आरोपी – रामगोपाल सूर्यवंशी उम्र 35 साल निवासी सरागांव थाना सरागांव, जवा राम भैना उम्र 50 साल निवासी सरागांव थाना सारागाँव. आरोपियों के विरूद्ध धारा 3 (2) छ.ग.जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के अंतर्गत सारागांव पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा जांजगीर-चाम्पा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सारागांव पुलिस को दिनांक 23 नवंबर 2023 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सारागांव क्षेत्र के ग्राम सारागाँव बाजार चौक में कुछ लोग रुपए पैसा का दांव लगाकर हार-जीत कर खड़खड़िया नामक जुआ…
Read MoreDay: November 24, 2023
दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे द्वारा बुनियादी संरचना के विकास के नये क्षितिज का निर्माण : आधारभूत संरचना के विकास के लिए अनुपपुर–कटनी तीसरी लाइन, राजनांदगांव–कलमना तीसरी लाइन एवं बिलासपुर–झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन जैसी महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं पर किए जा रहे है तेजी से कार्य
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विगत वर्षों में अपने कार्यक्षेत्र के अंतर्गत बुनियादी संरचना के विकास के क्षेत्र मे नये क्षितिज का निर्माण किया है । यात्री सुविधाओं की दृष्टि से स्टेशनों में फूट ओवर ब्रिज के निर्माण, रेल लाइनों को क्रास करने वाली सड़क मार्ग के यात्रियों के लिए रोड ओवर ब्रिज/ रोड अंडर ब्रिज/ सब-वे आदि के निर्माण हो या अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत नई रेल लाईन, दोहरीकरण, तीसरी लाईन एवं चौथी लाईन के निर्माण एवं आमान परिवर्तन जैसी अनेक महत्वपूर्ण बड़ी परियोजनाओं…
Read Moreरेलवे : स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर देश भर में जन जातीय गौरव दिवस मनाया गया
महाप्रबंधक सहित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थित में बिरसा मुंडा जयंती एवं संविधान दिवस मनाया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय में आज भगवान बिरसा मुंडा जयंती, तृतीय जनजातीय गौरव दिवस-2023 एवं संविधान दिवस मनाया गया । भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए देश भर में 15 नवंबर 2023 को जन जातीय गौरव दिवस मनाया गया था । यह दिन बहादुर जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृेतियों को भी समर्पित है, ताकि भावी पीढ़ियां स्वतंत्रता आंदोलन में…
Read Moreनो पार्किंग में खड़े किए वाहन चालकों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है कार्यवाही.
मोटर अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 93 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 30,900/– रुपये समन शुल्क लिया गया. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा. जांजगीर-चांपा : जिला पुलिस यातायात द्वारा जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटर अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 23 नवंबर 2023 को विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में वाहनों में नम्बर प्लेट अस्पष्ट होना, नो पार्किंग में वाहन खड़ी करना, मोटर…
Read Moreरद्द की गई चिरमिरी-चंदिया रोड-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल को रिस्टोर करते हुये गाड़ी का परिचालन चिरमिरी-अनूपपुर-चिरमिरी के मध्य किया जाएगा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर अधोसंरचना विकास हेतु मंडल के चंदिया रोड स्टेशन में तीसरीकरण लाइन कमीशनिंग हेतु प्री एनआई व एनआई का कार्य किया जा रहा है । इस कार्य के फलस्वरुप दिनांक 25 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2023 तक गाड़ी संख्या 08269/08270 चिरमिरी-चंदिया रोड-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल को रद्द किए जाने की सूचना प्रसारित की गई थी | यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा इस गाड़ी को उपरोक्त अवधि में रिस्टोर करते हुये इसका परिचालन चिरमिरी-अनूपपुर-चिरमिरी स्टेशनों के मध्य करने का निर्णय लिया गया…
