समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने अवैध शराब की बिक्री और मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। श्री लखमा आज नवा रायपुर के आबकारी आयुक्त कार्यालय भवन के सभाकक्ष में विभागीय कार्याें की समीक्षा कर रहे थे। आबकारी मंत्री श्री लखमा ने कहा कि अवैध शराब बिक्री और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अन्य विभागों के साथ समन्वय बनाकर, सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए सुनियोजित कार्य-योजना के साथ कार्यवाही करें। उन्होंने बैठक में अन्य राज्यों से आने वाले…
Read MoreDay: September 22, 2023
उत्तर पुस्तिका में पहचान चिन्ह दर्शित करने के कारण अभ्यर्थी अनर्ह घोषित : पीएससी ने स्पष्ट की स्थिति
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा चयन प्रक्रिया के दौरान होने वाले साक्षात्कार में पात्र अभ्यर्थी को न बुलाए जाने के संबंध में सोशल मीडिया में एक समाचार प्रसारित हुआ है, जिसमें उल्लेख है कि अन्य पिछड़ा वर्ग के एक अभ्यर्थी द्वारा पीएससी के सचिव और परीक्षा नियंत्रक को पत्र लिखकर यह शिकायत की गई है कि सीजीपीएससी-2022 की भर्ती के दौरान ओबीसी श्रेणी में लिखित परीक्षा में 710 से 715 नम्बर पाने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। अभ्यर्थी श्री शिवम देवांगन का…
Read Moreशिक्षक भर्ती में आरक्षण नियमों का पूरी तरह हुआ पालन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश में वर्तमान में शिक्षकों की भर्ती की कार्यवाही प्रकियाधीन है, शिक्षक भर्ती के संबंध में सोशल मीडिया में अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को आरक्षण का पूरा लाभ न मिलने की झूठी अफवाह फैलाई जा रही है। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय के द्वारा वस्तुस्थिति स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान में शिक्षक संवर्ग के कुल 5090 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जा रही है। जिनमें से अनारक्षित वर्ग के कुल 905 पद है। उल्लेखनीय है कि नियमानुसार मेरिट में उपर आने पर…
Read Moreमुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप राज्य के स्कूली बच्चों को दी जाएगी इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, स्वामी आत्मानंद कोचिंग के नाम से शुरू होगी योजना
25 सितम्बर से 150 केन्द्रो में कोचिंग देने की तैयारी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर व कोरबा शहरों में भी होंगे कोचिंग के लिए स्त्रोत केन्द्र कोचिंग की व्यवस्था हेतु कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप ख्याति प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान से राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा प्री मेडिकल टेस्ट (नीट) और प्री इंजीनियरिंग (आईआईटी, जेईई मेन एवं एडवांस ) की कोचिंग दी जाएगी। कोंचिग के लिए संस्थान का चयन प्रक्रियाधीन है। राज्य शासन के निर्णय अनुसार 25 सितम्बर 2023 से इस योजना…
Read Moreराज्य स्तरीय भू-वैज्ञानिक कार्यक्रम मंडल छत्तीसगढ़ की 23वीं बैठक सम्पन्न, छत्तीसगढ़ के खनिज राजस्व में 30 गुना की वृद्धि
वर्ष 2022-23 में 13000 करोड़ रूपए का मिला खनिज राजस्व वर्ष 2023-24 के भू-वैज्ञानिक क्षेत्रीय कार्यक्रम को दिया गया अंतिम रूप समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य स्तरीय भू-वैज्ञानिक कार्यक्रम मंडल छत्तीसगढ़ की 23वीं बैठक आज इंद्रावती भवन में खनिज साधन विभाग के विशेष सचिव श्री जय प्रकाश मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2023-24 के भू-वैज्ञानिक क्षेत्रीय कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। विशेष सचिव श्री जय प्रकाश मौर्य ने बैठक में बताया कि वर्ष 2022-23 में लगभग 13000 करोड़ रूपए के खनि राजस्व की प्राप्ति…
