विधान सभा चुनाव व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिला पुलिस द्वारा शांति पूर्ण मतदान कराए जाने हेतु फ्लैग मार्च निकाला गया. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : जिला पुलिस द्वारा दिनांक 04 नवंबर 2023 को पुलिस कंट्रोल जांजगीर से शहर जांजगीर, नैला, चांपा शहर में फ्लैग मार्च किया गया। जिला पुलिस द्वारा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिले के सरहदी क्षेत्र में नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों/ ब्यक्तियों की चेकिंग की जा रही हैं, जिसके लिए पूर्व से FST/SST टीम की गठित किया जा चुका है। जिला पुलिस…
Read MoreDay: November 4, 2023
विधानसभा निर्वाचन 2023 : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त विशेष प्रेक्षकों ने निर्वाचन तैयारियों का किया अवलोकन, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
विशेष सामान्य प्रेक्षक धर्मेन्द्र एस गंगवार , विशेष व्यय प्रेक्षक राजेश टुटेजा एवं पुलिस प्रेक्षक अनिल शर्मा ने किया सघन दौरा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सुगम एवं समावेशी मतदान हेतु समस्त आवश्यक तैयारी करने के दिए निर्देश प्रथम चरण के विधानसभा क्षेत्रों में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ में विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु नियुक्त विशेष प्रेक्षको के द्वारा प्रथम चरण के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। विशेष…
Read Moreविधानसभा निर्वाचन-2023 : पहले चरण के मतदान के लिए 5 नवंबर को थमेगा प्रचार
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा निवार्चन 2023 अंतर्गत प्रथम चरण में 7 नवम्बर मतदान तिथि वाले विधानसभा क्षेत्रों में रविवार 5 नवम्बर को शाम पांच बजे तक प्रचार थम जाएगा। सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान समय वाले विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार 5 नवम्बर को दोपहर तीन बजे तक और सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान समय वाले विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी 5 नवम्बर को शाम पांच बजे तक प्रचार कर सकेंगे। मतदान समाप्ति समय के 48 घंटे पूर्व से सार्वजनिक मंचों से…
Read Moreनगर पुलिस अधीक्षक दर्री के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च, अनुभाग के अधिकारी और कर्मचारी सम्मिलित रहे फ्लैग मार्च में
दर्री के अलग-अलग क्षेत्र में पुलिस के द्वारा निकल गया फ्लैग मार्च समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा जितेंद्र शुक्ला द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर रोकने हेतु दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए गए थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया के नेतृत्व में दर्री पुलिस द्वारा दिनांक 04.11.2023 को संध्या 5.00 बजे थाना दर्री से पुलिस वाहन बाईक से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल घनी आबादी वाले क्षेत्र में पैदल मार्च…
Read Moreहिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय रायपुर में ऊर्जा कानून पर पहला राष्ट्रीय सम्मेलन
सम्मेलन का विषय – “भारत के ऊर्जा भविष्य को सशक्त बनाना, कानूनी परिदृश्य को नेविगेट करना” समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (HNLU) रायपुर में 4 और 5 नवंबर, 2023 को ऊर्जा कानून पर पहला राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित कर रहा है। “भारत के ऊर्जा भविष्य को सशक्त बनाना, कानूनी परिदृश्य को नेविगेट करना” विषय के तहत सम्मेलन का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (सीएसईआरसी) और नॉलेज पार्टनर के रूप में कार्यरत वोल्टर्स क्लूवर के सहयोग से किया जा रहा है। सम्मेलन के उद्घाटन समारोह आरम्भ बराक ओबामा…
Read Moreकार्यकर्ता पूरी ताकत से डटे रहें, पूरी भाजपा स्व. रतन दुबे के परिवार के साथ है, हम नक्सलवाद का सफाया करेंगे : ओम माथुर
