समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजधानी के देवेन्द्र नगर थाना के नये भवन तथा माना थाना क्षेत्र के धरमपुरा में पुलिस सहायता केन्द्र भवन का वर्चुअल रूप से लोकार्पण किया। इनमें देवेन्द्र नगर थाना के नये भवन का निर्माण 50 लाख रूपए की लागत तथा धरमपुरा में पुलिस सहायता केन्द्र का निर्माण 18 लाख रूपए की लागत से किया गया। गौरतलब है कि राजधानी रायपुर की सुरक्षा अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए राज्य शासन द्वारा…
Read MoreMonth: October 2023
छत्तीसगढ़ रीजनल साईंस सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय वन्य सप्ताह, स्कूली छात्र-छात्राओं को वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण की दी गई जानकारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राजधानी रायपुर के दलदल सिवनी स्थित छत्तीसगढ़ रीजनल साईंस सेंटर में राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह उत्साहपूर्वक मनाया गया। साइंस सेंटर के महानिदेशक श्री एस.एस बजाज के मार्गदर्शन में विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की गई। पक्षियों के जीवन पर विशेष ध्यान देने के साथ ही वन्य जीवन और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रहा। कार्यक्रम में भारतीय वन सेवा के अधिकारी श्री शशि कुमार ने बर्ड वॉचिंग विषय पर महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया और यह इंटरैक्टिव और रोचक सत्र था। श्री…
Read Moreआयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में 1270 बच्चों का कराया गया स्वर्णप्राशन
स्वर्णप्राशन के प्रति लोगों को जागरूक करने पाम्पलेट वितरण, आईक्यू मूल्यांकन, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ निःशुल्क औषधि वितरित की गई आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में 0-16 वर्ष के बच्चों को कराया जाता है स्वर्णप्राशन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर बच्चों के व्याधिक्षमत्व, पाचन शक्ति, स्मरण शक्ति, शारीरिक शक्ति वर्धन एवं रोगों से बचाव के लिए शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय रायपुर में आज 1270 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय के कौमारभृत्य विभाग द्वारा हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को…
Read Moreराष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत 9 नए राष्ट्रीय कार्यक्रमों का शुभारंभ, आयुष विभाग द्वारा चिकित्सकों के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में आज नौ नए राष्ट्रीय कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में राज्य शासन के आयुष विभाग द्वारा चिकित्सकों के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयुष विभाग की संचालक सुश्री नम्रता गांधी एवं वरिष्ठ विभागीय अधिकारी भी शुभारंभ कार्यक्रम और उन्मुखीकरण कार्यशाला में उपस्थित थे। राष्ट्रीय आयुष मिशन…
Read Moreचौथी छत्तीसगढ़ राज्य महिला फुटबॉल लीग चैम्पियनशिप 8 अक्टूबर से 30 नवंबर तक, क्वालीफाई करने वाली टीम भारतीय महिला लीग चौम्पियनशिप में भाग लेंगी, खेल संचालक ने बालिका खिलाड़ियों को वितरित किए किट
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ फुटबॉल संघ के तत्वावधान में रायपुर, भिलाई एवं दल्लीराजहरा में 8 अक्टूबर से 30 नवम्बर 2023 तक चौथी राज्य महिला फुटबॉल लीग चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस लीग में चयनित 60 बालिका खिलाड़ियों को आज खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम रायपुर में खेल किट वितरित किए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष सह रायपुर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष श्री मुश्ताक अली प्रधान खिलाड़ियों के…
Read Moreसाइंस पार्क एवं साइंस म्यूजियम : विद्यार्थी खेल-खेल में सीखेंगे विज्ञान के कठिन सिद्धांत, छत्तीसगढ़ में विज्ञान के लोकव्यापीकरण योजना के तहत पाटन के मर्रा में तैयार किया गया है साइंस पार्क
