अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध राजस्व विभाग एवं बलौदा पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही में एक आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 14 लीटर कच्ची महुवा शराब बरामद, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर.

आरोपी कान्ता प्रसाद ओग्रे उम्र 47 वर्ष ग्राम ठडगाबहरा थाना बलौदा के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा जांजगीर-चाम्पा/ बलौदा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09 सितंबर 23 को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि ग्राम ठडबाबहरा का कान्ता प्रसाद ओग्रे अपने कोला बाड़ी में अवैध शराब बिक्री करने हेतु रखा है, जिसकी सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया, आरोपी के कब्जे से एक पीला…

Read More

कांईकछार में 33/11केवी विद्युत उपकेंद्र और बरपानी में हाईस्कूल भवन का संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने किया भूमि-पूजन.

ग्रामीण क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा जैसी समस्याएं अब हो रही है दूर – यू.डी.मिंज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कुनकुरी : विधानसभा कुनकुरी में लगातार विकास की धारा बह रही है, एक के बाद एक बड़ी योजनाओं का भूमि-पूजन किया जा रहा हैं। दुलदुला क्षेत्र में विकास को लेकर कुनकुरी विधायक यू.डी.मिंज निरंतर कार्य कर रहे हैं। वहीं विधान-सभा क्षेत्र के कांईकछार में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का भूमि-पूजन कर क्षेत्र की जनता को एक बड़ी सौगात दी है। इस विद्युत उपकेंद्र से लगभग 25 गाँव की विद्युत व्यवस्था…

Read More

‘दनगरी सामूहिक दुष्कर्म’ और ‘जन्माष्टमी त्यौहार को बाधित करने’ के विरोध में भाजपा ने घेरा विधायकों का निवास एवं कार्यालय, आरोपितों की गिरफ्तार न होने पर कांग्रेस विधायकों पर लगाया राजनैतिक संरक्षण देने का आरोप !

विधायक विनय भगत के निवास के पास महिलाओं ने सड़क पर धरना देकर की नारेबाजी. आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर हजारों लोगों के साथ सड़क में उतरने की दी चेतावनी. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर/कुनकुरी : दनगरी में महिला शिक्षक से हुए सामूहिक दुष्कर्म और दुलदुला ब्लाक के सिमड़ा पंचायत के डूमरबहार में जन्माष्टमी त्यौहार के आयोजन को बाधित करने के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कुनकुरी के विधायक और संसदीय सचिव यूडी मिंज और जशपुर के विधायक विनय भगत के निवास का घेराव किया। जशपुर में…

Read More

भूपेश सरकार के पांच साल के भ्रष्टाचार और पाप का आईना है भाजपा का आरोप-पत्र – सांसद गोमती साय

पांच साल के शासन काल में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को विकास के मामले में 50 साल पीछे धकेल दिया है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार-वार्ता में सांसद गोमती साय ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ जारी किये गए आरोप-पत्र पर मिडिया से चर्चा की। उन्होनें कहा कि पांच साल के शासन काल में कांग्रेस सरकार के पास उपलब्धि के नाम पर गोठान घोटाला, पीएससी घोटाला, शराब घोटाला, कोयला घोटाला, डीएमएफ घोटाला जैसे भ्रष्ट कारनामा के अलावा कुछ…

Read More

धारदार चाकू नुमा हथियार से हत्या करने की नियत से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी किया गया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !

आरोपी रोहन सिदार उम्र 26 साल निवासी घोघरानाला थाना चाम्पा के विरुद्ध धारा 307 भादवि एवम 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत चाम्पा पुलिस ने की कार्यवाही. शराब पीकर गाली-गलौज करने से मना करने पर आरोपी द्वारा किया गया प्राण घातक हमला आहत सुरेश कुमार सिदार उम्र 44 साल निवासी घोघरानाला चाम्पा, आहत को लगी थी गले में गंभीर चोट आहत को बेहतर इलाज के लिए किया गया है बिलासपुर अस्पताल में भर्ती समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा जांजगीर-चाम्पा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले…

Read More

पीएससी में सफलता पर सारिका मित्तल और उनके परिजनों को डीआईजी रायगढ़ रेंज रामगोपाल गर्ग ने दी बधाई….!