Read Moreरेलवे : संविधान दिवस के अवसर पर ली गई संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ
“जनजातीय गौरव दिवस” के अवसर पर “धरती आबा“ भगवान बिरसा मुंडा को अर्पित की गई श्रद्धांजलि समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर संविधान निर्माण समिति द्वारा 2 वर्ष 11 माह 18 दिन के अल्प समय में बेहतरीन एवं शक्तिशाली संविधान का निर्माण किया गया, जिसे 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा में पारित किया गया तथा 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। संविधान पारित होने की तिथि को भारतवर्ष में ‘‘संविधान दिवस‘‘ के रुप में मनाया जाता है। इसी संदर्भ में 26 नवम्बर को अवकाश होने के कारण आज प्रातः 11.30…
Read Moreजांजगीर क्षेत्र के ग्राम सुकली में जुआ खेलने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, थाना जांजगीर एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 3 छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत की कार्यवाही
आरोपी (01) चन्द्र शेखर राठौर उम्र 43 वर्ष निवासी सुकली थाना जांजगीर (02) सुरेंद्र सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी सुकली थाना जांजगीर (03) बसंत बरेठ उम्र 33 वर्ष निवासी सुकली थाना जांजगीर (04) ऋषि सिंह उम्र 43 वर्ष निवासी सुकली थाना जांजगीर (05) दुर्गेश सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी जगमहंत थाना नवागढ़ (06) नंद किशोर कश्यप उम्र 21 वर्ष निवासी बुडेना थाना नवागढ़ (07) सालिक राम श्रीवास उम्र 40 वर्ष निवासी धुरकोट थाना जांजगीर (08) नीरज सिंह उम्र 40 वर्ष साकिन धूरकोट थाना जांजगीर के कब्जे से जुमला नकदी रकम…
Read Moreमानसिक परेशानी कई तरह से मानव विकास पर असर डालती है – आर. श्रीनिवास मूर्ति
मानसिक स्वास्थ्य देखभाल को लेकर 30 वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन एनसीआईएएसपी 2023 का आयोजन चिकित्सा महाविद्यालय में 24 से 26 नवंबर तक पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के मनोरोग विभाग एवं इंडियन एसोसिएशन फॉर सोशल साइकिएट्री का संयुक्त कार्यक्रम सम्मेलन में जुटे विशेषज्ञों ने कहा मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल हेल्थ) समाज, परिवार और व्यक्ति सभी की जिम्मेदारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के मनोरोग विभाग एवं इंडियन एसोसिएशन फॉर सोशल साइकिएट्री के संयुक्त तत्वावधान में 30 वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन एनसीआईएएसपी 2023 (नेशनल…
Read Moreछत्तीसगढ़ में यात्री सुविधाये बाधित करना ही मोदी की गारंटी है, वर्तमान में छत्तीसगढ़ की 40 ट्रेनें रद्द हैं, भाजपाईयों की बदनीयती से अब 18 और ट्रेनें 4 महीने के लिए रद्द – सुरेन्द्र वर्मा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली रद्द किये गये ट्रेनों को यथावत संचालित करने की मांग करते हुये प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि वर्तमान में करीब 40 ट्रेनें रद्द है और अब 27 नवंबर से छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 और ट्रेनें 4 माह के लिए रद्द करने का फरमान केंद्र की मोदी सरकार ने जारी किया है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को बताना चाहिए कि आखिर किस बात का बदला छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों से लिया जा रहा है?…
Read Moreकलेक्टर ने ली राईस मिलर्स की बैठक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज जिले के राईस मिलर्स की बैठक लेकर खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 अंतर्गत शेष चावल जमा करने की जानकारी ली। उन्होंने मिलर्स को 30 नवंबर 2023 तक चावल जमा करने कहा। चावल जमा नही करने की स्थिति में संबंधित राईस मिलर्स के विरूद्ध उचित कार्यवाही की जाएगी। समीक्षा के दौरान समितियों में खरीदे गए धान की जानकारी भी ली गई। समितियों में धान खरीदी जाम की स्थिति निर्मित न हो एवं धान खरीदी कार्य सतत् रूप से जारी रहे, इसके लिए…
Read More