चोरी करने की नियत से रात्रि में छप्पर तोड़कर ग्रामीण के घर में प्रवेश करने वाले आरोपी गणेश कुमार यादव को कोतबा पुलिस ने किया गिरफ्तार

चौकी कोतबा में आरोपी के विरूद्ध धारा 457, 380, 511 भा.द.वि. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया दुर्गावती पैंकरा निवासी पतराटोली ने चैकी कोतबा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 29.10.2023 के रात्रि में इसके घर के छप्पर में किसी अज्ञात व्यक्ति के चलने की आवाज सुनाई देने पर लाईट को जलाकर देखी तो ग्राम सागरपाली का गणेश यादव पाटन के पास मिला जो प्रार्थिया को देखकर वहां से दरवाजा खोला एवं पड़ोस के घर में घूस गया, जिसे…

Read More

विष्णुदेव साय नामांकन भरने निकले….रास्ते में धार्मिक स्थलों पर पूजा पाठ कर अपने राजनैतिक गुरू का लिया आशीर्वाद, स्वर्गीय जूदेव प्रतिमा पर किया माल्यार्पण…..

मार्ग में नागरिकों का किया अभिनंदन…पहूंचेंगें जशपुर निर्वाचन कार्यालय…. जशपुर बलराम मंच पर आम सभा के उपरांत जमा करेंगें सामुहिक रूप से नामांकन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 13 कुनकुरी से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी विष्णुदेव साय आज सोमवार को नामांकन भरने के लिये निर्वाचन कार्यालय जशपुर के लिये अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः घर से रवाना हुए। सर्वप्रथम घर से पूजा पाठ कर अपने ईष्ट का स्मरण कर फलेश्वर महादेव मंदिर बगीया दर्शन किये। जिसके उपरांत उनका काफिला गायत्री मंदिर बंदरचुवां दर्शन के लिये पहूंचा।…

Read More

प्रेशर हॉर्न एवं मॉडिफाई साइलेंसर पर यातायात पुलिस की निरंतर जारी है कार्यवाही, 24 प्रेशर हॉर्न एवं 11 मोडिफाइड साइलेंसर पर की गई कार्यवाही.

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर बिलासपुर : ध्वनि प्रदूषण एवं यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने के आदेश बिलासपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए जाने के उपरांत उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री साहू द्वारा इस निर्देश के अंतर्गत निरंतर शहर के मुख्य चौराहा में अभियान चला कर बड़े एवं छोटे वाहनों में प्रेशर हॉर्न एवं मोटर साइकिल में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर चलने वाले वाहन चालकों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है। जिसके अंतर्गत 29 अक्टूबर को प्रेशर हॉर्न पर 24 एवं मोडिफाइड साइलेंसर पर 11 कार्यवाही की गई।

Read More

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर प्रत्याशी को नोटिस जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर बीते शुक्रवार को लखनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लटोरी में एफएसटी दल द्वारा जांच के दौरान इनोवा वाहन में 3 प्लास्टिक बोरी में थैला और उसमें शाल रखी पाई गई थी जिसमें प्रत्येक थैले के ऊपर में कमल फूल का चिन्ह और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजेश अग्रवाल का नाम सहित कैलास मेडिकल स्टोर लखनपुर छ.ग. लिखा पाया गया। एफएसटी दल द्वारा जप्त उक्त सामग्री से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन प्रतीत होने पर रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 द्वारा…

Read More

एफएसटी दल द्वारा शिकायत की जांच, प्रत्याशी अमरजीत भगत को नोटिस जारी

Amarjit Bhagat

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर सीतापुर के आदर्श नगर स्थित गोदाम में संदिग्ध प्रचार सामग्री रखे जाने की शिकायत पर एफएसटी दल द्वारा गोदाम में पहुंचकर जांच की गई जिसमें साड़ी, जूते, छाता एवं खेल सामग्री पाई गई। सामग्री पर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर से इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी अमरजीत भगत का नाम अंकित होना पाया गया। एफएसटी दल द्वारा की गई जांच के संबंध में संज्ञान लेते हुए रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर द्वारा प्रत्याशी को नोटिस जारी कर अपना जवाब 24 घंटे के भीतर प्रस्तुत…

