समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना से अब जिले के स्कूल संवरने लगे हैं। शाला भवन की मरम्मत, नवीनीकरण एवं जीर्णाेद्धार कार्य के साथ अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पत्थलगांव विकास खंड के शासकीय मिडिल स्कूल कुनकुरी को मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत मरम्मत कराया गया है। विद्यार्थियों ने बताया कि पहले छत खराब होने के कारण पानी टपकता था, जिससे पढ़ाई करने में समस्या जाती थी। अब स्कूल की मरम्मत हो जाने से पानी टपकने से मुक्ति मिल गई…
Read MoreDay: August 10, 2023
सुरक्षा और शांति बनाए रखने में पुलिस सेवा की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री ने माना में आधुनिक कंपोजिट इंडोर फायरिंग रेंज ‘लक्ष्य’ का किया शुभारंभ रायपुर, दुर्ग तथा बलरामपुर में पुलिस ट्रांजिट हॉस्टल भवनों का शिलान्यास रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर एवं सरगुजा में रेंज स्तरीय नए साईबर पुलिस थानों का लोकार्पण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के माना स्थित पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में आधुनिक कंपोजिट इंडोर फायरिंग रेंज ‘लक्ष्य’ का उद्घाटन किया। उन्होंने इस दौरान पुलिसिंग सेवा को और बेहतर बनाने के लिए नवीन पुलिस वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते हुए आधुनिक तकनीक तथा…
Read Moreस्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में आयोजित स्वागत समारोह की तैयारी हेतु बैठक सम्पन्न
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2023 को राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन की गरिमामय उपस्थिति में राजभवन में शाम 5ः30 बजे से ‘‘स्वागत समारोह‘‘ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश की रक्षा के लिए शहादत करने वाले सैनिकों के परिजनों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, पद्मश्री, पद्मभूषण से सम्मानित राज्य के नागरिकों, जनप्रतिनिधियोें सहित उत्कृष्ट कार्य कर राज्य का गौरव बढ़ाने वाले युवाओं, महिलाओं, एवं गणमान्य नागरिकों प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारी के लिए आज राजभवन में राज्यपाल के सचिव श्री अमृत…
Read Moreएसडीएम कुनकुरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुलदुला का किया निरीक्षण: मरीजों से सुविधाओं की ली जानकारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी एसडीएम श्रीमती श्याम पटेल ने आज दुलदुला विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुलदुला का निरीक्षण किया और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र की साफ-सफाई, मरीज वार्डो के चादर की स्थिति सहित सभी व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीएम श्रीमती पटेल ने मरीजों से चर्चा की और उनकी दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में निरीक्षण के दौरान बीएमओ, बीपीएम और ड्यूटी एमओ उपस्थित थे। केन्द्र में…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने ली महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक: कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने पालकों को जागरूक करने के दिए निर्देश
सरपंच, सचिव एवं स्थानीय प्रतिनिधियों को बैठक में अनिवार्य रूप से आमंत्रित करने के लिए कहा पहाड़ी कोरवा समुदाय के लोगों को जागरूक करने सभी विभागों से समन्वय कर सुपोषण चौपाल करें आयोजित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज महिला व बाल विकास विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने कुपोषित बच्चों की वर्तमान स्थिति जानकारी ली। कलेक्टर ने कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने, माता-पिता को जागरूक करने सरपंच सचिव एवं स्थानीय प्रतिनिधियों को बैठक में अनिवार्य रूप से आमंत्रित…
Read Moreजिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के सचिव ने जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
जेल के किचन को मरम्मत एवं बैरक को दुरूस्त व साफ-सुथरा रखने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डाहरिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री डमरूधर चौहान एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के सचिव श्री महेश कुमार राज के द्वारा विगत दिवस 07 अगस्त 2023 को जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जेल के बैरक नम्बर 1, 2 एवं 3 को दुरूस्त कराने, साफ-सुथरा रखने, कमरे आदि की पोताई कर ठीक करने एवं जेल किचन को मरम्मत कराने हेतु जेलर को निर्देशित…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने जिले के राइस मिलर्स की ली बैठक: राइस मिलर्स को समय पर चावल जमा नहीं करने वाले पर कार्यवाही करने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के धान उठाव उपरांत चावल जमा करने के संबंध में जिले के राइस मिलर्स की बैठक ली। बैठक में जिला खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, नागरिक आपूर्ति एवं जिले के राइस मिलर्स बैठक में शामिल हुए। कलेक्टर ने बैठक में एफसीआई एवं नान में चावल जमा करने की समीक्षा की एवं समय में चावल जमा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विगत एक माह में चावल जमा नहीं करने वाले राइस मिलर्स पर करवाई के…
Read Moreशासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जशपुर में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्र 2023-24 में छ.ग. राज्य की पॉलीटेक्निक संस्थाओं के डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है। पंजीयन प्रक्रिया का प्रथम चरण 11 से 15 अगस्त 2023 तक, द्वितीय चरण 22 से 26 अगस्त 2023 तक एवं तृतीय चरण 09 से 11 सितम्बर 2023 तक होगा। ऑनलाईन कांउसिलिंग का पंजीयन, संस्था एवं पाठ्यक्रम के आबंटन आदि का अवलोकन www.cgdteraipur.cgstate.gov.in पर किया जा सकता है। पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए नियम…
Read Moreजशपुर जिले में 01 जून से अब तक 492.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 492.4 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 10 अगस्त तक औसत वर्षा 570.6 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 0.2 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 536.3 मिमी, मनोरा में 517.1 मिमी, कुनकुरी में 651.3 मिमी, दुलदुला में 576.2 मिमी, फरसाबहार में 250.9 मिमी, बगीचा में 531.6 मिमी, कांसाबेल में 290.7 मिमी, पत्थलगॉव में 459.4 मिमी…
Read Moreछत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान जशपुर में विभिन्न पदों पर अनुबंध भर्ती हेतु 25 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान, लखनपुर सरगुजा द्वारा जशपुर जिले में समाज कल्याण विभाग की परियोजना जनक वृद्धा आश्रम में निः सहाय वरिष्ट नागरिक देखरेख संरक्षण हेतु क्रियान्वयन के लिए विभिन्न पदों पर अनुबंध भर्ती हेतु पात्र आवेदकों से 25 अगस्त 2023 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संथान जशपुर के संचालक से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संथान जशपुर, बांकीटोली के अधीन संचालित वृद्धाश्रम में देखरेख संरक्षण हेतु क्रियान्वयन के लिए प्रबंधक व अधीक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता, अंशकालिन चिकित्सक, नर्स व वॉड…
Read More