चोरी के मोबाइल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल !

आरोपी राजकुमार यादव उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 36 तोरवा पंप हाउस के पास तोरवा जिला बिलासपुर के विरूद्ध धारा 457,380 भादवि के अंतर्गत नैला पुलिस ने की कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शाहरुख उम्र 32 साल निवासी बिलासपुर हाल निवासी नैला जांजगीर द्वारा दिनांक 30 जुलाई 23 को चौकी नैला आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसका मोबाइल VIVO -Y73 को कोई अज्ञात चोर रात्रि में घर…

Read More

सरगुजा पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार मे लिप्त आरोपियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : थाना कोतवाली द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए 2 ड्रग तस्करों को किया गया गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से 240 नग अवैध नशीला कफ सिरफ किमती लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये किया गया बरामद। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सरगुजा अम्बिकापुर : आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन मे जिले मे क़ानून व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराने एवं नशे के अवैध कारोबार मे लिप्त संदेहियो पर लगातार पैनी नजर रखकर सख्त कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया हैं,इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (ग्रामीण) अखिलेश कौशिक…

Read More

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ जशपुर ने तीन दिवसीय स्काउटर गाइडर रिफ़ेशर कोर्स का किया आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ जशपुर ने झरगांव में तीन दिवसीय स्काउट गाइड रिफ्रेशर कोर्स कार्यक्रम आयोजित किया। उक्त आयोजन जिला मुख्य आयुक्त  हरिप़साद साय,  जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर पदेन जिला आयुक्त स्काउट  नरेन्द्र कुमार सिंन्हा,  सहायक जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर पदेन जिला आयुक्त गाइड सरोज खलखो, जिला सचिव गाइड  कल्पना टोप्पो,जिला संयुक्त सचिव  स्काउट सरीन राज, फादर आनंद कुमार  तिर्की जिला प़शिक्षण आयुक्त स्काउट, सुश्री अनिता तिग्गा  जिला प़शिक्षण आयुक्त गाइड के मार्ग दर्शन में किया जा रहा है. ज्ञात हो कि वार्षिक कार्यक्रमानुसार…

Read More

सहायक उपनिरीक्षक (अ) गोविंद पटेल हुए उपनिरीक्षक (अ) के पद पर पदोन्नत, पदोन्नत हुए गोविंद पटेल को पुलिस अधीक्षक द्वारा लगाया गया स्टार.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : पुलिस मुख्यालय रायपुर स्थापना बोर्ड के आदेश द्वारा सहायक उपनिरीक्षक (अ) श्री गोविंद पटेल जो वर्तमान में पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर में पदस्थ है, उनको उपनिरीक्षक (अ) के पद पर पदोन्नत किये जाने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा दिनांक 15 सितंबर 2023 को स्टार लगाकर बधाई दी गई।

Read More

संगीत : शानदार प्रस्तुतियों के साथ ‘श्रुति मंडल’ की शुरुआत, खैरागढ़ विश्वविद्यालय में गीत-ग़ज़लों की दिलचस्प गूंज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में नए शैक्षणिक सत्र के पहले श्रुति मंडल कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कला विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। कुलपति पद्मश्री डॉ. ममता (मोक्षदा) चंद्राकर की मुख्य उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार उत्साह के साथ शामिल हुआ। कुलपति डॉ. चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में शैक्षणिक सत्र के पहले श्रुति मंडल के लिए समिति के सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने गायन, वादन प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों, शोधार्थियों की प्रशंसा की। संगीत संकाय के अधिष्ठाता प्रो. डॉ. नमन दत्त के संगीत…

Read More

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया रायपुर एम्स में स्टाफ की कमी, बदहाली, और अव्यवस्था पर कब जवाब देंगे? – सुरेंद्र वर्मा

भाजपा का अस्तित्व बचाने संघर्षरत चुनाव सहप्रभारी मनसुख मंडाविया स्वास्थ्य सेवाओं में छत्तीसगढ़ की उपेक्षा पर मौन क्यो है? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि रायपुर एम्स में फैकल्टी और डॉक्टर के 38 प्रतिशत पद रिक्त हैं, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य सहायक पदों के 39 प्रतिशत पद रिक्त हैं मोदी सरकार की उपेक्षा के चलते रायपुर एम्स में स्वास्थ्य सेवा बदहाल है, मरीजों को भटकना पड़ रहा है लेकिन देश के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया विगत 2 महीनों से छत्तीसगढ़…

Read More

पियूष गोयल मुद्दाविहीन भाजपा की डूबती नैय्या बचाने झूठ बोलने आये थे – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल के बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुद्दाविहीन भाजपा की डूबती नैय्या बचाने पियूष गोयल झूठ बोलने आये थे। जिस पीडीएस के चावल की बात पर पियूष गोयल आरोप लगा रहे है केंद्रीय खाद विभाग के अधिकारियों का दल उसकी जाँच कर के जा चुका है कोई गड़बड़ी नहीं मिली। राज्य सरकार ने खुद जांच करवाया है, राशन दुकानों के स्तर पर जहां गड़बड़ी पायी गयी वहां पर एफआईआर भी दर्ज…

Read More

कांग्रेस ने शुरू किया अत्याधुनिक वॉर रूम, आधुनिक तकनीक के ज़रिए सीधी बूथ तक होगी पहुंच

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के चुनावी वॉर रूम का उद्घाटन किया। इस वॉर रूम में अलग-अलग विशेषज्ञता रखने वाले लोग जुड़े हुए हैं, यही से प्रदेश भर में संगठन पर बूथ स्तर तक पैनी नज़र के साथ, जन भावनाओं को टटोलकर रणनीति तय की जा रही है। कांग्रेस ने इस वॉर रूम में चुनाव को 360 डिग्री चलाने के लिए अलग अलग यूनिट तैयार की हैं। इनमें…

Read More

भाजपा ने छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किया,नड्डा छत्तीसगढ़ महतारी और छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगे – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस ने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जशपुर से भाजपा की तथाकथित परिवर्तन यात्रा को रवाना किया। इस यात्रा के लिये बनाये गये परिवर्तन रथ में छत्तीसगढ़ महतारी का चित्र सीढ़ी के नीचे लगाया था जिस पर लोग चढ़कर रथ के ऊपर जायेंगे, छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र को रौंदते हुये लोग भाजपा के परिवर्तन रथ पर चढ़ेंगे। यह भाजपा का छत्तीसगढ़ विरोधी…

Read More

छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की हार का सेहरा जेपी नड्डा के सिर में बंधेगा – दीपक बैज

छत्तीसगढ़ के हक और हितों पर भाजपा अध्यक्ष चुप थे केंद्र के सौतेले रवैय्ये पर भी नड्डा ने जवाब नहीं दिया महंगाई, बेरोजगारी, किसान पर नड्डा ने कुछ नहीं कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ में अपने नेता मोदी के समान बड़बोलापन दिखा कर गये। उनके पास मोदी सरकार के कामों पर बोलने को कुछ नहीं था। चंद्रयान, जी-20 पर ऐसी बातें कर रहे थे जैसे यह भारत की नहीं भाजपा की उपलब्धि हो, हर साल दो करोड़…

Read More