समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, गरियाबंद कलेक्टर आकाश छिकारा ने पाठकों की सुविधा के लिए विशेष पहल करते हुए पुस्तक दान महाभियान की शुरुआत की है। जिले में अभियान लगातार जारी है। जिलेवासी अभियान में भाग लेकर लगातार पुस्तक दान कर रहे है। इसी तारतम्य में आज अपर कलेक्टर श्री अविनाश भोई, जिला कोषालय अधिकारी श्री बी के तिवारी, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री अशोक पाण्डेय, खेल अधिकारी श्री श्याम चंद्राकर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में संकलनकर्ता को पुस्तके दान की। इनमे शैक्षणिक, ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजन सहित…
Read MoreMonth: August 2023
बस्तर संभाग अंतर्गत पुरूष एवं महिला सहायक आरक्षक के कुल 2258 पदों की चयन सूची जारी, डिस्ट्रिक्ट स्ट्राईक फोर्स आरक्षक विभागीय चयन प्रक्रिया पूर्ण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा जारी अधिसूचना के पालन में एवं पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर द्वारा जारी किए गये समय-सारिणी अनुसार सहायक आरक्षकों से डिस्ट्रिक्ट फोर्स (डी.एस.एफ.) आरक्षक पद हेतु विभागीय चयन प्रक्रिया अंतर्गत दिनांक 18 जुलाई 2023 तक सहायक आरक्षकों का सेवा मूल्यांकन किया गया। सेवा मूल्यांकन में योग्य पाये सहायक आरक्षकों का 24 जुलाई 2023 से 04 अगस्त 2023 तक शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया। विभागीय चयन प्रक्रिया अंतर्गत बस्तर रेंज के समस्त जिलों में सहायक…
Read Moreब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को 42 प्रतिशत मंहगाई राहत प्रदान करने मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
पेंशनरों के मंहगाई राहत के भुगतान के लिए सहमति के संबंध में मध्यप्रदेश के अधिकारियों को समुचित निर्देश देने का अनुरोध किया ताकि सहमति मिलते ही तुरंत महंगाई राहत प्रदान करने कार्रवाई की जा सके मध्यप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49(6) के अंतर्गत दोनों राज्यों के मध्य पेंशन पर महंगाई राहत के भुगतान हेतु सहमति आवश्यक श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स को 42 प्रतिशत महंगाई भत्ते देने की घोषणा की है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को शीघ्र 42 प्रतिशत मंहगाई राहत प्रदान करने मुख्यमंत्री श्री…
Read Moreराज्यपाल श्री हरिचंदन ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि विराट व्यक्तित्व, महान वक्ता व बहुमुखी प्रतिभा के धनी होने के साथ-साथ वे एक जननायक थे, जिन्हें विश्वभर में जाना जाता है। स्वर्गीय श्री वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर राजभवन में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर राज्यपाल श्री हरिचंदन ने भारत को विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए श्री वाजपेयी के योगदान का उल्लेख करतेे…
Read Moreन्यू मॉडर्न स्कूल चांटीडीह बिलासपुर में धूमधाम से समारोहपूर्वक मनाया गया 77 वाँ ‘स्वतंत्रता दिवस’
छात्र-छात्राओं ने रंगारंग देशभक्ति नृत्य, गीत, भाषण आदि की दी प्रस्तुति समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर बिलासपुर : न्यू मॉडर्न हाई स्कूल अशोक नगर सीपत रोड बिलासपुर में स्वतंत्रता दिवस की 76 वीं वर्षगाँठ धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शकुंतला जितपुरे व विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रश्मि जितपुरे (आयुर्वेद अधिकारी-ग्राम लखराम) जी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग देशभक्ति नृत्य, गीत, भाषण प्रस्तुत किया। संस्था की प्राचार्या श्रीमती किरण सिंह के द्वारा मुख्य अभ्यागतों का पुष्प गुच्छ…
Read Moreहाई स्कूल लोधमा में मना स्वाधीनता पर्व, मुख्य अतिथि सेराज खान ने किया ध्वजारोहण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर 77 वां स्वाधीनता पर्व का मुख्य समारोह शासकीय हाई स्कूल लोधमा में सम्पन्न हुआ। पर्व में आयोजित हुए समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत कुनकुरी के उपाध्यक्ष व कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सेराज खान उपस्थित रहे। समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान गाया गया. कार्यक्रम में शाला के प्राचार्य के साथ समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं ग्रामीण उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए. इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सेराज खान ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आपसी…
Read Moreब्रेकिंग : जिले में 9 पुलिस उप निरीक्षकों की नवीन पदस्थापना का आदेश हुआ जारी….देखे आदेश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक जिला जांजगीर चांपा विजय अग्रवाल द्वारा 16 अगस्त को जारी किये गये आदेश के अनुसार जिले के 9 पुलिस उप निरीक्षकों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश तक के लिये अस्थायी रूप से जिले में नई पदस्थापना पर भेजा गया है। देखे आदेश….
Read Moreकलेक्टर ने ग्राम पंचायत बेलर में मुख्यमंत्री हाट बाज़ार क्लिनिक के लिए शेड का किया शुभारंभ, बिना किसी बाधा के लोगों को मिलेगा स्वास्थ्य जांच और उपचार का लाभ.
कलेक्टर ने माह अंत तक जिले के सभी हाट बाज़ार क्लिनिक के लिए शेड निर्माण के कार्य पूर्ण करने दिये निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, गरियाबंद गरियाबंद : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दूरस्थ अंचल के लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के उददेश्य से मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके माध्यम से दूरस्थ अंचल के लोगों को बिना किसी परेशानी के स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। हाट-बाजारों में बिना किसी बाधा के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और इलाज हो सके, इस हेतु जिले के विभिन्न…
Read Moreजिला जनसंपर्क कार्यालय गरियाबंद के तीन कर्मी ‘स्वतंत्रता दिवस समारोह’ में हुए पुरस्कृत, मुख्य अतिथि श्री उपाध्याय एवं कलेक्टर श्री छिकारा ने किया सम्मानित !
संसदीय सचिव एवं कलेक्टर ने कर्मियों को अच्छे कार्य के लिए दी शुभकामनाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, गरियाबंद गरियाबंद : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित समारोह में जिला जनसंपर्क कार्यालय गरियाबंद में कार्यरत तीन कर्मी पुरस्कृत हुए। मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय और कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने तीनों कर्मियों को सम्मानित करते हुए अच्छे कार्य के लिए शुभकामनाएं दी। सम्मानित होने वाले कर्मियों में वाहन चालक श्री भरत लाल सोनी, जिला समन्वयक (सोशल मीडिया) श्री अनुराग पटेल एवं कंप्यूटर ऑपरेटर श्री राकेश सिन्हा सम्मिलित…
Read Moreकृषि केंद्रों में अधिकारियों की दबिश : अधिक कीमत पर यूरिया बेचने पर कृषि विभाग ने की बड़ी कार्यवाही
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर जिले में गत दिवस कुछ उर्वरक विक्रेताओं द्वारा उचित मूल्य से अधिक दर पर उर्वरक विक्रय की जानकारी मिली थी। जिस पर कृषि विभाग की संचालक ने संज्ञान लेते हुए संचालनालय कृषि छ.ग. रायपुर, संभागीय संयुक्त संचालक कृषि बिलासपुर, एवं उप संचालक कृषि बिलासपुर को संयुक्त दल गठन कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर संजीव कुमार झा के आदेश पर दल गठन उपरांत 14 अगस्त को विभिन्न उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों में निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम हरदीकला स्थित मेसर्स कौशिक कृषि केन्द्र में दबिश…
Read More