप्रियता सरकार के कामो पर जनता की सन्तुष्टि पर मुहर लगा रही है। कांग्रेस के प्रति प्रदेश के किसान, युवा, व्यापारी, महिलाओं, का भरोसा बढ़ा। हर वर्ग के साथ न्याय भूपेश सरकार ने की है। चुनाव में किए गए वादों के प्रति प्रतिबद्धता और 36 बिंदुओं में किये गए वादों में से 34…

Read More

संरक्षा के 3 सजग प्रहरियों को मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय ने संरक्षा पुरस्कार से किया सम्मानित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा गाडियों की सुरक्षित एवं संरक्षित परिचालन सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार प्रयास हो रहा है | इसके अंतर्गत नियमित रूप से संरक्षा संगोष्ठी, विशेष संरक्षा अभियान सहित अनेक जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं | इसके साथ ही संरक्षा में सराहनीय योगदान देने वाले संरक्षा प्रहरियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है | इसी कड़ी में विगत दिनों अपनी ड्यूटी के दौरान असामान्य परिस्थिति को भांपते हुये सर्व संबंधितों को सूचना देकर संभावित दुर्घटना को टालने एवं संरक्षित रेल परिचालन में…

Read More

राष्ट्रपति से 22 अगस्त को भेंट करेंगे एकलव्य के 40 विद्यार्थी, वायुयान से पहली बार दिल्ली पहुंचे विद्यार्थी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु और केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा एवं केन्द्रीय जनजातीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह से छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के 40 विद्यार्थी 22 अगस्त को मुलाकात करेंगे। एकलव्य विद्यालय छत्तीसगढ़ के 40 विद्यार्थी पहली बार वायुयान से रवाना होकर आज दिल्ली पहुंचे। राष्ट्रपति, केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री और केन्द्रीय जनजातीय राज्य मंत्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों से नई दिल्ली में मुलाकात के दौरान जनजातीय विकास, जनजातीय गौरव दिवस, उनके शैक्षणिक विकास की प्रगति पर…

Read More

हाथों में जलाभिषेक का जल थामे कांवड़ लेकर मुख्यमंत्री ने किया दिव्य कांवड़ यात्रा का शुभारंभ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों के मंगल के लिए की पूजा-अर्चना भी गुढ़ियारी में मारूति मंगलम से आरंभ हुई दिव्य कांवड़ यात्रा, हटकेश्वर नाथ महादेव में जलाभिषेक करेंगे श्रद्धालु समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर श्रावण सोमवार पर आज पूरा प्रदेश शिव भक्ति के रंग में सराबोर रहा। राजधानी में भी शिवभक्ति की गूंज जगह-जगह सुनाई देती रही। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गुढ़ियारी में मारुति मंगल में दिव्य कांवड़ यात्रा में हिस्सा लिया। पारंपरिक अनुष्ठान तथा पूजा पाठ करने के पश्चात मुख्यमंत्री शिव भक्तों के साथ बैठे। पारंपरिक वाद्य यंत्रों के…

Read More

जिला नारायणपुर के थाना ओर्छा क्षेत्रान्तर्गत भटबेड़ा के जंगलों में आज सुबह लगभग 09:00 बजे पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़. सभी सुरक्षा बल सदस्य सुरक्षित, हथियार समेत एक शव भी किया गया बरामद.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर नारायणपुर : माओवादियों की प्लाटून नंबर 16 इनचार्ज मलेश, कमांडर विमला, इंद्रावती एरिया कमिटी का ओर्छा LOS कमाण्डर दीपक एवं ओर्छा LGS कमांडर रामलाल एसीएम एवं अन्य की उपस्थिति की आसूचना पर सुरक्षा बलों ने कार्यवाही की। मुठभेड़ में एक वर्दीधारी नक्सली मारा गया। एक .315 Bore Rifle तथा एक 12 Bore Rifle हथियार समेत एक शव भी बरामद किया गया। मुठभेड़ में सुरक्षा बल को किसी भी प्रकार की क्षति नहीं हुई है तथा सभी सुरक्षा बल सदस्य सुरक्षित हैं। मौके पर सर्चिंग डीआरजी/ बस्तर…

Read More

बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया का खतरा होता है अधिक, सोते समय करें मच्छरदानी का उपयोग

डेंगू से बचाव के लिए साफ-सफाई व जागरुकता जरूरी, लक्षण दिखे तो डॉक्टर से करें संपर्क, घरों के आसपास जल जमाव न होने दें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर जन-जागरुकता और जानकारी की कमी के कारण हर साल कई लोग डेंगू बुखार की चपेट में आ जाते हैं। जल जमाव और अधिक आबादी वाले क्षेत्रों में बरसात के पानी की सही निकासी नहीं होने के कारण गंदगी का फैलाव डेंगू के प्रसार का सबसे बड़ा कारण है। डेंगू के प्रति सचेत रहें, घर के आसपास पानी का जमाव न होने दें।…

Read More

बिना छाती खोले हार्ट के पुराने दो सर्जिकल वाल्व का पुनःप्रत्यारोपण, टावी वाल्व इन वाल्व तथा ट्राइकस्पिड वाल्व बैलून वाल्बुलोप्लास्टी हाई रिस्क प्रक्रिया एसीआई के कार्डियोलॉजी विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक संपन्न की

हृदय के दाहिने और बाएं दोनों तरफ के वाल्व में एक साथ बिना छाती खोले वाल्व प्रक्रिया बहुत ही असाधारण और दुर्लभ इससे पहले दो बार की हार्ट सर्जरी में चार वॉल्व हुए चेंज, धड़कन फिर भी असमान्य, धड़कन को सामान्य करने के लिए पेसमेकर लगाया, हार्ट पम्पिंग 20 प्रतिशत से भी कम, अंततोगत्वा गंभीर लक्षणों के साथ मरीज पहुंची थी एसीआई में डॉ. स्मित श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्डियोलॉजी विभाग की टीम ने एक साथ दो ख़राब सर्जिकल वाल्व का जांघ की नस के रास्ते जटिल पुनःप्रत्यारोपण कर सुरक्षित…

Read More