कांग्रेस अपने काले कारनामे याद रखे न रखे जनता को सब याद है, कांग्रेस का काला चिट्ठा जनता खोलकर रख देगी – अरुण साव

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी बुकलेट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देश में पारदर्शी, समावेशी और लोकतांत्रिक शासन प्रणाली की लगभग सभी संभावनाओं को पलीता लगाने वाली कांग्रेस पार्टी द्वारा आज भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जारी किया गया कथित काला चिट्ठा,वैश्विक टुकड़े- टुकड़े गैंग के भारत विरोधी एजेंडे का थोथा, बकवासपूर्ण और देश को बदनाम करने वाला दस्तावेज है. उदीयमान भारत के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के इस अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र का माकूल जवाब देश की समझदार जनता आने वाले…

Read More

जहरीली शराब से मौत के लिये हजारों करोड़ रुपए का शराब घोटाला करने वाली प्रदेश की भूपेश सरकार है दोषी – नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

शासन व प्रशासन के संरक्षण में इस अवैध कार्य को संचालित किया जा रहा है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत के लिये प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कसूरवार ठहराते हुए कहा कि जहरीली व विषयुक्त शराब पीने से जांजगीर-चाँपा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अमोदा में 2 लोगों की मौत के लिये हजारों करोड़ रुपए का शराब घोटाला करने वाली भूपेश सरकार जिम्मेदार है। प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने कहा कि…

Read More

राहुल गाँधी के भेंट मुलाकात कार्यक्रम पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के 10 सवाल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘भेंट मुलाकात’ कार्यक्रम के लिए रायपुर दौरे के मद्देनजर 10 सवाल करके उनके जवाब मांगे हैं। श्री साव ने कांग्रेस द्वारा पिछले विधानसभा चुनाव में किए गए वादों, प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा किए जा रहे दावों और जमीनी हकीकत बताते हुए जो सवाल उठाए हैं, इस प्रकार हैं : कहाँ गए बेरोजगार युवाओं के भत्ते के 14,750 करोड़ रुपए? 2018 विधानसभा चुनाव के पूर्व राजनांदगांव में राहुल गांधी की मौजूदगी में…

Read More

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कुछ गाड़ियों का परिचालन रहेगा प्रभावित..देखें रद्द होने वाली गाडियों की सूची

विभिन्न सेक्शनों में गतिशीलता के उन्नयन, समय की पाबंदी और चल रहे विभिन्न सुरक्षा संबंधी रखरखाव कार्यों के लिए कुछ गाड़ियों का परिचालन रहेगा प्रभावित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न सेक्शनों में गतिशीलता के उन्नयन, समय की पाबंदी और चल रहे विभिन्न सुरक्षा संबंधी रखरखाव कार्यों में सुधार करने के लिए एवं ट्रैक रखरखाव कार्य के लिए कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसकी जानकारी इस प्रकार है :-     रद्द होने वाली गाडियां:- 1.    दिनांक 03 सितम्बर से 12 सितम्बर 2023 तक रायपुर…

Read More

यात्रियों की सुरक्षित यात्रा हेतु चलाया जा रहा है 15 दिनों का विशेष अग्नि सुरक्षा अभियान

रेल मंडल से गुजरने वाली सभी गाड़ियों में चलाया जा रहा है यह अभियान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेलवे बोर्ड द्वारा जारी दिशानिर्देशानुसार बिलासपुर मंडल से गुजरने वाली सभी गाड़ियों में 27 अगस्त 2023 से 10 सितंबर 2023 तक विशेष अग्नि सुरक्षा विशेष अभियान चलाया जा रहा है | “यात्री सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है | अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान सुरक्षित यात्रा वातावरण बनाने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है । इसका मुख्य उद्देश्य यात्रियों को ट्रेनों में यात्रा के दौरान अग्नि सुरक्षा के महत्व से अवगत कराना तथा…

Read More

आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 19 पेटी मध्यप्रदेश प्रांत की अवैध शराब जप्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग आगामी विधानसभा निर्वाचन- 2023 के मद्देनजर अवैध मदिरा धारण, परिवहन एवं विक्रय को नियंत्रित किये जाने हेतु आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। सहायक आयुक्त आबकारी दुर्ग ने जानकारी दी कि 31 अगस्त 2023 को सेक्टर 6 बैंक कॉलोनी भिलाई में अवैध शराब की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत् कार्यवाही कर कुल 19 पेटी मदिरा (950 नग) कुल मात्रा 171 बल्क लीटर विदेशी मदिरा गोवा (नॉन ड्यूटी पैड) मध्य प्रदेश में विक्रय के लिए अधिकृत जप्त किया गया। उक्त  प्रकरण में  अज्ञात आरोपी…

Read More

आपसी समन्वय से होता है योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन – सांसद श्रीमती गोमती साय

सांसद श्रीमती साय ने ली दिशा समिति की बैठक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष रायगढ़ में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल, कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा एवं सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव बैठक में उपस्थित रहे। सांसद श्रीमती गोमती साय ने केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि दिशा समिति की…

Read More

भाजपा ने दागा सवाल : ‘प्रधानमंत्री’ शब्द के कारण आवास योजना को रोकने वाले बघेल बताएँ कि राजीव मितान क्लब के लिए पैसा कहाँ से आ रहा है ?

‘ग्रामीण क्षेत्र के 16 लाख और शहरी क्षेत्र के 4 लाख आवास यह कहकर रोका कि उसमें ‘प्रधानमंत्री’ शब्द जुड़ा है, इसलिए पूरा पैसा प्रधानमंत्री दें, राजनीतिक ओछेपन की यह पराकाष्ठा है’ भाजपा प्रदेश महामंत्री शर्मा ने पूछा – राजीव मितान क्लब, जिसमें ‘राजीव’ जुड़ा हुआ है, उसके लिए क्या गांधी परिवार से पैसा आ रहा है, क्या राहुल गांधी पैसा लेकर आ रहे हैं ? ‘मुख्यमंत्री बघेल यह भी बताएँ, अगर राजीव मितान क्लब के लिए पैसा गांधी परिवार से नहीं आ रहा है, तो फिर प्रदेश सरकार किस…

Read More

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने विशेष संरक्षित जनजातियों के विद्यार्थियों और सदस्यों से की मुलाकात, कहा- बच्चे आगे बढ़ें और अपने समाज को आगे बढ़ायें

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन राजभवन में विशेष संरक्षित जनजातियों के विद्यार्थियों और अन्य सदस्यों से मुलाकात की और उनसे संवाद किया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचदंन और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल विशेष रूप से उपस्थित थे। श्रीमती मुर्मुु ने कहा कि बच्चे अपनी पूरी क्षमता का उपयोग करते हुए आगे बढं़े और अपने समाज को भी आगे बढ़ायें। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने राज्य की विशेष रूप से संरक्षित जनजातियों बैगा, पहाड़ी कोरवा, कमार, बिरहोर और अबूझमाड़…

Read More

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कांकेर जिला प्रशासन द्वारा तैयार “स्वीप एसएसआर रैप” को किया लॉन्च

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में कांकेर जिला प्रशासन द्वारा तैयार ‘स्वीप एसएसआर रैप’ को लॉन्च किया। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री निलेश क्षीरसागर और कांकेर जिले के स्वीप नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुमीत अग्रवाल भी इस दौरान उपस्थित थे। कांकेर का ‘स्वीप एसएसआर रैप’ संभवतः पूरे देश में अपने प्रकार का पहला ऐसा रैप है जो विशेष रूप से अभी चल रहे फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023…

Read More