Read Moreसड़क सुरक्षा परिदृश्य की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न : सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्यवाही हो – मुख्य सचिव अमिताभ जैन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने सड़क दुर्घटनाआंे के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए सुरक्षित यातायात व्यवस्था सहित प्रभावी कार्ययोजना के तहत कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में ब्लैक स्पॉट एवं सड़कों के मुख्य मार्ग में जंक्शन में सुधार कार्य, स्ट्रीट लाइटिंग संकेतक, ट्राफिक कॉमिंग के उपाय सहित सड़कों पर अतिक्रमण नहीं होने के संबंध में व्यापक चर्चा हुई। मुख्य सचिव…
Read Moreछत्तीसगढ़ में हुई बच की खेती की शुरूआत, एक एकड़ में 1 लाख से भी अधिक आय
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में किसानों द्वारा बच की खेती की शुरूआत हो गई है, जो मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वनमंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड की पहल से संभव हुई है। छत्तीसगढ़ में वर्तमान में 108 एकड़ में प्रायोगिक तौर पर बच की खेती की जा रही है, जिससे प्रति एकड़ 80 हजार रूपए से 1.00 लाख रूपए तक आय की प्राप्ति किसानों को होगी। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री…
Read Moreतीन दिवसीय चक्रधर समारोह में रिकॉर्ड एक हजार से अधिक कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां : स्थानीय प्रतिभाओं, युवा एवं लोक कलाकारों के प्रदर्शन से महका चक्रधर समारोह
बाल कलाकारों से लेकर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कला दिग्गजों की मोहक प्रस्तुति से रोशन हुआ समारोह का मंच इंदिरा कला विश्वविद्यालय खैरागढ़ के 60 कलाकारों के दल ने विभिन्न विधाओं में दी प्रस्तुतियां राऊत नाचा का हुआ शानदार मंचन तीन दिवसीय चक्रधर समारोह का हुआ समापन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर चक्रधर समारोह के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ सहित शहर के स्थानीय कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। इस बार का चक्रधर समारोह खास रहा। तीन दिन के आयोजन में रिकॉर्ड एक हजार से अधिक कलाकारों की प्रस्तुति दी। स्थानीय…
Read Moreचाय नाश्ते की दुकान पर झगड़ा मारपीट : बीच बचाव कर रहे व्यक्ति का आरोपी युवक ने ईंट से फोड़ा सिर और किया चाकू से प्राणघातक हमला.…!
आरोपी पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर. आरोपी विशाल गुप्ता के विरूद्ध धारा 294, 307 भादवि का अपराध किया गया पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : कल दिनांक 21 सितंबर 2023 के शाम थाना चक्रधरनगर अंतर्गत ग्राम विजयपुर पेट्रोल पंप के पास अगल-बगल चाय नाश्ता दुकान लगाने वाले दुकानदार आपसी प्रतिस्पर्धा को लेकर आपस में भिड़ गये। झगड़ा विवाद के बीच बीच-बचाव कर दुकान में काम करने वाले व्यक्ति को आरोपित युवक ने ईंट से सिर पर…
Read Moreतीजा-पोरा तिहार मनाने बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची मुख्यमंत्री निवास, मायका का प्यार पाकर गद्गद् हुई महिलाएं
छत्तीसगढ़ में महिलाएं आर्थिक एवं सामाजिक रूप से हुई सशक्त – मुख्यमंत्री श्री बघेल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास परिसर में तीजा पोरा तिहार के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम एवं राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के इस पारम्परिक त्यौहार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाने मुख्यमंत्री निवास में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची। यहां महिलाएं मायका का प्यार पाकर खुशी से गद्गद् हुई। मुख्यमंत्री श्री बघेल इस मौके पर महिलाओं से रू-ब-रू होते हुए कहा कि तीजा-पोरा माताओं-बहनों की खुशियों…
Read More