Read More

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी ललित चन्द्राकर को कारण बताओं नोटिस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर मुकेश रावटे ने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी ललित चन्द्राकर को विधानसभा निर्वाचन-2023 संपत्ति विरूपण अधिनियम में उल्लेखित प्रावधानों का उल्लंघन करने के संबंध में नोटिस जारी किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पीसेगांव में स्थित निजी मकान में बिना सहमति के चुनाव प्रचार का लेखन कराया गया है। जो कि आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन है। उक्त लेखन को मौके पर एफ.एस.टी. दल एवं ग्राम पंचायत के सचिव व रोजगार सहायक ग्राम पंचायत पीसेगांव द्वारा आदर्श आचरण संहिता…

Read More

फ्लाइंग स्क्वॉड दल द्वारा तीन अलग-अलग मामलों में छाता, साड़ी, स्पोर्ट्स शूज आदि सामग्री की गई जप्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर विधानसभा निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने वालों कारणों जैसे राशि, सामग्री का वितरण, नशीले पदार्थ का परिवहन और वितरण को रोकने के लिए जिले में फ्लाइंग स्क्वॉड दल, स्टेटिक सर्विलेंस टीम सहित विभिन्न दल गठित किए गए हैं, जो निर्वाचन अवधि में इन सभी गतिविधियों पर नजर बनाए रखते हैं। इसी कड़ी में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए बीते दिन शनिवार को ग्राम सीतापुर आदर्श नगर में फ्लाइंग स्क्वॉड दल द्वारा 384 नग छाता, सहित टी शर्ट, हाफ पैंट और…

Read More

आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किये जाने के संबंध में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 अम्बिकापुर के इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी टीएस सिंहदेव को जारी किया गया नोटिस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किये जाने के संबंध में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 अम्बिकापुर के इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी टीएस सिंहदेव को नोटिस जारी किया गया है। रिटर्निंग अधिकारी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 अम्बिकापुर ने बताया कि आवेदक श्री आलोक दुबे द्वारा शिकायत को संज्ञान में लिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त प्रत्याशी द्वारा आधिकारिक सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट में बिना अनुमति स्वास्थ्य विभाग एवं अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज, चिकित्सकों एवं चिकित्सकीय सुविधाओं का प्रचार-प्रसार किया गया है। साथ ही शासकीय योजना के प्रचार…

Read More

किसान छतीसगढ़ के शान फेसबुक पेज संचालक के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज : सिविल लाइन थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी, भाजपा ने निर्वाचन पदाधिकारी को की थी शिकायत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व मंत्री के बीच मारपीट के झूठे और फ़ेक वीडियो को फेसबुक पेज पर अपलोड कर वायरल करने के मामले में रायपुर के सिविल लाइन थाने में एफ़आईआर दर्ज कराई गई है। फ़ेसबुक पेज किसान छतीसगढ़ के शान के संचालक के ख़िलाफ़ यह एफ़आईआर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के निर्देश पर कराई गई है । पुलिस ने फेसबुक पेज किसान छत्तीसगढ़ के शान के संचालक के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 469 और 171 जी के तहत एफ़आईआर…

Read More

विधानसभा चुनाव : कोरबा प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से निकाला फ्लैग मार्च….. 500 से अधिक अधिकारी/कर्मचारी हुए सम्मिलित !

चुनाव प्रभावित करने संबंधी किसी प्रकार की सूचना देने के लिए जारी किया पुलिस का हेल्पलाइन नंबर डायल 112 एवं कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 9479193399. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कोरबा : आसन्न विधानसभा चुनाव जिले में भय मुक्त वातावरण में निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने प्रशासन व पुलिस की तैयारियां पूर्ण है। प्रदेश में आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन व पुलिस की टीम द्वारा आचार संहिता का पालन कराने की दिशा में सार्वजनिक स्थानों एवं शासकीय कार्यालय, भवनों में राजनैतिक दलों के पूर्व से लगे बैनर, पोस्टर, स्लोगन…

Read More