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस राज नही आतंक राज – अरुण साव भाजपा को सत्ता में आने से रोकने का एक और षड़यंत्र – डॉ. रमन सिंह सरकार बनते ही कर देंगे नक्सलवाद का सफाया – नारायण चंदेल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ,भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी, बस्तर प्रभारी संतोष पांडेय, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने नारायणपुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं चुनाव संयोजक रतन दुबे की टारगेट किलिंग की घोर निंदा करते हुए लोकतंत्र के…
Read Moreमुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने किया कोरिया-बैकुंठपुर जिला एवं सत्र न्यायालय का औचक निरीक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने आज जिला एवं सत्र न्यायालय, कोरिया बैकुंठपुर का औचक निरीक्षण किया। उनके द्वारा न्यायालय परिसर के समस्त कक्षों का निरीक्षण किया गया। न्यायालय भवन की अधोसंरचना न्यायालय की गरिमा के अनुरूप पायी गयी। न्यायालय की साफ- सफाई व्यवस्था पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। न्यायालय भवन की बाह्य दीवारों के रंग-रोगन हेतु प्रशासनिक अधिकारी को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के समय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोरिया बैकुण्ठपुर श्री आनंद कुमार ध्रुव उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायाधीश…
Read Moreआबकारी आयुक्त द्वारा कुम्हारी स्थित छत्तीसगढ़ डिस्टलरी का निरीक्षण, बिना अनुमति मॉडिफिकेशन को लेकर डिस्टलरी को नोटिस
आसवक के साथ साथ आसवनी में पदस्थ आबकारी अधिकारियों को भी कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आगामी विधान सभा निर्वाचन -२०२३ में स्वतंत्र एवं निस्पच्छ चुनाव हेतु आयोग द्वारा जारी निर्देशों को दृष्टिगत रखते हुए आबकारी आयुक्त श्री महादेव कावरे द्वारा आज दिनांक ४ नवम्बर २०२३ को ज़िला दुर्ग में अवस्थित आसवनी छत्तीसगढ़ डिस्टलरी लिमिटेड कुम्हारी का आकस्मिक दौरा किया गया. इस दौरान उन्होंने स्पिरिट रूम , स्टॉक रूम , बॉटलिंग प्लांट को देखा , प्लांट में पदस्थ अधिकारियों से उन्होंने मदिरा विनिर्माण…
Read Moreअलग-अलग स्थानों से कुल 141 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दस आरोपियों को किया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.
आरोपीगण – गेंद राम पटेल उम्र 38 साल निवासी हथनेवरा थाना चाम्पा, सुरेन्द्र कुमार साहू उम्र 35 साल निवासी जावलपुर थाना बलौदा, आशिक कुमार कुर्रे उर्फ आशिप कुमार उम्र 18 साल 10 माह निवासी लंहगा थाना बाराद्वार, गीता बंजारे उम्र 30 साल निवासी रोमनडीह थाना पामगढ़, रमेश कुमार रत्नाकर उम्र 36 साल निवासी रोमनडीह थाना पामगढ़, सोहन लाल कश्यप उम्र 45 साल निवासी झुलन थाना पामगढ़, मनी राम पाटले उम्र 45 साल निवासी भदरा थाना पामगढ़, संतोष पाटले उम्र 33 साल निवासी मुड़पार थाना पामगढ़, मन्नू राम विश्वकर्मा उम्र 61…
Read Moreनारायणपुर में भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या पर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह का बयान, कहा – टारगेट किलिंग करवाने वाली कांग्रेस समझ ले, बहुत जल्द नक्सलियों के साथ ही हर अपराधी को उल्टा लटकाकर हिसाब लिया जाएगा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नारायणपुर : नारायणपुर में भाजपा नेता रतन दुबे की नक्सलियों द्वारा हत्या होने पर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने दुःख जताया साथ ही उन्होंने इसे टारगेट किलिंग बताते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नारायणपुर में भाजपा के हमारे जिला उपाध्यक्ष और कौशलनार क्षेत्र से जनपद सदस्य श्री रतन दुबे जी की हत्या का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को धैर्य व संबल प्रदान करने की प्रार्थना…
Read More