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर विद्यार्थियों को खेल-खेल में ही विज्ञान के कठिन सिद्धांतो को समझाने के लिए पाटन के ग्राम मर्रा साइंस पार्क एवं साइंस म्यूजियम तैयार किया गया है। साईस पार्क में आउटडोर एवं इनडोर साइंस विज्ञान प्रादर्श लगाये गये हैं। 10 हजार वर्गफीट में बने आउटडोर साइंस पार्क में 29 विज्ञान प्रादर्श तथा 2 हजार 500 वर्गफीट में स्थापित इनडोर साईस म्यूजियम में 32 विज्ञान प्रादर्श स्थापित किए गए हैं। यह साइंस पार्क छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के विज्ञान लोकव्यापीकरण योजना के तहत तैयार किया गया है।…
Read Moreजलवायु परिवर्तन पर विद्यार्थियों को जागरूक करने विज्ञानवार्ता का आयोजन, पर्यावरण विशेषज्ञों और विद्यार्थियों ने दिए व्याख्यान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर युवाओं को जलवायु परिवर्तन विषय जागरूक करने के लिए पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में विज्ञानवार्ता का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की पहल पर आयोजित की गई इस विज्ञानवार्ता में राज्य के पर्यावरण विशेषज्ञों और विद्यार्थियों ने भी इस विषय पर व्याख्यान दिए। कार्यक्रम में राज्यस्तरीय पर्यावरण विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति के अध्यक्ष डॉ. बी. पी. नोन्हारे नेे जलवायु परिवर्तन और इसके महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों के जिज्ञासाओं का समाधान किया। ब्लूड्रॉप एनवायरो प्राइवेट लिमिटेड के श्री सुजॉय कुंडू ने सीवेज…
Read Moreऔद्योगिक स्वास्थ्य एवम् सुरक्षा संचालनालय द्वारा कारखानों में दुर्घटनाओं की रोकथाम पर सेमिनार का आयोजन
कारखानों में श्रमिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए: डॉ. डहरिया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के कल-कारखानों में दुर्घटनाओं की रोकथाम और कार्यस्थलों में श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने प्रबंधन की भूमिका सेमिनार का विगत दिनों आयोजन किया गया। औद्योगिक स्वास्थ्य एवम् सुरक्षा संचालनालय द्वारा राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित किया गए इस सेमिनार में श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। श्रम मंत्री डॉ. डहरिया ने सेमिनार में प्रबंधन से जुड़े लोगों को श्रमिकों की सुरक्षा के मद्देनजर…
Read Moreमुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल: छत्तीसगढ़ कुक्कुट पालन प्रोत्साहन योजना शुरू, पशुधन विकास विभाग द्वारा कुक्कुट पालन इकाईयों की स्थापना के लिए दिया जाएगा 25 से 40 प्रतिशत तक पूंजी निवेश अनुदान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य में कुक्कुट पालन को प्रोत्साहित करने छत्तीसगढ़ कुक्कुट पालन प्रोत्साहन योजना प्रारंभ की गई है। पशुधन विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा 15 अगस्त 2023 को इस नवीन योजना को शुरू करने की घोषणा के परिपालन में 1 करोड़ रूपए आकस्मिकता निधि से अग्रिम स्वीकृति दी गई है। योजना के अंतर्गत कुक्कुट पालन शुरू करने वाले उद्यमियों को स्ववित्तीय अथवा बैंक ऋण से व्यवसायिक इकाई स्थापित पर 5 वर्ष के लिए स्थायी पूंजी निवेश अनुदान प्रदान किया जाएगा। पशुधन विकास विभाग से…
Read Moreपुलिस अधीक्षक द्वारा विश्वास जन जागरूता अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत बलौदा के सभा कक्ष में अभिव्यक्ति एप्स की दी गई जानकारी
पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित लोगो को सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीको के बारे में दी गई जानकारी घरेलु हिंसा, बाल विवाह, बाल अपराध एवं नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में दी गई जानकारी जांजगीर पुलिस द्वारा लगातार स्कूल, कालेज, में जाकर छात्र / छत्राओं, शिक्षक/शिक्षिकाओं को सायबर क्राइम, अभिव्यक्ति एप्स की दी जा रही है जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा वर्तमान समय पर बढ़ते अपराधों को दृष्टिगत रखते हुयें जिला पुलिस द्वारा उचित बचाव के लिए विश्वास जन जागरूकता अभियान…
Read More