मित्तल परिवार के लिये एक साथ आयी दो अच्छी खबरें, सारिका मित्तल बनी पीएससी टॉपर और बड़े भाई डीएसपी संदीप मित्तल किये गये एडिशनल एसपी के पद पर पदोन्नत. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : सीजी पीएससी में टॉप करने वाली रायगढ़ की सारिका मित्तल को आज दिनांक 09 सितंबर 2023 को रायगढ़ रेंज के डीआईजी श्री राम गोपाल गर्ग द्वारा उसकी सफलता पर सारिका और उनके परिवारजनों से भेंट कर शुभकामनाएं दी गई। हाल ही में मित्तल परिवार को एक साथ दो अच्छी खबरें मिली – सारिका ने सीजी…

Read More

“यूथ कनेक्ट फेस्टिवल” में शामिल हुए कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल

प्रतिभागियों के साथ किया डिनर, दोना-पत्तल  में लिया सत्तू पराठे का आनंद ग्रुप एक्टिविटी के दौरान प्रतिभागियों ने सिखा दोना-पत्तल बनाने काम, कराया गोदना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : जिला प्रशासन जशपुर द्वारा आयोजित “यूथ कनेक्ट फेस्टिवल” में पहुंचे प्रतिभागी प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियां कर रहे हैं। आयोजन स्थल देशदेखा में वॉक, मेडिटेशन के साथ  कई  ग्रुप एक्टिविटी  कराया  जा रहा हैं। वही  रात्रिकालीन कैंपिंग के दौरान प्रतिभागियों ने प्रकृति के बीच रहकर उसका सौंदर्य दे रहे हैं और  प्रकृति और पर्यावरण को बारीकी से भी समझ रहे हैं ।…

Read More

संभाग स्तरीय 17 वर्ष बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले की बालिकाओं का दबदबा

राज्य स्तरीय शालेय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिले के 13 बालिकाओं का हुआ चयन अधिकतर विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा के बालिकाओं का हुआ चयन कलेक्टर ने शानदार प्रदर्शन के लिए दी बधाई एवं शुभकामनाएं राज्य स्तरीय शालेय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता 10 सितंबर से 13 सितंबर तक कोरबा में आयोजित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : वर्ष 2023-24 के राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 17 वर्ष बालिका क्रिकेट प्रतियोगी में जिले के बालिकाओं का दबदबा। बालिका क्रिकेट में जिले के 13 बालिकाओं का चयन राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता…

Read More

पत्थलगांव बीएमओ डॉ मिंज ने मितानिनों की ली बैठक : मिशन इंद्रधनुष के तहत शत प्रतिशत टीकाकरण करने दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पत्थलगांव में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जेम्स मिंज ने मितानीनो के प्रशिक्षकों का बैठक लिया । बैठक में मितानिनों को अपने अपने क्षेत्रों में मिशन इंद्रधनुष के तहत संपूर्ण टीका करण के साथ ही नियमित टीकाकरण कराने हितग्राहियों को समझाइश देकर शत प्रतिशत टीकाकरण करने हेतु निर्देश किया । बीएमओ डॉ जेम्स मिंज ने मौसमी बीमारियों जैसे बुखार, उल्टीदस्त जैसे रोगों के रोकथाम के लिए आमजनों को उचित सलाह प्रदान करने तथा अपने अपने क्षेत्रों में सर्पदंश के मरीजों को झाड़…

Read More

जशपुर एसडीएम ने पटवारी, अवीहित अधिकारी एव बीएलओ की ली बैठक

टीम वाइस फॉर्म 6,7,8 का वन टू वन जांच कर त्रुटि रहित मतदाता सूची पूर्ण करने के निर्देश दिए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुरनगर जशपुर एसडीएम प्रशांत कुशवाहा द्वारा पटवारी, अवीहित अधिकारी एव बीएलओ की टीम वाइस समीक्षा बैठक लिया। बैठक में उन्होंने टीम वाइस फॉर्म 6,7,8 का वन टू वन चेकिंग किया ।इसके साथ पीडब्ल्यूडी मार्किंग तथा 80 वर्ष से अधिक मतदाता एव असामान्य जेंडर वाले मतदान केंद्र की स्क्रूटिनी किया । उन्होंने मतदान केंद्र में निर्धारित सुविधाएं, दिव्यांग मतदाताओं के लिए सुविधाएं सहित डिलीट की कार्यवाही की जानकारी ली।…

Read More